The INFACT Network (@TheInfactNews) header
The INFACT Network (@TheInfactNews) profile picture

Watch "The INFACT Network" and stay tuned for all the breaking News in Hindi ! News - Politics, Sports, Entertainment etc 📧: [email protected]

Joined August 2022
Photo by The INFACT Network (@TheInfactNews)Photo by The INFACT Network (@TheInfactNews)Photo by The INFACT Network (@TheInfactNews)Photo by The INFACT Network (@TheInfactNews)Photo by The INFACT Network (@TheInfactNews)Photo by The INFACT Network (@TheInfactNews)Photo by The INFACT Network (@TheInfactNews)Photo by The INFACT Network (@TheInfactNews)Photo by The INFACT Network (@TheInfactNews)Photo by The INFACT Network (@TheInfactNews)
Jharkhand: 🚨क्या झारखंड में सत्ता से सवाल पूछना पत्रकारों के लिए गुनाह बन गया है⁉️ झारखंड में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन में गंभीर आरोप सामने आए। इसके बाद न्यूज़ चैनल पर पुलिस कार्रवाई हुई और पत्रकार के खिलाफ अपहरण व POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। लेकिन विधायक से पूछताछ और जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। #Jharkhand #PressFreedom #Democracy #theinfactnetwork #infactnews
19
Rajasthan: 🚨कोटा में नशे में धुत पुलिसकर्मियों पर हंगामा! महिला का ₹5,000 का चालान काटा, विरोध में सड़क पर जुटी भीड़‼️ राजस्थान के कोटा में देर रात उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला का कथित तौर पर ₹5,000 का चालान काट दिया गया। आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत थे। महिला ने चालान का विरोध किया तो देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई का जमकर विरोध किया। हालांकि, पुलिसकर्मियों के नशे में होने की बात महिला का आरोप है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है। #rajasthan #kotanews #kotapolice #infactnews #TheInfactNetwork
11
Assam: 🚨 असम रेल हादसे का LIVE VIDEO! इंजन में बेबस दिखा लोको पायलट‼️ असम में रेल हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है। इंजन के अंदर रिकॉर्ड हुए वीडियो में लोको पायलट ट्रेन को कंट्रोल करने की हरसंभव कोशिश करता दिख रहा है, लेकिन उसकी तमाम कोशिशें नाकाम होती नजर आ रही हैं। गुवाहाटी के पास डिगारू में कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में इंजन समेत छह कोच पटरी से उतर गए। कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। इंजन के अंदर का यह वीडियो हादसे की भयावहता बयां कर रहा है। #Assamrailaccident #indianrailway #trainaccident #infactnews #TheInfactNetwork
1
30
Social Infact: 🚨प्यार के लिए घर से भागी लड़की, आधे रास्ते में ऐसा क्या याद आया कि लौटने की जिद करने लगी? Social InFact | The Infact Network एक लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। दोनों खुश थे, लेकिन आधे रास्ते में लड़की अचानक रोने लगी और घर लौटने की जिद करने लगी। उसे याद आया कि वह अपना बिना पासवर्ड वाला मोबाइल तकिए के नीचे छोड़ आई है। सुबह होते ही घरवालों के हाथ उसके सारे राज लग सकते हैं। फिर उसे उस पिता की याद आई, जिसने उसकी हर जिद पूरी की, और उस मां की, जिसने उसे कलेजे से लगाकर पाला। आज वही उनके भरोसे और इज्जत को ठेस पहुंचाकर घर छोड़ आई थी। इतना ही नहीं, उसे याद आया कि रसोई में गैस पर दूध भी उबलने के लिए रखकर आई है! #socialinfact #emotions #society #infactnews #TheInfactNetwork
1
17
Jharkhand: 🚨झारखंड में आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत, फेसबुक लाइव में लगाए थे गंभीर आरोप‼️ झारखंड की सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत से राज्य में हलचल मच गई है। मौत से पहले फेसबुक लाइव में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस के मुताबिक, उनका शव आवास पर मिला है। मामले की जांच जारी है। वहीं, विपक्ष ने घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। निशा द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। #Jharkhand #nishabhagatdeath #infactnews #jharkhandnews #theinfactnetwork
1
2
51
Bihar: 🚨 बिहार की राजनीति में मनोरंजन की कभी कमी नहीं रहती‼️ अपराध और क्राइम के बीच ऐसा कन्फ्यूजन लगता है, बिहार वासियों को एक बार फिर डिक्शनरी खोलकर डेफिनिशन पढ़नी पड़ेगी! बिहार की सियासत है जनाब, यहाँ स्क्रिप्ट भी रोज़ बदलती है और किरदार भी! #samratchoudhary #bihar #cmspeech #infactnews #TheInfactNetwork
1
14
Gujarat: 🚨गुजरात में शराबबंदी के बीच हाईप्रोफाइल शराब पार्टी! होटल में पुलिस की रेड, 39 लोग पकड़े गए‼️ गुजरात के राजकोट में शराबबंदी के बावजूद हाईप्रोफाइल लिकर पार्टी का मामला सामने आया है। कालावाड़ रोड स्थित सराज़ा होटल में पुलिस ने छापेमारी कर 39 लोगों को पकड़ा। बताया जा रहा है कि यह पार्टी होटल से जुड़े कारोबारी चिराग अरविंदभाई पटेल के जन्मदिन के एडवांस सेलिब्रेशन के लिए आयोजित की गई थी। पार्टी में राजकोट और मोरबी के कई बड़े उद्योगपति, कारोबारी और चर्चित हस्तियां अपनी पत्नियों और महिला मित्रों के साथ शामिल थीं। अब सवाल यह है कि जहां गुजरात में शराबबंदी लागू है, वहां आखिर इतने बड़े स्तर पर शराब पार्टी कैसे आयोजित हुई? #gujarat #liquorban #drystate #infactnews #TheInfactNetwork
17
Uttar Pradesh: 🚨फर्स्ट AC में भी चोरी, ₹2.75 लाख का सामान गायब, 4 बार चेन पुलिंग के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस‼️ ट्रेन में फर्स्ट AC का सफर भी अब सुरक्षित नहीं? ट्रेन नंबर 15726 में लखनऊ रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के ₹2.5 लाख के गहने और ₹25 हजार नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने 4 बार चेन पुलिंग की, लेकिन मदद के लिए रेलवे पुलिस नहीं पहुंची। अब सवाल है कि आखिर यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? रेलवे और RPF इस मामले पर जवाब कब देंगे? #IndianRailways #Lucknow #RailwaySecurity #RPF #TheInfactNetwork
25
Bihar: 🚨पटना जंक्शन पर 2 साल के बच्चे के गले से ब्लेड से चेन काटने का वीडियो वायरल‼️ पटना जंक्शन से वायरल वीडियो में एक शख्स ब्लेड से 2 साल के मासूम के गले से चेन काटता दिख रहा है। बच्चे को कुछ हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता? आखिर कहां है रेलवे पुलिस? मामले में कार्रवाई पर सबकी नजर है। #bihar #patnanews #patnajunction #infactnews #theinfactnetwork
1
20
Jharkhand: 🚨लातेहार में इंसानियत शर्मसार! सर्पदंश पीड़ित महिला के इलाज से इनकार, परिजनों से गाली-गलौज का आरोप‼️ झारखंड के लातेहार जिले के मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि सर्पदंश से पीड़ित महिला का इलाज करने से इनकार कर दिया गया और अस्पताल में तैनात तबारक अंसारी ने मरीज के परिजनों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। #jharkhand #lateharnews #patient #infactnews #theinfactnetwork
1
31
Bihar:🚨बिहार के मुंगेर में ताबड़तोड़ फायरिंग, LIVE VIDEO वायरल; पुरानी रंजिश में दो गुट आमने-सामने‼️ बिहार के मुंगेर के टीकारामपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर देवराज कुमार और मिथुन कुमार के गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई। गोलीबारी का LIVE VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में मुफस्सिल थाने में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। #munger #bihar #livefiring #infactnews #theinfactnetwork
1
25
Uttarakhand: 🚨दलेर मेहंदी पर मंत्री सुबोध उनियाल का फूटा गुस्सा - बोले: जब बोल नहीं पा रहे, तो गाना क्या गाओगे⁉️ उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले के दौरान पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर विवाद हो गया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर ही उन्हें फटकार लगाते हुए कहा, “आपसे बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे?” मंत्री ने दलेर मेहंदी के नशे में होने का आरोप लगाया, जबकि उनकी टीम की ओर से तबीयत खराब होने की बात कही गई। #dalermehndi #uttarakhand #dalermehndinews #infactnews #theinfactnetwork
1
36
Maharashtra: 🚨मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर समेत 2 घायल‼️ मुंबई के जुहू में रविवार शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। 5 राउंड गोलियां चलाई गईं। टाइगर सुरक्षित हैं, जबकि उनके ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो चालक घायल हुए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में 15 टीमें गठित की हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित संबंधों की भी जांच की जा रही है। #mumbainews #tigershroff #firingontigershroff #infactnews #theinfactnetwork
2
66
Bihar:🚨 नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर करवाए - अनंत सिंह‼️ बिहार की राजनीति में अनंत सिंह के बयान से विवाद खड़ा हो गया है। नीतीश कुमार के लिए नौ हत्याएं करवाने के दावे के बाद अनंत सिंह ने सफाई देते हुए बाद में कहा कि उनके नौ करीबियों की हत्या हुई थी। लेकिन उनके पहले दिये बयान और सफाई ने बिहार की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। #anantsingh #biharnews #biharpolitics #infactnews #theinfactnetwork
3
58
Uttar Pradesh: 🚨मेरठ नीला ड्रम कांड: मुस्कान और साहिल को फाँसी‼️ पति सौरभ राजपूत की हत्या के चर्चित मामले में कोर्ट ने मुस्कान और साहिल को मौत की सजा सुनाई। दोनों को 30 सितंबर को दोषी करार दिया गया था। 14 अक्टूबर को अदालत ने सजा का ऐलान किया। #uttarpradesh #meerut #meerutmurdercase #infactnews #theinfactnetwork
1
67
Jharkhand: 🚨लातेहार में आदिवासी महिला से बर्बरता का आरोप, SHO समेत पुलिसकर्मियों पर गंभीर सवाल‼️ झारखंड के लातेहार जिले के हेरंज की आदिवासी महिला पुनिया देवी के साथ कथित पुलिस बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि 5 अक्टूबर को बकरी चराने के दौरान बरियातू थाना के SHO तीन अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में पहुंचे और महिला की बेरहमी से पिटाई कर उसे थाने ले गए। आरोपों के मुताबिक, रास्ते में भी महिला के साथ मारपीट की गई, उनके स्तनों को छुआ गया, थाने में टांगकर पीटा गया और जातिसूचक गालियां दी गईं। बताया गया है कि महिला को अगले दिन रात में छोड़ा गया। सवाल है—अगर ये आरोप सही हैं, तो जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कब होगी और पीड़िता को न्याय कौन दिलाएगा? #jharkhand #lateharnews #crimenews #infactnews #theinfactnetwork
1
73
Uttar Pradesh: 🚨रायबरेली में मां-बेटी की कार पर हमला, चीखती रही मासूम—“मम्मा, प्लीज़ बचा लो!”‼️ उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मां-बेटी की कार पर ईंट-पत्थरों और लाठी-डंडों से हमले का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में डरी हुई बच्ची अपनी मां से बचाने की गुहार लगाती सुनाई देती है। आरोप है कि दलित दुष्कर्म पीड़िता की मदद करने के बाद परिवार को निशाना बनाया गया। हमले में ग्राम प्रधान रमेश मिश्रा के कथित समर्थकों का नाम सामने आया है। परिवार ने राजनीतिक संरक्षण के भी आरोप लगाए हैं। दावा है कि पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, लेकिन बाद में गंभीर धाराएं हटाकर उन्हें छोड़ दिया। अब सवाल है—मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सुरक्षा कब मिलेगी? #uttarpradesh #raibareli #crimenews #infactnews #theinfactnetwork
1
52
Jharkhand: 🚨 सड़क नहीं तो सहारा ही सही - झारखंड के गुमला की बदहाल तस्वीर‼️ गुमला: घाघरा प्रखंड की कुहीपाट पंचायत के गुनिया गांव में बदहाल सड़क व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। सड़क इतनी खराब है कि गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने उसे दउरी में बैठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। यह तस्वीर सिर्फ एक महिला की मजबूरी नहीं, बल्कि गांव की बदहाल सड़क व्यवस्था और ग्रामीणों की परेशानी की गंभीर कहानी बयां करती है। #jharkhand #gumlanews #guniyavillage #infactnews #theinfactnetwork
1
28
New Delhi: 🚨जंतर मंतर अपडेट- छात्रों को हिरासत में लेते वक्त दिल्ली पुलिस की महिला जवान की तबीयत बिगड़ी‼️ छात्रों के प्रदर्शन के दौरान उन्हें हिरासत में लेने की कार्रवाई के बीच दिल्ली पुलिस की एक महिला जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जवान को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। #jantarmantar #delhinews #protest #infactnews #theinfactnetwork
1
3
38