कानपुर भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में आगामी अभियानों एवं (एसएसआर) संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर मॉनिटरिंग टोली, क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं अभियान संयोजकों के साथ संवाद एवं समीक्षा बैठक की।
@narendramodi @NitinNabin @AmitShah @blsanthosh @shivprakashbjp @sunilbansalbjp @TawdeVinod @myogiadityanath @mppchaudhary @idharampalsingh @BJP4UP @BJP4India
भारतीय लोकतंत्र के सशक्त संवाहक, माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
आयुष्मान् भव सौभाग्यं, यशोवृद्धिर्भवेद् ध्रुवम्।
आरोग्यं सुखसम्पत्तिः, सर्वदा भवतु प्रभो॥
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं ऊर्जा प्रदान करें तथा आपके यश और कीर्ति में निरंतर अभिवृद्धि हो।
आपका जीवन राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहे।
सादर शुभकामनाएँ! 🙏
🙏 पावन बैकुंठ चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏
भगवान श्रीहरि विष्णु एवं देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन पर्व बैकुंठ चतुर्दशी की आप सभी को अनंत मंगलकामनाएँ।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय। ॐ नमः शिवाय॥
भगवान विष्णु एवं भगवान शिव की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो तथा सभी का कल्याण हो।
हर हर महादेव! 🙏
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की अति महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा उत्तर प्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री धर्मपाल सिंह जी ‘भाई साहब’ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजनाओं पर सार्थक विमर्श हुआ।
संगठन सर्वोपरि, राष्ट्र प्रथम!
@narendramodi @NitinNabin @AmitShah @blsanthosh @shivprakashbjp @sunilbansalbjp @TawdeVinod @mppchaudhary @idharampalsingh @BJP4India @BJP4UP
जनपद झांसी महानगर के शिवाजी नगर मंडल अंतर्गत लॉर्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज, बूथ क्रमांक 199 पर मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत नव मतदाताओं सहित 12 मतदाताओं के फॉर्म भरवाकर जमा कराए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री सरदार परमजीत सिंह मनी, श्री मनीष तिवारी जी, मंडल अध्यक्ष श्री दिलीप पुरी जी, जिला सहकारी अध्यक्ष श्री अंकित साहू जी, मंडल महामंत्री श्री दीपक साहू जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री इंद्रभूषण बुधौलिया जी, बूथ अध्यक्ष श्री आशीष साहू जी सहित निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त BLO श्री सुहेल खान जी उपस्थित रहे।
सशक्त लोकतंत्र की पहचान, प्रत्येक मतदाता का पंजीकरण!
@narendramodi @NitinNabin @AmitShah @blsanthosh @shivprakashbjp @sunilbansalbjp @sunilbansalbjp @TawdeVinod @mppchaudhary @idharampalsingh @BJP4India @BJP4UP
अद्वितीय वीरता, स्वामिभक्ति एवं राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक, मारवाड़ के महान वीर योद्धा वीर दुर्गादास राठौड़ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
मातृभूमि की रक्षा, स्वाभिमान और धर्म-संस्कृति की रक्षा हेतु उनका अतुलनीय संघर्ष एवं त्याग भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।
उनका शौर्य और राष्ट्रभक्ति की भावना युगों-युगों तक प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
वीर दुर्गादास राठौड़ अमर रहें! 🇮🇳
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना, अदम्य साहस, शौर्य एवं त्याग की प्रतीक वीरांगना झलकारी बाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
महारानी लक्ष्मीबाई जी की वीर सहयोगी के रूप में उन्होंने अद्भुत पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए इतिहास में स्वर्णिम स्थान प्राप्त किया।
उनका त्याग, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।
वीरांगना झलकारी बाई अमर रहें! 🇮🇳
कानपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय मुख्यालय में गुजरात, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से प्रवासी के रूप में विधानसभा की 52 सीटों पर संगठन द्वारा नियुक्त प्रवासी बहनों का हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया तथा जनपदों से पधारी बहनों के साथ उनके निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा बहन श्रीमती मोना शुक्ला जी, महिला मोर्चा की जनपदों की अध्यक्षगण एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी बहनें उपस्थित रहीं।
नारी शक्ति का संगठनात्मक सामर्थ्य, विजय का संकल्प!
@narendramodi @NitinNabin @AmitShah @blsanthosh @shivprakashbjp @sunilbansalbjp @TawdeVinod @myogiadityanath @mppchaudhary @idharampalsingh @BJP4India @BJP4UP
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं भारत के प्रधान सेवक, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लक्ष्मणपुरी (लखनऊ) की पावन धरा पर आगमन पर उनका हार्दिक वंदन, अभिनंदन एवं आत्मीय स्वागत है।
प्रभु श्रीराम की कृपा से आपके यशस्वी नेतृत्व में माँ भारती निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं विश्व पटल पर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करती रहे।
जय श्रीराम! 🇮🇳
@narendramodi @BJP4India @BJP4UP
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आदरणीय बहन श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी को जन्मदिवस की अनंत हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें तथा आपका स्नेहिल मार्गदर्शन सदैव हम सभी को प्राप्त होता रहे।
सादर वंदन एवं अभिनंदन!
#AnandibenPatel #HappyBirthday
भाजपा सरकार में महिलाओं को रोजगार के बेहतर अवसर, सक्रिय भागीदारी और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
#BJP4UP #BJP4ViksitBharat
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी का स्वर्गवास अत्यंत दुःखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है।
मां का दुनिया से जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा माननीय मुख्यमंत्री जी व समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें।
ॐ शांति
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री आदरणीय श्री पंकज चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलमय शुभकामनाएँ।
संस्कृत सुभाषितम्—
॥ आयुष्मान् भव सौभाग्यं, यशोबलसमन्वितः। आरोग्यं सुखसम्पत्तिः, सर्वदा ते पदे पदे॥
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, ऊर्जा एवं जनसेवा का सतत सामर्थ्य प्रदान करें। आपके कुशल नेतृत्व में संगठन निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।
आपका जीवन राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सदैव समर्पित रहे।
जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 💐
@mppchaudhary @BJP4UP @BJP4India
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏🚩
ॐ सुप्ते त्वयि जगन्नाथ जगत् सुप्तं भवेदिदम्। उत्थिते त्वयि देवेश जगत् सर्वं प्रबुध्यते॥
अर्थात्—हे जगन्नाथ भगवान विष्णु! आपके शयन करने पर संपूर्ण जगत शयन करता है और आपके जागृत होने पर समस्त सृष्टि में नवचेतना का संचार होता है।
आज देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर भगवान श्रीहरि विष्णु के योगनिद्रा से जागरण एवं चातुर्मास की समाप्ति का मंगल पर्व है।
भगवान श्रीहरि विष्णु एवं माता लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का संचार हो।
जय श्रीहरि! 🙏 हरि ॐ तत्सत्!
कानपुर दक्षिण की 215-किदवई नगर विधानसभा में मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत आयोजित बैठक एवं कार्यशाला में उपस्थित रहकर देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं से संवाद किया तथा अभियान की सफलता हेतु आवश्यक संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन किया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी ने की। इस अवसर पर विधायक किदवई नगर मा. श्री महेश त्रिवेदी जी सहित शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सशक्त संगठन, सशक्त लोकतंत्र! सेवा ही संगठन, राष्ट्र प्रथम।
@narendramodi @NitinNabin @AmitShah @blsanthosh @shivprakashbjp @sunilbansalbjp @TawdeVinod @myogiadityanath @mppchaudhary @idharampalsingh @BJP4India @BJP4UP
जय श्रीराम से राधे-राधे तक… 2027 में पूरे उत्तर प्रदेश में कमल खिलाने का संकल्प।
राम का गौरव भी, कृष्ण की भक्ति भी… और हर संकल्प के साथ खिलेगा कमल।
कानपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में वोटर जोड़ो अभियान के अंतर्गत अभियान टोली एवं मॉनिटरिंग टोली के साथ संगठनात्मक संवाद कर अभियान की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन, झारखंड मा. श्री पवन शाय जी, प्रदेश महामंत्री संगठन झारखंड श्री आदित्य त्रिवेदी जी क्षेत्रीय महामंत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री पवन प्रताप सिंह जी, क्षेत्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र तिवारी जी, श्रीमती रीता कठेरिया जी सहित अन्य संगठन पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
सशक्त संगठन, सशक्त लोकतंत्र!
@narendramodi @NitinNabin @AmitShah @blsanthosh @shivprakashbjp @sunilbansalbjp @TawdeVinod @mppchaudhary @idharampalsingh @BJP4India @BJP4UP
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अग्निशिखा, अदम्य साहस एवं शौर्य की प्रतिमूर्ति, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि की आन बनीं, रण में ज्वाला-सी दहकीं,
शौर्य और स्वाभिमान की गाथा, इतिहास में अमर लिखीं।
झाँसी की माटी आज भी, उनका साहस गाती है,
लक्ष्मीबाई की वीरता, हर पीढ़ी को जगाती है।
उनका त्याग, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति सदैव हम सभी के लिए प्रेरणापुंज रहेंगे।
जय माँ भारती! 🇮🇳 जय वीरांगना लक्ष्मीबाई!









































