Rabri Devi (@RabriDeviRJD) header
Rabri Devi (@RabriDeviRJD) profile picture

Ex Chief Minister of Bihar, Leader of Opposition, Bihar Legislative Council

Patna, India
Joined September 2018
Photo by Rabri Devi (@RabriDeviRJD)Photo by Rabri Devi (@RabriDeviRJD)Photo by Rabri Devi (@RabriDeviRJD)Photo by Rabri Devi (@RabriDeviRJD)Photo by Rabri Devi (@RabriDeviRJD)Photo by Rabri Devi (@RabriDeviRJD)Photo by Rabri Devi (@RabriDeviRJD)Photo by Rabri Devi (@RabriDeviRJD)Photo by Rabri Devi (@RabriDeviRJD)Photo by Rabri Devi (@RabriDeviRJD)
शुभ दीपावली! रोशनी का यह पावन पर्व आपके जीवन में नई उम्मीदें, अच्छे स्वास्थ्य और उजाले लेकर आए। माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अपार खुशियाँ बनी रहें। #HappyDiwali #RJD
30
48
2
424
3,500
आप सभी को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं! इस दिवाली सिर्फ मिट्टी का दिया ही नहीं बल्कि आपके सुनहरे सपनों और आशा व उम्मीदों से सराबोर किरणों के साथ शांति-समृद्धि, उमंग-उन्नति, आनंद-खुशहाली एवं बदलाव का भी दीप जलाना है। हम सभी Gen-Z सहित सब युवाओं को जात-पात से ऊपर उठकर बिहार के भविष्य को रोशन करने के लिए परिवर्तन का दीप प्रज्ज्वलित करना है। #HappyDiwali
161
495
12
4,867
69,404
“अपनी जान की जिम्मेवार जनता खुद होगी.. CM लगवा दें हर जगह बोर्ड” बिहार पुलिस आम लोगों को घर में घुसकर गोली मार रही है और बिहार पुलिस को अपराधी गोली मार रहे है। हत्या आरोपी अपराधी प्रवृति के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में भयावह हालात। जब अपराधी पुलिस और अपराधी मुख्यमंत्री बेलगाम अपराध पर घिरते है तो ध्यान भटकाने के लिए जाति विशेष के लोगों का एनकाउंटर करते है।
63
352
6
2,114
114,319
पुलिस गोली हत्याकांड में मारे गए लोगों के पीड़ित परिजनों से मधुबनी में मुलाकात।
49
705
2
4,727
73,219
दशहरा और विजयदशमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
3
10
182
4,169
एक दशक बाद आई भीषण बाढ़ में जब बिहार सरकार का खजाना खाली है, राजकोषीय तनाव चरम पर है तब मुझे मेरा सड़क से सदन तक का संघर्ष याद आ रहा है। लालू यादव जितना पक्ष-विपक्ष में रहकर बिहार और बिहारियों के हक के लिए लड़ा है उतना आज तक कोई नहीं लड़ा। अटल जी की कैबिनेट में एक दर्जन कैबिनेट मंत्री बिहार से थे लेकिन राज्य में मेरी सरकार थी तो इन नकारे नकारात्मक सांप्रदायिक भाजपाइयों ने बिहार को उसके हिस्से का बजट कभी नहीं दिया, कुछ नहीं दिया और ना ही देने दिया। पंचवर्षीय योजना तक में रोक लगा देते थे कि बिहार को पैसा ना मिले। उस वक्त राज्य सीधे उधार भी नहीं ले सकते थे। 𝟐𝟎𝟎𝟒 में जब हम राजद के 𝟐𝟒 सांसदों के साथ रुआब के साथ 𝐔𝐏𝐀-𝟏 में रेल मंत्री बने तो बिहार को उन पाँच वर्षों (𝟐𝟎𝟎𝟒-𝟎𝟗) में अपने प्रभाव और राजनीतिक ताक़त के बल पर 𝟏 लाख 𝟒𝟒 हज़ार करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि तत्कालीन प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह जी और श्रीमती सोनिया गांधी जी से विकास कार्यों के लिए दिलाई। हमने जो कहा उन्होंने किया। हमारे उसी पैकेज की धनराशि से 𝟐𝟎𝟎𝟓 से नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया। अटल जी के मंत्रिमंडल में रहते नीतीश समेत बिहार से एक दर्जन कैबिनेट मंत्रियों ने हमें बदनाम और विफल करने के लिए केंद्र से कभी कोई सहायता नहीं दिलाई लेकिन हम तो सकारात्मक दृष्टिकोण से बिहार हित में सदैव राजनीति करते रहे और बिहार को बहुत फंड दिलाया तो 𝐁𝐉𝐏 के दुलारे नीतीश जैसों ने व्यक्तिगत स्वार्थ में हमेशा बिहार को दंड दिलाया। एनडीए से 𝟑𝟎 सांसदों के बावजूद आज दिल्ली में बिहार की सुनने वाला कोई नहीं? नेपाल से आने वाली बाढ़ और उसके स्थायी समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहा। लालू सत्ता के लिए अपना चरित्र, चेहरा, चाल और विचार नहीं बदलता। संसद का वीडियो है ध्यान से सुनिए, 𝟐𝟎𝟏𝟏 का है तब केंद्र में 𝐔𝐏𝐀-𝟐 की सरकार थी, बिहार में नीतीश-बीजेपी की सरकार थी लेकिन लालू दिल्ली में बिहार के लिए 𝐔𝐏𝐀 से भी लड़ता था। अब दिल्ली में 𝐍𝐃𝐀 -𝟑 है, बिहार में 𝐍𝐃𝐀-𝟓 है लेकिन निकम्मे, नकारे और नौसिखिए लोग बहाने बनाने से बाज नहीं आते। 👉 नदियों के रख रखाव के लिए नेपाल सरकार से दो टूक बात हो, कर्पूरी ठाकुर जी ने भी इस मुद्दे को उठाया था। 👉 चुनाव और बाढ़ आने पर मुफ्तखोरी का घोषणा और फ्री 𝟐 किलो अनाज का लालच देना बंद करो, स्थाई समाधान दो। 👉 नदियों के रखरखाव पर खर्च होने वाला एक पैसा बिहार को नहीं मिला 👉 बिहार का लोग अपना घर परिवार छोड़ देश विदेश पलायन करता है। वहां से खून पसीना का कमाई लाकर यहां जमा करता है, लेकिन उसके अनुपात में उनपर खर्च नहीं होता 👉 हम भीख नहीं मांग रहे हैं, क्रेडिट के अनुरूप पैसा बिहार को दो। 👉 बिहार का 𝐂𝐃𝐑 (Credit Deposit Ratio कम क्यों है? आज भी देश में साख-जमा अनुपात बिहार का सबसे कम है?
113
457
15
2,778
58,325
भगवान कृष्ण से डर कर उनके माता-पिता को कंस ने जेल में बंद कर दिया। भगवान कृष्ण ने जेल में जन्म लिया और जेल तोड़कर निकले, समाज की लड़ाई लड़ी, पाखंडवाद के विरुद्ध गोवर्धन को अंगुली पर उठाया और अत्याचारी पापी कंस का भी वध किया। हम नल, नील, कोल, भील, ग़रीब, दलित, पिछड़ा की लड़ाई लड़ते हैं यही हमारा क़सूर हो जाता है। सत्ता में बैठे आज के कंस यह सोचते हैं कि मुझे जेल से डरा देंगे, CBI-ED-IT के आगे झुका देंगे, लेकिन शायद उन्हें पता नहीं है कि जेल हमारा गुरुद्वारा है। हम इनके जेल के खेल से नहीं डरते हैं। देश को धर्म का पाठ पढ़ाने वाले इन पाखंडी भाजपाइयों ने धर्म का नाश कर दिया है। इन भाजपाइयों ने हमारे कुल प्रधान भगवान कृष्ण जी के पाँव पखारने वाली माँ जमुना को भी दूषित कर दिया। सफ़ाई के नाम पर अरबों रुपया लूट लिए लेकिन माँ गंगा और यमुना साफ़ नहीं हुईं। अब तो इन्होंने राममंदिर का चंदा चोरी भी कर लिया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ।
178
855
33
4,746
107,606
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन-पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कान्हा आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण करें।
20
56
584
3,965
गर्दनीबाग धरना स्थल पर शिक्षा सत्याग्रह पर बैठे आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया। 👉 𝐁𝐏𝐒𝐂 द्वारा आयोजित 𝐀𝐄𝐃𝐎, 𝐒𝐚𝐧𝐢𝐭𝐚𝐫𝐲 सहित विभिन्न रद्द परीक्षाओं की उच्चस्तरीय जाँच करा कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। 👉 𝐁𝐒𝐒𝐂 द्वारा आयोजित 𝐈𝐧𝐭𝐞𝐫𝐦𝐞𝐝𝐢𝐚𝐭𝐞, 𝐂𝐆𝐋, 𝐀𝐒𝐎, 𝐁𝐒𝐎 सहित लंबित परीक्षाएं यथाशीघ्र आयोजित की जाए। 👉 𝐓𝐑𝐄-𝟒 की भर्ती प्रक्रिया में पूर्व की परीक्षाओं के अनुरूप एकल परीक्षा और "𝐎𝐧𝐞 𝐂𝐚𝐧𝐝𝐢𝐝𝐚𝐭𝐞, 𝐎𝐧𝐞 𝐑𝐞𝐬𝐮𝐥𝐭" की व्यवस्था लागू की जाए। 👉 𝐂𝐁𝐒𝐄 की सभी भर्ती प्रक्रियाओं में परीक्षा के बाद 𝐐𝐮𝐞𝐬𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐏𝐚𝐩𝐞𝐫, 𝐀𝐧𝐬𝐰𝐞𝐫 𝐊𝐞𝐲 एवं 𝐎𝐌𝐑 𝐒𝐡𝐞𝐞𝐭 , उपलब्ध कराई जाए। 👉 𝐋𝐢𝐛𝐫𝐚𝐫𝐢𝐚𝐧 और लंबित लेखपाल भर्ती को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। 👉 भर्ती परीक्षा का 𝐀𝐧𝐧𝐮𝐚𝐥 𝐂𝐚𝐥𝐞𝐧𝐝𝐞𝐫 जारी किया जाए। 👉 𝐏𝐚𝐩𝐞𝐫 𝐋𝐞𝐚𝐤, परीक्षा में धांधली, 𝐂𝐡𝐞𝐚𝐭𝐢𝐧𝐠 और 𝐒𝐞𝐭𝐭𝐢𝐧𝐠 के खिलाफ कठोर कारवाई की जाए। 👉 दारोगा भर्ती परीक्षा को पारदर्शिता के साथ आयोजित कर परीक्षा समाप्ति उपरांत प्रश्नपत्र, उतर-कुंजी एवं 𝐎𝐌𝐑 𝐒𝐡𝐞𝐞𝐭 अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाए। सरकार को अंहकार त्याग, छात्रों की सभी मांगों का अविलंब संज्ञान लेकर समाधान करना चाहिए। हम छात्रों और युवाओं के संघर्ष में जमकर और डटकर उनके साथ खड़े है और न्याय मिलने तक लड़ेंगे।
220
821
40
3,432
82,731
बिहार गंभीर आर्थिक संकट में! ‼️ बिहार की राजकोषीय स्थिति अत्यधिक दयनीय और चिंतनीय है। बिहार भारी कर्ज में है। कुल सार्वजनिक ऋण में चार गुना से अधिक वृद्धि हुई है। बिहार को गंभीर आर्थिक संकट में धकेला जा चुका है। बिहार की वित्तीय स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि सारा खजाना खाली है। वित्तीय दबाव इतना अधिक है कि सरकारी विभागों के कर्मचारियों, पेंशनधारकों को ससमय सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ठेकेदारों के बकाये भुगतान और अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए राशि उपलब्ध नहीं है। अब तो छात्रों के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि भी घटा दी गयी है। छात्रवृत्ति को समाप्त किया जा रहा है। गुजरात से मनोनीत बिहार के नए अनाड़ी मुख्यमंत्री को व्यय प्रबंधन, ऋण प्रबंधन और राजकोषीय घाटे प्रबंधन की कोई समझ ही नहीं है। बिहार का राजकोषीय स्वास्थ्य बिगड़ चुका है। राजस्व घाटा बढ़ रहा है और कर्ज उससे भी कई गुना अधिक बढ़ रहा है। विगत वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत के प्रमुख राज्यों में सबसे अधिक राजकोषीय घाटा बिहार ने दर्ज किया, जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 5.8 प्रतिशत था। बिहार में उच्च घाटे के साथ-साथ भारी ऋण का बोझ अत्यधिक चिंता का विषय है। खर्च के अनुपात में राज्य की अपनी कोई राजस्व प्राप्ति नहीं है। राजस्व सृजन व संग्रहण बढ़ाने तथा बजटीय प्रबंधन और राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने के लिए एनडीए सरकार के पास कोई दीर्घकालिक ठोस योजना नहीं है। ये नकारा और निकम्मी डबल इंजन सरकार बिहार को ऐसे अंधकार में धकेल रही है जिसकी कल्पना मात्र से किसी भी बिहारवासी में सिरहन पैदा हो जाए। हर बीते दिन के साथ धनतंत्र और मशीन तंत्र से जबरन सरकार में आए भ्रष्ट लोगों ने बिहारियों के वर्तमान के साथ-साथ भविष्य को भी बर्बादी की आग में झोंक दिया है। NDA सरकार ने विगत दो वर्षों में रिकॉर्ड कर्ज लिया है फिर भी राजकीय कोष खाली है। आख़िर बिहार का सारा पैसा जा कहाँ रहा है? यह तो बिहार का प्रत्येक नागरिक जानता है कि बिहार की एनडीए सरकार भ्रष्टाचार और संगठित लूट के रिकॉर्ड बना रही है। बिहार का गंभीर वित्तीय संकट हम न्यायप्रिय बिहारियों के लिए सामूहिक चिंता का प्रश्न है जिसका समाधान यह भ्रष्ट और अपराधी चरित्र की एनडीए सरकार नहीं कर सकती।
155
369
14
2,198
123,607
जब अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाए! जब पुलिस रक्षक की बजाय भक्षक बन जेल में हत्याएं करने लग जाए! जब न्याय की कहीं कोई उम्मीद ना बचे और सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भागने लगे तब जनता के पास सड़क पर उतर निकम्मी सरकार से सवाल पूछने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता! लूट तंत्र से बनी एनडीए सरकार की जनविरोधी एवं भ्रष्टाचारी नीतियों के खिलाफ जमीन पर भारी आग है जनाक्रोश है जो Machine और Money से सरकार को भस्म कर देगा। #TejashwiYadav
66
633
16
3,501
82,517
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन! #IndependenceDay2025 #RJD
8
78
1,089
9,670
"बिहार की जनता के नाम संदेश " प्रिय साथियों, आप सभी को राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! बिहार के करोड़ों लोगों के लिए 5 जुलाई का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि 1997 को आज ही के दिन अनेक वरिष्ठ साथियों के साथ मिलकर हमने गरीबों, शोषितों, दबे कुचले वर्गों एवं अकलियतों के हक़ों और अधिकारों की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। यह कोई साधारण दिन नहीं है। इस दिन बिहार एवं देश की राजनीति की दशा एवं दिशा का कायापलट हुआ था। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा गरीबों,शोषितो एवं आम जनमानस की भलाई के लिए किये गए संघर्ष, त्याग एवं बलिदानों के बारे में अगर मैं वर्णन करुं तो शब्द भी कम पड़ जाएंगे। बिहार में व्यापत सामाजिक एवं आर्थिक असमानता और फिरकापरस्ती को नेस्तनाबूद करने के साथ-साथ एक विकसित,मजबूत, समृद्ध, खुशहाल व समतामूलक बिहार के निर्माण के लिए राजद के असंख्यक निस्वार्थ कार्यकर्ताओं एवं वोटरों ने सेवा, त्याग, बलिदान और परिश्रम की देश भर में एक अनूठी मिसाल कायम की है। पार्टी के प्रति समर्पित इन कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से ही पार्टी का विस्तार सम्भव हुआ है। यह हमारे कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और समर्पण का ही परिणाम है कि प्रतिदिन राजद और मजबूती से आगे बढ़ रही है। पार्टी का हर दौर में साथ देने वाले तमाम नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं को मैं तहे दिल से सलाम करता हूं। राजद की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता गरीब, पीड़ित, बहिष्कृत, कमज़ोर व मजलूम तबकों की वकालत रही है। बदलते दौर में भी हमारी राजनीति मूलतः सामाजिक आर्थिक ग़ैरबराबरी और फिरकापरस्ती के खिलाफ़ रही है। हमारे विकास का मॉडल चमकते हवाई अड्डे, आलीशान मॉल और चमचमाते होटलों तक सीमित नहीं रहता बल्कि विकास के हरेक पहलू में हम समाज के गरीब एवं आखिरी व्यक्ति की भागीदारी और उसकी हिस्सेदारी के लिए संकल्पित हैं। इन मॉल, होटलों और हवाई अड्डों का निर्माण करने वाले शिल्पकारों, कामगारों, कारीगरों और इनमें काम करने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के जीवन में गुणात्मक तथा सकारात्मक परिवर्तन आए यही हमारा ध्येय है। इससे कम हमें किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। हमने सामाजिक और राजनीतिक संरचना में व्याप्त असमानता के खिलाफ निरंतर संघर्ष कर अपने लोकतंत्र को व्यापक, समृद्ध और समावेशी बनाया है। अपनी इस यात्रा में हमने कई ऐसे मुक़ाम हासिल किये हैं जिनकी चार-पाँच दशक पूर्व कल्पना भी असंभव थी। लोहिया, जेपी, कर्पूरी और अंबेडकर के इन मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और प्रगाढ़ हुई है साथ ही हमने वो मंजिल हासिल की है जहाँ से अब आर्थिक और मनोवैज्ञानिक सबलीकरण की लड़ाई को मुकम्मल अंजाम तक ले जाना है। यह विरासत हमारी शक्ति भी है और पूँजी भी! देश में तमाम जनवादी, प्रगतिशील, समाजवादी और लोकतान्त्रिक विचारधारा से लैस दलों पर निराशा के क्षणिक बादल छाये हैं। Compromised constitutional institutions, आक्रामक बाज़ार, वोटर ही नहीं निर्वाचित जनप्रतिनिधि खरीदने में पूंजी का असीमित उपयोग तथा दक्षिणपंथी प्रतिक्रियावादी राजनीति ने लोकतंत्र के अस्तित्व पर कई चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं। पिछड़ों की भागीदारी, शिक्षा और रोज़गार के अवसरों की समानता, अकलियतों के हक़ूक़,उनकी सुरक्षा,असमान विकास के मुद्दों तथा सरकार की नाकामियों को एक तथाकथित ‘हिंदुत्व के आवरण’ से ढंका जा रहा है। साथियों, विगत कई राज्यों के चुनाव नतीजों की अगर पड़ताल करें तो मालूम होगा कि बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को कब्जे में लेकर संविधान को दरकिनार कर तानाशाही के बल पर देश को फिर से पीछे धकेलने का प्रयास कर रही है।हमारी राजनीति हमें इस परिस्थिति को स्वीकार करने की इजाज़त नहीं देती। अतः राजद के सभी साथियों को बिना वक़्त जाया किये इस ऐेतिहासिक भूमिका के लिए तैयार होना पड़ेगा।हर कार्यकर्ता और नेता को यह समझना होगा कि हमारा दल सिर्फ ‘चुनाव लड़ने की मशीन’ नहीं है। समर्थक समूहों और अन्य प्रगतिशील वर्गों के साथ लगातार संपर्क रखकर यह भरोसा दिलाना होगा कि राजद उनके मुद्दों और चिंताओं के लिए संसद और सड़क दोनों ही जगह लड़ने में सक्षम है। साथियों, यह लड़ाई पिछली सारी लड़ाईयों से अलग होने वाली है क्योंकि यह लड़ाई ‘असंवेदनशील सम्पन्नता’ और ‘चेतन विपन्नता’ के बीच कि लड़ाई है।यह लड़ाई ‘मज़बूत’ और ‘मजबूर’ वर्गों के बीच की है,यह लड़ाई संवैधानिक संस्थाओं के असंवैधानिक तरीकों को ख़त्म करने की है,यह संघ और कोर्पोरेट घरानों की नयी जुगलबंदी के बीच की लड़ाई है।ये हिंदुस्तान में गरीबों, किसानों और वंचितों के अस्तित्व की लड़ाई है।अतः छोटी-मोटी चिंताओं और मतभेदों को ताक पर रखकर इस लड़ाई को मुकम्मल अंजाम तक ले जाने के लिए मिलकर लड़ना होगा।
75
300
12
1,923
70,968
राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस पर सामाजिक न्याय एवं जनचेतना के पथप्रदर्शक आदरणीय @laluprasadrjd जी का जनता के नाम संदेश:-
7
52
2
261
14,023
हैप्पी बर्थडे साहेब!
60
231
4
2,851
36,080
भारत की जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण पूर्ण किया। #Census #CasteCensus #Bihar #RJD
3
5
57
3,438
कट्टर महिला विरोधी, पाखंडी, ढोंगी और झूठे भाजपाई आँख खोल इस सच्चाई को स्वीकार करें तथा अपने तुलनात्मक आँकड़े जारी करे। 👉 लोकसभा चुनाव-𝟐𝟎𝟐𝟒 में 𝐑𝐉𝐃 ने बिहार में सबसे अधिक 𝟐𝟗% महिलाओं को टिकट दिया, 𝐑𝐉𝐃 के 𝟐𝟓% लोकसभा सांसद महिला है। 👉 बिहार विधानसभा चुनाव-𝟐𝟎𝟐𝟓 में भी 𝐑𝐉𝐃 ने ही सबसे अधिक 𝟏𝟕% महिलाओं को टिकट दिया था। 👉 बिहार विधानपरिषद में भी दलों में सबसे अधिक महिलाओं का प्रतिनिधित्व 𝟐𝟏.𝟒% 𝐑𝐉𝐃 का है। 👉 अब तक बिहार की प्रथम और अंतिम महिला मुख्यमंत्री भी 𝐑𝐉𝐃 से ही है। विगत 𝟑𝟎 वर्षों में बिहार से भारत सरकार में अंतिम महिला केंद्रीय मंत्री भी 𝐑𝐉𝐃 से ही रही है। 👉 महिला विरोधी 𝐁𝐉𝐏-𝐉𝐃𝐔-𝐍𝐃𝐀 ने तो आज तक 𝟕𝟓 वर्षों में बिहार के इतिहास में बिहार से एक भी महिला को केंद्रीय मंत्री/मुख्यमंत्री नहीं बनाया है और ये नकली पाखंडी लोग महिला उत्थान की बात करते है?#TejashwiYadav #WomenReservation
64
412
2
2,103
39,388
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। #RepublicDay #RJD
14
22
203
3,619
वंचित एवं उपेक्षित वर्गों के उत्थान को अपनी राजनीति का केंद्र बनाकर सामाजिक जीवन में ईमानदारी की मिसाल स्थापित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक एवं राजनेता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। #KarpooriThakur #Bihar
8
8
47
2,182
बदलाव के लिए वोट करिए। महिलाओं और युवाओं की तेजस्वी सरकार के लिए वोट करिए। #TejashwiYadav #Bihar
118
209
13
2,040
49,112