Rima Prasad retweeted
‘पतरा’ नहीं ‘अंचरा’ का परब है छठ
- डॉ चंदन श्रीवास्तव, प्राध्यापक
छठ की कथा नहीं हो सकती, उसके गीत हो सकते हैं. गीत ही छठ के मंत्र होते हैं. छठ के गीतों में अपना कंठ मिलाइए तो छठ का मर्म मालूम होगा. कथा का क्या है, सुननेवाले का मान रखने के लिए चाहे जितनी बना लीजिए. कह लीजिए कि जितने पुराने हैं वेद उतनी ही पुरानी है छठ पूजा. पंडित बनकर ‘पोथी’ निकालिए और छठ-पर्व को लेकर 1990 के बाद से पत्रकारों के बीच बढ़ आई रुचि को रिझाने-बुझाने के लिए कहिए-‘ ऋग्वेद में आया है, ‘सूर्य आत्मा जगतस्थुषश्च’. सूर्य जगत की आत्मा है और छठ सूर्योपासना का ही लोक प्रचलित रूप है.
अपने इस वाक्य को प्रामाणिक सिद्ध करने के लिए कुछ पुराण-प्रसंगों के पन्ने पलटिए. ग्लोबल गांव कहलाती दुनिया के भीतर पूरब के साकिनों को कॉस्मोपॉलिटन और छठ पूजा को विश्वव्यापी साबित करने को आतुर पत्रकारों को कथा सुनाइए कि ‘कृष्ण के बेटे शाम्ब को बड़ा अभिमान था अपने शरीर-बल पर. कठोर तप से कृशकाय ऋषि दुर्वासा कृष्ण से मिलने पहुंचे तो शाम्ब को हंसी आई कि देह है या कांटा. और, शाम्ब को ऋषिमुख से श्राप मिला- जा, तेरे शरीर को कुष्ठ खाये. शाम्ब को रोग लगा, दवा काम न आई तो किसी ने सूर्याराधन की बात बतायी. शाम्ब रोगमुक्त हुआ और तभी से काया को निरोगी रखने के लिए सूर्यपूजा मतलब छठपूजा की रीत चली’.
शाम्ब की कथा से संतोष ना हो तो राम कथा सुनाइए कि लंका विजय और वनवास के दिन बिताकर राम जिस दिन अयोध्या लौटे उस दिन अयोध्या नगरी में दीए जले, पटाखे फूटे, दीवाली हुई. वापसी के छठे दिन यानी कार्तिक शुक्ल षष्ठी को रामराज की स्थापना हुई. राम और सीता ने उपवास किया, सूर्य की पूजा की, सप्तमी को विधिपूर्वक पारण करके सबका आशीर्वाद लिया और तभी से रामराज स्थापना का यह पर्व छठ अस्तित्व में आया.
पंडितजी की पोथी से निकली कोई भी कथा हो, छठ की प्रभा और पवित्रता के आगे वह कथा फीकी और ओछी है. छठ की कथा पंडितजी के पतरा से कम पंडिताईन के अंचरा से ज्यादा निकलती है. पंडितजी की पोथी से ज्यादा अविश्वसनीय कोई और चीज है भी भला ?
पोथी का नाम एक बना रहता है मगर पन्ने बदलते जाते हैं, उसके पन्नों में एक कथा को धकियाकर दूसरी आन खड़ी होती है और इस दूसरी को भी हटाने के लिए कोई तीसरी कथा अपनी कोहनी भिड़ाये रहती है – जितने स्वार्थ उनको जायज ठहराने की उतनी ही कथाएं ! ज्यादातर कथाओं में दंड और पुरस्कार, स्तुति और निन्दा, श्राप और वरदान का शक्ति-संधानी खेल चलते रहता है.
और यह भी सच है कि ‘पंडिताईन के अंचरा’ से ज्यादा सच्ची कोई शै इस दुनिया में हो ही नहीं सकती क्योंकि पंडिताईन के अंचरा में कथाएं नहीं होतीं, वहां गीत होते हैं. पंडितजी के पतरा का एकदम से विलोम है पंडिताईन का अंचरा. पोथी दुनिया भर में पसरना चाहती है, उसके भीतर ज्ञान का घमंड और विश्वविजयी होने की आकांक्षा होती है. शायद इसलिए पोथी से केहुनीमार कथाएं निकलती हैं.
अंचरा को अपनी हैसियत भर की दुनिया से संतोष होता है, इस संतोष के भीतर होता है अपने नेह-नातों को एक साथ समेटकर रखने की उम्मीद .शायद इसलिए पंडिताईन के अंचरा में करुण गीत गूंजते हैं. पोथी को चाहिए आंखें जो हमेशा आगे ही देखती हैं, उनसे पीछे देखना नहीं हो पाता. गीत को चाहिए कंठ क्योंकि कंठ अगले और पिछले सबको समान रुप से पुकार लेता है.
छठ की कथा नहीं हो सकती, उसके गीत हो सकते हैं. गीत ही छठ के मंत्र होते हैं. छठ के गीतों में अपना कंठ मिलाइए तो छठ का मर्म मालूम होगा. इन गीतों में ना जाने किस युग से एक सुग्गा चला आता है, यह सुग्गा केले के घौंद पर मंडराता है, झूठिया देता है, धनुख से मार खाता है. एक सुगनी चली आती है. वह वियोग से रोती है—‘ आदित्य होखीं ना सहाय. ’ इस सुग्गे के हजार अर्थ निकाल सकते हैं आप लेकिन जिस भाषा का यह गीत है वहां सुग्गा शहर कलकत्ता बसने के बाद से एक विशेष अर्थ में प्रयुक्त हुआ है.
याद करें महेन्द्र मिसिर को—‘पिया मोरा गइले रामा पुरूबी बनिजिया से देके गइले ना, एगो सुगना खेलवना राम से देके गइले ना .’ गीत में ऊपर की ओर चढता विरह आखिर को बोल देता है—‘ एक मन करे सुगना धई के पटकती से दोसर मनवा ना, हमरा पियवा के खेलवना से दोसर मनवा ना.’ लेकिन गीत के आखिर में यही सुगना नेह की डोरी को टूटने से बचा लेता है—‘उडल उडल सुगना गइले पुरूबवा से जाके बइठे ना, मोरा पिया के पगरिया से जाके बइठे ना..’.
पिया पगड़ी को उतारकर सुगना को अपनी जांघ पर बैठा लेते हैं—‘पूछे लगले ना, अपना घरवा के बतिया से पूछे लगले ना.’ और फिर सुग्गे का बयान सुनकर हृदय में हाहाकार उठा—‘सुनी सुगना के बतिया पिया सुसुके लगले ना, सुनि के धनिया के हलिया के पियवा सुसुके लगले ना…।’
केले के घौंद पर मंडराते सुग्गे का अर्थ महेन्दर मिसिर के इस गीत में गूंजते विरह और पलायन के भीतर अगर आपने नहीं पढ़ा तो फिर निश्चित जानिए बीते दो सौ सालों से हम पूरबिया लोगों के बीच छठ की बढ़ती आयी महिमा को पहचानने से आप वंचित रह जायेंगे. पारिवारिकता की कुंजी है दाम्पत्य और ‘पूरब के साकिनों’ के दाम्पत्य यानी पारिवारिकता पर पिछले पौने दो सौ सालों से रेलगाड़ियां बैरन बनकर धड़धड़ा रही हैं.
‘पिया कलकतिया भेजे नाहीं पतिया’ नाम के शिकायती सुर के भीतर शहर कलकत्ते के हजार नये संस्करण निकले आये हैं. गौहाटी, नैहाटी, दिल्ली, नोयडा, गुड़गांव मुंबई, पुणे, चेन्नई, बंगलुरु कितने नाम गिनायें. ये सब नगरों के नाम नहीं हमारे लिए हमेशा से ‘शहर कलकत्ता’ हैं— वणिज के देश ! क्या होता है वणिज के देशों में जाकर ?
पूर्वांचल के गांवों में बड़े-बुजुर्ग कहते हैं- जिन पूत परदेसी भईलें, देव पितर, देह सबसे गईलें ! ऐसे में जो घर का उजाड़ है, वह छठ-घाट के उजाड़ के रुप में झांकने लगे तो क्या अचरज ! और, घर को कायम रखने का जो संकल्प है वही छत्तीसों घंटे उपवास रहकर, भूमि को शैय्या बनाकर, एक वस्त्र में हाड़ कंपाती ठंढ़ में दीया जलाकर छठी मईया से घर भर में गूंजनेवाली किलकारी आशीर्वाद रुप में मांग बैठे तो भी क्या अचरज! छठ के एक गीत में यों ही नहीं आया – ‘कोपी कोपी बोलेली छठी मईया, सुनी ये सेवक सब/ मोरा घाटे दुबिया उपजी गईलें, मकड़ी बसेर लेले/ हंसी हंसी बोलेनी महादेव/सुनी ऐ छठी मईया, मोरा गोदे दीहीं ना बलकवा/ त दुभिया छिलाई देब, मकड़ी उजाड़ी देब, दूधवे अरघ देब.’
छठ पूरब के उजाड़ को थाम लेने का पर्व है, छठ चंदवा तानने और उस चंदवे के भीतर परिवार के चिरागों को नेह के आँचल की छाया देने का पर्व है. छठ ‘शहर कलकत्ता’ बसे बहंगीदार को गांव के घाट पर खींच लाने का पर्व है. छठ में आकाश का सूरज बहुत कम-कम है, मिट्टी का दीया बहुत-बहुत ज्यादा !
(डॉ श्रीवास्तव का यह लेख बहुत पहले 'प्रभात खबर' में छपा था.)
UP Election 2027: Debate on Yogi Adityanath & Akhilesh Yadav’s Appeasement Politics
@AmitoshPareek
Akhilesh-Rahul की मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति और BJP-RSS-VHP के निशाने पर मुस्लिम क्यों?
6 PM | YouTube Premiere
#UPElection2027 #YogiAdityanath #AkhileshYadav #RahulGandhi
मुस्लिमों को इस देश में वोट बैंक किसने बनाया?
जवाब वैसे तो आसान है, लेकिन जवाब को स्वीकारने के लिए साहस चाहिए।
This is how Congress appeased Muslims from the time of Nehru to stay in power.
Classic Congress playbook:
1. Appease Muslims and keep them united.
2. Divide Hindus into different groups and castes.
3. Give extreme privileges to Muslims.
4. Adopt 1-2 dissatisfied Hindu groups.
5. Form the government.
Now how did Congress change the curriculum of schools and universities 50 years ago back when Indira Gandhi wanted to stay in power.
1. Impose emergency.
2. Jail the whole of the opposition.
3. Massive curbs on press.
4. Amend the constitution by 42th Amendment to include words “Secular and Socialist” in the preamble.
5. Appointed Nurul Hasan as education minister to erase all the textbooks of Hindu writers and glorify Muslim invaders.
Think and ponder how Congress fooled Hindus for decades and now the fourth generation of the same family is all set and itching to set country on fire in cahoots with foreign forces so that they come to power.
Stop them before it’s too late ..
Save Bharat .. keep congress out of power
#SaveIndia
#CongressMuktBharat
👇👇👇👇👇
Credits: @RimaPrasad and @arth_live
पत्रकारिता की कुंडली 👇
सत्तर और अस्सी के दशक में वो लोग पत्रकारिता में ज्यादा आए जो किसी न किसी राजनीतिक दल से संबद्ध थे खुलेआम.. पहले और बाद में भी संपन्न परिवार और विरासत से पत्रकार बने .. सन 2000 के बाद सामान्य परिवारों के और अब ग़रीब परिवारों से निकलकर बन रहे .. जिन भी स्वनाम धन्य पत्रकारों को आप जानते है उनकी कुंडली निकालिए .. परिवार या पार्टी मिल जाएगी ..जिनकी नहीं मिलेगी पत्रकारिता उन्होंने ही बचाई थी, बचा रहे हैं और बचाए रखेंगे.. कुछ अपवादों को छोड़कर 🙏🙏
1
263
अब आप सरकार को नहीं चुनते हैं, सरकार आप को चुनती है कि आप वोट देंगे या नहीं!
चुनाव आयोग में कैसी गड़बड़ी चल रही है, इस पर दो चुनाव आयुक्तों ने लगातार आपत्तियां दर्ज कराईं. लेकिन उनकी बात को दरकिनार किया जाता रहा. पढ़िए इंडियन एक्सप्रेस की इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट.
hindi.indianexpress.com/indi…
#ECI #GyaneshKumar
166
UP Election 2027: अपने सियासी साथियों के साथ कैसे थे Mulayam Singh Yadav? | Political Kissa | Rajeev Ranjan Podcast
Full Podcast On Youtube
#UPElection2027 #MulayamSinghYadav #PoliticalKissa #RajeevRanjan #rimaprasad
3
208
Rima Prasad retweeted
सीनियर पत्रकार राजीव रंजन जी की बात पर गौर करिए और भाजपा के गिर रहे ग्राफ पर नजर डालिए।
योगी आदित्यनाथ के CM रहते हुए उत्तर प्रदेश में भाजपा की हालात लगातार खराब होती गई है और हर बार सीटें कम हुई हैं।
उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और किसानों की समस्या के अलावा और भी ऐसी कई समस्याएं हैं जो धरातल पर दिख रहीं।
उत्तर प्रदेश की जनता इसीलिए नाराज है और बीजेपी को भगाने की तैयारी कर चुकी है शायद योगी जी CM पद का चेहरा भी न रहें।
Rima Prasad retweeted
माहौल क्या है? वाले सीनियर पत्रकार राजीव रंजन जी की बात पर गौर करिए और भाजपा के गिर रहे ग्राफ पर नजर डालिए।
•योगी आदित्यनाथ के CM रहते हुए उत्तर प्रदेश में भाजपा की हालात लगातार खराब होती गई है और हर बार सीटें कम हुई हैं।
•उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और किसानों की समस्या के अलावा और भी ऐसी कई समस्याएं हैं जो धरातल पर दिख रहीं।
•उत्तर प्रदेश की जनता इसीलिए नाराज है और बीजेपी को भगाने की तैयारी कर चुकी है शायद योगी जी CM पद का चेहरा भी न रहें।
Rima Prasad retweeted
जो बात मै कई महीनों से कहता आ रहा हूं वही बात आज वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन जी ने भी बोल दिया है..
अगर योगी जी इतने ही लोकप्रिय है तो उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से भाजपा का ग्राफ UP में लगातार कम क्यों हुआ है..
जबकि योगी जी के मुख्यमंत्री न बनने से पहले भाजपा ने UP में 2014 में 73 सीट और 2017 में 320 सीट जीती थी..
सच बात तो है कि अगर केंद्र वाले न आए तो योगी जी अपनी खुद की सीट न जीत पाए..
"YOGI NAMA"
UP Election 2027: Yogi Adityanath — संन्यासी से सत्ता के शिखर तक का सफर | Shantanu Gupta Podcast @shantanug_
youtu.be/K00QcZHOUgw?si=5XL7…
This is just the promo. "YOGINAMA" is featured in the full show—do watch it!
इसे कल वाली प्रेस कांफ्रेंस में देखियेगा @yadavakhilesh जी
🔥🔥
youtu.be/K00QcZHOUgw?si=d1lB…
@RimaPrasad
294
Rima Prasad retweeted
इसे कल वाली प्रेस कांफ्रेंस में देखियेगा @yadavakhilesh जी
🔥🔥
youtu.be/K00QcZHOUgw?si=d1lB…
@RimaPrasad
लेकिन कल से लेकर अब तक मैं नोटिस कर रही हूं, लोग इस 99% सच्चाई के साथ सहज हैं।
मुसलमानों का कोई पसंदीदा पत्रकार मुसलमान नहीं है, ये बात 99% सही है।
मुसलमानों का कोई पसंदीदा नेता मुसलमान नहीं है, ये बात 90% सही है।
मगर उन्हें ज्यादातर पत्रकार और नेता गैरमुसलमान ही पसंद हैं ये बात तो सही है।
ऊपरी तौर पर लगता है कि उदार चरित्र होगा इसलिए ऐसा है, ये बात ऐसी नहीं है।
दरअसल दूसरों से अपने पक्ष की बात कहलावाना ज्यादा वैलिडिटी देती है, ये मानसिकता रही है।
इनको अंध सपोर्टर लिबरल सवर्ण यूट्यूबर मिल रहे हैं और उनको व्यूअरशिप और कमाई मिल रही है।
भाईचारा बना हुआ है सेकुलरिज्म का, रोज सुबह मोदी शाह की सरकार गिराई जा रही है।
इसराइल नक़्शे से मिटाया जा रहा है, ईरान विश्वगुरु बताया जा रहा है, डेली रूटीन यही है।
गोदी मीडिया सांप्रदायिक नशा हिंदुओं को बेच रहा है।
लिबरल यूट्यूबर संघ सस्ता नशा मुस्लिमों को बेच रहा है।
बस मलाल है कि दोनों साइड कायदे की पत्रकारिता नहीं है।
गोदी मीडिया और गुदगुदी मीडिया में रेस लगी हुई है।
Video: @RimaPrasad with @rajeevranjanMKH
लड़की?
“यदि मैं लड़की नहीं होती, तो मैं फिर मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह ही अपने भाई-बहिनों आदि में से किसी को भी अपने साथ नहीं रखती। लेकिन मैं लड़की होने की वजह से अपनी सुरक्षा सम्बन्धी, हर परेशानी से मुक्त होकर व पूरे मान-सम्मान के साथ पार्टी में आगे बढ़ती रहूँ तभी मुझे अपने सबसे छोटे भाई श्री आनन्द कुमार को मजबूरी में अपने साथ रखना पड़ा है।”
~ आदरणीय बहन मायावती जी
4
396
UP का KING कौन?
🎙️ Rajeev Ranjan Podcast | Senior Journalist
@rajeevranjanMKH
🔴 PREMIERE | TODAY | 6 PM
#UPElection2027 #UPPolitics #RimaPrasad #YogiAdityanath #AkhileshYadav
6
392















