trent (@atulkanakk) profile picture
florida
Joined August 2010
Photo by trent (@atulkanakk)Photo by trent (@atulkanakk)Photo by trent (@atulkanakk)Photo by trent (@atulkanakk)Photo by trent (@atulkanakk)Photo by trent (@atulkanakk)Photo by trent (@atulkanakk)Photo by trent (@atulkanakk)Photo by trent (@atulkanakk)Photo by trent (@atulkanakk)
सपनों का इक महल-सुखों के रोशन डेरे जैसा था मन -जैसे सुनसान गली में- किसी ठठेरे जैसा था नहीं चहकती मेरी चाहत तो क्या करती, तू कह दे/ आसमान पर चाँद दिखा- जो बिल्कुल तेरे जैसा था - अतुल कनक
1
4
776
नन्हीं चिड़िया के ख्वाबों का आँगन नहीं बचेगा नहीं बचेगा, सचमुच यह सम्मोहन नहीं बचेगा पेड़ - विधाता की अनमोल धरोहर हैं धरती पर अग़र पेड़ न बचे - सृष्टि पर जीवन नहीं बचेगा - अतुल कनक @arvindchotia
शाबाश मोट्यारों... मैं इस वीडियो को दस बार से ज्यादा देख चुका हूं। अभिभूत हूं पर्यावरण के प्रति युवाओं के इस प्यार और प्रतिबद्धता को देखकर। सीकर में ये पेड़ नहीं ही कटेंगे। भरोसा हो गया है।
4
837
पहले कुछ आरोप लगाकर दिल में खंजर डाल गई किसी और का हाथ थामकर, फिर वो नैनीताल गई कहाँ गई थी गई रात को सूरज ने जब पूछ लिया धूप हँसी इक नई अदा से, लेकिन उत्तर टाल गई - अतुल कनक
6
484
मज़ाक करने और मज़ाक उड़ाने के अंतर को समझना ज़रूरी है आज देश के प्रतिष्ठित अखबार @Jansatta के संपादकीय पृष्ठ पर मेरा लेख @Aamitabh2
1
2
413
प्यार छुपाने की कोशिश में, और उघड़ना पड़ता है ज्यों बसंत पर बतियाते पत्तों को झड़ना पड़ता है तुमने बस इलज़ाम लगाए, तुमको कब ये ध्यान रहा तुमसे लड़ने के पहले तो खुद से लड़ना पड़ता है।। @अतुल कनक
3
333
अब मेरे हाल पे क्यों तुमको परेशानी है अब तो तुम मुझसे मोहब्बत भी नहीं करते हो/ प्यार करने की सनद कैसे तुम्हें जारी करूँ तुम अभी ठीक से नफरत भी नहीं करते हो - अली ज़रयों
3
312
सपनों की पोथी पे दिन की पक्की ज़िल्द सरीखी धूप लेकिन, सूरज के हाथों में हुई कटारी - तीखी धूप ज़हर बुझा अपनापन लेकर मौसम ने सुख बींध दिया सब पंचों की बेशर्मी पर - सरेआम तब चीखी धूप -अतुल कनक
5
335
हाथों में पत्थर लेकर - यदि नभ की ओर उछालोगे कुटिल अँधेरों के प्रहसन का कोई भाव निभा लोगे हो सकता है - रातों का जयघोष तिलस्मी लगे तुम्हें पर- सूरज को गाली देकर कितने ख़्वाब बचा लोगे? - अतुल कनक
1
304
जब कुछ लम्हों ने रिश्ते को सिर्फ स्वार्थ से जोड़ दिया किसी नींद ने सपनों का घर - नर्क बताकर छोड़ दिया किससे करता भला शिकायत आग उसी के अंदर थी सूरज गया नदी के तट तक, फिर उसने रथ मोड़ दिया - अतुल कनक
1
1
292
बल के गुमान, खुद काल को चुनौती हैं शक्ति का शिखर हैं, भक्ति को वितान दें मातृभूमि के लिए ज़रूरी कभी हो जाए तो समुद्र लांघूँ - ये सामर्थ्य हनुमान दें - अतुल कनक आप सभी को #HanumanJayanti पर विनम्र शुभकामनाएं
5
286
सत्य, अहिंसा के विधान को - आओ हम सब नमन करें मोक्ष मार्ग के विवस्वान को - आओ हम सब नमन करें जियो और जीने दो सबको - कहकर सबको जीवनबोध दिया कुण्डलपुर के वर्द्धमान को - आओ हम सब नमन करें - अतुल कनक #MahaveerJayanti @dr_arpit_jain @pushpendramuni @TanviSolanki_
1
1
11
1,250
मेरी तुमसे कोई अनबन नहीं है मग़र अब पहले जैसा मन नहीं है मैं अपनेआप को सुलझा रहा हूँ तुम्हें लेकर कोई उलझन नहीं है। - मंगल नसीम
5
312
अवधपुरी से रामसेतु तक - सभी ओर बस, वो ही हैं क्रूर राक्षसों से पीड़ित ऋषियों का ढांढस, वो ही हैं जिस मन में भी बस जाएं वो उसे पुण्य का धाम करें यही प्रार्थना है, दुनिया पर - कृपा प्रभु श्रीराम करें - अतुल कनक @narendramodi
आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे।
6
315
आसमान क्या है-धरती पर किसी दुआ का साया है सूरज मानो - उसकी ही अलमारी से दिन लाया है हौले - हौले हवा मुझे इक मंगल-गीत सुनाती है सब कुछ अच्छा ही लगता है, जब से तुमको पाया है - अतुल कनक
3
276
सूरज और पिता कभी हारते नहीं ....
2
268
पुण्यों का आश्रय दुनिया में है जिनके अवलंबन पर स्वयं मुक्ति भी मोहित है उनकी भक्ति के बंधन पर हनुमान को किया चिरंजीवी जिनके सम्मोहन ने/ सृष्टि के सब सुख न्यौछावर राम लला के दर्शन पर - अतुल कनक #RamNavmi @ShriAyodhya_ @DrKumarVishwas
प्रभु की शोभा ऐसी कि ब्रह्मांड की सुंदरता फ़िकी पड़ जाए
5
321
जो मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, सब पुण्यों का हैं आश्रय जिनका नाम साध देता है सृष्टि के हर सुख की लय जिनकी भक्ति बल, वैभव, जय, मुक्ति - सबकी दाता है आओ, मिलकर बोलें हम सब उन ही राजा राम की जय - अतुल कनक #RamNavami2025 @DrKumarVishwas
सुनी बचन सुजाना रोदन ठाना… 😍 देवत्व के धरती पर मानवीय रूप में उतरने की कल्पना मात्र से ही हृदय में आनंद का सागर उमड़ने लगता है। सोचता हूँ कि न जाने राजा दशरथ की बड़भागी प्रजा के कितने जन्मों के संचित पुण्यों का संयुक्त उदय हुआ होगा जो वे उस क्षण के साक्षी बने। हालाँकि इसी कड़ी में इस सुयोग के प्रति बेहद कृतज्ञ भी हूँ कि प्रभु ने एक बड़ी कृपा हमारे युग पर भी की है जो हम सब मिलकर उनके आँगन में उनके शुभागमन का यह बहुप्रतीक्षित उत्सव मना पायें। ईश्वरीय गुणों की आभा हम सबके हृदयों को प्रकाशित करे इसी मंगलकामना के साथ आप सबको श्री रामनवमी की पूर्व संध्या पर अनंत शुभकामनाएँ। ❤️🙏🏻 youtu.be/17vEXc4FgFc?feature…
5
281
जो मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, सब पुण्यों का हैं आश्रय जिनका नाम साध लेता है सृष्टि के हर सुख की लय जिनकी भक्ति बल, वैभव, जय, मुक्ति - सबकी दाता है आओ, मिलकर बोलें हम सब उन ही राजा राम की जय - अतुल कनक #RamNavami
1
1
8
869
कहाँ चाहती है राधा - कि सपनों सा श्रृंगार मिले यह भी इच्छा नहीं - तुम्हें छू लेने का त्यौहार मिले कुछ यादों के गीत लबों पर लिए हमेशा जी लूँगी बस,मैं जब भी जन्मूँ कान्हा! मुझे तुम्हारा प्यार मिले - अतुल कनक PC- Google
5
226