Pinned Tweet
आधी नींद .. चाय का कुल्हड़
गंगा किनारा.. और तुम
#assighat
इश्क़-ए-बनारस
वो मन-सा है, जो पलटती है
कि शायद कोई डोर उस तक आना चाहती हो
उसे बचाने…
लेकिन मायूस होकर डूबती जाती है
किनारे पर खड़े तुम
उसे विलय होते देखते हो
सुनो..मैं वही हूँ
जिसे तुम बस डूबते हुए देखते रहे…
काश तुमने एक बार
हाथ बढ़ाया होता…
#मन_सा
"इस नदी को देखो.. तुम अक्सर कहते हो न कि कोई मन बह रहा हो जैसे.. शब्दों और भावनाओं से भरा मन"
"हां! जब भी यहां कुछ क्षण बिताता हूं.. शब्दों से भर जाता हूं। दूर पर्वतों के देस में बैठा कोई शब्द घोलता है इस नदी में। कल-कल बहती इसकी ध्वनि सुनो.. वो लेखक मुस्कुरा रहा है"। ❤️❤️#शुभई
आपकी पुस्तक समीक्षा के लिए दिल से शुक्रिया।
यह जानकर अच्छा लगा कि आपने इसे सिर्फ़ पढ़ा ही नहीं, महसूस भी किया
आपकी बात बिल्कुल सही है- यह सिर्फ़ एक किताब नहीं, बल्कि एक जीवन यात्रा है,
और यही पंक्तियाँ इसका आधार हैं।
Replying to @soul_reveals
@soul_reveals
जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं ❣️💐
ईश्वर आपकी समस्त मनोकामनाएं पूरी करें 🙏🙌
इस प्यार और सम्मान के लिए दिल से शुक्रिया दी ♥️🤗
#मनसा
मनीषा शर्मा जी की ख़ूबसूरत कविताओं का संग्रह जिसमें उन्होंने भावनाओं का इंद्रधनुषी रंग उड़ेल दिया है। अभी तो सिर्फ मैंने एक सरसरी सी निगाहें दौड़ाईं हैं लेकिन पढ़ूंगी शांति से...😊
आपको ढेर सारी शुभकामनाएं, यूं हीं रंग बिखेरते रहिए 💖💐💐
@____manisha__
1
7
680
यह किताब नहीं, एक यात्रा है-
अगर आप कुछ मन सा पढ़ना चाहते हैं
तो “मनसा” पढ़िये। आपकी हर प्रतिक्रिया , हर भावना इस यात्रा को और अर्थ देगी ।
ये १४ जनवरी से आमेजन पर लाइव हो चुकी है ।
*AMAZON-* amazon.in/dp/9362889978
*BOOKSCAPE-* bookscape.com/product-detail…
Replying to @The_saarang
@The_saarang
शब्दों के जादूगर को जन्मदिन की बधाइयाँ 🎂🌸
ईश्वर करे आपके शब्दों का यह जादू
यूँ ही बिखरता रहे,
और हर जन्मदिन
नई रोशनी, नए ख़याल
और अनगिनत कहानियाँ लेकर आए। ✨
मैं नए ज़माने की स्त्री हूँ,
मैंने अपनी स्थगित यात्राओं को
अब प्राथमिकता देना सीख लिया है
मेरी चाय सब्र से बनती है
मैं अधपकेपन से समझौता नहीं करती
मुझे खर्च करना पसंद है
क्यूंकि मैं ,
कमाने का साहस रखती हूँ
मेरी व्यस्तता बढ़ सकती है,
पर अपनों के लिए समय
मेरे लिए सबसे पहले है !
उमर की साँझ में…
जब कोई मिलता है बिल्कुल अपना सा
थका हुआ दिल फिर बच्चा हो जाता है
न जाने कब, कहाँ, क्या खोया था ज़िंदगी में
जो उसकी एक मुस्कान से लौट आता है
छिपाते रहते हैं ख़ुद को दुनिया की नज़रों से
मगर दिल कुछ हरकतों में पकड़ा ही जाता है..
#मन_सा
तुम हर किसी को मेरा महबूब समझ लेती हो ,
मैंने तो बस हँसकर दो बातें की थीं उससे…
#मन_सा
गुलाबों से पटा पड़ा है शहर आजकल
तुम चाहो तो मुझे मना भी सकते हो..
#मन_सा
कहाँ खोए हो साहब ,किसका ख़्याल है?
जो चाहा था वो मिल गया न ,अब क्या मलाल है?
#मन_सा
तुम्हारी बात करते भी ,लोग मुझे ही देखते हैं
तुम्हारा मुझमें झलकना इतना भी ठीक नहीं ..
#मन_सा
उस धीमी सी साँझ में
तुमसे बात करते हुए
मैं ख़ुद से दूर निकल आई थी
तुम्हारे अनुग्रह पर
एक गीत सुनाया था
तुमने कहा था
सुर तो है तुम्हारे पास
आज
जब रिश्ता
आवाज़ से ख़ामोशी में बदल गया है
मैं गाहे-बगाहे
ख़ुद के लिए गुनगुना लेती हूँ
हमें मिलना ही था हमदम
किसी राह भी निकलते”
#मन_सा
कहाँ कोई बिखरता है ख़ामोशी से, साहब,
मेरी सादगी पर शक़ करना तुम्हारा हक़ हुआ
#मन_सा
तुम कहते हो अक्सर न ..
कि मेरे विकल्प सीमित हैं
अगर मैं किसी और विषय पर लिखूँ
तो कहो - तुम्हें बुरा तो न लगेगा
मेरे शब्द जब भी घर माँगते हैं
उनका केंद्र तुम ही होते हो
इसके सिवा कुछ भी लिखूँगी
तो तुम ही सह नहीं पाओगे
#मन_सा
फूल भी हो दरमियाँ- तो फ़ासले हुए 🌷
#canberraflowerfestival
मिलूँगी अगली दफ़ा बाल बाँधकर उससे,
समझ ही जाएगा—इस बार कि नाराज़ हूँ मैं
#मन_सा
फिर एक वक़्त बाद मिले तुम
वहीं… जहाँ खोया था तुम्हें
सामने से दुशाला ओढ़े आते
बगल में बैठकर दिल खोलकर बतियाते,
मेरी खामोशी पर हल्का-सा खिसियाते,
कभी चुपके से गालों पर थपकी लगाते
मुझे लगा था—सब बदल चुका होगा
पर कुछ नहीं बदला-यक़ीन मानो
बस तुम दिखते तो हो मगर होते नहीं!
#मन_सा











