Pinned Tweet
हुज़ूर ﷺ ने फरमाया:-
ﻭَﻣَﻦْ ﻟَﻢْ ﻳَﺸْﻜُﺮِ ﺍﻟﻨَّﺎﺱَ ﻟﻢَ ْﻳَﺸْﻜُﺮِ ﺍﻟﻠﻪَ
“जिसने लोगों का शुक्रिया अदा ना किया उसने अल्लाह का शुक्रिया अदा नहीं किया”
(तिर्मिज़ी 1955)
#HadithOfTheDay
अल्लाह फरमाता है :-
“ऐ ईमान वालो, जब जुमा के दिन नमाज़ के लिये पुकारा जाये तो अल्लाह के ज़िक्र की तरफ़ लपको, और ख़रीद व फ़रोख़्त छोड़ दो। यह तुम्हारे लिये बेहतर है, अगर तुम समझो”
(सूरह जुमा 62)
#HadithOfTheDay
“…और जो शख़्स अल्लाह के बजाए शैतान को दोस्त बनाए, उसने खुले खुले ख़सारे का सौदा किया”
(क़ुरान 4:119)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फरमाया :-
“किसी शख़्स के लिए जायज़ नहीं की अपने किसी भाई से तीन दिन से ज़्यादा के लिए मुलाक़ात छोड़े, इस तरह की जब दोनों का सामना हो जाए यह भी मुँह फ़ैर ले वह भी मुँह फ़ैर ले और इन दोनों में बेहतर वह है जो सलाम में पहल करे”
(बुख़ारी 6077)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फरमाया:-
“जो शख़्स अपनी रोज़ी में कुशादगी चाहता हो या उम्र की दराज़ी चाहता हो तो उसे चाहिए की सिला रहमी करे”
(बुख़ारी 2067)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया :-
“कुरान की तीस आयतों की एक सूरा ने एक आदमी की शफ़ाअत (शिफारिश) की तो उसे बख़्श दिया जाएगा, यह सूरा #तबारकल्लजी (सूरा मुल्क) है”
(तिर्मिज़ी 2891)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया :-
“इंसान में पाई जाने वाली दो सबसे बुरी आदतें, इंतेहाई दर्जे का लालची व कंजूस और इंतेहाई दर्जे की बुज़दिली”
(अबु दाऊद 2511)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया :-
“जिस शख़्स के पास (फालतु) ज़मीन हो, वह इसे ख़ुद काश्त करे, अगर वह ख़ुद काश्त ना कर सकता हो तो अपने मुसलमान भाई को बतौर वक़्ति अतिया दे दे, बटाई या ठेके पर ना दे”
(नसई 3905)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फरमाया
“…क़यामत के दिन एक शख़्स लाया जाएगा जिसे सखी कहा जाता था, अल्लाह फ़रमाएगा, तूने इसके लिए ख़र्च किया ताकि तुझे सखी कहा जाए और वह कहा जा चुका, अब कोई अज़र नहीं…”
(मुस्लिम 1905)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फरमाया
“क्या में तुम्हें सबसे बड़ा गुनाह ना बता दूँ? फरमाया, की झूठी बात, या की झूठी ग्वाही (सबसे बड़ा गुनाह है)”
(बुख़ारी 5977)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फरमाया
“जब मुझे मेराज कराई गई तो मेरा गुज़र ऐसे लोगों पर से हुआ जिनके नाख़ून तांबे के थे और वह उनसे अपने मुंह और सीने नोच रहे थे ,मैंने पूछा:- जिब्राइल यह कौन लोग हैं? कहा ,कि वो हैं जो लोगों का गोश्त खाते (ग़ीबत करते) और उनकी बेइज़्ज़ती करते थे”
(अबू दाऊद 4878)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया:-
“…और जन्नत की ऊँची मंज़िल में एक महल का ज़िम्मा लेता हूँ उस शख़्स के लिये जो अपने अख़लाक़ को उम्दा बना ले”
(अबू दाऊद 4800)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया:-
“में उस शख़्स के लिए जन्नत के बीचों-बीच एक घर की ज़ामिन लेता हूँ, जो मज़ाक़ में भी झूठ बोलना छोड़ दे”
(अबु दाऊद 4800)
#HadithOfTheDay
My Jaipur–Mumbai flight on 17th November has been cancelled just one day before departure and no one is responding from SpiceJet. Booking done through yatra app
and no one is responding from @YatraOfficial @flyspicejet
@MoCA_GoI @DGCAIndia @airsewa_MoCA Please intervene urgently.
“और अल्लाह और उसके रसूल की ईताअत करो और आपस में झगड़ा ना करो, वरना तुम बुज़दिल हो जाओगे और तुम्हारी हवा (यानी क़ुव्वत व असर) उखड़ जाएगी और सबर करो, बेशक अल्लाह सबर करने वालों के साथ है”
(सूरा अनफाल 46)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया :-
“तीन आदमियों की नमाज़ इन के सरों एक बालिश्त भी बुलंद नहीं होती, वह आदमी जो लोगों का इमाम बन जाए हालाँकि वह इसे नापसंद करते हो, वह औरत जिसकी रात इस हाल में गुजरे की इसका ख़ाविंद इससे नाराज़ हो और वह दो भाई जो एक दूसरे से कता-ताल्लुक़ किए हुए हो”
(इब्ने माजा 971)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया :-
“क़ता_रहमी करने वाला (रिश्ता तोड़ने वाला) जन्नत में नहीं जाएगा”
(बुख़ारी 5984)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया :-
“जब तुम में से कोई अच्छी तरह वूज़ू मस्जिद का इरादा करके निकले तो वह अपने हाथों से तशबिक़ ना करे (यानी उंगलियाँ ना चटकाये), क्यों की गोया वह नमाज़ की हालत में है”
(अबु दाऊद 562)
#HadithOfTheDay
हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया :-
“उस ज़ात की क़सम जिसके हाथ में मेरी जान है, यह सूरत (सूरा इख़्लास) कुरान मजीद के एक तिहाई हिस्से के बराबर है”
(बुख़ारी 5013)
#HadithOfTheDay
इजरायल की पिछली संसद में कितने मुस्लिम सांसद थे ?
@grok

