आज गोपाष्टमी के पावन अवसर पर श्री वैष्णव गौशाला, अग्रोहा में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। 🙏🐄
गौ माता हमारी संस्कृति, आस्था एवं समृद्धि का प्रतीक हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं गौ सेवा को सर्वोच्च धर्म माना है। गौ सेवा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि मानवता एवं पुण्य का सर्वोत्तम माध्यम है।
श्री वैष्णव गौशाला, अग्रोहा द्वारा गौ माता की सेवा एवं संरक्षण हेतु किए जा रहे अनुकरणीय कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। समस्त गौ सेवकों एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
समस्त देशवासियों को गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
लोक-आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' की सभी माताओं, बहनों और प्यारे बच्चों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ और ढेर सारा शुभाशीष। छठी मइया और भगवान भास्कर की कृपा से हर घर-आँगन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। 🌸🙏
गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर आप सभी को मेरी ओर से आत्मीय शुभकामनाएं।
भगवान श्री कृष्ण की असीम कृपा से हर परिवार में प्रेम, सद्भाव और समृद्धि का वास रहे। प्रभु सभी को स्वस्थ, सुखी और संतुष्ट जीवन का आशीर्वाद दें। 🙏
आज ऑटो मार्केट, हिसार में श्री विश्वकर्मा मिस्त्री कल्याण समिति द्वारा आयोजित पावन विश्वकर्मा भंडारे में सहभागिता की। 🙏
हमारे मिस्त्री, कारीगर एवं शिल्पकार भाई समाज की असली ताकत हैं। उनके हुनर एवं परिश्रम से ही हमारे घर, भवन एवं शहर आकार लेते हैं।
समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस पुनीत पहल हेतु हार्दिक बधाई। भगवान श्री विश्वकर्मा जी की कृपा सभी पर बनी रहे। 🙏
जय श्री विश्वकर्मा!
दीपावली के पावन अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और स्नेहपूर्ण मंगलकामनाएँ।
माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी की कृपा से हर घर-आँगन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और भरपूर संपन्नता का वास हो। शुभ दीपावली 🙏🪔
भारतीय संस्कृति और साहित्य के महान मनीषी, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं।
महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण हमें सत्य, धर्म, करुणा और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उनकी अमूल्य शिक्षाएं सदैव मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी।
महर्षि वाल्मीकि जी को कोटि-कोटि नमन। 🙏
आरोग्यता, शीतलता और दिव्यता के पावन पर्व शरद पूर्णिमा की आत्मीय मंगलकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आज की पावन रात्रि की अमृतमयी किरणें सभी के जीवन से कष्टों व व्याधियों को दूर कर शांति, उत्तम स्वास्थ्य और संपन्नता का वरदान दें। 🌕🙏
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी कर्मठता, सरलता और लंबे समय से सार्वजनिक जीवन के प्रति समर्पण प्रशंसनीय है। ईश्वर आपको स्वस्थ, दीर्घायु और सदैव ऊर्जावान रखें। 🙏🇮🇳
आज श्री रामलीला कमेटी कटला, हिसार द्वारा श्री रामलीला मैदान, पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में आयोजित 129वें भव्य विजय दशमी महोत्सव में सहभागिता की। 🙏🏹
वर्ष 1897 से निरंतर चली आ रही यह गौरवशाली परंपरा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, मर्यादा एवं कर्तव्यपालन का अमर आदर्श है।
विजयदशमी असत्य पर सत्य एवं अधर्म पर धर्म की विजय का पावन पर्व है। माँ भगवती एवं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सदैव सुख, समृद्धि एवं यश बना रहे।
श्री रामलीला कमेटी कटला को इस भव्य आयोजन हेतु हार्दिक बधाई।
जय श्री राम! 🚩🙏
विजयादशमी के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। सत्य और सदाचार की विजय का यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, नई आशाओं और सकारात्मक ऊर्जा से आलोकित करे। 🙏
समस्त देशवासियों को पावन महानवमी की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की कृपा से हर घर-आँगन में सद्भाव, सकारात्मक ऊर्जा और संपन्नता का वास हो। जय माता दी! 🙏
हिसार के सतरोड खास निवासी श्री गौरव सबरवाल जी ने हरियाणा सिविल सेवा (HCS) परीक्षा में संपूर्ण हरियाणा में 30वाँ स्थान प्राप्त कर SDM के रूप में चयनित होकर हिसार का नाम रोशन किया है। 🙏
आज जिंदल हाउस, हिसार में उनका एवं उनके परिवार का हार्दिक अभिनंदन करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हुई।
बेटे गौरव की यह उपलब्धि उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, लगन एवं समर्पण का परिणाम है। यह सफलता हिसार एवं प्रदेश के समस्त युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 🙏
आज महाराजा अग्रसेन भवन, हिसार में आयोजित भव्य डांडिया नाइट में सहभागिता की। 🙏🪔
नवरात्रि के पावन पर्व पर हिसारवासियों के उत्साह, भक्ति एवं उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में परिवारों ने सपरिवार पहुँचकर इस आयोजन को यादगार बना दिया।
ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को सहेजने एवं समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
समस्त आयोजकों एवं सहभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जय माता दी! 🚩
आज चौधरी रणबीर सिंह सभागार, गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार में भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI), हिसार शाखा द्वारा आयोजित आनंदम-2026 (सनदी लेखाकार विद्यार्थी युवा महोत्सव) में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। 🙏
सनदी लेखाकार हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
ऐसे आयोजन युवा विद्यार्थियों में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक मूल्यों के विकास का सशक्त माध्यम हैं। समस्त विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।
हिसार शाखा के अध्यक्ष श्री अजय गोयल जी एवं समस्त कार्यकारिणी को इस सार्थक आयोजन हेतु हार्दिक बधाई। 🙏
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों एवं हिसारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏🌺
माँ दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की आराधना का यह पर्व शक्ति, भक्ति एवं नारी सम्मान का प्रतीक है। माँ भगवती से प्रार्थना है कि आपके एवं आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं यश की वर्षा हो तथा सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हों।
जय माता दी! 🚩🙏
समाजवाद के प्रथम प्रवक्ता, महान युगपुरुष महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏🚩
महाराजा अग्रसेन जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता एवं परोपकार का अद्वितीय आदर्श है। "एक ईंट, एक रुपया" के उनके सिद्धांत ने समाज को सहयोग, समरसता एवं आत्मनिर्भरता का अमर संदेश दिया।
उनके बताए मार्ग पर चलते हुए एक सशक्त, समृद्ध एवं समतामूलक समाज के निर्माण में हम सब अपना योगदान दें, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
समस्त देशवासियों एवं अग्रवाल समाज के बंधुओं को महाराजा अग्रसेन जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
जय महाराज अग्रसेन! 🚩
आज जागरण फिल्म फेस्टिवल में सहभागिता की। 🙏🎬
वर्ष 2010 में जागरण प्रकाशन समूह द्वारा शुरू की गई यह पहल आज सिनेमा को देश के विभिन्न शहरों एवं कस्बों तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। यह विश्व के सबसे बड़े ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल्स में से एक है, जिसका उद्देश्य केवल फिल्में दिखाना नहीं, बल्कि सिनेमा के माध्यम से समाज, संस्कृति एवं मानवीय संवेदनाओं को जोड़ना है।
मेरा मानना है कि सिनेमा केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज को सोचने, समझने एवं बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाली एक प्रभावशाली कला है।
इस सराहनीय पहल के लिए जागरण प्रकाशन समूह, दैनिक जागरण हिसार के GM श्री राहुल मित्तल जी एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏
Savitri Jindal retweeted
𝐀 𝐩𝐫𝐢𝐯𝐢𝐥𝐞𝐠𝐞 𝐭𝐨 𝐣𝐨𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐈𝐧𝐜𝐮𝐛𝐚𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐧𝐝 𝐂𝐚𝐩𝐢𝐭𝐚𝐥 𝐒𝐮𝐦𝐦𝐢𝐭 𝟐𝟎𝟐𝟔 𝐚𝐭 𝐂𝐡𝐚𝐧𝐝𝐢𝐠𝐚𝐫𝐡 𝐔𝐧𝐢𝐯𝐞𝐫𝐬𝐢𝐭𝐲 𝐭𝐨𝐝𝐚𝐲, 𝐚𝐥𝐨𝐧𝐠𝐬𝐢𝐝𝐞 𝐈𝐒𝐁𝐀 𝐂𝐎𝐍, 𝐚𝐧𝐝 𝐭𝐨 𝐬𝐞𝐞 𝐭𝐡𝐞 𝐂𝐔 𝐈𝐧𝐧𝐨𝐯𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐚𝐧𝐝 𝐑𝐞𝐬𝐞𝐚𝐫𝐜𝐡 𝐏𝐚𝐫𝐤 𝐛𝐞𝐢𝐧𝐠 𝐛𝐮𝐢𝐥𝐭 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐈𝐈𝐓 𝐌𝐚𝐝𝐫𝐚𝐬.
India has never lacked ideas. What we lacked was the bridge between a laboratory and a factory floor. Here it is being built.
𝐓𝐡𝐫𝐞𝐞 𝐭𝐡𝐢𝐧𝐠𝐬 𝐈 𝐥𝐞𝐟𝐭 𝐭𝐡𝐞 𝐬𝐭𝐮𝐝𝐞𝐧𝐭𝐬 𝐰𝐢𝐭𝐡:
Start before you feel ready. Nobody feels ready. Test your idea, fail early, learn fast.
Think big, but build real. Solve a problem India actually has.
Stay rooted. Success without service to society is incomplete.
Thank you Shri @satnamsandhuchd ji and @Chandigarh_uni.
आज हिसार में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं 'सेवा ज्योति' यात्रा कार्यक्रम में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏🪔
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के वर्चुअल संबोधन को सुनने एवं "विकसित भारत @2047" के सामूहिक संकल्प का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला।
"जहाँ सेवा का भाव होता है, वहाँ मानवता जीवित रहती है, और जहाँ मानवता होती है, वहीं समाज मजबूत बनता है।"
माननीय प्रधानमंत्री जी के "सेवा ही संकल्प" एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के जनसेवा के प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए, आइए हम सब मिलकर समाज के जरूरतमंदों, बुजुर्गों, मातृशक्ति, युवाओं एवं दिव्यांगजनों तक सेवा, सम्मान एवं अवसर पहुँचाने का संकल्प लें। 🙏
एक छोटी सी सेवा किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है एवं एक छोटा सा संकल्प समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकता है।
जय हिंद! 🇮🇳
कल भारत विकास परिषद्, हरियाणा पश्चिम प्रांत द्वारा दी आर्यन स्कूल, हिसार में आयोजित प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान एवं संस्कृत गीत गायन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। 🙏🎶
बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत समूहगान एवं संस्कृत गीतों की मधुर प्रस्तुतियाँ अत्यंत प्रेरणादायी रहीं। संस्कृत हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य रत्न है।
समस्त विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं भारत विकास परिषद् की समस्त कार्यकारिणी को इस सार्थक आयोजन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏






















































