Independent media organisation for marginalised people.

New Delhi, India
Joined December 2022
The Observer Post retweeted
असम के नागांव, गोलाघाट और होजाई जिलों में सरकार की दो दिवसीय बेदखली कार्रवाई में 1,100 से ज्यादा मुस्लिम परिवार प्रभावित हुए। प्रशासन के मुताबिक, ये परिवार आरक्षित वन भूमि पर अवैध कब्जा करके रह रहे थे। हालांकि, प्रभावित परिवारों का दावा है कि उनके पूर्वजों को 1974 में सरकार ने यहां बसाया था और प्रत्येक परिवार को करीब चार बीघा जमीन दी गई थी। निवासियों के मुताबिक, कार्रवाई में 10 से अधिक मस्जिदें भी तोड़ी गईं, जिनमें कुछ 50 साल से ज्यादा पुरानी थीं। वन मजदूरों के संगठनों ने भी इन परिवारों की पुरानी बसावट और जंगलों से जुड़े पारंपरिक संबंधों का हवाला दिया है। कुछ निवासियों ने गौहाटी हाईकोर्ट का रुख भी किया था। अब सवाल है कि क्या इन परिवारों के पुराने बसावट संबंधी दावों की जांच हुई और बेदखली के बाद उनके पुनर्वास की क्या व्यवस्था की गई? #AssamEviction #AssamNews #MuslimFamilies #DemolitionDrive #HumanRights
1
60
110
1,082
The Observer Post retweeted
दिल्ली के रेस कोर्स की ऐतिहासिक मस्जिद पर बुलडोजर का खतरा? ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए ताजा हालात दिल्ली के रेस कोर्स इलाके में स्थित एक ऐतिहासिक मस्जिद को लेकर बुलडोजर कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने दावा किया है कि केंद्र सरकार का भूमि एवं विकास कार्यालय (LNDO) आने वाले सप्ताह में मस्जिद को ध्वस्त कर सकता है। उनके मुताबिक, यह मस्जिद आजादी से पहले की है और NDMC की हेरिटेज सूची में शामिल है। इस मामले की पड़ताल के लिए Observer Post Hindi की टीम दिल्ली के रेस कोर्स स्थित मस्जिद पहुंची और वहां के मौजूदा हालात को कैमरे में दर्ज कर जमीनी स्थिति दिखाने की कोशिश की। मस्जिद के इमाम मौलाना हारून साहब के हवाले से भी संभावित कार्रवाई की बात सामने आई है। हालांकि, ध्वस्तीकरण को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। #DelhiMosque #AmanatullahKhan #DelhiGroundReport #DelhiNews #HeritageMosque
1
32
1
63
1,882
The Observer Post retweeted
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई। पिछले 9 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे चार छात्रों में शामिल इब्न बासिल की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र लंबे समय से विश्वविद्यालय में छात्र संघ की बहाली की मांग कर रहे हैं। लगातार भूख हड़ताल के बावजूद मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। एबिन बासिल की तबीयत बिगड़ने से प्रदर्शनकारी छात्रों की चिंता बढ़ गई है। #JamiaMilliaIslamia #JamiaProtest #StudentUnion #JamiaStudents #StudentProtest
20
1
52
784
The Observer Post retweeted
गाजियाबाद के साहिबाबाद में जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें हिंदू रक्षा दल से जुड़े 22 वर्षीय आयुष वाल्मीकि की गोली लगने से मौत हो गई। गोली चलाने का आरोप राहुल साहनी पर है, जिसे घटना के बाद भीड़ ने पकड़कर पीटा और पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लेकिन इस मामले में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी की भूमिका और विवादित प्लॉट से जुड़ा जमीन का मामला भी सवालों के घेरे में है। इस रिपोर्ट में जानिए जमीन विवाद की पूरी कहानी, घटना के दिन क्या हुआ और पिंकी चौधरी से जुड़े पुराने विवादों का इतिहास। #GhaziabadNews #PinkiChaudhary #HinduRakshaDal #GhaziabadFiring #ayushvalmiki
3
10
271
The Observer Post retweeted
दिल्ली में मंडी हाउस से कनॉट प्लेस तक तिरंगा रैली निकालने की कोशिश कर रहीं नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान नेहा बोरा और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। #NehaBora #TirangaRally #DelhiPolice #CJPRally #DelhiNews
2
3
15
540
The Observer Post retweeted
दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली को लेकर पूरे दिन हाई-वोल्टेज घटनाक्रम देखने को मिला। मंडी हाउस से कनॉट प्लेस तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहीं नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। दूसरी ओर, रैली से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस ने उन्हें नोटिस दिया और प्रस्तावित मार्च को लेकर चेतावनी दी। कनॉट प्लेस में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बीच क्या-क्या हुआ? देखिए पूरे दिन की ग्राउंड रिपोर्ट। पूरी रिपोर्ट Observer Post Hindi के यूट्यूब चैनल पर देखें लिंक - youtu.be/U86ueq6N0Jk?si=oqWK… #LehraDoTiranga #NehaBora #AbhijeetDipke #DelhiPolice #DelhiGroundReport
1
12
26
505
The Observer Post retweeted
CJP के 'लहरा दो तिरंगा' रैली के दौरान आज दिल्ली के सेंट्रल पार्क में क्या हुआ?
4
13
364
The Observer Post retweeted
A Muslim family from Budge Budge was allegedly assaulted by resort staff in Mandarmani on Saturday, September 5, following a dispute over parking and room enquiries. According to the family, security guard Subrata Ghosh allegedly hit their car with a stick after they returned from looking for another hotel. When they objected, the resort manager and other staff allegedly joined the confrontation and assaulted family members, including elderly people and women. A video purportedly showing the incident has circulated on social media, though its authenticity has not been independently verified. Police arrested resort manager Bhaskar Biswas, 35, and security guard Subrata Ghosh, 45, following a complaint by the family. The Hotel Owners’ Association condemned the alleged assault and said it would issue a show-cause notice to the resort.
17
356
15
409
7,321
The Observer Post retweeted
4PM न्यूज़ के हेड संजय ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पत्रकार का काम सत्ता से सवाल पूछना और किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों व दलितों की आवाज़ उठाना है। उन्होंने मुस्लिम महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा के साथ कथित मारपीट को बेहद शर्मनाक बताया और कहा कि अगर सोमवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो 4PM हाईकोर्ट में रिट दाखिल करने पर विचार करेगा। संजय ने कहा कि देशभर से पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं का समर्थन मिल रहा है और सच की आवाज़ उठाने की मुहिम जारी रहेगी।
7
296
2
584
4,378
The Observer Post retweeted
4PM न्यूज़ की पत्रकार नफीसा ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती सुनाई। नफीसा का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें और पत्रकार शाहीन को कमरे में बंद कर करीब 30-40 मिनट तक थप्पड़, जूते, लात और डंडों से पीटा। उन्होंने दावा किया कि पानी मांगने पर भी उन्हें कथित तौर पर धमकाया गया। नफीसा ने आरोप लगाया कि उनकी मुस्लिम पहचान सामने आने के बाद उनके साथ व्यवहार और ज्यादा खराब हुआ। उन्होंने पूरे मामले में जवाबदेही और कार्रवाई की मांग की।
1
39
3
97
2,624
The Observer Post retweeted
4PM न्यूज़ की पत्रकार नफीसा ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती सुनाई। नफीसा का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें और पत्रकार शाहीन को कमरे में बंद कर करीब 30-40 मिनट तक थप्पड़, जूते, लात और डंडों से पीटा। उन्होंने दावा किया कि पानी मांगने पर भी उन्हें कथित तौर पर धमकाया गया। नफीसा ने आरोप लगाया कि उनकी मुस्लिम पहचान सामने आने के बाद उनके साथ व्यवहार और ज्यादा खराब हुआ। उन्होंने पूरे मामले में जवाबदेही और कार्रवाई की मांग की।
2
32
2
78
1,929
The Observer Post retweeted
महिला पत्रकार नफीसा ने दिल्ली पुलिस पर हिरासत के दौरान मारपीट, गाली-गलौज और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। नफीसा का दावा है कि उनका नाम और मुस्लिम पहचान सामने आने के बाद उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की गई। उन्होंने अपने शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए पूरी घटना की आपबीती सुनाई और आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें परिजनों से संपर्क तक नहीं करने दिया।
1
24
1
46
1,056
The Observer Post retweeted
4PM की पत्रकार नफीसा ने दिल्ली पुलिस पर हिरासत के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर कमरा बंद कर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए। नफीसा के मुताबिक, उन्हें लगातार करीब 30–40 मिनट तक थप्पड़, जूते, लात और लाठियों से पीटा गया और फोन तक नहीं करने दिया गया। नफीसा ने आरोप लगाया कि पानी मांगने पर भी उनके साथ बदसलूकी की गई। उन्होंने बताया कि बाद में एसएचओ पहुंचे और घटना से इनकार किया। नफीसा का दावा है कि उन्हें यह भी स्पष्ट नहीं बताया गया कि उन्हें किस आरोप में थाने लाया गया था। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि एक महिला और पत्रकार के तौर पर उन्हें पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और न्याय चाहिए।
20
176
12
339
9,332
The Observer Post retweeted
4PM की पत्रकार शाहीन ने दिल्ली पुलिस पर कथित मारपीट, गैरकानूनी हिरासत और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए। अपनी आपबीती सुनाते हुए शाहीन ने कहा कि पुलिस ने उनका फोन छीनकर उन्हें बाहर की दुनिया से पूरी तरह डिस्कनेक्ट कर दिया और बंद कमरे में उनके साथ मारपीट की। शाहीन ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि उनके पास पावर है और ऐसी धाराएं लगाई जाएंगी कि वे सोचती रह जाएंगी। उन्होंने बताया कि रात 3 बजे के बाद तक संघर्ष करने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं हुई, सिर्फ डीडी एंट्री की गई। शाहीन ने कहा कि इस मामले को अब कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर आगे ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति और कार्रवाई का ऐलान किया जाएगा। शाहीन ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक दिन के प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस की कथित ज्यादती और जवाबदेही के सवाल को लगातार उठाया जाएगा।
1
21
1
55
1,186
The Observer Post retweeted
‘शर्म नहीं आती? जवाब दो!’ मुस्लिम महिला पत्रकारों से कथित मारपीट पर एक्टिविस्ट हुडा ने साकेत थाना में दिल्ली पुलिस को घेरा
255
3,636
61
9,294
102,735
The Observer Post retweeted
बाबा रामपाल का नाम एक बार फिर चर्चा में है। कभी सरकारी इंजीनियर रहे रामपाल ने खुद को कबीर का अवतार बताया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में अनुयायी जुटा लिए। हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा, जेल में लंबा वक्त और अब जमानत पर बाहर आने के बाद भी भक्तों की दीवानगी बरकरार है। आलीशान गाड़ियों से लेकर AC वाले ठाठ तक, सवाल यही है कि मोह-माया छोड़ने का ज्ञान देने वाले बाबाओं की अपनी जिंदगी इतनी शाही क्यों है?
4
17
1,250
The Observer Post retweeted
UP Police की दो वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। आगरा में हथियार बरामदगी के वीडियो में पुलिस की कार्रवाई और कैमरे के सामने की ‘परफॉर्मेंस’ पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं बहराइच में घायल महिला को SHO के गोद में उठाकर अस्पताल ले जाने का वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल सीधा है—पुलिसिंग हो रही है या कैमरे के सामने शूटिंग? क्या ऐसी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग का मकसद सबूत और पारदर्शिता है या फिर पब्लिसिटी? देखिए पूरा मामला और जानिए UP Police की इन वायरल वीडियोज़ पर क्यों उठ रहे हैं सवाल।
2
4
317
The Observer Post retweeted
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रवेश प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने प्रदर्शन स्थल की लाइटें बंद कर छात्रों को अंधेरे में बैठने पर मजबूर किया। छात्रों ने स्पॉट राउंड में कथित गलत प्रवेश रद्द करने, मेरिट वाले छात्रों को प्रवेश देने और जामिया प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि भविष्य में प्रवेश प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता के लिए छात्रों को स्कोरकार्ड उपलब्ध कराया जाए।
5
12
387
The Observer Post retweeted
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में सोमवार को एडमिशन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने “गली-गली में शोर है, जामिया प्रशासन चोर है”, “जामिया प्रशासन शर्म करो” और “एडमिशन चोरी नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने एडमिशन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग की।
4
6
233