फतेहाबाद भाजपा कार्यालय फतेह कमल में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज ने उस समय सामाजिक समानता का संदेश दिया, जब समाज में जातिगत भेदभाव और ऊंच-नीच जैसी कुरीतियां मौजूद थीं। उन्होंने मानवता को सर्वोपरि रखते हुए ऐसे समाज की कल्पना की, जिसमें हर व्यक्ति को समान सम्मान, अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर मिले। उनके विचार किसी एक समाज तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं।
समरसता संकल्प यात्रा 18 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक चलेगी, यात्र पंजाब के डेरा सचखंड बल्लां से प्रारंभ होकर लगभग 2,402 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए वाराणसी स्थित सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में संपन्न होगी। हरियाणा प्रदेश में यह यात्रा 25, 26 और 28 नवंबर को आठ जिलों से होकर गुजरेगी। 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र के उमरी में माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त सोनीपत के बहालगढ़ और फरीदाबाद में भी जनसभाएं आयोजित होंगी। फतेहाबाद सहित शेष 15 जिलों से उपयात्राएं निकालकर मुख्य यात्रा में शामिल की जाएंगी। इस प्रकार प्रदेश के सभी 23 जिलों और छत्तीस बिरादरी तक सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचेगा।
प्रैस वार्ता के दौरान फतेहाबाद भाजपा अध्यक्ष श्री एडवोकेट प्रवीण जोड़ा जी, पूर्व विधायक श्री दूड़ाराम जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री कवल चौधरी जी समेत वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#समरसता_संकल्प_यात्रा #कृष्ण_बेदी #Krishan_Bedi_Press_Conference
लघु सचिवालय फतेहाबाद में जिला लोकसंपर्क व कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमेटी के समक्ष आए 14 मामलों का निपटारा तुरंत मौके पर किया और शेष मामलों के संबंध में जांच रिपोर्ट एवं अन्य कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
अधिकारियों को आम जनमानस की शिकायतें धैर्य से सुनने व उनके यथासंभव समाधान एवं जनता के प्रति और अधिक संवेदनशील होने के लिए निर्देश दिए।
आज की बैठक में फतेहाबाद जिला के उपायुक्त डॉ. विवेक मारती जी, पुलिस अधीक्षक सुश्री निकिता खट्टर जी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रवीण जोड़ा जी समेत विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में सम्मानित फतेहाबाद जिला निवासी उपस्थित रहे।
#फतेहाबाद_जिला_कष्ट_निवार_समिति #कृष्ण_बेदी #Fatehabad_Grievances_Committee #Krishan_Bedi
11
नरवाना शहर में दशकों से उपेक्षा और बदहाली के शिकार रहे शहर के व्यपारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सेंटर HUDA कॉम्प्लेक्स के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के सानिध्य में सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया।
समस्त नरवाना शहर वासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ।
#कृष्ण_बेदी_नरवाना #Krishan_Bedi_Narwana
24
'आपकी सेवा-मेरा संकल्प'
नरवाना निवास स्थान से आपकी सेवा में समर्पित।
#कृष्ण_बेदी_नरवाना #Krishan_Bedi_Narwana
बहुत ही सौम्य स्वभाव के व्यक्तित्व, अपनी वाणी से सबको प्रभावित करने वाले लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री @ombirlakota जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूँ।
#श्री_ओम_बिरला_जी #जन्मदिन
1
40
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
रामनगर कॉलोनी, ढाकल रोड़, नरवाना में श्री तरसेम कुमार शर्मा जी के गृह स्थान पर आयोजित माँ भगवती के जागरण में नतमस्तक होकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार को शुभकामनाएँ प्रेषित की।
#माँ_भगवती_जागरण #कृष्ण_बेदी #Krishan_Bedi
'आपकी सेवा-मेरा संकल्प'
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, नरवाना पहुँचे स्वजनों के विषयों को सुनकर उनके समाधान किये।
#कृष्ण_बेदी #Krishan_Bedi
'मुश्किलें भले लाख आयें पर सब कुछ सही होगा,
आप जैसा वर्षों से चाहते थे, सब कुछ वही होगा'
नरवाना शहर के बीचोबीच दिल की तरह स्थित एक महत्वपूर्ण स्थान HUDA कॉम्प्लेक्स की दशकों तक उपेक्षा व बेरुख़ी के बाद इस स्थान को मॉडर्न व सुंदर शॉपिंग सेंटर बनाने का काम कल सुबह 10:00 बजे आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के कुशल नेतृत्व में मैं स्वयं करूँगा। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
आइये मिलकर नरवाना को एक मॉडर्न व सुंदर शहर बनाएं।
#HUDA_Complex_Narwana #HUDA_Market_Narwana #Beautification #Krishan_Bedi
नरवाना विधानसभा के गाँव दनोदा कलां में स्व. श्री राम मेहर सिंह नैन जी के सुपुत्र व सुपुत्री के विवाह समारोह में पहुँच कर परिवार को शुभकामनाएँ प्रेषित की और बच्चों को जीवन के नए अध्याय की शुरुआत पर आशीर्वाद दिया। परिवार में बड़ी खुशी का समय है, भाई बेटी चली जाएगी भाई बहु आ जावैगी अर घर न्यूं का न्यूं बणिया रहेगा।
ईश्वर से सदैव कामना करता हूँ कि समस्त नरवाना विधानसभा में मेरे सभी स्वजनों के घर परिवारों में खुशियाँ इसी प्रकार बनी रहें और सभी अपना कमाते खाते मौज करें, धन्यवाद!
#कृष्ण_बेदी_नरवाना #Krishan_Bedi_Narwana
नरवाना विधानसभा के गाँव जाजनवाला में श्री मनजीत बेदी जी के सुपुत्र के दशोटन कार्यक्रम में पहुँच कर परिवार को शुभकामनाएँ प्रेषित की और बच्चे को आशीर्वाद दिया।
नरवाना विधानसभा के मेरे परिवार ने मुझे कभी भी मान-सम्मान देने में कोई कमी नहीं छोड़ी और विधानसभा के मेरे भाई हर काम में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटकर खड़े हैं, मेरे इस बड़े परिवार की खुशियों में शामिल होना मेरे लिए भी सुखद अनुभव रहता है और नरवाना का प्रेम भाव सबसे अलग है।
#जाजनवाला_नरवाना #कृष्ण_बेदी #Jajanwala_Narwana #Krishan_Bedi
नरवाना निवास स्थान पर नरवाना विधानसभा के विभिन्न गाँवों एवं वार्डों से अपने विषयों को लेकर पहुंचे स्वजनों को सुना और उनके तुरंत समाधान किए व कुछ विषयों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
भाई मेरे बुजुर्गो, युवा साथियो बहुत बार ऐसा होता है कि मेरे पास बड़ी संख्या में स्वजन अपने विषयों को लेकर पहुंचे होते हैं और हर किसी को सुनकर उनके समाधान करने एवं सभी संबंधित अधिकारियों को फोन करके आवश्यक दिशा निर्देश देने के कारण मैं बहुत ज्यादा व्यस्त रहता हूँ तो यह निवास स्थान मंत्री कृष्ण बेदी का नहीं बल्कि आपका अपना है और सभी भाई-बंधू, बुजुर्ग चाय पानी लेकर जाईये। मैं व्यस्तता के कारण बहुत बार निजी रुप से समय देने में असमर्थ हो जाता हूँ तो कहीं आप घर जाकर कहें कि बेदी जी ने काम तो कर दिया परंतु चाय नहीं पूछी।
#कृष्ण_बेदी_नरवाना #Krishan_Bedi_Narwana
Honourable Prime Minister Sh. @narendramodi Ji's leadership always guide us to work hard for the last person in the line.
#PMModiInNews #KrishanBediInNews
अभी हरियाणा वासियों के लिए बहुत कुछ जीतने की जिद्द है.. अभी नरवाना विधानसभा वासियों के लिए बहुत कुछ जीतने की जिद्द है.!
'जय हरियाणा-जय नरवाना'
#जीतने_की_जिद्द_है #कृष्ण_बेदी #Krishan_Bedi #Determined_To_Win #जय_हरियाणा_जय_नरवाना #JaiHaryanaJaiNarwana
72
नरवाना शहर में HUDA कॉम्प्लेक्स के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के साथ-साथ हम सभी ने आपसी सहयोग से हमारे नरवाना शहर की मार्केट व समस्त शहर को भी साफ़- सुथरा व रास्तों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करके आने-जाने वालों के लिए सुगमता पैदा करनी है क्योंकि मार्केट में आने वाले लोगों में से बड़ी संख्या हमारे दुकानदार भाईयों के ग्राहकों की ही होती है।
हम सभी मिलजुलकर स्वच्छ एवं सुंदर नरवाना विधानसभा के निर्माण की तरफ़ आगे बढ़ रहे हैं। नरवाना विधानसभा के विकास में जो भी आधिकारिक बाधाएं थीं वो तकरीबन सभी मैंने हल कर दी हैं। जैसे अस्पताल की जमीन का मालिकाना अधिकार का मामला एवं अन्य इस प्रकार के दशकों से उलझे हुए लंबित मामले समाप्त होकर अब धरातल पर काम शुरू हो गए हैं।
हमारी नरवाना विधानसभा के विकास में स्वच्छता एक बड़ा विषय है और इस विषय में जागरूकता ही सबसे बड़ा काम कर सकती है, जिसके लिए हमारे नरवाना विधानसभा के जितने अच्छे कंटेंट क्रिएटर्स एवं पत्रकार बंधु हैं उन सभी का बड़ा योगदान इस जागरूकता में हो सकता है। मैं जागरूकता फैलाने वाले अच्छे कंटेंट क्रिएटर्स के कंटेंट को कोशिश करके अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर करूँगा ताकि हम सभी मिलकर एक बड़ा बदलाव ला सकें। सभी अच्छे कंटेंट क्रिएटर्स एवं पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
21 नवंबर सोमवार को सुबह 11:00 बजे 3 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से HUDA कॉम्प्लेक्स के कायाकल्प का शुभारंभ आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के कुशल नेतृत्व में मैं स्वयं करूँगा। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
श्री अनिल कुमार जी के प्लेटफार्म 'The Jankari Digital' द्वारा HUDA कॉम्प्लेक्स पर अवेयरनेस फैलाने का वीडियो।
सौजन्य: The Jankari Digital
#AwarenessCampaignNarwana #GoodContent #Krishan_Bedi #Developing_Narwana
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का अपना अमूल्य मार्गदर्शन देने के लिए ह्रदय की गहराई से धन्यवाद।
#आदरणीय_प्रधानमंत्री_श्री_नरेन्द्रमोदी_जी #कृष्ण_बेदी #Honorable_PM_Shri_Narendra_Modi_Ji #Krishan_Bedi
राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @NitinNabin जी, संगठन मंत्री श्री @blsanthosh जी एवं केन्द्रीय मंत्री डॉ. @Drvirendrakum13 जी का सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से अंत्योदय में सफलता व संगठन शक्ति के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
#कृष्ण_बेदी #Krishan_Bedi

















































