Awadhesh Kumar Mishra retweeted
मित्र अखिलेश यादव जी!
करा आए बेइज़्ज़ती गोरखपुर में? कर लिया सड़कों पर तांडव?
इसी तांडव के बीच गोरखपुर में आपके गुंडों ने एक मासूम की जान ले ली। सड़क पर कूद-फांद कर रहे आपके लोडरों के कारण 13 साल के एक मासूम को जान गंवानी पड़ी। आपके रोड शो में शामिल बुलडोजर ने आर्यवर्धन की जान ली है।
मैं मांग करता हूं कि आर्यवर्धन की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और जो लोग भी इसमें शामिल हों उनपर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए। सोचने वाली ये है कि आप ने भी न दु:ख प्रकट किया न संवेदना जतायी, मगर वहीं पर स्वतंत्रता सेनानियों की जाति खोजने का समय मिल गया आपको। ये है आपकी उद्दंड राजनीति।
'बुलडोजर' सबसे नहीं संभलता मित्र...पूरा प्रदेश इस बात को जानता है कि आप लोग सिवाय अव्यवस्था, अराजकता और उद्दंडता के कुछ और कर ही नहीं सकते।
और हां...हम समझ सकते हैं कि आप गोरखपुर गये, मगर महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के मंदिर नहीं गये!
कम से कम गीता प्रेस ही चले गये होते। एक भगवद्गीता खरीद लिये होते, सद्बुद्धि मिलती। मगर आपको माफियापरस्ती से ही फुरसत नहीं। उसी चौरीचौरा के पास तरकुलही माई का मंदिर था, वहीं माथा टेक लिए होते, लेकिन आपको तो दाढ़ी-टोपी वालों से डर लगता है कि कहीं वो नाराज़ ना हो जाएँ।
ख़ैर, गुंडई के प्रदर्शन के चक्कर में ये भूल गये कि आप इंडी वाले भी हैं। कम से कम कांग्रेस वाले अपने बड़के भैया का भी झंडा, बैनर लहरवा दिये होते एक दो जगह पर।
हम आपको मित्र की तरह समझाते हैं, लेकिन आपको और आपके लोडरों को मिर्ची लग जाती है! बार बार कह रहे हैं कि लोफरों की संगत छोड़ दीजिए और बड़े-बुजुर्गों से ज्ञान लीजिए। तभी पार्टी बचेगी नहीं तो सत्ताइस में सत्यानाश तय है।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव!
@yadavakhilesh




















