DeekshA✨ (@Ruchi_1237) header
DeekshA✨ (@Ruchi_1237) profile picture

पूर्ण है श्रीकृष्ण परिपूर्ण है श्रीराधे ! आदि है श्रीकृष्ण अनंत है श्रीराधे ! 🙏❣️

Joined November 2021
Photo by DeekshA✨ (@Ruchi_1237)Photo by DeekshA✨ (@Ruchi_1237)Photo by DeekshA✨ (@Ruchi_1237)Photo by DeekshA✨ (@Ruchi_1237)Photo by DeekshA✨ (@Ruchi_1237)Photo by DeekshA✨ (@Ruchi_1237)Photo by DeekshA✨ (@Ruchi_1237)Photo by DeekshA✨ (@Ruchi_1237)Photo by DeekshA✨ (@Ruchi_1237)Photo by DeekshA✨ (@Ruchi_1237)
कविताएं लिखते होंगे वो लोग..!! जिनमें अधूरा रह जाता होगा, प्रेम, वत्सल, लक्ष्य, जिज्ञासा..!! जिन्हें सब कुछ हासिल हो गया, उनके पास इतना सोचने का वक्त कहां..!! ✍️✍️
4
3
18
258
अब कहाँ हैं वो मेरे ख़्वाब सजाने वाले किस तरफ़ चल दिए वो साथ निभाने वाले अब किसी से भी शिकायत नहीं करती हूँ मैं, ख़ुश रहें मुझको मोहब्बत में रुलाने वाले। वक़्त पड़ने पर हक़ीक़त ये खुली है हम पर, साथ देते ही नहीं साथ जताने वाले। 1/2
3
3
33
484
हमने ख़ामोशी से हर ज़ख़्म सहा है लेकिन, कब समझ पाएँगे ये ज़ख़्म लगाने वाले। जिनके दम से कभी आबाद था दिल का आँगन, छोड़कर चल दिए वो फूल खिलाने वाले। हमने हर दर्द को सीने में छुपाया बरसों, क्या समझ पाएँगे अरफ़ातؔ, सताने वाले ✍️✍️
5
37
तुम मेरी किसी कमी का विकल्प नहीं थे, और ना ही किसी ज़रूरत का आख़िरी जवाब, तुम्हारे साथ होना बस वैसा था जैसे बेमतलब की ज़िंदगी को कोई सुंदर वजह मिल जाए... ✍️✍️
5
14
57
1,147
इश्क़ घुला और ज़ात ख़तम चांद खिला और रात खतम, नए दौर की प्रेम कथा जिस्म मिला जज़्बात खतम, रिश्ता विस्ता तुम जानो तुम मेरे हो बात ख़तम। ✍️✍️
3
3
14
186
कुछ स्त्रियों से प्रेम मत कीजिए, उनसे मित्रता कीजिए। उनके सामने मन खोलकर रखिए, न पाने की इच्छा रखिए, न खोने का भय। 1/2
7
2
19
208
क्योंकि कुछ स्त्रियाँ जीवन में नदी की तरह होती हैं, जो किनारों पर अधिकार नहीं जमातीं, बस अपनी उपस्थिति से प्यास बुझाती रहती हैं। हर नदी को अपना बना लेना आवश्यक नहीं, कुछ के किनारे बैठकर सुकून पाना भी पर्याप्त है। ✍️
2
1
7
45
तुम बिन भी तुम तुम्हारे न होने पर भी तुम्हारा होना महसूस किया है मैंने हर रोज़ तुम्हें देखे बिना भी तुमसे मिलने का सुकून पाया है मैंने तुमसे प्रेम करने के बाद मैंने जाना कि प्रेम कितना सरल है कितना विचित्र भी जो तुम्हें मुझसे जोड़े रखता है, तुम्हारी गैरमौजूदगी में भी ✍️
1
1
10
208
कोई तुम्हें प्रेम करे या न करे, पर जब तुम किसी से प्रेम करना, तो ऐसे करना कि उसे सात जन्म भी ढूँढ़ने पर तुम सा प्रेम करने वाला एक भी न मिले। ✍️
3
2
15
270
पता नहीं क्यों.. तुमसे बात करके सब ठीक-सा हो जाता है। जैसे दिनभर भटकी चिड़िया शाम को अपना घोंसला ढूँढ लेती है, वैसे ही मेरा मन हर बार तुम्हें ढूँढ लेता है.. जैसे बहुत रो लेने के बाद आँखों को किसी अपने का कंधा मिल जाए.. क्योंकि तुमसे बात करना, मेरे लिए सुकून नहीं-घर जैसा है। ✍️
1
3
17
336
> हार मत मानो, > क्योंकि शुरुआत हमेशा मुश्किल होती है। #टीम_महापंचायत xitter.gq/i/spaces/1YRkXZaJdOmOR…

15
44
41
497
मेरा प्रेम श्रापित है, मैं जिस किसी को भी चाह लूं, वो मेरा नहीं रहता। मेरा प्रेम श्रापित है, मैं जिस किसी को भी दिल में बसा लूं, वो मेरे दिल में हमेशा के लिए बस जाता है.. मगर जीवन में नहीं रहता। 🙂😒
1
3
12
177
मन जब अपेक्षाओं से मुक्त होने लगता है, तब लोगों का व्यवहार पहले जैसा प्रभावित नहीं करता... न हर बदलाव का अर्थ खोजने की इच्छा रहती है, न हर बात को व्यक्तिगत लेने की। #zindgi
1
4
13
242
दो व्यक्तियों का परस्पर प्रेम दोनों के लिए अलग-अलग.. एक इंतजार करते नहीं थकता.. दूसरा इंतजार कराते नहीं थकता..! एक बात करते नहीं थकता.. दूसरा बिना बात किये थक जाता..! एक भावों से कभी खाली नहीं होता.. दूसरा कभी उन भावों को समझ ही नहीं पातां!?! 😒😒🙂🙂
2
2
10
216
व्यर्थ है वो सब जो समय पर न कहा गया हो, न समझा गया हो, न थामा गया हो, न निभाया गया हो। ओर अंततः - व्यर्थ है वो सब जो समय पर न मिला हो, चाहे वो प्रेम हो, धन हो, पद हो या फिर अहमियत हो....
2
7
109
छूट जाने दो खुद को सबके हाथों से, जो असल अपने होंगे वो हाथ बढ़ाकर थाम ही लेंगे ! ✍️✨❣️
1
3
11
230
हर किसी को जो मिल जाता है, वह उसकी चाहत नहीं होता, और जिसे वह चाहता है, अक्सर वही उसका हिस्सा नहीं होता। #radhekrishna
3
3
7
143
आस्थाओं की नर्म आंच में प्रेम को लंबी उम्र मिले... #karwachouth #love
1
1
4
62
त्याग सबने सीता को जाना, उर्मिला का क्या? सबने राधा को माना, मीरा का क्या? जिसने ख़ुद को मिटाकर प्रेम निभाया उस ख़ामोश दिल की पीड़ा का क्या? किसने किसके लिए क्या किया, छोड़ो,जो अकेला था उसकी वफ़ा का क्या? जिनके त्याग की कोई कहानी न बनी, उन सारे किरदारों की दास्ताँ का क्या?
1
2
8
168