#WATCH शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम "हमीर संगम महोत्सव" में हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई, 2023 को नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया: लोकसभा सचिवालय
76
थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में पैसे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला संज्ञान में आया था। मामला दर्ज़ करके कार्रवाई की गई है। दुकान से सामान लेने को लेकर विवाद शुरू हुआ था: अपर्णा कौशिक, डीसीपी सेंट्रल, लखनऊ
49
बुलंदशहर के थाना क्षेत्र पहासू में एक ट्रैक्टर और मिनी बस के बीच सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए हैं: वरुण कुमार सिंह, सीओ शिकारपुर, उत्तर प्रदेश
49
हिंदुजा समूह के अध्यक्ष श्रीचंद परमानंद हिंदुजा का आज 87 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया। उनके करीबी मित्रों और परिवार ने पुष्टी की है।
(तस्वीर: हिंदुजा समूह)
30
हमारे पास सूचना थी की कि कुछ लोगों के पास अवैध रूप से 2 जिंदा पैंगोलिन है। कल सोनपुर जिले के लच्छीपुरा गांव के पास से छापेमारी में 2 लोग पकड़े गए हैं। उनके पास से 2 जीवित पैंगोलिन बरामद हुए हैं: जेएन पंकज, इंस्पेक्टर जनरल STF, भुवनेश्वर, ओडिशा
19
आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र में वर्तमान राज्य समिति और वर्तमान संगठन की क्षेत्रीय समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। नई समितियों की घोषणा जल्द की जाएगी।
15
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नवनियुक्त अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों से मुलाकात की।
15
#WATCH दिल्ली: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार अपने भाई और कांग्रेस नेता डी.के. सुरेश के आवास पहुंचे।
8
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से रवाना हुए।
9
दिल्ली: केंद्रीय संचार, रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संचार साथी पोर्टल का शुभारंभ किया।
1
34
थाना शाहदरा के ज्योति नगर इलाके के पास सुशील नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी अनुराधा, 6 साल की बेटी और 13 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। बेटे को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आगे की जांच जारी है: दिल्ली पुलिस
18
तीन पर्यवेक्षकों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष से नहीं हुई है। अगर कोई अन्य व्यक्ति आया होता तो वह आप (मीडिया) ने देख लिया होता। अभी तक न डी. के. शिवकुमार और न ही सिद्धारमैया यहां आए हैं: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, दिल्ली
8
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को विधायकों की राय के बारे में पता है क्योंकि उनको 3 पर्यवेक्षकों द्वारा कर्नाटक के विधायकों की रिपोर्ट दी गई है। लेकिन वे डी. के. शिवकुमार और सिद्धारमैया और अन्य राज्य के नेताओं के साथ चर्चा करना चाहते हैं: सुरजेवाला
8
मेरे विचार से कल शाम तक तय हो जाएगा (कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री का नाम)। हमारी प्रक्रिया अभी भी जारी है: दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर चल रही कर्नाटक के मुख्यमंत्री की बातचीत पर कांग्रेस नेता एच. के. पाटिल
5
मेरी तबियत ठीक नहीं थी इसलिए मैं दिल्ली कल जाऊंगा... पार्टी हाइकमान (मुख्यमंत्री पर) फैसला लेगा... मैं कोई भी विधायक नहीं चाहता चाहे फिर वह 125 हों या 135। वे सब कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं: कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार
5
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' के निर्माताओं की याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिका में फिल्म पर बैन लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है।













