Team Deepender INC (@TeamDeepender) header
Team Deepender INC (@TeamDeepender) profile picture

This account has been managed by Fans & Followers of @DeependerSHooda ji | United to raise people’s voice, fight for justice & Haryana’s rights.

Rohtak, New Delhi
Joined December 2015
अपना दीपेंदर, दिलों का सिकंदर !!
54
332
13
789
रामलीला मैदान की रैली ने भाजपा को कितना बेचैन किया, इसका अंदाजा रोहतक में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के हुड्डा साहब के घर के सामने सभा करने के ऐलान से ही लग गया था। हुड्डा साहब की हरियाणा में पकड़ और दीपेंद्र जी की भीड़ जुटाने की ताकत फिर चर्चा में है। @INCHaryana @SanjaySDutt
3
19
1
28
754
टीम दीपेंद्र के अहम सदस्य @DineshKaushik_ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ग्राउंड पर हो या सोशल मीडिया, दीपेंद्र जी को मजबूत करने के लिए आपकी मेहनत और सक्रिय भागीदारी हमेशा सराहनीय रही है। आपका यह साथ और समर्पण यूं ही बना रहे। आपके सुखद, स्वस्थ और सफल जीवन की मंगलकामनाएं।
1
4
10
450
हमारे नेता श्री @DeependerSHooda जी के आह्वान पर हरियाणा उमड़ पड़ा आज दिल्ली! लाखों की तादाद में हरियाणा के लोग रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं। दिल्ली की सड़कों पर हरियाणा की गूंज है। आज रामलीला मैदान में हरियाणा दिवस भी मनेगा और 'वोट बचाओ, देश बचाओ' का संदेश भी गूंजेगा।
4
26
45
557
चलो दिल्ली! 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली | 1 नवंबर गांव-गांव से दिल्ली कूच कर रहा हरियाणा कल अपनी भागीदारी से बता देगा कि इस लड़ाई में उसकी आवाज कितनी बुलंद है। रामलीला मैदान तैयार रहना, कल हरियाणा आ रहा है!
6
25
1
39
575
रोहतक में हुड्डा साहब के घर के सामने प्रदर्शन करने की नौबत आना ही बताता है कि भाजपा इस महारैली को लेकर कितनी घबराई हुई है। लेकिन हरियाणा की आवाज रुकने वाली नहीं है। वोट बचाने और लोकतंत्र की रक्षा की इस लड़ाई में कल रामलीला मैदान में हरियाणा की भागीदारी अपना अलग संदेश देगी।
कल ​1 नवंबर को हरियाणा के रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी ने मेरे घर के सामने मार्च और प्रदर्शन रखा है। मैं उनका स्वागत करता हूँ। ​रामलीला मैदान की महारैली में सबसे ज्यादा लोग हरियाणा से ही आएंगे तो भाजपा और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को लगता है कि मेरे निवास स्थान के आगे प्रदर्शन करने से कल की रैली में भीड़ कम होगी। उनका प्रदर्शन हमारे लिए एक कॉम्प्लिमेंट है, अब रैली में पहले से डेढ़ गुना ज्यादा लोग पहुंचेंगे। @INCHaryana @SanjaySDutt
1
20
36
756
रामलीला मैदान में हरियाणा की भागीदारी भी इस महारैली का अहम हिस्सा होगी। चलो दिल्ली! 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली 1 नवंबर, 2026 📍 रामलीला मैदान, दिल्ली
4
18
1
34
471
हरियाणा की भागीदारी हमेशा की तरह ऐतिहासिक होगी। 1 नवंबर को हरियाणा की मजबूत भागीदारी इस महारैली को यादगार बनाएगी। चलो दिल्ली!
दिल्ली का रामलीला मैदान हरियाणा की भागीदारी बता देगा। चलो दिल्ली! 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली 1 नवंबर, 2026 📍रामलीला मैदान, दिल्ली @INCHaryana @SanjaySDutt
3
19
1
38
545
आज हरियाणा सरकार के 1,374 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पिछले दो साल में करीब 35 हजार कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं, लेकिन ग्रुप-C और ग्रुप-D में एक भी नई भर्ती नहीं हुई। भाजपा सरकार ने हरियाणा के युवाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा कर दिया है। एक तरफ कर्मचारी लगातार रिटायर हो रहे हैं, दूसरी तरफ सरकार नई भर्तियां करने को तैयार नहीं। सरकारी विभागों में खाली होते पद और रोजगार के लिए भटकते युवा, यही आज हरियाणा की तस्वीर बन गई है। @DeependerSHooda
6
50
126
11,102
टीम दीपेंद्र परिवार के साथियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। मोहित मलिक, तन्मय चौधरी, नवीन और शुभम को विश्वास और जिम्मेदारी के इस नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं। आप सभी के प्रयासों से टीम दीपेंद्र और मजबूत हो, यही कामना है। @BhaiMohitMalik1 @tanmaym13 @inaveentanwar
14
27
3
92
9,665
चलो दिल्ली! 1 नवंबर को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में हरियाणा की सबसे बड़ी भागीदारी होगी। दीपेंद्र हुड्डा जी की आवाज पर हरियाणा का हज़ारों की संख्या में जनसैलाब दिल्ली पहुंचेगा। रामलीला मैदान गवाही देगा हरियाणा के हज़ारों साथियों की। @DeependerSHooda
2
21
37
413
भाजपा की पुलिस के आगे, लाठियों के आगे, पानी की बौछारों के आगे कहीं आपके लिए छाती अड़ाने की जरूरत आई तो हम पीछे नहीं रहेंगे। मगर जो पीठ में वार करे, ऐसे आदमी ने… तम संभाल लियो भाई! — दीपेन्द्र हुड्डा
5
16
23
597
हमारी कांग्रेस सरकार के समय 2013 में दिल्ली से पानीपत, दिल्ली से गुड़गांव-रेवाड़ी और दिल्ली से पलवल तक RRTS कॉरिडोर मंजूर हुए थे। लेकिन 12 साल से केंद्र और प्रदेश में BJP की सरकार होने के बावजूद हरियाणा के इन मंजूर कॉरिडोर को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। हमने कांग्रेस सरकार के 10 साल में 82 किलोमीटर मेट्रो का विस्तार किया, BJP 12 साल में एक इंच मेट्रो नहीं बढ़ा पाई। अब इनके चुनावी वायदे—दिल्ली से पलवल, दिल्ली से पानीपत और दिल्ली से धारूहेड़ा तक रैपिड रेल चलाने के वायदे भी जमीन पर नहीं उतरे। @DeependerSHooda
2
11
23
580
1 नवंबर, दिल्ली रामलीला मैदान में मिलेंगे हरियाणा आले, दीपेंद्र जी के बुलावे पे हरियाणा फिर दिल्ली कूच करेगा!
6
12
22
818
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के बाद AICC मुख्यालय, इंदिरा भवन में हुई बैठक के दौरान 12 अक्टूबर के 'सुप्रीम कोर्ट मार्च' में हरियाणा की ऐतिहासिक भागीदारी के लिए कांग्रेस संगठन महासचिव श्री के सी वेणुगोपाल जी और AICC हरियाणा प्रभारी श्री संजय दत्त जी ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा जी की विशेष रूप से प्रशंसा की। अब आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में अपने लोकप्रिय नेता सांसद दीपेंद्र हुड्डा जी के आह्वान पर हरियाणा एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक भागीदारी करके नया इतिहास रचेगा। @DeependerSHooda @SanjaySDutt
6
41
1
88
3,084
बीजेपी ने 2 लाख युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन आज युवा CET और भर्तियों के इंतजार में सालों गुजार रहे हैं। ग्रुप-C और ग्रुप-D की भर्तियों में युवा उलझे हैं, HPSC में 6 साल में महज 4500 नियुक्तियां हुईं। 2 साल का हिसाब दो, भाजपा सरकार जवाब दो! भाजपा को अपने झूठे वायदों का हिसाब और जनता को जवाब देना पड़ेगा। @DeependerSHooda
6
56
4
101
3,833
हरियाणा में 24 घंटे से बिजली संकट है, जनता सड़कों पर उतर रही है और बिजली कर्मचारी निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर हैं। बीजेपी सरकार के 12 साल में नए बिजली प्लांट लगाना तो दूर, सरकार मौजूदा बिजली व्यवस्था भी नहीं संभाल पा रही। अब अपनी नाकामी छिपाने के लिए गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी जनता की इस परेशानी के बीच राजनीतिक सैर-सपाटे में व्यस्त हैं। @DeependerSHooda
4
18
30
681
गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण का निजीकरण BJP सरकार की जनविरोधी नीति का एक और उदाहरण है। मात्र ₹1 करोड़ की पूंजी वाली कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देकर सरकार सरकारी बिजली निगमों को कमजोर और निजी कंपनियों को मजबूत करने में लगी है। हुड्डा सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाकर हरियाणा को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया था, जबकि BJP सरकार की नीतियों के चलते आज प्रदेश में बिजली संकट के हालात पैदा हो रहे हैं। @DeependerSHooda
2
18
31
992
अभय चौटाला जी का दिन शुरू होता है हुड्डा साहब के नाम से, दोपहर दीपेंद्र हुड्डा जी का नाम जपते हैं और रात को दीपेंद्र हुड्डा जी का नाम लेते-लेते घर चले जाते हैं। लगता है सपने में भी हुड्डा परिवार ही दिखाई देता होगा। 😅 बेहतर होगा कि अभय चौटाला जी दूसरों का नाम जपने की बजाय अपनी पार्टी के हाल पर आत्ममंथन करें। 2014 में 19 सीटें जीतने वाली पार्टी आपके नेतृत्व में महज 1 सीट पर कैसे सिमट गई? खुद अपना चुनाव भी इतने बड़े अंतर से क्यों हार गए? अभय जी, दूसरों की चिंता छोड़िए, अपनी पार्टी के राजनीतिक पतन के कारणों पर विचार कीजिए।
6
44
1
108
3,327
हुड्डा साहब की सरकार में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ की नीति थी। जो खिलाड़ी मेडल लेकर आता था, उसे DSP, इंस्पेक्टर जैसे पदों पर सरकारी नौकरी मिलती थी। इससे उसका भविष्य सुरक्षित होता था और दूसरे बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती थी। BJP सरकार ने सत्ता में आते ही हरियाणा की इस मील का पत्थर साबित हुई नीति को खत्म कर दिया। 12 साल में ऐसी बेहतर नीति लाना तो दूर, उसके आसपास की भी कोई नीति नहीं लाई गई।
3
15
2
20
654
सोनीपत मंडी में किसान की आंखों से छलके आंसू बीजेपी सरकार के किसान हितैषी होने के दावों की हकीकत बयां कर रहे हैं। 7 अक्टूबर से धान की खरीद का इंतजार कर रहे किसान की पत्नी अस्पताल में भर्ती है, लेकिन उसे अपनी फसल बेचने के लिए मंत्री अरविंद शर्मा के सामने गुहार लगानी पड़ रही है। चुनाव में ₹3100 MSP का वादा करने वाली नायब सैनी सरकार में न धान की समय पर खरीद हो रही है, न किसान को MSP मिल रही है। मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने को मजबूर किसान लगातार कर्ज के बोझ तले दब रहा है। @DeependerSHooda
1
10
20
490