
#FireService~Official X account of Baghpat Fire & Emergency Services. Do not report incidents here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of fire/emergency.
Baghpat
Joined January 2023
- Tweets3.3K
- Following120
- Followers574
- Likes2.3K
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
अपर पुलिस महानिदेशक,अग्निशमन तथा आपात सेवा,लखनऊ महोदया के आदेशानुपालन में दिनांक 08.09.2026 को "साप्ताहिक मॉकड्रिल" के अंतर्गत फायर स्टेशन सदर/पुवायां/जलालाबाद, शाहजहांपुर पर उपस्थित समस्त अग्निशमन कर्मियों को विभिन्न प्रकार की ब्रांचों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
Replying to @baghpat_fire @BagpatDm @fireserviceup @Uppolice @UPGovt @dgpup @homeupgov @AmarendraP23435 @baghpatdio
#baghpatpolice
अवगत कराना है कि आज दिनांक 06/07.09.2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे डायल-112 के माध्यम से थाना खेकड़ा क्षेत्रान्तर्गत एक वाहन के डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट जाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त वाहन में सवार व्यक्ति राजस्थान से जनपद बदायूं की ओर जा रहे थे। सूचना प्राप्त होते ही 04 पीआरवी, एम्बुलेंस सेवा तथा थाना खेकड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। दुर्घटना में लगभग 32 व्यक्ति घायल हुए, जिनमें से कई व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी बागपत एवं जिला अस्पताल बागपत भिजवाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ व्यक्तियों को बेहतर चिकित्सीय उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराया गया। उक्त दुर्घटना में अब तक 04 व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु हो गई है। मृतक एवं घायलों के परिजनों से संपर्क स्थापित करने तथा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रकरण में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*
📞 सम्पर्क सूत्र :-☎️ उक्त दुर्घटना में घायल एवं मृतक व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु उनके परिजन जनपद बागपत पुलिस के मोबाइल नम्बर 9454417383 पर संपर्क कर सकते हैं।
@Uppolice
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा उत्तर प्रदेश एवं पुलिस अधीक्षक सीतापुर महोदय के आदेशानुसार तथा #CFO महोदय के निर्देशन में जनपद के सदना एवं मछरेहटा थाने में उपस्थित पुलिसकर्मियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण देकर अग्निासुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
आज दिनांक 03.09.26 को DG_UPF&ES महोदय के आदेशानुसार CFO फिरोजाबाद महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्त FS प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के थानों/चौकी में उपस्थित पुलिस कर्मियों को अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी एवं सुरक्षित संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
@fireserviceup
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
जनपद फर्रुखाबाद में आज बाढ़ प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री, आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास का भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र एवं आपदा मोचक निधि से राहत राशि का वितरण किया।
आपदा की इस कठिन घड़ी में डबल इंजन सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है और आप तक हर मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, त्वरित समन्वय एवं कार्रवाई को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “उत्तर प्रदेश राज्य साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (UPS4C)” के गठन का निर्णय लिया गया है।
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
दिनांक 03-09-2026 को DG,ADG UP F&ES एवं SSP,अलीगढ़ महोदय के आदेशानुसारCFO Aihके निर्देशन में प्रभारियो द्वारा अग्निशमन प्रशिक्षण केअंतर्गत विभिन्न थानों व चौकियों पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को प्राथमिकअग्निशमन उपकरणों के प्रभावी एवं सुरक्षित संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया|
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
ADG महोदया, UPF&ES के आदेशानुसार, SP महोदय के निर्देशन में दिनाँक 03.09.2026 को जनपद में संचालित आतिशबाजी विक्रय/भंडारण/निर्माण स्थलों का अग्निसुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया और संचालको को अग्निशमन यंत्रो को चलाने की प्रयोगविधि बताई गई।
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
श्री मुथा अशोक जैन, महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवाएँ, के अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती पद्मजा चौहान एवं मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा उनके सेवाकाल के दौरान किए गए समर्पण, उत्कृष्ट कार्य एवं बहुमूल्य योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
#UPFireAndEmergencyServices #UPPolice #Retirement #Farewell
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
अपर पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. अग्निशमन तथा आपात सेवा के आदेशानुसार प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रदेश के समस्त जनपदों में आयोजित की जाने वाली साप्ताहिक ड्रिल के क्रम में आज आधुनिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं उपयोग का अभ्यास किया गया।
ड्रिल का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों की दक्षता, कार्यकुशलता एवं तत्परता में निरंतर वृद्धि करना है, ताकि आपातकालीन स्थिति में न्यूनतम समय में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।
#UPFireService #UPPolice #FireDrill #EmergencyResponse
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
सन् 1997 बैच के फायरमैन तथा वर्तमान में कासगंज में तैनात फायरमैन राजेश कुमार के दुःखद निधन पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और प्रियजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
शत्-शत् नमन। 🙏
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
80वें स्वतंत्रता दिवस पर Fs-हजरतगंज पर DIG,F&ES,UPमहोदय द्वारा झण्डारोहण,राष्ट्रगान,राष्ट्रगीत के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई व अधि/कर्म को कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों के निर्वहन का संकल्प दिलाया गया व DG,F&ES,UPमहोदय द्वारा अधि/कर्म को प्रशस्तिपत्र/उपहार प्रदान किया गया
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारा कर्तव्य भी है।
आज 15 अगस्त के पावन अवसर पर हम उन सभी अमर वीरों को नमन करते हैं, जिनके त्याग, संघर्ष और बलिदान से हमारा देश स्वतंत्र हुआ।
उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा राष्ट्र की सेवा, जन-जीवन की सुरक्षा और आपदा के समय त्वरित सहायता के अपने संकल्प के साथ सदैव तत्पर है।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सुरक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
🇮🇳 जय हिन्द! जय भारत! 🇮🇳
#स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay2026 #आजादी_का_अमृत #उत्तर_प्रदेश_अग्निशमन_तथा_आपात_सेवा #FireService #JaiHind #ViksitBharat
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित ADG महोदया 🇮🇳
15 अगस्त 2026 के पावन अवसर पर श्रीमती पद्मजा चौहान, अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा को उनके विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवाकाल, असाधारण कार्यकुशलता, कर्तव्य के प्रति समर्पण एवं उल्लेखनीय सेवा के लिए President’s Medal for Distinguished Service (PSM) से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, सेवा के प्रति प्रतिबद्धता एवं विभाग को प्रभावी ढंग से दिशा प्रदान करने में उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान है।
उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा के लिए यह गौरव का क्षण है।
#IndependenceDay2026 #PSM #PresidentsMedal #UPFireService #DistinguishedService
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित हुए उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा के 16 कर्मी 🇮🇳
15 अगस्त 2026 के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा के कर्मियों को उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं कर्तव्यपरायणता के लिए राष्ट्रपति के वीरता पदक (Gallantry Medal) से सम्मानित किया गया।
गाजियाबाद में बहुमंजिला आवासीय भवन में हुए अग्निकांड- 10 कर्मी
दिनांक 03/04 मार्च 2026 की रात्रि सुनेहरी रेजीडेन्सी सोसायटी, 27 न्यू अजन्ता पार्क, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद में बहुमंजिला आवासीय भवन में हुए विकराल अग्निकांड में अग्निशमन एवं आपात सेवा के कर्मियों ने अदम्य शौर्य और उत्कृष्ट साहस का परिचय देते हुए भवन में फँसे लगभग 160 व्यक्तियों के जीवन तथा करोड़ों रुपये की संपत्ति को बचाया।
इस वीरतापूर्ण कार्य के लिए सम्मानित कर्मी:
श्री राहुल पाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी — Gallantry Medal, 1st Bar
श्री मूलचन्द्र सिंह, लीडिंग फायरमैन — Gallantry Medal
श्री नेत्रपाल सिंह, लीडिंग फायरमैन — Gallantry Medal
श्री सतेन्द्र सिंह, फायर सर्विस चालक — Gallantry Medal, 1st Bar
श्री रामपाल सिंह, फायर सर्विस चालक — Gallantry Medal
श्री जोगेन्द्र सिंह, फायरमैन — Gallantry Medal, 1st Bar
श्री विनय यादव, फायरमैन — Gallantry Medal
श्री आयुष्मान कुमार शर्मा, फायरमैन — Gallantry Medal, 1st Bar
श्री दीपक कुमार-I, फायरमैन — Gallantry Medal
श्री उमाकांत शुक्ला, फायरमैन — Gallantry Medal
🏥 लखनऊ अस्पताल अग्निकांड -6 कर्मी
दिनांक 14 अप्रैल 2025 को लोकबन्धु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में हुए अग्निकांड के दौरान अग्निशमन एवं आपात सेवा के कर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 232 रोगियों, उनके परिचारकों तथा चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य चिकित्सा सहायकों के अमूल्य जीवन को सकुशल एवं सुरक्षित बचाया।
इस साहसपूर्ण कार्य के लिए सम्मानित कर्मी:
श्री सुशील कुमार, अग्निशमन अधिकारी — Gallantry Medal
श्री धर्मपाल सिंह, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय अधिकारी — Gallantry Medal
श्री सुमित प्रताप सिंह, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय अधिकारी — Gallantry Medal
श्री प्रवेश कुमार, फायरमैन — Gallantry Medal
श्री विवेक कुमार पटेल, फायरमैन — Gallantry Medal
श्री पुष्पेन्द्र सिंह, फायरमैन — Gallantry Medal
उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा के इन वीर कर्मियों का साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इन वीर योद्धाओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
आज दिनांक:11.08.2026 को महानिदेशक,उ० प्र० अग्निशमन तथा आपात सेवाएं महोदय द्वारा अग्निशमन केंद्र हजरतगंज,लखनऊ का मुआयना किया गया,निरीक्षण के दौरान विशिष्ट अग्निशमन वाहनों के कार्यप्रणाली एवं क्षमता का जायजा लिया गया एवं उपस्थित अधि0/कर्म0 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया @AdminLKO
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
आज रात्रि में कांवड़ मार्ग स्थित शिविरों का निरीक्षण कर शिवभक्तों हेतु की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सतत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
#Baghpat #KanwarYatra #ShravanMela
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
दिनांक 04.08.2026 को ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित ILGIM कंपनी में फायर फाइटिंग के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए फायर सर्विस चालक स्व० तीर्थपाल सिंह एवं फायरमैन स्व० रोहित यादव के असामयिक एवं दुःखद निधन पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत वीर अग्निशमन कर्मियों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रियजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित सर्वोच्च बलिदान को शत्-शत् नमन।
Baghpat Fire & Emergency Services retweeted
कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध बनाने हेतु उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।
श्रीमती पद्मजा चौहान, अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा के निर्देशन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। कांवड़ मार्गों पर अस्थायी फायर स्टेशन, हाई-स्पीड फायर बाइक, दमकल वाहन एवं प्रशिक्षित अग्निशमन कर्मियों की तैनाती के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
उक्त संबंध में प्रिंट मीडिया में प्रकाशित खबरें..........
"सुरक्षित कांवड़ यात्रा—हमारी प्रतिबद्धता, आपकी सुरक्षा।"



















































