UPSRTC (@UPSRTCHQ) header
UPSRTC (@UPSRTCHQ) profile picture

Official Twitter handle of Uttar Pradesh State Road Transport Corporation.

Lucknow, India
Joined July 2014
Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साप्ताहिक संचालन समीक्षा बैठक आज दिनांक 27.10.2026 को प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में @UPSRTCHQ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने एवं लोड फैक्टर, बस उपयोगिता, आय प्रति बस प्रतिदिन तथा ईंधन औसत में वृद्धि हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, वित्त नियंत्रक श्री सतीश कुमार सिंह सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए। #UPSRTC #UPRoadways #PublicTransport #ReviewMeeting #TravelWithUPSRTC
9
2
16
12,419
सुरक्षित यात्रा, हमारी प्राथमिकता उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा हेतु सदैव तत्पर है। यात्रियों से अनुरोध है कि बस के पूर्ण रूप से रुकने के उपरांत ही चढ़ें एवं उतरें, यात्रा समाप्ति तक अपना टिकट सुरक्षित रखें, चलती बस में दरवाज़े अथवा पायदान पर खड़े होकर यात्रा न करें तथा अपने सामान का स्वयं ध्यान रखें। सहायता अथवा किसी असुविधा की स्थिति में कृपया परिचालक को सूचित करें या निगम की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2877 पर संपर्क करें। सुरक्षित यात्रा, सबकी साझा ज़िम्मेदारी। #UPSRTC #PassengerSafety #SafeTravel #PublicTransport
2
2
2
11
2,460
शुभ विजयादशमी विजयादशमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम परिवार की ओर से समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व सत्य, मर्यादा एवं सद्भाव के संदेश का स्मरण कराता है। हर पर्व, हर यात्रा में आपके साथ। #UPSRTC #Vijayadashami #Dussehra #UttarPradesh
5
4
25
2,693
परिवहन सेवा का प्रतीक, हमारी बस हमारी पहचान उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुख्यालय में निगम की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक बस प्रतिरूप (मॉडल) को स्थापित किया गया। यह प्रतिरूप निगम की परिवहन परंपरा, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता तथा सुरक्षित, सुगम एवं विश्वसनीय यात्री परिवहन का प्रतीक है। इस अवसर पर अपर प्रबंध निदेशक महोदय एवं निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। निगम अपनी परंपरा को सहेजते हुए यात्रियों की सेवा में निरंतर कार्यरत है। परंपरा का सम्मान, जनसेवा की पहचान। #UPSRTC #Heritage #UttarPradesh #PublicTransport
4
7
27
6,035
मंज़िल आपकी, साथ हमारा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) प्रदेश एवं अंतर्राज्यीय मार्गों पर यात्रियों की सेवा हेतु तत्पर है। साधारण, वातानुकूलित एवं इलेक्ट्रिक बस सेवाएँ ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा UPI के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा यात्रा संबंधी जानकारी एवं सहायता हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2877 (24x7) पर संपर्क करें। #UPSRTC #TravelWithUPSRTC #SafeTravel
8
2
22
7,705
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आज दिनांक 13.10.2026 को प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में @UPSRTCHQ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में संचालन प्रतिफलों में वृद्धि करने तथा आगामी पर्व-त्यौहारों के दृष्टिगत शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित करने के संबंध में समीक्षा की गई। इसके साथ ही यात्री सेवाओं की गुणवत्ता, सड़क सुरक्षा, संविदा चालकों की भर्ती, ईंधन औसत एवं राजस्व संग्रहण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्वों के अवसर पर यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, वित्त नियंत्रक श्री सतीश कुमार सिंह सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए। #UPSRTC #UPRoadways #reviewmeeting
7
3
1
24
7,988
कैसरबाग बस स्टेशन — आपका अपना बस स्टेशन उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। महिला यात्रियों की सुविधा के लिए शिशु देखभाल कक्ष एवं पृथक शौचालय तथा दिव्यांगजनों की सुगम आवाजाही हेतु रैम्प एवं सुलभ शौचालय की व्यवस्था की गई है। साथ ही, पेयजल, प्रतीक्षालय एवं यात्री सहायता सेवाएँ भी उपलब्ध हैं। UPSRTC — सबकी सुविधा, सबका सम्मान! #UPSRTC #KaiserbaghBusStation #Lucknow #AapkaApnaBusStation
5
5
12
4,911
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम परिवार की ओर से समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ। शक्ति की उपासना के इस पर्व पर माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो। UPSRTC — आपका अपना साथी। #SharadiyaNavratri #Navratri2026 #UPSRTC
5
2
19
2,949
स्वस्थ चालक-परिचालक, सुरक्षित सफर। UPSRTC के डिपो एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में चिकित्सकों की टीम द्वारा चालकों एवं परिचालकों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। नेत्र • रक्तचाप • रक्त शर्करा • श्रवण क्षमता • सामान्य जाँच आपकी यात्रा, हमारी जिम्मेदारी। #UPSRTC #HealthCheckup #SafeJourney #SafeTravel
1
3
13
4,052
आलमबाग बस टर्मिनल – यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और विश्वास का नया केंद्र। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित, यहाँ से हर सफर होगा आरामदायक और भरोसेमंद। यात्रियों के सुगम, सुरक्षित और भरोसेमंद सफर के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सदैव प्रतिबद्ध है। #UPSRTC #AlambaghBusTerminal #Lucknow #UttarPradesh #SafeTravel
3
3
14
2,918
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं विश्वसनीय परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यात्रियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न श्रेणियों की बस सेवाएं उपलब्ध हैं। यात्री अपनी सुविधा एवं आवश्यकता के अनुसार साधारण, वातानुकूलित, शताब्दी, वोल्वो, पिंक एक्सप्रेस, जनरथ एवं इलेक्ट्रिक बस सेवा का चयन कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य प्रत्येक यात्री को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करना है। सुरक्षित और सुविधाजनक सफर के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सेवाओं का चयन करें। Travel with UPSRTC — सफर सुरक्षित, सेवा विश्वसनीय। #UPSRTC #UttarPradesh #Roadways #SafeJourney #PublicTransport #UPRoadways #TravelWithUPSRTC
6
4
2
26
5,485
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आज दिनांक 06.10.2026 को @UPSRTCHQ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा, संचालन व्यवस्था, संविदा चालक भर्ती, यात्री सुविधाएँ, परिचालन दक्षता एवं राजस्व संवर्धन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा निगम की कार्यक्षमता में निरंतर वृद्धि एवं उत्कृष्ट कार्य-प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में वित्त नियंत्रक श्री सतीश कुमार सिंह सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। #UPSRTC #RoadSafety #SafeTravel #PublicTransport #ReviewMeeting #TravelWithUPSRTC #UPRoadways
5
2
2
34
8,560
यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक यात्रा UPSRTC की प्राथमिकता है। घर से गंतव्य तक बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से UPSRTC द्वारा सुरक्षित, समयबद्ध एवं सुलभ बस सेवाओं का निरंतर संचालन किया जा रहा है। आपकी यात्रा, हमारी जिम्मेदारी। #UPSRTC #UPRoadways #TravelWithUPSRTC #SafeJourney #PassengerSafety #PublicTransport #UttarPradesh
8
5
24
4,670
श्री अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, ने विभागीय दायित्वों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह एवं समस्त परिवहन निगम परिवार की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जनहित, पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा के प्रति सतत प्रतिबद्ध, उ०प्र० परिवहन निगम। #UPSRTC #Welcome #NewChairman #UPTransport
9
2
1
26
5,684
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर राष्ट्र को नई दिशा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सेवा, सुरक्षा एवं विश्वास — हमारी प्रतिबद्धता। #GandhiJayanti #MahatmaGandhi #GandhiJayanti2026 #UPSRTC
2
2
14
1,789
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रतीक शास्त्री जी का ओजस्वी व्यक्तित्व एवं "जय जवान, जय किसान" का अमर उद्घोष सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम आपका अपना साथी #LalBahadurShastri #ShastriJayanti #JaiJawanJaiKisan #UPSRTC
2
2
10
1,992
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आज दिनांक 30.09.2026 को @UPSRTCHQ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निगम के परिचालन एवं वित्तीय संकेतकों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान क्रू ड्यूटी सॉफ्टवेयर, सड़क सुरक्षा, संविदा चालकों की भर्ती, लोड फैक्टर, बस उपयोगिता, प्रति बस प्रतिदिन आय, ईंधन औसत तथा नकद संग्रहण जैसे बिंदुओं पर क्षेत्रवार चर्चा की गई। प्रबंध निदेशक द्वारा निर्देशित किया गया कि यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराने हेतु बस संचालन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा बेड़े का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, वित्त नियंत्रक श्री सतीश कुमार सिंह सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों ने प्रतिभाग किया। #UPSRTC #UPRoadways #PublicTransport #SafeTravel #RoadSafety #reviewmeeting #TravelWithUPSRTC
10
1
1
19
4,379
नई राहें, नया भरोसा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक बस यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है। आधुनिक परिवहन सेवाओं के माध्यम से प्रदेशवासियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर समर्पित। UPSRTC — आपकी यात्रा, हमारी जिम्मेदारी, आपकी सेवा में समर्पित। #UPSRTC #AapkaApnaSaathi #TravelWithUPSRTC #UPRoadways #PublicTransport #UttarPradesh
4
1
28
8,256
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की पात्र महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। पात्रता का सत्यापन आधार/मतदाता पहचान-पत्र के माध्यम से किया जाएगा। यह सुविधा UPSRTC की साधारण बसों में उपलब्ध है। वरिष्ठ महिलाओं के सम्मान के साथ—सुगम एवं निःशुल्क यात्रा की ओर UPSRTC की प्रतिबद्धता। #UPSRTC #UPRoadways #MatrushaktiYatra #FreeTravel #TravelWithUPSRTC
4
8
45
6,057
दिव्यांगजनों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए UPSRTC द्वारा निःशुल्क यात्रा की सुविधा को और अधिक सुगम बनाया गया है। अब दिव्यांगजन अपना UDID कार्ड परिचालक को दिखाकर, कार्ड पर अंकित QR कोड को ETIM मशीन से स्कैन कराकर तत्काल निःशुल्क टिकट प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा UPSRTC की सामान्य बस सेवाओं में उपलब्ध है। दिव्यांगजनों की सुविधा — निगम की प्राथमिकता। #UPSRTC #PassengerFirst #UPRoadways #TravelWithUPSRTC #Divyangjan #AccessibleTravel
15
8
55
12,635