
Journalist @Livetimes_news Cover Bihar Politics Ex- @firstbiharnews Ex Intern- @doordarshan @prabhatkhabar Democracies succeed or fail based on their journalism
Patna, India
Joined April 2021
- Tweets5.3K
- Following29
- Followers3.1K
- Likes7K
Pinned Tweet
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज औचक निरीक्षण करने के लिए PMCH अस्पताल पहुंचे
सुपरिटेंडेंट, डॉक्टर, नर्स सभी के हालात खराब हो गए
आज PMCH में भागम भाग जैसी स्थिति हो गई कोई स्ट्रेचर लेकर दौड़ने लगा तो कोई दवाई लेकर
सीएम सम्राट चौधरी का बिहार की जनता से बड़ा वादा
2030 से पहले बिहार के किसी भी व्यक्ति को मजदूरी करने के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा- सम्राट चौधरी
दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के लोगों से किया बड़ा ऐलान।
सीएम ने कहा कि बिहार से बड़ी संख्या में लोग मजदूरी करने दूसरे राज्यों में जाते हैं। हमारी सरकार का फोकस इंडस्ट्री को बढ़ावा देने पर है। PPP मोड पर बिहार में उद्योग-धंधे स्थापित किए जाएंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे।
सम्राट चौधरी ने बड़ा वादा करते हुए कहा कि 2030 के चुनाव में जब मैं वोट मांगने आऊंगा, उससे पहले बिहार का कोई भी व्यक्ति मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि बेहतर नौकरी या अच्छे उद्योग में काम करने के लिए कोई बाहर जाता है तो अलग बात है, लेकिन मजदूरी के लिए बिहार से पलायन नहीं करना पड़ेगा। हमारी सरकार बिहार की धरती पर ही लोगों को रोजगार देने का काम करेगी।
अब सवाल है कि क्या 2030 तक बिहार से मजदूरों का पलायन रोकने का सम्राट चौधरी का यह बड़ा वादा जमीन पर उतर पाएगा?
अयोध्या से CM योगी का बड़ा बयान, राम मंदिर विरोधियों पर साधा निशाना!
दीपोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला।
कहा- जिन लोगों ने अदालतों में वकीलों की फौज खड़ी कर प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारने की कोशिश की थी, आज कम से कम उन्हें इतनी सद्बुद्धि आई कि वे प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को स्वीकार कर पा रहे हैं।
योगी बोले- यह हमारी वैचारिक विजय है।
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीयों से जगमगाया गंगा तट
बिहार के सबसे बड़े दीपोत्सव का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ।
मुंगेर के कल्याणपुर में मां बड़ी दुर्गा महारानी के प्रांगण में भव्य आयोजन।
पहला दीप जलाकर CM ने की शुरुआत, मां लक्ष्मी से मांगी पूरे बिहार की समृद्धि और खुशहाली।
सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान- मुंगेर से भागलपुर तक 83 किलोमीटर मरीन ड्राइव का काम दो महीने में होगा शुरू।
गंगा से गाद निकालकर सड़क निर्माण और बिहार में उद्योग-रोजगार बढ़ाने की भी कही बात।
मुंगेर में भव्य दीपोत्सव, एक साथ जले 11 लाख 11 हजार 111 दीये
बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान एक साथ 11 लाख 11 हजार 111 दीप जलाए गए, जिससे पूरा इलाका दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की।
जनता के सवाल पर विधायक ममता देवी का चढ़ा पारा! युवाओं से बोलीं – एक सेकंड, एग्रेसिव होकर नहीं, नॉर्मल होकर बात करो.!
झारखंड के रामगढ़ से विधायक ममता देवी और युवाओं के बीच तीखी बातचीत।
युवा जनहित से जुड़ी समस्याएं लेकर विधायक के पास पहुंचे थे।
विधायक ने घर पर बैठकर बातचीत करने की बात कही।
युवाओं ने कहा- घर आने की कोई जरूरत नहीं है, यहीं बात कीजिए।
इस पर ममता देवी बोलीं- एक सेकंड, एक सेकंड, एग्रेसिव होकर बात नहीं, नॉर्मल होकर बात करो। चढ़ करके बात नहीं करो, चढ़ करके बात करोगे? @BJP4Jharkhand @HemantSorenJMM
@yourBabulal
बिहार के नवादा में शराब तस्करी का अनोखा खेल, बोलेरो की छत में बना रखा था गुप्त तहखाना, 140 लीटर शराब बरामद।
गोविंदपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई।
बोलेरो की छत में छिपाकर रखी गई थी विदेशी शराब।
तहखाने से 778 बोतल, करीब 140 लीटर शराब बरामद, झारखंड के दो शराब तस्कर गिरफ्तार।
बिहार में स्मैक तस्करों का दुस्साहस, टाइगर मोबाइल के जवान की हत्या!
बिहार के जहानाबाद में स्मैक तस्करों द्वारा टाइगर मोबाइल के जवान की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक जवान की पहचान आरा निवासी धनेश्वर यादव के रूप में हुई है।
दरधा नदी में नदियावां गांव के समीप जवान का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम जवान छापेमारी के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से ही लापता थे।
शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही SP, ASP और SDPO घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। जवान की हत्या के पीछे स्मैक तस्करों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
आज केंद्र सरकार की तरफ से बिहार को बड़ी सौगात मिला है
दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा बिहार को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में ₹10,845 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई है।
पटना पहुंचे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी
पटना में अपने कोच मनीष ओझा की क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन करने पहुंचे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी।
वैभव के आगमन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने को लेकर यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई.!
ट्रेन में चढ़ने की होड़ में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई। हैरानी की बात यह है कि मारपीट के दौरान मौके पर जीआरपी के जवान नदारद नजर आए।
बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिनों तक चलेगी सदन की कार्यवाही
वहीं, इस बार के शीतकालीन सत्र पर सबकी नजरें जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर भी रहेंगी।
विधायक के तौर पर यह उनका पहला सत्र होगा।
सदन में प्रशांत किशोर की भूमिका, उनके सवाल और सरकार के प्रति रुख कैसा रहेगा.?
बिहार के भागलपुर में गंगा की सफाई अभियान को बड़ा झटका
एक तरफ नमामि गंगे अभियान, दूसरी तरफ गंगा में कचरा डालने का खेल।
जहाज पर जमा कचरे को झाड़ू से साफ कर सीधे गंगा नदी में फेंका जा रहा है। वीडियो में कैद हुई गंगा को प्रदूषित करने की तस्वीरें.! @cleanganganmcg
अनंत सिंह को BHU जाने से रोका गया
BHU में उनके समर्थक इंतजार कर रहे थे वीडियो कॉल पर कहा अभरी आबेगें कोई नाय रोकेगा
विधायक अनंत सिंह अपनी बिटिया की शादी का निमंत्रण देने पहुंचे बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के सरकारी आवास पर
BHU में अनंत सिंह को पुलिस ने रोका, काफिले को लेकर पुलिस से हुई बहस!
BHU में अनंत सिंह को पुलिस ने रोका, पुलिस से भिड़े अनंत सिंह, बोले- 100 गाड़ी से चलते हैं!
वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में अनंत सिंह को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने उनके काफिले में सिर्फ 4 गाड़ियों को जाने की अनुमति देने की बात कही। इस पर अनंत सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हम 100 गाड़ियों के काफिले के साथ चलते हैं।
मालवीय जी के कार्यक्रम में जाने से रोके जाने पर अनंत सिंह ने अपना आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान काफिले को लेकर पुलिस और अनंत सिंह के बीच बहस की स्थिति बन गई।
पटना के दीघा घाट पर छठ महापर्व की तैयारियां शुरू, घाटों को सजाने और साफ-सफाई का काम तेज।
छठ पर्व को लेकर बिहार के बाहर रहने वाले लोग भी बड़ी संख्या में अपने घर लौटने लगे हैं।
दिल्ली, मुंबई, पंजाब और देश के दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारवासी अपने परिवार के साथ छठ मनाने के लिए घर पहुंच रहे हैं।
अगर आप पटना जंक्शन आते हैं तो आपको भारी भीड़ और ट्रैफिक का सामना करना पड़ेगा.!
पटना जंक्शन के पास मेट्रो और अन्य कार्य पिछले 2 साल से चल रहा है जो कि अब तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके वजह से यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सरकार जिस कंपनी को टेंडर देती है उस कंपनी से कुछ शर्त रखें की काम इतने दिनों में आप कंप्लीट कर देंगे, क्योंकि आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। @officecmbihar @PMRCLofficial
मृत्युंजय तिवारी प्रवक्ता भाजपा ने कहा
विपक्ष ने यह स्वीकार कर लिया जब आरजेडी का शासन था सत्ता का संरक्षण अपराधियों को मिलता था। ये सम्राट सरकार का पुलिस है अगर कोई अपराध करेगा गोली चलाएगा उसको उसी की भाषा में जवाब मिलेगा अपराधियों की कोई जाति और धर्म नहीं होता है।
यह सब को पता होना चाहिए अपराधी अपराधी होता है अगर कोई अपराधी पुलिस को चुनौती देगा सम्राट सरकार की पुलिस मूकदर्शक नहीं बनेगी उसको उसी की भाषा में जवाब देगी।
राजद वाले अपराधी में जाति देख रहे हैं ऐसी सोच रही तो जनता अभी 25 सीट पर सुमित दी है आने वाले समय में जीरो पर आउट हो जाएंगे।
भाई वीरेंद्र का बड़ा आरोप, एनकाउंटर में मुस्लिम-यादवों को बनाया जा रहा निशाना!
RJD विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान- मुस्लिम और यादव समुदाय के लोगों को टारगेट किया जा रहा है।
फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने और जमानत नहीं मिलने का लगाया आरोप।
भाई वीरेंद्र बोले- जिस तरीके से एनकाउंटर हो रहे हैं, वह गलत है। सिस्टम इस तरह नहीं चलता। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

