RAJASTHAN COUNCIL OF DIPLOMA ENGINEERS retweeted
स्थायी जूनियर इंजीनियरों (JEN) के होते हुए संविदाकर्मियों को उनके समकक्ष शक्तियां देना सरकारी सिस्टम को कमजोर करने जैसा है। बिना SOP के अधिकारों का बंटवारा बर्दाश्त नहीं! विभाग में 'कुर्सी और कलम' की ये जंग विकास को रोक रही है।@madan_dilawar @RDPR_Rajasthan @RDPRJEnUNION @RajCMO
RAJASTHAN COUNCIL OF DIPLOMA ENGINEERS retweeted
भाजपा विधायक जयदीप बिहानी ने दलित सरकारी इंजीनियर छगनलाल बैरवा के साथ मारपीट कर उन्हें ही गिरफ्तार करवा दिया। राजस्थान के निर्लज्ज मीडिया ने बिना किसी पड़ताल और तथ्य-जांच के इंजीनियर को दोषी ठहराते हुए मनगढ़ंत सुर्खियाँ गढ़ दीं।
विधायक की शिकायत पर पुलिस ने तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन क्या शिकायत को प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य भी जुटाए गए हैं?
जिस तरह विधायक हमले और आंख में चोट का वर्णन कर रहे हैं, वह उनके हाव–भाव और सार्वजनिक उपस्थिति से मेल नहीं खाता।
संबंधित कर्मचारी अनुसूचित जाति से आते हैं और निजी कर्मचारी एक प्रतिष्ठित कंपनी से है ऐसे में उनका पक्ष सुने बिना की गई कार्रवाई एकतरफ़ा प्रतीत होती है।
RAJASTHAN COUNCIL OF DIPLOMA ENGINEERS retweeted
राजस्थान में बीजेपी MLA पिटाई मामले में नया मोड़, इंजीनियर ने कहा- मुझे पाइपों से पीटा, आंख में लगी गंभीर चोट patrika.com/sri-ganganagar-n…
RAJASTHAN COUNCIL OF DIPLOMA ENGINEERS retweeted
राजस्थान : बीजेपी MLA पिटाई मामले ने पकड़ा तूल, सामूहिक अवकाश पर इंजीनियर, आंदोलन की चेतावनी patrika.com/hanumangarh-news…
RAJASTHAN COUNCIL OF DIPLOMA ENGINEERS retweeted
तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला क्यूँ लुटा,
मुझे रहज़नों से गिला नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है।
पत्रकारिता का पहला नियम है दोनों पक्षों को सुनो। दूसरा नियम है जो पहले से सत्य मान लिया हो, उसे भी प्रमाण की कसौटी पर रखो। और तीसरा नियम, जो शायद सबसे कठिन है जब आपका राजनीतिक सहानुभूति-केंद्र किसी एक तरफ हो, तब और भी सतर्क रहो।
पानी के संकट से उठा विवाद अब ‘किसने किसे पीटा’ की लड़ाई बना
श्रीगंगानगर में सात दिन से पानी की किल्लत झेल रहे इलाकों की शिकायत पर शुरू हुई एक बैठक अब श्रीगंगानगर की सबसे गरम प्रशासनिक-राजनीतिक भिड़ंत में बदल गई है। गुरुवार को भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी ने आरोप लगाया था कि आरयूआईडीपी और एलएंडटी से जुड़े अधिकारियों ने विधायक सेवा केंद्र में उनके साथ मारपीट की, उनका चश्मा तोड़ा और आंख के नीचे चोट पहुंचाई। विधायक की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने आरयूआईडीपी के एईएन जगनलाल बैरवा, एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज हसन और एक अन्य अधिकारी को गिरफ्तार किया था।
लेकिन शुक्रवार को जमानत पर बाहर आने के बाद कहानी ने बिल्कुल दूसरा मोड़ ले लिया। RUIDP के AEN जगनलाल बैरवा फटी बनियान में मीडिया के सामने आए और दावा किया कि हमला उन्होंने नहीं, विधायक और उनके समर्थकों ने किया। बैरवा ने आरोप लगाया कि उन्हें बैठक के नाम पर बुलाया गया, पहुंचते ही थप्पड़ मारे गए, जमीन पर गिराकर लातों और पाइप से पीटा गया और बाद में नई शर्ट पहनाकर पुलिस को सौंप दिया गया, ताकि मारपीट के निशान छिप सकें। उन्होंने आंख में चोट और शरीर पर निशान दिखाते हुए कहा कि अब एक आंख से ठीक से दिखाई भी नहीं दे रहा।
मामले की जड़ शहर की पेयजल व्यवस्था है। विधायक बिहाणी का कहना है कि RUIDP और एलएंडटी की अधूरी कार्यशैली ने पुरानी आबादी और करणपुर रोड जैसे इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित कर दी है। उनके अनुसार, लोगों को बाथरूम जाने तक का पानी नहीं मिल रहा, जबकि RUIDP और कंपनी अपनी जिम्मेदारी PHED पर डाल रहे हैं। विधायक का दावा है कि इसी समस्या पर मीटिंग बुलाई गई थी, लेकिन अधिकारी समय पर नहीं आए और बाद में सवाल पूछने पर AEN ने उन पर हमला कर दिया।
दूसरी ओर, इंजीनियरों का पक्ष है कि वे बुलावे पर विधायक सेवा केंद्र पहुंचे थे और वहां आते ही माहौल बिगड़ गया। राजस्थान कौंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स ने भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि बैरवा को न्याय नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार और आंदोलन किया जाएगा।
अब यह मामला केवल एक विधायक और एक इंजीनियर की झड़प नहीं रह गया है। इसके केंद्र में तीन सवाल हैं।
पहला, 550 करोड़ की जल योजना समय पर पूरी क्यों नहीं हुई? दूसरा, शहर की पानी सप्लाई के संकट की वास्तविक जिम्मेदारी किसकी है? और तीसरा, विधायक सेवा केंद्र में उस दिन सचमुच पहले हाथ किसने उठाया? जांच अब चश्मे, चोट, फटी बनियान, मोबाइल जब्ती, कॉल रिकॉर्ड, मेडिकल रिपोर्ट और मौके पर मौजूद लोगों के बयानों के बीच सच तलाशेगी। लेकिन श्रीगंगानगर के नागरिकों के लिए असली सवाल अभी भी खुद पानी ही पूछ रहा है कि जब नेता और अफसर एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगा रहे हैं, तब लोगों के घरों में वह किन नलों से जाए? वह कह रहा है कि जब सबका पानी उतर गया है तो वह ऊपर कैसे चढ़े?
RAJASTHAN COUNCIL OF DIPLOMA ENGINEERS retweeted
बीजेपी विधायक होने का फायदा भरपूर उठाया जयदीप बियानी ने... अधिकारियों को पीट भी लिया और आरोप लगाकर जेल भी भेज दिया... जमानत के बाद अधिकारी चोट दिखा रहे हैं...सच्चाई भी बता रहे हैं
RAJASTHAN COUNCIL OF DIPLOMA ENGINEERS retweeted
Dozens covered the story, but Parul reported it the way it deserved to be reported. While others ran with whatever narrative came their way, she went back, checked, cross-checked, and gave every side its fair hearing. No shortcuts, no agenda. She corroborated what needed corroborating, contextualized what needed context, and presented the full picture without flinching. That’s the kind of journalism that reminds you why this profession still matters. @parul_kuls
RAJASTHAN COUNCIL OF DIPLOMA ENGINEERS retweeted
विधायक धरती के भगवान है ।कांग्रेस हो या बीजेपी ,दलित पीटे जाने के लिए ही बना है ।हालांकि कांग्रेस इस बात के लिए प्रशंसा की पात्र है की मलिंगा को दिखावे के लिए ही सही लेकिन एक बार जेल तो भेजा,बिहानी ने तो पीटा भी और जेल भी कर्मचारी को ही भेज दिया ।नहीं सहेगा राजस्थान वाले दिखावे में ज़्यादा विश्वास करते है चाहे विधायक पुत्री नायब तहसीलदार नक़ली सर्टिफिकेट से बने या विधायक पुत्र दादागिरी करे आम आदमी को सहना तो पड़ेगा
#Rajasthannews
#Ganganagar
@BhajanlalBjp
RAJASTHAN COUNCIL OF DIPLOMA ENGINEERS retweeted
घटना बेहद गंभीर है, जिसने भाजपा सरकार की प्रशासनिक विफलता पूरी तरह उजागर कर दी है।
इस बयान के अलावा एक और वीडियो देखा, जिसमें AEN श्री जगनलाल बैरवा के शरीर पर चोटों के निशान हैं, आँख के पास सूजन है।
पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। AEN की चोटों की मेडिकल बोर्ड से जांच हो, और जो भी दोषी पाया जाए, उन पर कड़ी कार्रवाई हो। @RajCMO
BJP विधायक जयदीप बिहाणी नहीं पीटे गए...बल्कि दलित AEN के साथ हुई मारपीट!
श्रीगंगानगर MLA जयदीप बिहाणी पर RUIDP के AEN छगन लाल बैरवा ने मारपीट के आरोप लगाए हैं.
बैरवा ने कहा - उन्हें विधायक सेवा केंद्र पर बुलाकर थप्पड़ मारे गए और लात-घूंसों व पाइप से मारा गया. #Rajasthan
RAJASTHAN COUNCIL OF DIPLOMA ENGINEERS retweeted
पीड़ित को ही गिरफ्तार कर लिया तो पुलिस ने क्या जांच की और इन्हें अब न्याय कैसे मिलेगा ?
RAJASTHAN COUNCIL OF DIPLOMA ENGINEERS retweeted
1-2022 को बाड़ी में डिस्कॉम ऑफिस के अंदर विधायक और उनके समर्थकों ने एईएन (AEN) हर्षाधिपति वाल्मीकि पर हमला किया था
2 - अब श्रीगंगानगर में RUIDP एईएन जगनलाल बैरवा को विधायक ने थप्पड़ मारें, जातिसूचक गालियां दी गईं और विधायक के समर्थकों ने लात-घूंसों और पाइपों से पीटा। #Rajasthan
RAJASTHAN COUNCIL OF DIPLOMA ENGINEERS retweeted
विधायक ने मुझे इतने थपड़ मारे कि आँख में खून जम गया । एईएन बेरवा
RAJASTHAN COUNCIL OF DIPLOMA ENGINEERS retweeted
श्रीगंगानगर वाले विधायक ने ये क्या किया ?
अशोक गहलोत ने तो मारपीट पर अपने विधायक को गिरफ्तार करा दिया था ।
RAJASTHAN COUNCIL OF DIPLOMA ENGINEERS retweeted
कांग्रेस के शासन में जो भाजपाई एईएन से मारपीट के आरोपी विधायक पर कार्रवाई नहीं करवा पाए थे, वे अब अपनी सरकार से एईएन से मारपीट के आरोपी विधायक पर कार्रवाई करवा लें।
मौका है आपके पास
RAJASTHAN COUNCIL OF DIPLOMA ENGINEERS retweeted
श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहानी और RUIDP अधिकारियों के प्रकरण का मामला
राज्य सरकार द्वारा बनाई गई उच्च स्तरीय जांच कमेटी, UDH शासन सचिव रवि जैन की अध्यक्षता में बनाई गई जांच कमेटी...
#SriGanganagar #RajasthanWithFirstIndia #BhajanlalSharma @BhajanlalBjp @RajGovOfficial
RAJASTHAN COUNCIL OF DIPLOMA ENGINEERS retweeted
गत दिनों श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक द्वारा अधिकारियों पर मारपीट के संगीन आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। अब जो घटनाक्रम सामने आया है, उसमें संबंधित अधिकारी AEN श्री जगनलाल बैरवा ने जमानत मिलने के बाद प्रेस वार्ता के दौरान विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें अभद्र भाषा का प्रयोग, कपड़े फाड़ना, प्रताड़ित करना तथा शरीर पर चोट के निशान दिखाना शामिल है।
वीडियो और फोटो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि संबंधित कर्मचारी को बेरहमी से गंभीर चोटें पहुंचाई गई हैं। इस प्रकार का व्यवहार पूरी तरह निंदनीय है।
यह पूरा मामला बेहद गंभीर है। इस प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। जांच प्रक्रिया पारदर्शी हो ताकि कानून पर आमजन भरोसा कायम रहे।








































