Pinned Tweet
युवाओं के प्रेरणास्रोत,जनप्रिय नेता श्री @RahulGandhi जी के साथ ऐतिहासिक
#BharatJodoYatra की झलकियां।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव श्री @DeepakBhaardwaj के भाई के रिसेप्शन समारोह में शामिल होकर वर वधु को शुभकामनाएं दी।
आज चांदनी चौक कांग्रेस परिवार के नई बस्ती क्षेत्र के साथियों के साथ क्षेत्र की समस्याओं, जनता की परेशानियों और उनके समाधान को लेकर सार्थक एवं व्यापक चर्चा हुई।
#ChandniChowk #Congress #ChandniChowkKiSudhLoSarkar
#RahulSharma
“आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती हमारे संविधान की और लोकतंत्र की रक्षा की है। कल, 26 नवंबर को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान रक्षा मार्च सुबह 11 बजे चंदगी राम अखाड़ा, सिविल लाइंस से शुरू होगा।
कल हम सब लोग, दिल्ली का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता चंदगी राम अखाड़ा पहुँच रहा है। मैं स्वयं भी इस मार्च में शामिल होने जा रहा हूँ। मैं आप सभी साथियों से अपील करता हूँ कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करें।”
चांदनी चौक के निवासियों के साथ आखिर कब तक यह अन्याय?
मुख्य गेट बंद होने से रोजमर्रा का आवागमन मुश्किल, बच्चों की स्कूल आवाजाही प्रभावित, इमरजेंसी में एम्बुलेंस की परेशानी और स्कूटी से निकलने पर ₹20,000 तक के चालान!
कानून-व्यवस्था के नाम पर स्थानीय निवासियों की जिंदगी मुश्किल नहीं बनाई जा सकती। प्रशासन जल्द समाधान करे और लोगों को राहत दे।
चांदनी चौक के निवासियों को उनका हक मिलना चाहिए!
#ChandniChowk #Delhi #ResidentsRights #PublicIssues #ChandniChowkKiSudhLoSarkar
आप क्रोनोलॉजी समझिए:
* भाजपा के BLAs फ़र्ज़ी तरीक़े से फॉर्म 7 भरते हैं।
* जीवित लोगों को मृत घोषित कर दिया जाता है।
* बिना किसी वेरिफिकेशन के वोटर लिस्ट से नाम काट दिया जाता है।
ये हाल बना दिया है नरेन्द्र मोदी ने हमारे देश के लोकतंत्र का।
तिलक बाजार के कटरा घी की टूटी सड़कें, जगह-जगह फैली गंदगी और बदहाल रास्ते। इन रास्तों से गुजरते बुजुर्गों और बच्चों को हर वक्त गिरने का डर बना रहता है।
क्या चांदनी चौक के नागरिकों को सुरक्षित और साफ रास्तों का अधिकार नहीं?
चांदनी चौक की सुध लो सरकार!
#ChandniChowk #RahulSharma #Delhi
Book Launch | Belonging: A Journey Of Love By CPP Chairperson Smt @SoniaGandhi Ji | New Delhi
xitter.gq/i/broadcasts/2pedPldXj…
दिल्ली की जनता को महंगाई का एक और झटका।
मदर डेयरी और अमूल ने दूध की कीमतों में ₹4 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। रसोई का बजट पहले ही दबाव में है, अब रोज़मर्रा की सबसे जरूरी चीज़ों में से एक दूध भी महंगा हो गया।
प्रधानमंत्री जी, जनता की जेब लगातार खाली हो रही है। आपकी सरकार महंगाई से राहत देने के लिए आखिर कर क्या रही है?
दिल्ली की दमघोंटू हवा अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को हो रही है।
आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc जी ने LNJP अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और मास्क वितरित किए।
सालों से प्रदूषण पर ठोस कार्रवाई के बजाय भाजपा और AAP की सरकारें एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालती रही हैं।
सवाल है कि दिल्लीवालों को आखिर साफ हवा कब मिलेगी?
दो साल पहले दिल्ली की सड़कों पर एक यात्रा निकली, जनता की आवाज़ बनने और उसके हक़ की लड़ाई लड़ने के लिए।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc जी के नेतृत्व में दिल्ली न्याय यात्रा ने 700+ किलोमीटर का सफर तय किया, 70 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर जनता के दुख-दर्द और समस्याओं को सुना।
प्रदूषण, पानी, महंगाई और बेरोजगारी जैसे हर मुद्दे पर जनता से सीधा संवाद किया।
यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि दिल्ली के लोगों के विश्वास, संघर्ष और न्याय के संकल्प की कहानी थी।
दो साल बेमिसाल, जनता के साथ न्याय का सफर जारी है ✊
#DelhiNyayYatra
जो लोग यह झूठा भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि "वोट बचाओ-देश बचाओ" महारैली में भीड़ नहीं थी और कुर्सियाँ खाली थीं, उन्हें रैली की तस्वीरें और वीडियो एक बार ज़रूर देख लेने चाहिए।
रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब इस बात का गवाह है कि लोकतंत्र की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
सच्चाई तस्वीरों में दिखती है, अफवाहों में नहीं!
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव, कुशल संगठनकर्ता, अनुभवी जननेता एवं पूर्व विधायक आदरणीय बड़े भाई श्री @INCanilbhardwaj जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। आप इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनसेवा एवं संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें।
#HappyBirthdayAnilBhardwajJi
कल रामलीला मैदान में पहुँचने वाले सभी देशभक्तों के नाम नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी का महत्वपूर्ण संदेश:
“नमस्कार,
कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं।
त्यौहारों का मौसम है। दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है। मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें।
प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए - व्यापारियों का फायदा हो जाएगा।
मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी। BJP डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है।
मगर, दोनों काम करते हैं।
कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे।
आप सबको बहुत-बहुत प्यार।
शुभ दिवाली
जय हिंद”
जननायक एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के आह्वान पर लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने और वोट चोरी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में शामिल होने के लिए दिल्ली कांग्रेस के बब्बर शेर रामलीला मैदान पहुंचने को तैयार हैं।
इसी क्रम में आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिल्ली कांग्रेस प्रभारी श्री @qazinizamuddin
जी, सह-प्रभारी श्री @danishabrar2016
जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc
जी,संगठन महामंत्री श्री @INCanilbhardwaj जी की उपस्थिति में सोशल मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में आगामी "वोट बचाओ-देश बचाओ" महारैली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और सोशल मीडिया अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मैंने भी महारैली के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सोशल मीडिया रणनीति को लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए।
लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प, वोट के अधिकार की बुलंद आवाज!
#VoteBachaoDeshBachao #Congress #DelhiCongress






















