Team Lokesh Sharma retweeted
हमेशा की तरह जीत का श्रेय लेने आगे आए श्रीमान…
बुलवा-बुलवाकर दिए जा रहे हैं इंटरव्यू😊
लोकसभा में 11 सीट और पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली प्रचंड जीत का सेहरा अपने सर बांधने पर उतारू हैं…
बिना किसी भूमिका के बावजूद परिणामों के बाद से ही अपनी पीठ थपथपाने लगे हुए हैं…कोई इनसे पूछे कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रहते हुए, तमाम कंट्रोल अपने हाथ में और एकतरफ़ा फैसले लेने के बाद भी कांग्रेस पार्टी की सरकार रिपीट न करवा पाने की ज़िम्मेदारी कब लेंगे..??
कांग्रेस पार्टी ने 3 बार मुख्यमंत्री बनाया और आपके रहते हुए एक बार भी सरकार रिपीट नहीं हुई.. मुख्यमंत्री रहते हुए लोकसभा चुनावों में 25 में से 1 पर भी पार्टी को जीत नहीं दिलवा पाए…और तो और 2 बार लगातार अपने पुत्र तक को चुनाव नहीं जितवा पाए..
आलाकमान के साथ फ़रेब किया, धोखे में रखा और सिर्फ अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रचे और हथकंडे अपनाए।
अब नया दौर शुरू हो चुका है!
पिछली-पिछली का हवाला देकर
अगली की भूमिका अब नहीं बनेगी😊
Team Lokesh Sharma retweeted
'नहीं सहेगा राजस्थान'
भाजपा का ये चुनावी नारा अब राजस्थान की जनता का सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए स्पष्ट संदेश बन गया है…
भाजपा की ऐसी करारी हार अप्रत्याशित नहीं है..
जिस रूप में तमाम वादे जुमले साबित हुए
युवाओं के साथ धोखा
किसानों के साथ छल
कानून व्यवस्था जर्जर
अपराधियों के हौसले बुलंद
चरमराई हुई चिकित्सा व्यवस्था
हर मोर्चे पर सरकार की विफलता जगजाहिर है…
जयपुर से दिल्ली दौरों के बीच कथित ‘डबल इंजन’ सरकार में राजस्थान की लगातार अनदेखी हुई है… ये परिणाम उस आक्रोश का नतीजा हैं जो जनता में पनप रहा था..
शहरी चुनाव में भी बहुमत नहीं मिला था, बस प्रशासन के दम पर बोर्ड बनाए…
राहुल गांधी जी ने जो बिगुल बजाया, उसकी गूंज गांव-ढाणी तक पहुंची है। देश की आत्मा गांवों में बसती है। यहां से निकला संदेश पूरे देश-प्रदेश में गूंज रहा है…
#RajasthanPanchayatElection2026 #PanchayatElectionResults
#Rajasthan
Team Lokesh Sharma retweeted
जब तीन साल बाद भी गिनाने के लिए एक उपलब्धि नहीं है तो जश्न किस बात का?
#Rajasthan
Team Lokesh Sharma retweeted
राजस्थान के ग्रामीण भाइयों-बहनों का दिल से धन्यवाद। पंचायत चुनाव में आपने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, वो अब हमारी ज़िम्मेदारी है।
ये जवाब BJP की अपनी सरकार वाले राज्य से आया है - सीधे "डबल इंजन" को।
BJP ने मनरेगा पर हमला किया, किसान को घाटे में डुबोया, पंचायतों के अधिकार छीने। महंगाई, बेरोज़गारी और पलायन ने गाँव सूने कर दिए।
गाँव सब देख रहा था, सह रहा था। अब उसने बोल दिया है।
ये सिर्फ़ राजस्थान का जनादेश नहीं - देश के हर गाँव की आवाज़ है।
प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस ने झंडे गाड़ दिए हैं।
जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ बम्पर जीत दिलाई है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस की तूती बोली है।
ये नतीजे राजस्थान में BJP के भ्रष्टाचार और जंगलराज से निराश लोगों के गुस्से का जीता-जागता सबूत हैं।
जीत की ये लहर अब आंधी बनेगी और BJP की तानाशाह और जनविरोधी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी।
जय कांग्रेस - विजय कांग्रेस ✋
Team Lokesh Sharma retweeted
पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड लहर ने साबित कर दिया कि भाजपा सरकार के खिलाफ ग्रामीण इलाकों में भारी आक्रोश है... जनता ने खुले दिल से कांग्रेस की झोली वोटों से भरकर स्पष्ट सन्देश दिया है कि आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस की एकतरफा सरकार बनेगी।
गाँव से लेकर शहरों तक हर जगह लोग कह रहे हैं कि सरकार नाम की कोई चीज हमें नज़र तक नहीं आती और आज के चुनाव परिणाम आवाम की इस बात के साक्षी हैं...
भाजपा के मंत्रियों और विधायकों के क्षेत्रों में भी सूपड़ा साफ हो गया है। अगर आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा की विदाई तय है...
यह जीत जनता की जीत है, बहुत-बहुत आभार।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष से आज माहौल कांग्रेसमय हो गया है...
#RajasthanPanchayatElection2026 #PanchayatElectionResults
Team Lokesh Sharma retweeted
दृढ निश्चयी, अदम्य साहस की प्रतीक भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। #IndiraGandhi #IronLady
Team Lokesh Sharma retweeted
पूरी दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान, संस्कृति, परंपरा और समृद्ध विरासत के लिए विख्यात गुलाबी नगरी जयपुर के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं।
अपने शहर को साफ़-सुथरा, खुशहाल, खूबसूरत बनाने में हम भरपूर योगदान दें।
#Jaipur300Years
#PinkCity #JaipurFoundationDay
Team Lokesh Sharma retweeted
माँ की किताब Belonging: A Journey of Love के लॉन्च पर अचानक बचपन से अब तक की कितनी ही यादें ताज़ा हो गईं।
सोनिया गांधी को जानना हो, तो एक बार उन्हें मेरी नज़रों से देखिए। उनका हौसला, उनकी संवेदनशीलता और तमाम मुश्किलों के बावजूद ज़िंदगी को प्यार से गले लगाने की उनकी खूबसूरत क्षमता - यही है मेरी माँ।
आज माँ की किताब को इतना प्यार और अपनापन देने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। ये मोहब्बत यादगार है। ❤️
Team Lokesh Sharma retweeted
When a few businessmen own the government, the people lose their voice.
India's democracy is a global public good, and the world needs it to survive.
We will save it the only way we know - no hatred, no fear, no anger. Only truth, non-violence and love.
Team Lokesh Sharma retweeted
तथ्य, तथ्य हैं और आपके नापसंद करने से गायब नहीं हो जाएंगे।
Facts are facts and will not disappear on account of your likes.
- Pandit Nehru
Team Lokesh Sharma retweeted
हिंद के जवाहर, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन।
आज़ादी उनकी मंज़िल नहीं, देश के नए सफ़र का मुकाम थी। स्वराज सत्ता नहीं, हर नागरिक की भागीदारी और देश के भविष्य की ज़िम्मेदारी थी।
भारत उनके लिए एक खोज, एक विचार था - विविधता जिसकी शक्ति, लोकतंत्र जिसका विश्वास और समानता जिसका आधार हो।
एक आधुनिक, वैज्ञानिक, प्रगतिशील और आत्मविश्वासी भारत का उनका सपना आज भी हमारी प्रेरणा है। और उस सपने के भारत की ओर हमारा प्रयास ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
Team Lokesh Sharma retweeted
मोदी जी, अपने ही गोदी मीडिया के दिवाली मिलन में भी टेलीप्रॉम्प्टर?
लोग आपके, मंच आपका, माहौल आपका - फिर भी स्क्रिप्ट चाहिए थी। लगता है दबाव में घबरा गए हैं।
ख़ैर, कोई बात नहीं। मुझसे बहस में भी टेलीप्रॉम्प्टर ले आइए, जज भी अपनी पसंद का बैठा लीजिए।
बस आइए तो सही। देश जानना चाहता है - असली देशद्रोही कौन है?
Team Lokesh Sharma retweeted
A good reflection of what my father taught me: treat every living being with ❤️ and respect.
Team Lokesh Sharma retweeted
दीपावली का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई खुशियों का प्रकाश लेकर आए।
आइए, प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता के दीप जलाएँ और मिलकर एक बेहतर कल की ओर बढ़ें।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🪔 #HappyDiwali2026 #HappyDiwali
Team Lokesh Sharma retweeted
अरे वाह गहलोत जी! आज तो तथ्य और दस्तावेजों को जनता के सामने रखने की बात कर 24 घंटे में माफी तक मंगवाने की बात कर रहे हैं... लेकिन दूसरी तरफ आज तक बार-बार अपने पास सुबूत होने का दावा करने के बावजूद अपनी ही पार्टी के नौजवान नेता की मिलीभगत से सरकार गिराने के तथाकथित षड्यंत्र को तथ्यों और दस्तावेजों सहित जनता के सामने नहीं रख पाए...😊😊
खुद की बात हो तो तथ्य और सुबूत चाहिए वरना किसी को भी बदनाम कर सकते हैं....
रही बात आपकी सरकार के भ्रष्टाचार पर तो बात निकली है तो दूर तलक तो जाएगी ही श्रीमान...!!
Team Lokesh Sharma retweeted
नमस्कार,
कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं।
त्यौहारों का मौसम है। दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है। मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें।
प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए - व्यापारियों का फायदा हो जाएगा।
मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी। BJP डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है।
मगर, दोनों काम करते हैं।
कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे।
आप सबको बहुत-बहुत प्यार।
शुभ दिवाली। जय हिंद।
Tomorrow, lakhs of people are coming to Delhi for the Ramlila March.
It is the festive season. Diwali, Chhath and Bhai Dooj are here. I want the lakhs of people coming to Delhi from different parts of the country to support the local traders here.
Tomorrow, along with protesting, marching and attending the rally, do a little shopping too. It will help our local traders.
I know that our rally will not hurt the traders. The BJP is spreading rumours because it is scared.
But let’s do both.
Tomorrow, there will be a march, there will be a rally, and lakhs of people will also buy things from the small shops of our local traders.
Much love to all of you.
Happy Diwali. Jai Hind.
Team Lokesh Sharma retweeted
दृढ निश्चयी, अदम्य साहस की प्रतीक भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। #IndiraGandhi #IronLady
Team Lokesh Sharma retweeted
आप किस मुँह से भ्रष्टाचार की बात करते हैं गहलोत जी..?? जिनकी सरपरस्ती में और नाक के नीचे जेजेएम जैसा बड़ा घोटाला हुआ, तत्कालीन केबिनेट मंत्री को जेल जाना पड़ा और वायरल नोटशीट में आपके हस्ताक्षर सब तरफ घूमे.. अधिकारी अभी भी जेल में हैं…
आपके मुख्यमंत्री रहते हुए क्या-क्या कांड नहीं हुए… अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए चौतरफा भ्रष्टाचार की खुली छूट, खान घोटाला, कोविड के समय ख़रीद में हुई बेहिसाब अनियमितताएं, मिड डे मील घोटाला, युवाओं के भविष्य को तबाह कर हुए भर्ती घोटाले, स्मार्टफोन घोटाला, खेलों के नाम पर हुए खेल सहित फ़ेहरिस्त बहुत लंबी है और सीएमओ में मिलीभगत से चले बड़े पैमाने पर घालमेल किसी से छुपे नहीं हैं…
कब तक जनता को गुमराह करोगे..??
नाम ही शिखर है, जैसा नाम वैसा ही काम उनका हुआ है। शिखर की तरह ही उन्होंने काम किया है। एक साथ 40 विला लेने की खबर अपने आप में चौंकाने वाली है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी को खुद को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उनके कार्यकाल को 3 साल होने आए हैं, इन 3 सालों में सबसे बड़ा घोटाला कोई सामने आया है तो यही आया है। मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में मीटिंग करके छूट दी गई थी। जो आरोप लगे हैं जिसे झूठ साबित नहीं किया जा सकता। जिन पर आरोप लगे हैं वो भी इन्हें झुठला नहीं सकते हैं। कलेक्टर के तौर पर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन के रूप में तथा मुख्यमंत्री कार्यालय के एसीएस के तौर पर जो फैसले हुए हैं वो अपने आप में स्पष्ट करते हैं कि जानबूझकर के भ्रष्टाचार की हदें पार करते हुए दिलेरी और साहस के साथ फैसले किए हैं। सोच सकते हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय में और क्या - क्या घोटाले हो रहे होंगे।
मुख्यमंत्री को खुद को आगे आना चाहिए। एसीबी को जांच देने से काम नहीं चलेगा, खाली एपीओ करने से काम नहीं चलेगा, सीबीआई या ईडी के सामने केस जाए। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
अधिकारी दम्पति विदेश बैठे हुए हैं,उन्हें तत्काल वापस आना चाहिए था। अगर उनका कोई दोष नहीं है, मीडिया में कन्फ्यूजन पैदा हो गया है, उनको चाहिए तुरंत वापस आएं और अपनी स्थिति अविलंब स्पष्ट करें।
एक बार खबर आई थी कि ये अधिकारी, आईजी सीएमओ, मुख्यमंत्री जी और उनके परिवार के लोग थे या कौन थे, आपस में छीनाझपटी भी हो गई थी, मुख्यमंत्री के सामने, कोई कहते हैं कि थप्पड़ लगा दिए। पर बहुत बड़ा कांड हुआ था। उसके बाद में आईजी को उदयपुर शिफ्ट किया गया मतलब उनको प्राइज़ पोस्टिंग दी गई कि अपना मुँह बंद रखो। जो काम हमने यहां करवाया आपसे, आपके थ्रू,और ये घटना हुई है मुख्यमंत्री के सामने, उस पर आप अपना मुँह बंद रखोगे इस शर्त के साथ में उनको उदयपुर का आईजी बनाया गया है।
Team Lokesh Sharma retweeted
#Jaipur: एक अलहदा सियासी तस्वीर !
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सेंट्रल पार्क में देखकर रुके लोकेश, अशोक गहलोत के पूर्व OSD लोकेश शर्मा ने किया मुख्यमंत्री...
#RajasthanWithFirstIndia @BhajanlalBjp @BJP4Rajasthan @aishwaryam99
Team Lokesh Sharma retweeted
सत्य पराजित नहीं होता, अंतिम विजय सत्य की होती है…
बुराई पर अच्छाई की विजय होती है।
अन्याय पर न्याय की और अधर्म पर धर्म की जय सुनिश्चित है।
#विजयादशमी के पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु #श्री_राम से सभी की सुख-समृद्धि की प्रार्थना है।
#जय_श्री_राम🙏
#Dussehra #दशहरा





























