UP क़े मुज़फ्फरनगर में रायपुर नंगली गांव क़े सरकारी स्कूल में खेलते समय 10 वर्ष क़े बालक निहाल की साँसे टूट गई। डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक होना बताया। निहाल 3 बहनो का इकलौता भाई था।
मुज़फ्फरनगर क़े सरकारी स्कूल में खेलते-खेलते थम गई 10 वर्षीय निहाल की सांसें, तीन बहनों का इकलौता भाई था मासूम
truestory.co.in/?p=23517
UP क़े कानपुर में शादीशुदा प्रेमिका क़े बुलावे पर आधी रात उसके घर पहुंचे 28 वर्ष क़े युवक अतुल तिवारी की महिला क़े पति - अन्य परिवारजनों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। आरोप है की कमरे में प्रेमी को पाकर महिला का पति विकास अवस्थी आक्रोश में आ गया। अन्य लोगो क़े साथ मिलकर अतुल को मार डाला।
1 करोड़ की स्मैक बरामद, महिला गैंग लीडर समेत 4 गिरफ्तार
UP में गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत स्मैक तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 969 ग्राम स्मैक (860 पुड़िया) बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह की कथित सरगना समीना दिल्ली से स्मैक लाकर आसपास के इलाकों में सप्लाई करती थी। आरोपियों के कब्जे से 1.74 लाख रुपये नकद, तीन अंगूठियां और चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
#Ghaziabad #OperationPrahar
UP क़े आगरा में बुजुर्ग दंपत्ति की लाशें फांसी क़े फंदे पर लटकी मिली। आर्थिक तंगी क़े चलते सुसाइड की आशंका जताई गई है। 65 वर्ष क़े बुजुर्ग शेर मोहम्मद उर्फ़ शेरू व पत्नि मुन्नी की मौत से परिवार में कोहराम है। दोनों घर में ही बनी परचून की दुकान से अपना पेट पालते थे।
UP क़े झाँसी में विगत दिवस चूहें को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की वीडियो वायरल होने क़े बाद पुलिस ने आरोपी युवक जुनैद, आसिफ व शफीक कुरैशी को अरेस्ट किया है। एक अन्य आरोपी जीशान फरार है। यह FIR दरोगा रोहित कुमार की और से दर्ज कराई गई थी।
#viralvídeo
इंडिया गठबंधन की महारैली में विपक्षी एकजुटता की झलक! एक ही गाडी में सवार होकर आए राहुल -अखिलेश - ममता व तेजस्वी सहित कई दिग्गज नेता
DELHI : कनॉट प्लेस से शुरू हुई #INDIAAlliance की महारैली में LOP राहुल गांधी के काफिले के साथ अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई बड़े नेता नजर आए। महारैली मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आहूत की गई है।
#INDIAAlliance #RamlilaMaidan #RahulGandhi #AkhileshYadav #GyaneshKumar #OppositionUnity #BreakingNews #TrueStoryDigital
हरियाणा क़े सोनीपत में महिला ने अपने 3 बच्चो की हत्या करके खुद भी फांसी लगा जान दे दी। सुसाइड नोट में 'काले जादू' का जिक्र किया है।
मुड़लाना गांव में ऊपरी मंजिल पर 4 लाशें फांसी क़े फंदे पर लटकी मिली। आशंका है की रीमा ने अपने मासूम बच्चो 4-11 वर्ष क़े बीच की आयु क़े रेहाना, आरजू व दुष्यन्त की पहले जहर दिया फिर फांसी पर लटका दिया। बच्चो की हत्या क़े बाद स्वंय भी फांसी लगा ली।
2 पेज क़े सुसाइड नोट में पति जयदीप से माफ़ी मांगते हुए लिखा मेरे पास इसके अलावा कोई रास्ता नहीं था। ससुराल जनों पर काला जादू कराने का आरोप भी लगाया।
#Sonipat
हरियाणा के फरीदाबाद में बल्लभगढ़ स्थित वन स्टार गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 201 में बॉयफ्रेंड शेखर राम संग नाईट स्टे कर रही युवती चांदनी कुमारी निवासी बिहार की लाश मिली है। युवक फरार हो गया। पुलिस शेखर की तलाश कर रही है। हत्या - आत्महत्या दोनों बिन्दुओ पर पुलिस की जाँच जारी है। मौत का राज़ पोस्टमार्टम क़े बाद खुलेगा। #Hotel #murder #LoveIsBlind #TrueStory
स्कूल में KG की बच्ची पर पत्थरों से हमला, आरोपी क़े साथ स्कूल मैनेजमेंट पर भी FIR
पंचकूला क़े सेक्टर-20 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल में एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने KG की मासूम बच्ची पर पत्थरों और गमले से हमला कर दिया। बच्ची के बेहोश होने के बाद भी आरोपी छात्र कथित तौर पर उसे घसीटता रहा और हमला करता रहा।
घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। यहाँ उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
स्कूल में छोटे बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना ने स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना किन परिस्थितियों में हुई और उस समय स्कूल स्टाफ कहां मौजूद था, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है।
#PanchkulaNews
विपक्ष की मॉक संसद में नेहा बोरा के तीखे तेवर, CEC ज्ञानेश कुमार को दी बड़ी चेतावनी
दिल्ली में ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम के दौरान चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- यह लोकतंत्र को कमजोर करने की सोची-समझी साजिश
नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन की ओर से आयोजित मॉक संसद में छात्र नेता नेहा बोरा ने तीखे तेवर दिखाए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में नेहा बोरा ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश की जा रही है।
नेहा बोरा ने अपने संबोधन में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और तकनीक के जरिए अनियमितताओं को छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की बुनियाद को कमजोर करने की सोची-समझी साजिश है।
@neha_aisa #NehaBora
जम्मू- कश्मीर क़े चीफ मिनिस्टर उमर अब्दुला ने 56 वर्ष की उम्र में पत्रकार निधि राजदान (49) @Nidhi क़े साथ शादी कर ली है। @OmarAbdullah व निधि ने अपने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर यह फोटो पोस्ट करके अपनी शादी क़े बारे में खुलासा किया। बता दे की उमर का इसी वर्ष 31 जुलाई को अपनी पहली पत्नि पायल नाथ से तलाक हुआ था।
UP क़े नोएडा में पुलिस टीम ने भाटी गैंग क़े शार्प शूटर माया त्यागी को एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ क़े दौरान 3 पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है।मृतक क़े खिलाफ मुज़फ्फरनगर, गाज़ियाबाद व GB नगर क़े विभिन्न थानो में मुकदमे दर्ज थे।
#Uppolice
UP क़े आगरा में शाहगंज आवासीय पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रहने वाली महिला सिपाही आरती का शव शनिवार सुबह पंखे से लटकता हुआ मिला। महिला सिपाही आरती मूल रूप से उन्नाव की रहने वाली थीं और उनकी तैनाती आगरा के डीसीपी सिटी कार्यालय में थी। वे पिछले करीब एक महीने से अवकाश पर थीं। सुसाइड क़े कारण का पता नहीं चल पाया है।
रेप केस में फंसे सिपाही ने रची साजिश, पीड़िता के पिता पर ही दर्ज करा दिया फर्जी मुकदमा
सिपाही- गर्लफ्रेंड सहित समेत चार गिरफ्तार, पुलिस जांच में कॉल डिटेल और बैंक खातों से हुआ खुलासा
सजा से बचने के लिए महिला को दिया रुपयों का लालच, पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम
UP क़े मऊ में रेप के एक मामले में मुकदमे का सामना कर रहे सिपाही विशाल भारती ने खुद को बचाने के लिए कथित तौर पर नई साजिश रच डाली। आरोप है कि उसने पीड़िता के पिता को ही दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की योजना बनाई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सिपाही समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 7 जुलाई 2023 को दसवीं की छात्रा ने सिपाही विशाल भारती पर गंभीर आरोप लगाए थे। छात्रा का आरोप था कि सिपाही ने मार्कशीट लौटाने के बहाने उसे कमरे पर बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोप यह भी था कि उसने अश्लील वीडियो बनाया। इस मामले में विशाल छह महीने से अधिक समय तक जेल में रहा। फिलहाल मुकदमे की सुनवाई अदालत में चल रही है।
पिता को फंसाने के लिए महिला को दिया लालच
पुलिस जांच के अनुसार, सजा से बचने और पुराने मुकदमे को कमजोर करने के इरादे से विशाल ने सकीना खातून को रुपयों का लालच दिया। आरोप है कि उसके जरिए पीड़िता के पिता के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा आरोप लगवाया गया। इस साजिश के तहत 23 जुलाई 2026 को मुकदमा दर्ज कराया गया।
कॉल डिटेल और बैंक खातों से खुली पोल
पुलिस ने मामले की जांच की तो कॉल डिटेल और बैंक खातों के लेनदेन से कथित साजिश की कड़ियां जुड़ती चली गईं। जांच में निसार और जोया की भूमिका भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने शनिवार सुबह सोनीधापा मैदान के पास से सिपाही विशाल भारती, सकीना खातून, निसार और गर्लफ्रेंड जोया को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फर्जी मुकदमे को समाप्त कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
UP क़े वाराणसी में अवैध हथियारों क़े अड्डे पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। सिपाही अमित शुक्ला को पेट, पीठ व हाथ में 3 गोलियां लगी। घायल को अस्पताल लाया गया। एक आरोपी राज विश्वकर्मा को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में अरेस्ट किया है। इस मामले में 3 बदमाशो की तलाश जारी है। इस घटना क़े बाद पुलिस एक्शन मोड़ में है। तलाश जारी है। #UPpolice
हेलीकॉप्टर हादसा: पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी के शव बरामद
उत्तराखंड में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू अभियान के दौरान ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के पांडुकेश्वर के चाई गांव के ऊपर पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर मिला। जहां हेलीकॉप्टर का मलबा बिखरा पड़ा था, जबकि, शव जले अवस्था में मिले। सभी छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हेलीकॉप्टर में सवार लोगों का विवरण सामने आया है।
मृतकों में पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48), निवासी दिल्ली भी शामिल हैं। उनके अलावा कर्नाटक निवासी पांच अन्य लोगों की भी इस हादसे में जान गई।
मृतकों की सूची..
कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48 वर्ष), दिल्ली।
प्रतापा (41 वर्ष), कर्नाटक।
अरुण सालुंके (44 वर्ष), कर्नाटक।
वी.बी. शंकर गौड़ा (39 वर्ष), कर्नाटक।
सुधीर के. (50 वर्ष), कर्नाटक।
#HelicopterMissing
#Chamoli #joshimath
कम शब्दों में विरोधियों को करारा जवाब दिया कैराना सांसद इकरा हसन ने।
#viralvideo
MP क़े ग्वालियर में करवा चौथ क़े दिन जेठ ने भाभी को गिफ्ट में बिछिया दी तो हुए विवाद क़े बाद पति आनंद श्रीवास्तव ने सोते हुए अपनी पत्नि मधु को चेहरे पर मूसल क़े वार करके मार डाला। दोनों ने वर्ष 2010 में लव मैरिज की थी। शक था की मधु व जेठ रिलेशन में थे। इसी बात को लेकर पति ने हत्या कर डाली।
पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर पुलिसकर्मी की हत्या की साजिश, पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार
लखनऊ में वारदात को अंजाम देने के लिए तीन लाख रुपये का ऑफर, विदेशी पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद
UP की एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर लखनऊ पुलिस के जवान की टारगेट किलिंग की साजिश रचने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। एटीएस के मुताबिक, आरोपी प्रतिबंधित शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनके मोबाइल फोन से संदिग्ध चैट, वीडियो और महत्वपूर्ण संस्थानों की रेकी से जुड़े साक्ष्य मिले हैं।
एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि 30 अक्टूबर को यूपी एटीएस ने लखनऊ से पंजाब निवासी गगनदीप सिंह, रजत कुमार और कृष्ण को गिरफ्तार किया। एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से विदेशी निर्मित एक पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद हुए हैं।








