Now Noida (@NowNoida) header
Now Noida (@NowNoida) profile picture

Now Noida - गौतम बुद्ध नगर का भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ चैनल, जो आपको देता है ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी और क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण अपडेट। Now Noida के साथ बने रहें!

india
Joined May 2023
Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)Photo by Now Noida (@NowNoida)
बहरीन की कैद से 18 दिन बाद घर लौटा सौरभ राय, 7200 दीनार जुर्माना भरकर मिली रिहाई! बेहतर भविष्य का सपना लेकर बहरीन गए आजमगढ़ के अहरौला निवासी सौरभ राय को एयरपोर्ट पर कस्टम जांच के दौरान हिरासत में ले लिया गया। आरोप है कि 29 अक्टूबर को उनके पास से तंबाकू, चुनौटी और चूना मिलने के बाद उनका बैग और मोबाइल जब्त कर लिया गया। सौरभ का आरोप है कि उन्हें 16 डिग्री तापमान वाले एसी कमरे में रखा गया, जहां सिर्फ एक हल्की चादर दी गई थी। लगातार ठंड में रहने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार ने रिहाई के लिए 7200 बहरीनी दीनार का जुर्माना जमा कराया। 18 नवंबर को अदालत से रिहाई मिली और शनिवार को सौरभ अपने घर लौट आए। हालांकि, परिवार के मुताबिक सौरभ टाइफाइड और मलेरिया से पीड़ित हैं। साथ ही अब उनके बहरीन जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। सौरभ के भाई ऋषभ राय ने उनकी वापसी के लिए अधिकारियों और विदेश मंत्रालय से मदद मांगी थी। घर लौटने के बाद सीओ बूढ़नपुर की टीम ने सौरभ से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और बयान दर्ज किया। 18 दिन की हिरासत के बाद घर लौटे सौरभ की आपबीती अब चर्चा में है। #Azamgarh #Bahrain #SaurabhRai #IndianAbroad #NRI #ForeignCountry #UPNews #AzamgarhNews @MEAIndia @IndianEmbassyKWT
22
अखिलेश का फेसबुक पेज हुआ गायब, सपा बोली, META बीजेपी का बेटा... @yadavakhilesh @samajwadiparty
🤖 Made with AI
41
गंगा मेले में खूनी संघर्ष, पूर्व ग्राम प्रधान की पीट-पीटकर हत्या; महिलाओं समेत 12 घायल! मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खरखाली गांव स्थित गंगा गांधी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान ट्रैक्टर से स्टंट करने का विरोध करने पर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। बताया गया कि पूर्व ग्राम प्रधान बिजेंद्र सैनी ने टेंट के सामने ट्रैक्टर से स्टंट कर रहे युवकों को रोका था। इसी बात पर विवाद हुआ। आरोप है कि युवकों ने अपने 15 से 20 साथियों को बुलाकर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और हॉकी से हमला कर दिया। हमले में बिजेंद्र सैनी समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाए गए बिजेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विक्की की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घायलों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। मृतक के परिवार ने 10 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी देहात और सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। #Meerut #MeerutNews #CrimeNews #Gangawar #GangaMela #Parikshitgarh #UPPolice #UttarPradesh @meerutpolice @Uppolice
1
1
82
कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर की पौड़ी पर गंगा स्नान को पहुंचे श्रद्धालु। #KartikPurnima #Haridwar #HarKiPauri #GangaSnan #कार्तिकपूर्णिमा #हरिद्वार #गंगास्नान #GangaAarti #UttarakhandNews #Devotees #ReligiousFestival
45
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत, 22 घायल। @Uppolice
1
93
Matrimonial Site पर शादी का झांसा देकर 18 लाख की ठगी, आरोपी नरेंद्र शर्मा गिरफ्तार! गाजियाबाद में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मेरठ निवासी युवती से करीब 18 लाख रुपये ठगने के आरोपी नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि नरेंद्र ने खुद को बड़ा व्यापारी बताकर युवती से संपर्क किया और शादी का भरोसा दिलाकर नजदीकियां बढ़ाईं। इतना ही नहीं, विश्वास जीतने के लिए विवाह का एग्रीमेंट बनाकर भी भेजा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने राजनगर एक्सटेंशन के किराये के फ्लैट में रखकर शादी का झांसा दिया और अलग-अलग जरूरतों का बहाना बनाकर कई बार में करीब 18 लाख रुपये ले लिए। मई 2026 में पीड़िता ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने इसी तरह कई अन्य युवतियों को अपने जाल में फंसाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। #Ghaziabad #MarriageFraud #MatrimonialFraud #OnlineFraud #CrimeNews #NandgramPolice #UPPolice #GhaziabadNews @ghaziabadpolice @Uppolice
68
अमरोहा तिगरी मेले में DM नितिन गौड़ का सिंगिंग अवतार, अजय हुड्डा की फरमाइश पर गाया 'जट्टा दा छोरा'! अमरोहा के ऐतिहासिक गंगा तिगरी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त माहौल खुशनुमा हो गया, जब हरियाणवी गायक अजय हुड्डा ने जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ को मंच पर बुला लिया। अजय हुड्डा की फरमाइश पर डीएम ने माइक थामा और मशहूर गाना 'जट्टा दा छोरा' गाकर सुनाया। डीएम का यह अंदाज देखकर मेले में मौजूद हजारों दर्शक झूम उठे। तालियों और उत्साह के बीच पूरा माहौल संगीत के रंग में रंग गया। डीएम नितिन गौड़ का यह वीडियो और उनका अनोखा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अमरोहा के एसपी लखन सिंह का गाना गाते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। #Amroha #TigriMela #DMNitinGaur #AjayHooda #JattaDaChhora #AmrohaNews #UPNews #ViralVideo @amrohapolice @Uppolice
58
दादरी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, गोली लगने से एक आरोपी घायल; 9 मोबाइल और 5 बाइक बरामद! 23 नवंबर को बौड़ाकी कट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि दोनों ने भागने की कोशिश की और फोरमी कंपनी गोलचक्कर के पास पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बुलंदशहर निवासी लोकेश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 9 चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल फोन, .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 4 अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। इस तरह कुल 5 चोरी की बाइक और ज्वेलरी चोरी के मामले से जुड़े सफेद धातु के 2 सिक्के बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाकों में मोबाइल स्नैचिंग और सेक्टर जू-3 में बंद मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अन्य आपराधिक घटनाओं की भी जांच की जा रही है। #GreaterNoida #DadriPolice #PoliceEncounter #CrimeNews #MobileSnatching #BikeTheft #GautamBuddhNagar #UPPolice @noidapolice @Uppolice
70
ग्रेटर नोएडा जेवर में बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे पिता-पुत्र की सिलेंडर फटने से मौत -दो दिसंबर को होनी थी बेटी की शादी, घर में गैस सिलेंडर में आग लगने से हुआ हादसा -हादसे में एक छोटा बच्चा भी घायल, गांव में पसरा मातम -जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव में घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए हादसे में पिता-पुत्र की झुलसकर मौत. @noidapolice @noidafire @DCPGreaterNoida
1
83