पंचायत सहायक यूनियन रामपुर🧢 retweeted
यूपी के पंचायत सहायक पिछले 8 दिन से लखनऊ में धरना दे रहे हैं.
यूपी में पंचायत सहायकों को 6 हजार रुपए महीना मिलता है, वो भी 5-7 महीने देर से आता है. सोचिए - महीने के सिर्फ 6 हजार रुपए.
अगर आपने पंचायत सीरीज देखी है, तो उसमें विकास का जो किरदार है वो पंचायत सहायक का है. उस किरदार की तस्वीर लगाई है, ताकि आप समझ सकें.
पंचायत सहायकों की मांग है कि इनका मानदेय 30 हजार रुपए किया जाए, क्योंकि इस महंगाई में 6 हजार से कुछ होता नहीं है.
साथ ही इन्हें हर साल कॉन्ट्रेक्ट बनवाना होता है, इस नियम को भी खत्म किया जाए.
पंचायत सहायकों की मांग जायज है, लेकिन BJP सरकार सुने तब तो. फिलहाल इन्हें लखनऊ के बाहर इको गार्डन में छोड़ रखा है, जहां से धरने की आवाज वहीं दब जाती है.
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर🧢 retweeted
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार पंचायत सहायकों की आवाज़ को अनसुना करना बंद करे।
लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशभर से आए पंचायत सहायक अपने हक़, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मानदेय बढ़ाने, सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान, नौकरी की सुरक्षा और अपनी अन्य जायज़ मांगों को लेकर वे लगातार आंदोलनरत हैं।
सबसे दर्दनाक तस्वीर यह है कि भारी बारिश और तपती दोपहर में हमारी बहनें पेड़ों के नीचे तिरपाल के सहारे रहने को मजबूर हैं। रात होने के बाद भी उनका संघर्ष नहीं थमता। अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करने के लिए उन्हें ईको गार्डन के अंदर कैंडल मार्च निकालना पड़ रहा है। दूसरी तरफ प्रशासन उनकी समस्याएँ सुनने के बजाय उन्हें वहाँ से हटाने पर आमादा है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी याद रखें, बारिश में भीगते हुए और अंधेरी रात में मोमबत्तियाँ लेकर न्याय मांग रहे पंचायत सहायकों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
अगर जल्द ही पंचायत सहायकों की जायज़ मांगों पर ठोस और सम्मानजनक फैसला नहीं लिया गया, तो मैं स्वयं लखनऊ के ईको गार्डन पहुँचकर पंचायत सहायकों के बीच बैठूँगा। जरूरत पड़ी तो उनके साथ वहीं दिन-रात रहूंगा भी।
बारिश हो, तपती दोपहर हो या अंधेरी रात, अपने हक़ के लिए संघर्ष कर रही हमारी बहन-बेटियों को अकेला नहीं छोड़ेंगे।
@UPGovt आंदोलनकारियों को हटाने की कोशिश बंद करे, उनकी मांगें सुने और तत्काल समाधान निकाले।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल! जय संविधान!
#पंचायत_सहायक_का_मानदेय_बढ़ाओ
#पंचायत_सहायक_नियमित_करो
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर🧢 retweeted
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 08.09.2026
लखनऊ स्थित इको गार्डन में पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री ब्रजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश भर की सभी पंचायतों से आए हजारों की संख्या में पंचायत सहायक आंदोलनरत हैं, उनकी मांग है की ग्राम पंचायत में हमसे कई महत्वपूर्ण कार्य लेने के बावजूद 200रू0 प्रतिदिन मानदेय दिया जाता है जो की अत्यंत अपर्याप्त है। हम सभी को ग्राम पंचायत सचिव के बराबर 30,000 प्रतिमाह या न्यूनतम कुशल मजदूरी दर से बराबर मानदेय प्रदान किया जाए।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल के निर्देश पर, आंदोलनरत पंचायत सहायक कर्मचारियों से रात के वक्त भारी बारिश के बीच लखनऊ जनपद के जिलाअध्यक्ष श्री जयसिंह जयंत, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव व राहुल लोधी, शिवम गोलू समेत कई पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आंदोलनरत पंचायत सहायक कर्मचारियों से मिलकर उनकी बात सुनी व उनका हौसला बढ़ाया, साथ ही उनके मुद्दों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमत्रंी श्री अखिलेश यादव तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर🧢 retweeted
धन्यवाद भईया जी
#पंचायतसहायक
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर🧢 retweeted
हक और अधिकारों की लडाई में निमंत्रण नहीं भेजे जाते,
जिनका जमीर जिन्दा होता है वो खुद चले आते है!!
@BrijeshMishraPA
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर🧢 retweeted
सेवा में,
श्रीमान समस्त सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख/संवाददाता एवं समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया।
दिनांक 07 सितम्बर 2026 को ईको गार्डेन, लखनऊ में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन विशाल धरना प्रदर्शन के कवरेज हेतु आप सब सादर आमंत्रित हैं।
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर🧢 retweeted
16वें वित्त आयोग की कार्यशाला में मा० मंत्री श्री ओ.पी. राजभर ने UP की 57,694 पंचायतों की आत्मनिर्भरता पर बल दिया। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने व पंचायत सहायकों के मानदेय की सुरक्षा हेतु केंद्रीय शर्तों को व्यावहारिक बनाने का प्रस्ताव रखा। #UPPanchayatiraj
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर🧢 retweeted
57,000 पंचायत सहायकों की एक ही मांग..
स्थाईकरण और वेतनमान...🧾
#UPKePanchayatSahayak
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर🧢 retweeted
पूर्व में संविदा कर्मियों के साथ हुई
संवैधानिक अवहेलना निंदनीय है।
शिक्षामित्र,रोजगार सेवकों, आंगनबाड़ी इत्यादि पूर्ण हकदार है क्या इनको स्थाई, सम्मानजनक वेतन नहीं दिया जा सकता था।
जबकि पूरा उत्तर प्रदेश इन्हीं लोगों की वजह से चलता है।
लेकिन पंचायत सहायक ऐसे नहीं रहने वाले।
पूरा सैलाब उतर प्रदेश की सड़कों पर होगा।
हमें हमारा हक चाहिए।
जैसे भी मिले ,मिलना ही चाहिए।
#UPkePanchayatSahayak
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर🧢 retweeted
57,000 पंचायत सहायकों की एक ही मांग..
स्थाईकरण और वेतनमान।
माननीय मुख्यमंत्री जी, हमारी आवाज सुनिए।
@myogiadityanath @CMOfficeUP
@AwasthiAwanishK @ChiefSecyUP
#पंचायत_सहायकों_को_वेतनमान_प्रदान_करो
#YogiJiRegularizePanchayatSahayak
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर🧢 retweeted
#UPkePanchayatSahayak
पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत माध्यम से नियुक्त किया ।
लेकिन कार्य हर विभाग राज्य केन्द्र सरकार द्वारा लिया गया।
अब मेहनत को सम्मान दो।
पंचायत सहायकों को अधिकार दो।
@myogiadityanath
@AwasthiAwanishK
@ChiefSecyUP
@Manojkmr_singh
@brajeshpathakup
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर🧢 retweeted
#UPkePanchayatSahayak
एक ट्रिलियन इकोनॉमी से बस यही पुकार
स्थाईकरण और वेतनमान।
माननीय मुख्यमंत्री जी @CMOfficeUP
पंचायत सहायकों को स्थाईकरण और वेतनमान प्रदान किया जाए।
@myogiadityanath @CMOfficeUP
@ChiefSecyUP @Manojkmr_singh
@AwasthiAwanishK
@AmitShah
#पंचायत_सहायकों_को_वेतनमान_प्रदान_करो
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर🧢 retweeted
#UPkePanchayatSahayak
पांच साल का समर्पण।
एक ही अपेक्षा🧾
स्थाईकरण और वेतनमान..🔥
@myogiadityanath @CMOfficeUP
@ChiefSecyUP @AwasthiAwanishK
#पंचायत_सहायकों_को_वेतनमान_प्रदान_करो
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर🧢 retweeted
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर जनपद से हिन्दुस्तान अखबार के "बोले रामपुर" संस्करण में पंचायत सहायक साथियों द्वारा प्रमुख समस्याओं और मानदेय वृद्धि संबंधित आवाज उठाई गई... सभी साथियों और नेतृत्वकर्ता @PSU_RMPR तथा @Live_Hindustan हिन्दुस्तान टीम का, जिन्होंने हर जनपद से इन दबी हुई मांगों आवाजों को प्रमुखता से उठाया,
आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद!
@rampur @DmRampur @dpro_rampur @CMOfficeUP @DirectorUPPR @Manojkmr_singh @oprajbhar @uppanchayatiraj @yadavakhilesh @INCUttarPradesh @mayawati @BhimArmyChief @mopr_goi @spsinghbaghelpr @PMOIndia
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर जनपद से हिन्दुस्तान अखबार के "बोले रामपुर" संस्करण में पंचायत सहायक साथियों द्वारा प्रमुख समस्याओं और मानदेय वृद्धि संबंधित आवाज उठाई गई... सभी साथियों और नेतृत्वकर्ता @PSU_RMPR तथा @Live_Hindustan हिन्दुस्तान टीम का, जिन्होंने हर जनपद से इन दबी हुई मांगों आवाजों को प्रमुखता से उठाया,
आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद!
@rampur @DmRampur @dpro_rampur @CMOfficeUP @DirectorUPPR @Manojkmr_singh @oprajbhar @uppanchayatiraj @yadavakhilesh @INCUttarPradesh @mayawati @BhimArmyChief @mopr_goi @spsinghbaghelpr @PMOIndia
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर🧢 retweeted
Replying to @dpro_rampur
@dpro_rampur जनपद रामपुर की ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों के मोबाइल रिचार्ज कराने संबंधी निर्गत निर्देश अत्यंत सराहनीय एवं समयोचित हैं।
इस निर्णय से पंचायत सहायकों को ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन पोर्टल संचालन, आयुष्मान भारत, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, ई-ऑफिस तथा अन्य शासकीय कार्यों के निष्पादन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी, जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता एवं गति दोनों में सुधार होगा।
पंचायत सहायकों की व्यावहारिक समस्याओं को समझते हुए लिया गया यह सकारात्मक कदम आपके संवेदनशील एवं दूरदर्शी प्रशासनिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। इसके लिए समस्त पंचायत सहायकों की ओर से पंचायत सहायक यूनियन उत्तर आपका हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है...!
@PSU_RMPR
@DmRampur @CMOfficeUP @DirectorUPPR @Manojkmr_singh @uppanchayatiraj @hraj34
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर🧢 retweeted
आज दिनांक 16/12/2025 को जनपद रामपुर से जिला प्रभारी श्री हेमंत कुमार जी @hraj34 के द्वारा रामपुर नगर विधायक माननीय श्री आकाश सक्सेना जी @AkashSaxena_BJP को पंचायत सहायकों की विभिन्न समस्याओं एवं न्यायसंगत मांगों के संबंध में एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से पंचायत सहायकों की कार्यभूमिका, अत्यल्प मानदेय, कार्य की स्थायित्वहीन प्रकृति तथा न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान जैसे विषयों को प्रमुखता से रखा गया।
आशा व्यक्त की गई कि माननीय विधायक महोदय पंचायत सहायकों की मांगों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए शासन स्तर पर प्रभावी पहल करेंगे और इस वर्ग को सम्मानजनक मानदेय एवं स्थायित्व दिलाने हेतु ठोस कदम उठाएंगे।
@CMOfficeUP @BJP4India @DirectorUPPR @Manojkmr_singh @oprajbhar @uppanchayatiraj @ChiefSecyUP @mopr_goi
पंचायत सहायक यूनियन रामपुर🧢 retweeted
5 ट्रिलियन इकोनॉमी की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश राज्य के मूल स्तंभीय कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं नसीब है ... अन्य सुविधाओं की तो बात ही अलग है
ग्राम सचिवालय संचालन का एकल कर्मी " पंचायत सहायक.. मात्र 6000 रु प्रतिमाह में स्थाई कर्मियों समान कार्य करने को मजबूर है.!
अन्य राज्यों की तुलना में समान पद का मानदेय/वेतन उत्तर प्रदेश में सबसे कम है..!
महोदय क्या यह एक पिछड़ापन नहीं है?
उत्तर प्रदेश की गरिमा नहीं प्रभावित होती इससे ?
@myogiadityanath @yadavakhilesh
@ChiefSecyUP @Manojkmr_singh @uppanchayatiraj @DirectorUPPR @oprajbhar @INCUttarPradesh @RahulGandhi @PMOIndia




































