Ranchi Updates (@RanchiUpdates) header
Ranchi Updates (@RanchiUpdates) profile picture

Official Twitter account of Ranchi News, India. A platform which keeps you updated about our city- #Ranchi. Latest Happenings. #News

Ranchi, India
Joined March 2013
Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)
छात्रवृत्ति की मांग को लेकर AISF का प्रदर्शन, राँची में DC कार्यालय का किया घेराव। छात्रवृत्ति की मांग को लेकर बुधवार को AISF (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन) के छात्र-छात्राओं ने राजधानी राँची में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अल्बर्ट एक्का चौक से मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व अफजल दुर्रानी ने किया। इस दौरान एहतेशाम समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। DC कार्यालय के घेराव के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। छात्रों ने छात्रवृत्ति को विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए जरूरी बताते हुए प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की। छात्रवृत्ति का मुद्दा एक बार फिर राँची में छात्र आंदोलन के केंद्र में आ गया है। #Ranchi #AISF #ScholarshipProtest #StudentProtest #JharkhandNews #Ranchiupdates – at Nagri, India
1
2
3
225
राँची में राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त संजय भगत, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपायुक्त ने पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सर्वजन पेंशन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुँचाने को कहा। साथ ही, वीबी-जी राम जी योजना के तहत मैनडेज क्रिएशन और योजनाओं की स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand – at Kanke, India
1
174
चार दिवसीय छठ महापर्व के समापन के बाद राँची नगर निगम ने शहर के तालाबों और छठ घाटों की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और सफाई टीमों को अगले 24 घंटे के भीतर सभी छठ घाटों और तालाबों की सफाई पूरी करने का निर्देश दिया है। इसके लिए जोनल और वार्ड सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न हुआ। इसके बाद घाटों पर जमा पूजन सामग्री, फूल-माला, पॉलिथीन और अन्य कचरे को हटाया जा रहा है। सफाई टीमें घाटों के साथ-साथ तालाबों के आसपास के क्षेत्रों की भी सफाई कर रही हैं। नगर निगम ने अधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने को कहा है। नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे तालाबों और जलाशयों में कचरा न डालें तथा पूजन सामग्री को निर्धारित जलकुंडों में ही विसर्जित करें। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand – at Kanke, India
1
3
178
राँची वालों के माही भैया ने IPL से संन्यास ले लिया है। हालांकि, वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ जुड़े रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि धोनी IPL 2027 में टीम के मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे। दरअसल, मंगलवार को IPL की सभी टीमों को आगामी सीजन के लिए अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी करनी थी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी के संन्यास और उनकी नई भूमिका की जानकारी साझा कर प्रशंसकों को चौंका दिया। गौरतलब है कि धोनी IPL 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेले थे। हालांकि, वह टीम के साथ जुड़े रहे और मैदान पर उनकी मौजूदगी प्रशंसकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। अब बिना किसी विदाई मुकाबले के उनका बतौर खिलाड़ी IPL का सफर समाप्त हो गया है। धोनी ने अपने IPL करियर में चेन्नई सुपर किंग्स को पाँच बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है। #MSDhoni #Thala #DhoniRetirement #CSK #ChennaiSuperKings #IPL2027 #IPLNews #CricketUpdates #ranchiupdates – at Kanke, India
3
168
🌅 उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन। लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे और अंतिम दिन आज सुबह राँची के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ समापन हुआ। घाटों पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जय छठी मैया! 🙏 #ChhathPuja #RanchiUpdates #JaiChhathiMaiya #Ranchi #SuryaArghya – at Ranchi, India
4
198
🌅 उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन। लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे और अंतिम दिन आज सुबह राँची के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ समापन हुआ। घाटों पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जय छठी मैया! 🙏 #ChhathPuja #RanchiUpdates #JaiChhathiMaiya #Ranchi #SuryaArghya – at Nagri, India
1
2
168
– at Nagri, India
1
47
जय छठी मईया! सूर्यदेव को दिया गया संध्या अर्घ्य। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन आज व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्ति, आस्था और पारंपरिक गीतों से पूरा माहौल छठमय हो गया। घाटों पर छठी मईया के जयकारे गूंजते रहे। #ChhathPuja #JaiChhathiMaiya #SandhyaArghya #Ranchi #RanchiUpdates
1
11
308
निःशब्द...! राँची के एक छठ घाट पर पानी में तैरती झाग की परत के बीच व्रतियों ने भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। आस्था के आगे मजबूरी का यह मंजर जल प्रदूषण और घाटों की स्वच्छता व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है। #Ranchi #ChhathPuja #WaterPollution #RanchiUpdates #JaiChhathiMaiya @HemantSorenJMM @JMMKalpanaSoren
1
1
5
356
स्वच्छता का संदेश लेकर सड़कों पर दौड़े राँचीवासी, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ का आयोजन! झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को राँची में जिला प्रशासन की ओर से ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से दौड़ की शुरुआत करते हुए एसएसपी आवास, कचहरी चौक और शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ लगाई। इसके बाद प्रतिभागी लाइन टैंक स्थित चडरी तालाब पहुंचे, जहां तालाब के आसपास सांकेतिक सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ झारखंड के निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। 📷 राँची, झारखंड जय झारखंड! स्वच्छ झारखंड, सुंदर झारखंड! #JharkhandFoundationDay #RunForCleanliness #RanchiUpdates #SwachhJharkhand #Jharkhand
2
169
जय छठी मईया! सूर्यदेव को दिया गया संध्या अर्घ्य। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन आज व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्ति, आस्था और पारंपरिक गीतों से पूरा माहौल छठमय हो गया। घाटों पर छठी मईया के जयकारे गूंजते रहे। #ChhathPuja #JaiChhathiMaiya #SandhyaArghya #Ranchi #RanchiUpdates
5
170
जय छठी मईया! लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर रविवार की शाम राजधानी राँची में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठव्रतियों ने विधि-विधान और पूरी आस्था के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। शहर के विभिन्न छठ घाटों के साथ-साथ कई लोगों ने अपने घरों की छतों पर भी अस्थायी कुंड बनाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मईया की आराधना की। #छठमहापर्व #ChhathPuja2026 #RanchiUpdates #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand – at Nagri, India
1
148
जय छठी मईया! लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर रविवार की शाम राजधानी राँची में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठव्रतियों ने विधि-विधान और पूरी आस्था के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। शहर के विभिन्न छठ घाटों के साथ-साथ कई लोगों ने अपने घरों की छतों पर भी अस्थायी कुंड बनाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मईया की आराधना की। #छठमहापर्व #ChhathPuja2026 #RanchiUpdates #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand – at Nagri, India
2
145
🌞 जय छठी मईया! आस्था और श्रद्धा के साथ दिया गया संध्या अर्घ्य। 🙏 लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर आज व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को श्रद्धा और भक्ति के साथ संध्या अर्घ्य अर्पित किया। छठ घाटों पर छठी मईया के पारंपरिक गीतों, दीपों की रोशनी और भक्तिमय माहौल ने पूरे वातावरण को छठमय बना दिया। व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की। चार दिवसीय इस महापर्व में कल सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन होगा। जय छठी मईया! 🙏🌅 #JaiChhathiMaiya #ChhathPuja2026 #SandhyaArghya #RanchiUpdates #Ranchi – at Nagri, India
1
2
172
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी राँची का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। रविवार की शाम छठव्रती अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, राँची में आज सूर्यास्त शाम 5:05 बजे होगा। इसे लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। #छठमहापर्व #ChhathPuja2026 #RanchiUpdates #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand – at Nagri, India
2
164
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर राँची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने धरती आबा के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। झारखंड स्थापना दिवस एवं जनजातीय गौरव के इस विशेष अवसर पर वीर बिरसा मुंडा के विचारों और संघर्षों को याद किया गया। #BirsaMunda #BirsaMundaJayanti #HemantSoren #JharkhandFoundationDay #RanchiUpdates @HemantSorenJMM @JMMKalpanaSoren @mahuamajilive – at Nagri, India
1
115
🏃‍♂️ स्वच्छता का संदेश लेकर सड़कों पर दौड़े राँचीवासी, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ का आयोजन! 🌿 झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को राँची में जिला प्रशासन की ओर से ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से दौड़ की शुरुआत करते हुए एसएसपी आवास, कचहरी चौक और शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ लगाई। इसके बाद प्रतिभागी लाइन टैंक स्थित चडरी तालाब पहुंचे, जहां तालाब के आसपास सांकेतिक सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ झारखंड के निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। 📍 राँची, झारखंड जय झारखंड! स्वच्छ झारखंड, सुंदर झारखंड! #JharkhandFoundationDay #RunForCleanliness #RanchiUpdates #SwachhJharkhand #Jharkhand – at Nagri, India
1
1
189
जोहार झारखण्ड ! भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखण्ड स्थापना दिवस के इस गौरवशाली अवसर पर धरती आबा को शत-शत नमन। उनका संघर्ष, साहस और बलिदान झारखण्ड की पहचान और हमारी प्रेरणा है। आइए, इस अवसर पर हम सभी अपने राज्य की संस्कृति, विरासत और गौरव को सहेजने तथा झारखण्ड को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का संकल्प लें। झारखण्ड स्थापना दिवस की समस्त राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनायें। #RanchiUpdates #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand – at Nagri, India
1
127