ODOP कार्यक्रम के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक टूलकिट का वितरण!
राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आज, 31 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath द्वारा एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों एवं पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक टूलकिट वितरित की गईं।
कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ माननीय उपमुख्यमंत्री श्री @kpmaurya1, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री @brajeshpathakup, माननीय कैबिनेट मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, श्री @Bhupendraupbjp सहित विभागीय अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ODOP कार्यक्रम के अंतर्गत वितरित आधुनिक टूलकिट से पारंपरिक कारीगरों की कार्यक्षमता में वृद्धि, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार तथा स्वरोजगार के अवसरों को प्रोत्साहन मिलेगा।
पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों से जोड़ने की यह पहल प्रदेश के कारीगरों के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं स्थानीय उत्पादों के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
@UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath @hanshraj4bjp
@Rohit28Anand @AdminLKO
#ODOP #OneDistrictOneProduct #ODOPUttarPradesh #ArtisanEmpowerment #ToolkitDistribution #SelfEmployment #VocalForLocal #UttarPradesh
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व 2026 के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने उत्तर प्रदेश पवेलियन का अवलोकन किया।
इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री ने कारीगरों से संवाद किया तथा उत्तर प्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा, हथकरघा उत्पादों और पारंपरिक शिल्पकला की विविधता को करीब से जाना। यह अवसर प्रदेश के कारीगरों की कला, कौशल और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण माध्यम रहा।
‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को समर्पित भारत पर्व 2026, भारत की सांस्कृतिक विविधता में निहित एकता और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के अखंड भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश देता है।
📍 एकता नगर, गुजरात
📅 1–15 नवंबर 2026
@PMOIndia @UPGovt @myogiadityanath @Bhupendrapbjp @GujaratTourism @CMOfficeUP @Rohit28Anand @Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp @uptourismgov
#BharatParv2026 #RashtriyaEktaDiwas #EkBharatShreshthaBharat #UttarPradesh #EktaNagar
गौरा पत्थर में तराशी विरासत, महोबा की पहचान!
बुंदेलखंड की धरती महोबा की गौरा स्टोन क्राफ्ट सदियों पुरानी शिल्प परंपरा और कारीगरों की अद्भुत हुनरमंदी का प्रतीक है। गौरा गांव के आसपास मिलने वाले विशिष्ट, प्राकृतिक सफेद पत्थर को हथौड़ी, छेनी और पारंपरिक औज़ारों से तराशकर सुंदर मूर्तियाँ, सजावटी वस्तुएँ और कलात्मक आकृतियाँ बनाई जाती हैं। इसकी प्राकृतिक सफेदी, मुलायम बनावट और बारीक नक्काशी इसे विशिष्ट पहचान देती है।
GI टैग से सम्मानित यह शिल्प महोबा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का गौरव है। ODOP कार्यक्रम के माध्यम से पारंपरिक शिल्पों को प्रोत्साहन, कारीगरों के कौशल विकास और उत्पादों की ब्रांडिंग एवं विपणन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि महोबा की कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों तक नई पहचान मिल सके।
महोबा की धातु कला (Metal Craft) भी जिले की समृद्ध शिल्प परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
@UPGovt @myogiadityanath @CMOfficeUP @Rohit28Anand @Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp @DMmahoba
#ODOP #ODOPUP #Mahoba #GauraStoneCraft #GITag #Bundelkhand #IndianHandicrafts #VocalForLocal #ArtisanEmpowerment
राष्ट्रीय एकता दिवस एवं भारत पर्व 2026: एकता और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव!
भारत की एकता और अखंडता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi, भारत पर्व 2026 का उद्घाटन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश के स्टॉल का अवलोकन करेंगे, कारीगरों से संवाद करेंगे तथा पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, लोक कला एवं लोक नृत्य प्रस्तुति से परिचित होंगे।
‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के अंतर्गत आयोजित भारत पर्व 2026 देश की एकता को मजबूत करने के साथ भारत की समृद्ध संस्कृति, विविध परंपराओं और पारंपरिक शिल्पकला को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल जी की एक सशक्त, एकजुट और अखंड भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाने का संदेश भी देता है।
📍 एकता नगर, गुजरात
📅 1–15 नवंबर 2026
@PMOIndia @UPGovt @myogiadityanath @Bhupendrapbjp @GujaratTourism @CMOfficeUP @Rohit28Anand @Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp @uptourismgov
#RashtriyaEktaDiwas #BharatParv2026 #EkBharatShreshthaBharat #UttarPradesh #EktaNagar
GI-टैग प्राप्त मैनपुरी की तारकशी – लकड़ी पर उकेरी धातु की अद्भुत कलाकारी!
मैनपुरी की तारकशी कला उत्तर प्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प विरासत का एक अनूठा उदाहरण है। इस पारंपरिक शिल्प में लकड़ी की सतह पर पीतल, तांबे अथवा अन्य धातुओं के महीन तारों को बारीकी से जड़कर आकर्षक आकृतियां, बेल-बूटे और जटिल डिजाइन तैयार किए जाते हैं। पीढ़ियों से हस्तांतरित यह कला कारीगरों के धैर्य, सटीकता और असाधारण कौशल को प्रदर्शित करती है।
लकड़ी की सतह पर डिजाइन उकेरने, धातु के तारों को सावधानीपूर्वक जड़ने और अंतिम पॉलिश तक प्रत्येक चरण में अद्वितीय दक्षता की आवश्यकता होती है। सजावटी बॉक्स, लकड़ी के फर्नीचर, ट्रे, फोटो फ्रेम, धार्मिक एवं कलात्मक आकृतियां और अन्य सजावटी उत्पाद इस शिल्प की विविधता और सुंदरता को दर्शाते हैं।
GI (Geographical Indication) Tag से सम्मानित मैनपुरी की तारकशी अपनी विशिष्ट क्षेत्रीय पहचान, बारीक कारीगरी और पारंपरिक शिल्पकौशल का गौरव है।
#ODOP कार्यक्रम के माध्यम से कारीगरों एवं हस्तशिल्प इकाइयों को कौशल विकास, आधुनिक उपकरण, डिजाइन नवाचार, वित्तीय सहायता, गुणवत्ता संवर्धन, ब्रांडिंग और विपणन सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इन प्रयासों से मैनपुरी की तारकशी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने, स्थानीय कारीगरों की आजीविका सशक्त बनाने और इस विरासत कला को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने में सहायता मिल रही है।
@UPGovt @myogiadityanath @CMOfficeUP @Rohit28Anand @Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp @DmMainpuri
#ODOP #OneDistrictOneProduct #MainpuriTarkashi #GITagged #TarkashiCraft #MadeInUP #IndianHandicrafts
इस करवा चौथ, प्यार के साथ अपनाएँ अपनी विरासत!
अपनी पत्नी को उपहार दें बनारसी सिल्क साड़ी, फिरोजाबाद की चूड़ियाँ और ललितपुर की ज़री-सिल्क साड़ियाँ। ❤️
ODOP उत्पाद चुनें, स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करें!
@UPGovt @myogiadityanath @CMOfficeUP @Rohit28Anand @Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp
#KarwaChauth #ODOP #VocalForLocal #UttarPradesh #IndianCrafts
GI-टैग प्राप्त फिरोजाबाद ग्लास प्रोडक्ट्स – कांच में ढली कला, रंगों में बसी विरासत!
‘सुहाग नगरी’ और ‘भारत की ग्लास सिटी’ के नाम से प्रसिद्ध फिरोजाबाद पीढ़ियों से कांच निर्माण एवं शिल्पकला का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां के कुशल कारीगर पिघले हुए कांच को अपनी दक्षता और रचनात्मकता से सुंदर कलाकृतियों का रूप देते हैं।
पारंपरिक तकनीकों और आधुनिक विनिर्माण प्रक्रियाओं के समन्वय से कांच की चूड़ियां, रंग-बिरंगे मोती, सजावटी फूलदान, टेबलवेयर, लैंप, लाइटिंग उत्पाद और अन्य आकर्षक उपयोगी एवं सजावटी वस्तुएं तैयार की जाती हैं। कांच को पिघलाने, आकार देने, रंगने, ब्लोइंग, कटिंग और फिनिशिंग की बारीक प्रक्रियाएं इस शिल्प को विशिष्ट बनाती हैं।
GI (Geographical Indication) Tag से सम्मानित फिरोजाबाद ग्लास प्रोडक्ट्स उत्तर प्रदेश की समृद्ध औद्योगिक एवं शिल्प विरासत का गौरव हैं।
#ODOP कार्यक्रम के अंतर्गत कारीगरों, विनिर्माण इकाइयों एवं MSMEs को कौशल विकास, तकनीकी उन्नयन, वित्तीय सहायता, डिजाइन नवाचार, गुणवत्ता संवर्धन, ब्रांडिंग एवं विपणन सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इन प्रयासों से फिरोजाबाद के ग्लास प्रोडक्ट्स राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं और स्थानीय उद्यमों के लिए नए अवसर सृजित कर रहे हैं।
@UPGovt | @myogiadityanath | @CMOfficeUP | @Rohit28Anand | @Bhupendraupbjp | @hanshraj4bjp | @dm_firozabad | @CdoFirozabad
#ODOP #OneDistrictOneProduct #FirozabadGlass #GITagged #GlassCityOfIndia #SuhagNagari #MadeInUP
स्थानीय शिल्प को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल!
ODOP कार्यक्रम के अंतर्गत सीतापुर के पारंपरिक कॉटन दरी उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों से जोड़ने के उद्देश्य से 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को सीतापुर में आयोजित Buyer-Seller Meet का शुभारंभ, 24 अक्टूबर को श्री @Bhupendraupbjp, माननीय कैबिनेट मंत्री, MSME, उत्तर प्रदेश सरकार,द्वारा किया गया।
जिला प्रशासन एवं जिला उद्यम प्रोत्साहन केंद्र (DIEPC), सीतापुर, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित आयोजित इस कार्यक्रम में यूनाइटेड किंगडम, UAE, पनामा, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, इज़राइल, फ़िनलैंड, जर्मनी और जापान सहित विभिन्न देशों के खरीदारों के साथ-साथ भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।
इस पहल का उद्देश्य सीतापुर की पारंपरिक दरी शिल्पकला को व्यापक बाज़ार उपलब्ध कराना, स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों के लिए नए व्यावसायिक अवसर सृजित करना तथा ODOP उत्पादों की वैश्विक पहुँच को सशक्त बनाना है।
📍 स्थान: सीतापुर शिक्षा संस्थान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सीतापुर, उत्तर प्रदेश
📅 दिनांक: 24–25 अक्टूबर 2026
@UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath
@Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp
@Rohit28Anand @dm_sitapur @CdoSitapur @UKinIndia @JapaninIndia @GermanyinIndia @UAEembassyIndia @IndianEmbRiyadh @eoiberlin @IndembAbuDhabi @IndianEmbTokyo @HCI_London @FinlandinIndia @IndEmb_Fin @IndiainPanama @hci_pretoria @RSAinNewDelhi
#ODOP #OneDistrictOneProduct #Sitapur #CottonDurries #BuyerSellerMeet #LocalToGlobal #UttarPradesh #IndianHandicrafts #MSME #ExportPromotion
भदोही के कालीन, दुनिया में उत्तर प्रदेश की पहचान!
ODOP कार्यक्रम भदोही के पारंपरिक कालीन उद्योग को बढ़ावा देकर कारीगरों को नए बाज़ारों से जोड़ने और स्थानीय शिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
@UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath
@Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp
@Rohit28Anand @DM_Bhadohi
#ODOP #BhadohiCarpets #UttarPradesh #LocalToGlobal #IndianCrafts
उत्तर प्रदेश की कला, शिल्प और स्वाद का संगम!
लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (@upacademyup) में आयोजित ‘साधना से उन्नति’ कार्यक्रम में ODOP के तहत वाराणसी की सिल्क, कन्नौज का इत्र और लखनऊ की चिकनकारी, वहीं ODOC के तहत बाराबंकी की चंद्रकला और कानपुर के लड्डू प्रदर्शित किए गए।
@UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath
@Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp
@Rohit28Anand
#ODOP #ODOC #UttarPradesh #Culture #Heritage #TasteOfUP
GI-टैग प्राप्त भदोही के कालीन – परंपरा के धागों से बुनी वैश्विक पहचान
संत रविदास नगर (भदोही), जिसे भारत की कारपेट सिटी के नाम से जाना जाता है, सदियों पुरानी कालीन बुनाई परंपरा और उत्कृष्ट शिल्पकौशल का प्रमुख केंद्र है। यहां के कुशल बुनकर ऊन, सूती धागों एवं रेशम से पारंपरिक हथकरघों पर सुंदर कालीन तैयार करते हैं।
धागों के चयन, डिजाइन निर्माण, गांठदार बुनाई, कटाई, धुलाई और फिनिशिंग तक प्रत्येक चरण में बारीकी, धैर्य और दक्षता की आवश्यकता होती है। आकर्षक पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइनों, उत्कृष्ट गुणवत्ता, टिकाऊपन और विविध बनावट के कारण भदोही के कालीन देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं।
GI (Geographical Indication) Tag से सम्मानित Hand Made Carpet of Bhadohi इस क्षेत्र की समृद्ध विरासत और विशिष्ट शिल्पकला का प्रमाण है।
#ODOP कार्यक्रम के माध्यम से बुनकरों, कारीगरों एवं विनिर्माण इकाइयों को कौशल विकास, तकनीकी उन्नयन, डिजाइन नवाचार, वित्तीय सहायता, गुणवत्ता संवर्धन, ब्रांडिंग एवं विपणन सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इन प्रयासों से भदोही के कालीन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं और स्थानीय कारीगरों के लिए नए अवसर सृजित कर रहे हैं।
@UPGovt | @myogiadityanath | @CMOfficeUP | @Rohit28Anand | @Bhupendraupbjp | @hanshraj4bjp | @DM_Bhadohi
#ODOP #SantRavidasNagar #Bhadohi #UttarPradesh #CarpetCraft #HandmadeCarpet #GITag
स्थानीय उत्पाद, डिजिटल पहचान, नए बाज़ार!
ODOP कार्यक्रम के अंतर्गत, जिला उद्योग केंद्र, कानपुर द्वारा MoU साझेदार KAARIGO के सहयोग से ई-कॉमर्स उन्मुखीकरण एवं ऑनबोर्डिंग कार्यशाला आयोजित की गई। इस पहल का उद्देश्य कानपुर के चमड़ा, होजरी एवं वस्त्र उत्पादों को डिजिटल बाज़ारों से जोड़कर नए अवसर उपलब्ध कराना है।
@UPGovt | @myogiadityanath | @CMOfficeUP | @Rohit28Anand | @Bhupendraupbjp | @hanshraj4bjp | @DTDCIndia | @DMKanpur
#ODOP #Kaarigo #ECommerce #DigitalEmpowerment #UttarPradesh
विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!
सत्य की विजय और हमारी समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली विरासत एवं पारंपरिक शिल्प का उत्सव मनाएँ।
@myogiadityanath @CMOfficeUP @Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp @UPGovt @Rohit28Anand
#ODOP #Vijayadashami #Culture #Heritage #Craft
इस त्योहार, उपहारों में शामिल करें उत्तर प्रदेश की समृद्ध शिल्पकला और परंपरा की अनूठी पहचान!
मुरादाबाद का प्रसिद्ध धातु शिल्प अपनी बारीक नक्काशी, आकर्षक डिज़ाइन और उत्कृष्ट कारीगरी के लिए जाने जाते है। पारंपरिक कला और स्थानीय कारीगरों के कौशल से निर्मित ये उत्पाद त्योहारों पर उपहार देने की परंपरा को एक विशेष सांस्कृतिक पहचान प्रदान करते हैं।
ODOP के साथ उपहारों में शामिल करें स्थानीय कला की विरासत!
@UPGovt @myogiadityanath @CMOfficeUP @Rohit28Anand @Bhupendraupbjp @hanshraj4bjp @DMMoradabad @Cdomoradabad
#ODOP #Moradabad #MetalCraft #FestiveGifting #VocalForLocal #UttarPradesh
























