सुनो साहिब,
गंगा की पावन धारा में संध्या आरती के दीपों के साथ तुम्हारी स्मृतियों का भी विसर्जन करना चाहती हूँ।
प्रेम की पीड़ा शायद सबसे गहरी होती है।
अब इन अनकहे एहसासों और अनचाही वेदनाओं को माँ गंगा को समर्पित कर, स्मृतियों के बंधन से मुक्ति और मन के लिए मोक्ष चाहती हूँ।
#राध्या
इस जन्म की अधूरी कहानी
यदि अगले जन्म में फिर लिखी जाए,
तो उसी धरा पर,उसी आकाश तले,
मैं फिर उस ईश्वर से तुम्हें माँगूँगी।
तब न कोई संकोच होगा,न कोई विवशता,
बस नयनों में विश्वास और अधरों पर स्वीकार होगा,
कि मेरी चाहत का पहला भी तुम हो
और अंतिम भी तुम ही रहोगे
हर जन्म,हर बार,बस तुम।
शब्द का स्पर्श जब मौन को तोड़ता है
तब सहेजी पीड़ाएँ अश्रुधारा बन नयनों से छलक पड़ती हैं।
जिस हृदय ने बरसों अपनी व्यथा को मुस्कान के आवरण में छिपाए रखा,
ज़रा-सी संवेदना पाकर स्वयं को रोक नहीं पाता। कुछ दर्द इतने गहरे हैं कि उन्हें कहने के लिए शब्द नहीं,बस आँखों को बरसना पड़ता है।।
हृदय के किसी अनकहे कोने में संभाली हुई पीड़ा की पोटली अब इतनी भारी हो चली है कि उसे मौन की ओट में सँभाल पाना भी कठिन होता जा रहा है।
भीतर जाने कितनी अनकही व्यथाएँ, कितनी अधूरी संवेदनाएँ और कितने अनछुए दर्द एकत्रित हैं।
अब तो किसी छोटे-से शब्द का स्पर्श भी उस मौन को भंग कर देता है
तुम्हारे बदले व्यवहार ने
मेरे विश्वास को निरुत्तर कर दिया।
अब शिकायत क्या करूँ
स्वयं को निर्दोष भी कैसे कहूँ,
तुम तो वही थे
मगर तुम्हें चुनना मेरी भूल थी।
अब कसक खोने की कम
अपने निर्णय पर अधिक है,
क्योंकि किसी को गलत समझना
उतनी पीड़ा नहीं देता
जितनी पसंद के गलत निकलने पर होती है।
शायद चयन ही गलत था.
तुम्हारे अंतिम व्यवहार ने
मन में एक प्रश्न जगा दिया,
जिसे अपनी पसंद कहा था
उसी पर संदेह करा दिया!
शायद परखने में भूल हुई
या निर्णय जल्दबाज़ी में लिया,
जिसे समझा था मन का सुकून
वह भ्रम था,जिसे सच मान लिया।
कभी तुम्हें चुनने पर गर्व था
अपने निर्णय पर विश्वास रहा
अब फिर व्याकुल है मन का आँगन,
फिर भावनाएँ करवटें लेने लगी हैं,
और जिन शब्दों से विदा ली थी कभी,
वही उँगली थामकर चलने लगी हैं।
शायद लिखना मेरी विवशता नहीं,
मेरे भीतर का एक अनकहा संसार है,
जहाँ जीवन जब भी उद्वेलित होता है,
शब्दों में ही मिलता उसे ठहराव है।।
#राध्या
❤
#बज़्म
सोचा था,अब छोड़ दूँगी लिखना,
शब्दों से अपना नाता तोड़ लूँगी,
जीवन की इस आपाधापी में
कलम को भी कुछ विराम दे दूँगी।
कुछ ठहराव-सा आया था जीवन में,
हृदय की उथल-पुथल भी थम गई थी,
मन के भीतर उठती लहरों ने
जैसे मौन की चादर ओढ़ ली थी।
कहाँ ज्ञात था मुझे,
यह शांति किसी सुकून का संकेत नहीं
प्रेम कोई निर्णय नहीं
साँसों में बसी जरूरत है,
कब कोई आदत से
ज़रूरत बन जाए,
पता नहीं चलता।
दूरी,ख़ामोशी,नाराज़गी
कुछ भी इसे मिटा नहीं पाता,
दिल वहीं लौटता है
जहाँ उसे सुकून मिले।
मगर प्रेम की विडंबना देखिए
परवाह और मौजूदगी
कभी-कभी दूरी रच देती है
जिससे बचाने को हम प्रेम करते हैं।
शब्दों से प्रेम करने वाली को
जब शब्दों से ही घायल किया जाता है,
तो प्रेम नहीं मरता
उसकी आत्मा पर एक मौन मृत्यु उतर आती है।
सबसे गहरी चोट तब होती है
जब विष उन्हीं से मिले
जिन्हें उसने अपने हृदय में
प्रेम की तरह सँजोया हो।
फिर घाव भर भी जाएँ
तो हृदय पहले-सा नहीं होता
#राध्या
❤




