SUDA (UTTAR PRADESH) (@SUDA_UP) header
SUDA (UTTAR PRADESH) (@SUDA_UP) profile picture

Official Twitter Account of State Urban Development Agency, Uttar Pradesh, Department of Urban Employment & Poverty Alleviation, Govt. of Uttar Pradesh

India
Joined June 2023
Photo by SUDA (UTTAR PRADESH) (@SUDA_UP)Photo by SUDA (UTTAR PRADESH) (@SUDA_UP)Photo by SUDA (UTTAR PRADESH) (@SUDA_UP)Photo by SUDA (UTTAR PRADESH) (@SUDA_UP)Photo by SUDA (UTTAR PRADESH) (@SUDA_UP)Photo by SUDA (UTTAR PRADESH) (@SUDA_UP)Photo by SUDA (UTTAR PRADESH) (@SUDA_UP)Photo by SUDA (UTTAR PRADESH) (@SUDA_UP)Photo by SUDA (UTTAR PRADESH) (@SUDA_UP)Photo by SUDA (UTTAR PRADESH) (@SUDA_UP)
#पीएमस्वनिधि सम्मान पुरस्कार समारोह–2026 में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पुरस्कार हासिल किए। 20-11-2026 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदेश को #स्वनिधिसेसमृद्धि अभियान में प्रथम तथा विशेष अभियान एवं ओवरऑल परफॉर्मेंस में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
3
19
31
795
नगर निकाय स्तर पर अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, प्रयागराज एवं वाराणसी को सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार सूडा के निदेशक डॉ. राजा गणपति आर ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल से प्राप्त किए। इस अवसर पर सूडा के वित्त नियंत्रक एवं सहायक निदेशक भी उपस्थित रहीं l
1
3
7
151
यह उपलब्धि प्रदेश में पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का प्रमाण है। #PMSVANidhi #SVANidhiSammanAward2026 #UttarPradesh #SUDA #StreetVendors
2
50
आज दिनांक 19-11- 2026 को सचिव, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में पीएमएवाई-यू की 81वीं एवं पीएमएवाई-यू 2.0 की 11वीं केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (CSMC) की बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई।
2
7
25
1,163
आज की बैठक में उत्तर प्रदेश के लिए 1,01,493 आवासों की नई स्वीकृति प्रदान की गई, जो प्रदेश में शहरी आवास विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रदेश की तरफ से निदेशक सूडा ,के साथ कार्यक्रम अधिकारी, सूडा ने बैठक में वी सी के माध्यम से प्रतिभाग किया।
3
1
3
228
आज दिनांक 18 नवम्बर 2026 को निदेशक सूडा महोदय की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से सभी जनपदों के परियोजना अधिकारी एवं सी एल टी सी के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
3
5
21
1,169
बैठक में आगामी CSMC हेतु DPR की तैयारी एवं लंबित आवेदनों के सत्यापन की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किये गए। बैठक में कार्यक्रम अधिकारी, सूडा एवं SLTC के सदस्य उपस्थित रहे। #PMAYUrban #PMAYU2
2
1
1
194
SUDA (UTTAR PRADESH) retweeted
आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को निदेशक सूडा की अध्यक्षता में वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैंकर्स के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्त नियंत्रक एवं सहायक निदेशक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
1
7
13
316
आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को निदेशक सूडा, डॉ. राजागणपति आर. जी. की अध्यक्षता में वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना तथा एस.सी.एस.पी. योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
2
6
26
1,074
बैठक में जनपदों द्वारा डी.पी.आर. प्रेषण की स्थिति, द्वितीय किस्त की मांग तथा गत वर्षों में स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सहायक निदेशक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #MalinBasti #UPSUDA #UttarPradesh
2
166
आज दिनांक 16 नवंबर 2026 को डॉ. राजा गणपति आर जी, आईएएस ने राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा), उत्तर प्रदेश के निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया।
2
11
41
1,328
इस अवसर पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप शहरी विकास योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सभीसमन्वित प्रयासों के साथ कार्य करने का आह्वान किया। #UPSUDA #SUDA #UttarPradesh
3
9
256
On 2-11-2026, the Director and Assistant Director, SUDA, attended a video conference with the State Mission Directors (SMDs) regarding the #PMSVANidhiAwards and #SVANidhiMahotsav, chaired by Ms. Isha Kalia, Joint Secretary & Mission Director (DAY-NULM & PM SVANidhi)
5
4
15
1,110
दिनांक 28 अक्टूबर, 2026 को सूडा भवन में अभिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 1.0 एवं 2.0, मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती एवं पी एम स्वनिधि योजना के संबंध में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया।
1
3
10
1,042
आज की कार्यशाला में प्रदेश के 37 जनपदों से परियोजना अधिकारियों एवं सिविल इंजीनियरों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 1.0 एवं 2.0 के अंतर्गत विभिन्न प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं क्रियान्वयन संबंधी विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
1
1
4
110
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना तथा पी०एम० स्वनिधि योजना के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। #MalinBasti #PMAY #PMSwanidhi #UPSUDA #UttarPradesh
1
2
60
दिनांक 27 एवं 28 अक्टूबर, 2026 को सूडा भवन में अभिकरण द्वारा संचालित परियोजनाओं के संबंध में दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। दिनांक 27-10-2026 को निदेशक, सूडा श्री महेंद्र बहादुर सिंह जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
2
3
19
1,092
कार्यशाला के प्रथम दिवस में वित्त नियंत्रक सूडा, सहायक निदेशक सूडा एवं कार्यक्रम अधिकारी सूडा द्वारा सभी प्रतिभागियों को संबोधित कर योजनाओं के संदर्भ में बताया गया। कार्यशाला में 39 जनपदों के परियोजना अधिकारियों एवं सिविल इंजीनियरों (CLTC) के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
1
2
4
296
प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। #MalinBasti #PMAY #PMSwanidhi #UPSUDA #UttarPradesh
1
3
78