
For lodging complaints and for emergencies dial 112. Twitter account is not monitored 24*7. Send complaint at email [email protected]
Shimla, India
Joined June 2018
- Tweets1.8K
- Following57
- Followers10.6K
- Likes246
🪔 Shimla Police wishes everyone a Happy Diwali! ✨
May this festival of lights bring peace, prosperity, happiness, and safety to every home. Celebrate responsibly and spread the light of joy! 🎇
#HappyDiwali2026 #ShimlaPolice #SafeDiwali #FestivalOfLights
बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर शिमला पुलिस ने 50 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले के मुख्य सप्लायर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा उर्फ गोपी को लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार किया।
वर्ष 2026 में अब तक 94 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार एवं 69 बड़े अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त।
#ShimlaPolice
हिमाचल प्रदेश पुलिस की ‘School CONNECT’ पहल
पुलिस, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के समन्वय से बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की पहल। CCTV निगरानी, पुलिस सत्यापन, POCSO जागरूकता, परिवहन सुरक्षा एवं नियमित पुलिस गश्त पर विशेष जोर।
आपातकालीन सहायता: 112 | साइबर अपराध: 1930
शिमला पुलिस का नशा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ा प्रहार!
बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर चंडीगढ़ से 3 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार। डिजिटल साक्ष्यों व वित्तीय लेन-देन के विश्लेषण से सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश।
वर्ष 2026 में अब तक 93 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार एवं 68 नेटवर्क ध्वस्त।
शिमला पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, जुब्बल पुलिस ने नेहनार-जुब्बल मार्ग पर 33 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर पंजाब निवासी 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
शिमला पुलिस ने PIT-NDPS अधिनियम के तहत एक और आदतन नशा तस्कर को तीन माह के लिए निरुद्ध कर मॉडल सेंट्रल जेल, कंडा भेजा है। वर्ष 2026 में अब तक इस अधिनियम के तहत कुल 43 नशा तस्करों को निरुद्ध किया जा चुका है।
सेवानिवृत्ति पर हार्दिक शुभकामनाएँ 🌹
श्री रतन लाल, निरीक्षक; श्री कुलवंत सिंह, उप-निरीक्षक; श्री कमलेश कुमार, HASI/HC; श्री जगदीश चंद, HASI; श्री सुरेश प्रशार, HHC एवं श्री मामन राम को सफल एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई।
जय हिन्द! जय हिमाचल! 🇮🇳🌹
पुलिस थाना सुन्नी की टीम ने 915 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में बैकवर्ड लिंकेज की जांच करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस द्वारा नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य संपर्कों की जांच जारी है।
जिला शिमला पुलिस ने कोटखाई के गांव छोल में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 9.57 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाना कोटखाई में ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।
शिमला पुलिस ने फागू कंट्रोल रूम के पास एक कार से लगभग 9 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना ठियोग में मामला दर्ज, अन्वेषण जारी।
शिमला पुलिस की नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई
लंबाखाटल में PWD की सरकारी भूमि पर निर्मित पांच दुकानों को ध्वस्त किया गया तथा एक स्टोर को कब्जे में लिया गया। इससे पहले रोहड़ू में एक अवैध रेस्टोरेंट भी ध्वस्त किया गया था।
#DrugFreeShimla
शोघी में 257 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तार
शिमला पुलिस की स्पेशल सैल टीम ने शोघी के नजदीक एक टैक्सी की तलाशी के दौरान 257 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर अमृतसर निवासी 34 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।
#DrugsFreeShimla
चिट्टा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई, 16 ग्राम चिट्टा बरामद
शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पड़ेची में लगभग 16 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आगामी अन्वेषण जारी है।
#ShimlaPolice
शोघी में 7 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
शिमला पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत शोघी के पास बस की चेकिंग के दौरान लगभग 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस थाना पश्चिम में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्वेषण जारी है।
#ShimlaPolice #DrugFreeHimachal
शोघी में 17 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
शिमला पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत स्पेशल सैल ने शोघी के पास हरियाणा रोडवेज बस की चेकिंग के दौरान 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्वेषण जारी है।
#ShimlaPolice #DrugFreeHimachal
शोघी चिट्टा बरामदगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
शिमला पुलिस ने शोघी में 36 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और CCTV फुटेज के विश्लेषण से आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
जुब्बल हत्याकांड में शिमला पुलिस को सफलता।
CCTV फुटेज और मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ISBT शिमला से नेपाल भागने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
चौपाल पुलिस की कार्रवाई, 6 ग्राम चिट्टा बरामद
शिमला पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत
पुलिस थाना चौपाल की टीम ने रिउणी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर FIR No. 59/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगामी अन्वेषण जारी है
बायोलिया बाईपास पर 6 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
शिमला पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस थाना ईस्ट की टीम ने बायोलिया बाईपास के पास एक कार से लगभग 6 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण जारी है।
#ShimlaPolice











