आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को हम सबकी आदर्श त्यागी जननेता परम आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के द्वारा जारी किया गया अति महत्वपूर्ण ट्वीट...एवं बहुजन समाज पार्टी परिवार की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री जी की मां के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि💐💐💐 सादर सहित जय भीम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री योगी आदित्यनाथ जी की माता श्रीमती सावित्री देवी का आज उनके गाँव में निधन हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार सहित सभी रिश्तेदारों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
इस बार बहन जी की लखनऊ में होने जा 06 दिसंबर की महारैली में आकाश आनंद जी शामिल नहीं होंगे क्योंकि उनकी जनसभा उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की लक्सर आयोजित होगी जहां बहनजी का संदेश उत्तराखंड के लोगों के बीच में रखेंगे और परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें जीवन संघर्ष को याद करेंगे। लेकिन हमारे कुछ साथी खासकर युवा वर्ग के जो पार्टी कार्यकर्ता है वह चाहते हैं कि आकाश आनंद जी भी बहनजी के साथ उस महारैली का हिस्सा बनें और अपने जोशीले अंदाज़ में युवाओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव को लेकर हुंकार भरे लेकिन उन सभी युवा साथियों से मैं कहना चाहता हूँ कि बसपा का उद्देश्य सिर्फ़ राजनीतिक फ़ायदा उठाना ही नहीं बल्कि सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करना भी ज़रूरी है,पूरे देश में मान्यवर कांशीराम और बाबा साहब के विचारों आगे बढ़ना है क्योंकि बसपा का सिर्फ़ राजनीतिक लाभ लेने का ही उद्देश्य होता तो आकाश आनंद ही नहीं बल्कि पूरी बसपा उत्तर प्रदेश तक ही सीमित रहती और फिर बहुजन आंदोलन की लड़ाई देश भर तक नहीं पहुंच पाती और ना ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सहित तमाम बहुजन समाज में जन्मे संत महापुरुष घर घर पहुँच पाते इसलिए आकाश आनंद को अगर बहनजी ने उत्तर प्रदेश के बाहर भेजा है तो समझिए उनको बहुजन आंदोलन की गति देने के लिए ही भेजा है और अगर बहुजन मिशन आंदोलन को गति मिलेगी तो निश्चित ही हम राजनीतिक रूप और देशभर में मजबूत होंगे....
#बसपा_हमारे_महापुरुषों_का_मिशन_है
बलिया की धरती पर प्रिंस युकेश सिंह का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत। लखनऊ में परम आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी से आशीर्वाद प्राप्त कर वापसी के दौरान प्रिंस युकेश सिंह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से उतरकर गाजीपुर की सीमा पार करते हुए बलिया जनपद में प्रवेश कर चुके हैं। बलिया की धरती पर पहुंचते ही हजारों की संख्या में उमड़े लोगों ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह जनसमर्थन और लोगों का उत्साह अपने आप में खास है_ #जय_बसपा 🐘🐘🐘🐘
आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को हम सबकी आदर्श त्यागी जन् नेता परम आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के द्वारा जारी किया गया अति महत्वपूर्ण ट्वीट _सादर सहित जय भीम 🙏
मेरिट (योग्यता) आखिर है क्या..? सुनिए प्रो. विवेक कुमार जी को।
जब हजारों वर्षों से वंचित रखे गए समाज को बराबरी का अवसर देने की बात आती है, तो मेरिट का सवाल क्यों उठाया जाता है? आखिर हजारों वर्षों के सामाजिक अन्याय और वंचना की भरपाई महज 75 वर्षों में कैसे संभव है..? सामाजिक न्याय, समानता और जातिगत भेदभाव की वास्तविकता को समझने के लिए यह विचार जरूर सुनिए।
धरती आबा, बिरसा मुंडा जी को वास्तविक सम्मान देने का काम बसपा सरकार में बहन सुश्री मायावती जी ने अंबेडकर जी सामाजिक परिवर्तन स्थल गोमतीनगर लखनऊ में उनकी बड़ी प्रतिमा लगवाकर किया है बाकी सभी पार्टियों, कांग्रेस, सपा, भाजपा, आदि का भी शासन रहा है लेकिन किसी ने नाम लेने का काम नहीं किया, गाल बजाने को आगे आ जाते हैं, बिरसा मुंडा जी को कोटि कोटि नमन🙏 जय भीम गाडगे कांशीराम,
अखिलेश यादव का कहना है कि कांग्रेस ने उनसे गठबंधन मे 181 सीटें मांगी हैं। क्या लगता हैं कांग्रेस अखिलेश यादव को ऐसे ही डरा धमकाकर 150 के आसपास सीटे पाने मे कामयाब हो जाएंगी या नही..? दरअसल कांग्रेस को भाजपा को हराने में कोई इन्टरेस्ट नहीं है,वो अखिलेश यादव पर प्रेशर बनाकर सिर्फ अपनी पार्टी मजबूत करने के लिए लड़ रही है।कांग्रेस ने पहले 200 सीटें मांगी,अब थोड़ा रियायत देकर 181 तक आ गए जबकि अकेला लड़ने की स्थिति मे कांग्रेस 181 कैंडिडेट ढूँड लाए,वो भी एक बड़ी चुनौती होगी। अगर यही सौदेबाजी कांग्रेस बहनजी के साथ करने का काम करती तो बहनजी स्पष्ट शब्दो मे बोलती कि गठबंधन करना है तो 45 -50 सीटे मिलेंगी वरना भागो यहाँ से और फिर गठबंधन के लिए दरवाजा खिड़की सब बंद हो जाते। अखिलेश यादव में अकेला चुनाव लड़ने की कभी हिम्मत ही नहीं है।ऐसे में कांग्रेस की नीति देखकर लग रहा है कि कांग्रेस अखिलेश यादव को अंतिम दिन तक ऐसे ही बेवकूफ बनाती रहेंगी और फिर अकेले चुनाव में उतरेंगी या फिर अखिलेश यादव को डराने में कामयाब होकर 140-150 सीटे पाकर यूपी में मृत पड़ी कांग्रेस को जिन्दा करने मे कामयाब हो जाये।
अखिलेश यादव का डर देखकर लग रहा है कि कांग्रेस सपा को निगलने में कामयाब हो जायेंगी। वैसे भी मुसलमानों की भयंकर नाराजगी के बाद सपा मुखिया डरे सहमे नजर आ रहे हैं। ऊपर से पैसे के लालच मे भाजपा समर्थित सांसद के पुत्र को राज्यसभा सांसद बनाना और एक राज्यसभा सीट वैसे ही भाजपा को गिफ्ट में देकर जो भाजपा से अंदरूनी प्रेम कथा चल रही हैं,वो अब सबके सामने आ चुकी है।
शायद यूपी का ये विधानसभा चुनाव सपा के लिए वाटरलु साबित हो,इसीलिए अखिलेश यादव कांग्रेस की जी हुजुरी करके अपनी इज्जत बचाने की कोशिश मे लगे हैं या कहानी कुछ और हैं - ये समय बतायेंगा.....
सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! लोक आस्था का यह अद्वितीय पर्व सभी के जीवन में उमंग और उत्साह का नव प्रकाश लेकर आए, भगवान भास्कर और छठी मइया के आशीर्वाद से हर घर-आंगन धन-धान्य से परिपूर्ण रहें, सबके जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं आनंद का वास हो, सबका मंगल व कल्याण हो, सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों; यही प्रार्थना है।
कांग्रेस ने बाबा साहब को ना सम्मान दिया ना ही भारत रत्न दिया। BSP के सशर्त समर्थन पर वीपी सिंह ने उन्हें भारत रत्न दिया तो BJP ने समर्थन वापस ले लिया बाबा साहब को मिले सम्मान से नफ़रत में BJP ने सरकार गिरा दी थी। इसलिए दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं,
एक नागनाथ है तो दूसरा सांपनाथ।
@AnandAkash_BSP ✍️
आज बिजनौर की धरती पर @AnandAkash_BSP जी का आगमन केवल एक जनसभा नहीं, बल्कि नई सोच,नई ऊर्जा और परिवर्तन के संकल्प का प्रतीक है। उनकी विचारधारा में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य,शिक्षा के विस्तार, रोजगार के अवसर,सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की झलक दिखाई देती है_जय बसपा 🐘🐘🐘
#बसपा_हमारे_महापुरुषों_का_मिशन_है
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा /लोकसभा सांसद परम आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर छोटे भाई श्री जयवीर सिंह गौतम जी को लखनऊ मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी बनाए जाने पर माननीया बहन जी का बहुत बहुत आभार साथ में मंडल प्रभारी जी को बहुत बहुत बधाई....
जय भीम जय बसपा....
**बसपा में सतीश चंद्र मिश्रा का नाम आते ही कुछ तथाकथित क्रांतिकारियों की विचारधारा क्यों जाग जाती है..?*कांग्रेस,भाजपा,सपा,आम आदमी पार्टी और राजद में ब्राह्मण नेता हों तो कोई सवाल नहीं उठाता,लेकिन बहुजन समाज पार्टी में सतीश चंद्र मिश्रा की मौजूदगी कुछ लोगों को क्यों खटकती है..? आखिर यह कैसी विचारधारा है..?
*दूसरी पार्टियों में स्वीकार्य,लेकिन बसपा में आपत्ति!**यह क्रांति नहीं,बल्कि राजनीतिक दोगलापन है,इससे भी बढ़कर मानसिक दिवालियापन है,बसपा की राजनीति सर्वसमाज की भागीदारी और सामाजिक भाईचारे की राजनीति है। ऐसे लोग
नेहरू-गांधी पर चुप
वाजपेयी पर चुप
माता प्रसाद पांडेय,मनोज झा और ममता बनर्जी पर चुप लेकिन बसपा में सतीश चंद्र मिश्रा का नाम आते ही इनके दिमाग में अचानक क्रांति का सायरन बजने लगता है! सवाल सीधा है—विरोध व्यक्ति की विचारधारा और नीतियों का है या सिर्फ बसपा का..? विरोध करना है तो सबका कीजिए,वरना अपनी विचारधारा का पैमाना सबके लिए एक रखिए... जय बसपा 🐘🐘
#सर्वजन_हिताय_सर्वजन_सुखाय
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव " श्री सतीश चंद्र मिश्र जी" को जन्मदिन हार्दिक बधाईयां जिला उपाध्यक्ष " बसपा " लखीमपुर खीरी
आज दिनांक 8 नवंबर 2026 को हम सबकी आदर्श त्यागी जन् नेता परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के द्वारा जारी किया गया अति महत्वपूर्ण ट्वीट _Sadar सहित जय भीम
समस्त बहुजन समाज से मेरी एक विशेष अपील______ कुशवाहा,मौर्य,शाक्य,सैनी,कोइरी,काछी,लोधी,पाल,गड़रिया,निषाद,मल्लाह,केवट,बिंद,प्रजापति,कुम्हार,विश्वकर्मा,लोहार,बढ़ई,तेली,नाई,धोबी,पासी,जाटव,चमार,वाल्मीकि,कोरी,खटिक,धानुक,बुनकर,कहार,कश्यप और समस्त पिछड़े,दलित एवं वंचित समाज के भाइयों-बहनों से मेरा निवेदन है। आप सभी बहुजन समाज की ताकत हैं।आप सभी के संघर्ष,योगदान और सामाजिक भागीदारी से बहुजन समाज का निर्माण होता है। हमारे समाज का इतिहास बहुत समृद्ध रहा है। हमारे बीच ऐसे अनेक महापुरुष पैदा हुए,जिन्होंने शिक्षा,समानता,सामाजिक न्याय और मानवता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। जरा अपने महापुरुषों को याद कीजिए महात्मा ज्योतिबा फुले,माता सावित्रीबाई फुले,छत्रपति शाहूजी महाराज,डॉ.भीमराव अंबेडकर,मान्यवर कांशीराम साहब,तथागत गौतम बुद्ध,संत रविदास,संत कबीर,संत गाडगे बाबा,बिरसा मुंडा,नारायण गुरु,पेरियार ई.वी.रामासामी,महाराजा बिजली पासी,वीरांगना ऊदा देवी पासी,झलकारी बाई,अवंतीबाई लोधी,राजा सुहेलदेव,निषादराज गुह,संत सेवालाल महाराज,गुरु घासीदास और अन्य तमाम सामाजिक परिवर्तन के महानायक।
इन महापुरुषों ने हमें स्वाभिमान,शिक्षा, संगठन और संघर्ष का रास्ता दिखाया। आपको याद होगा कि जब उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनी और बहन कुमारी मायावती जी मुख्यमंत्री बनीं,तब उन्होंने उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज की ऐसी ऐतिहासिक विरासत खड़ी की,जिसकी कल्पना करना भी कभी मुश्किल माना जाता था। जिस प्रदेश में बहुजन समाज के महापुरुषों को सम्मानजनक स्थान देने की बात सोचना भी आसान नहीं था,उसी प्रदेश में बहन जी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर,मान्यवर कांशीराम साहब,महात्मा ज्योतिबा फुले,माता सावित्रीबाई फुले और छत्रपति शाहूजी महाराज सहित अनेक महापुरुषों के नाम पर स्मारक,पार्क और प्रतिमाएं स्थापित करवाकर उन्हें सार्वजनिक पहचान और सम्मान दिलाया। बहन जी ने केवल पार्क और स्मारक नहीं बनवाए,बल्कि बहुजन समाज की आने वाली पीढ़ियों के लिए अपने इतिहास,अपने महापुरुषों और अपने स्वाभिमान की पहचान स्थापित की। सत्ता परिवर्तन के बाद इस विरासत को लेकर कई विवाद हुए और इसे कमजोर करने के प्रयास भी हुए,लेकिन बहन जी द्वारा स्थापित की गई ऐतिहासिक पहचान आज भी उत्तर प्रदेश में मौजूद है। इसलिए मेरी सभी जातियों और समुदायों से अपील है कि जातियों में बंटकर अपनी सामूहिक ताकत को कमजोर मत कीजिए,अपने महापुरुषों के संघर्ष को याद कीजिए और उस राजनीतिक ताकत को पहचानिए,जिसने उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज के महापुरुषों को सम्मान और पहचान दिलाने का काम किया। आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज की एकजुटता को मजबूत कीजिए और बहन कुमारी मायावती जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास कीजिए। यह लड़ाई किसी एक जाति की नहीं है। यह सभी बहुजन समाज की आने वाली पीढ़ियों के सम्मान,स्वाभिमान,सामाजिक न्याय और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखने की लड़ाई है।
याद रखिए,महापुरुष किसी एक जाति की संपत्ति नहीं होते,उनके विचार पूरी मानवता की धरोहर होते हैं।_जय भीम 🙏
पढ़ा लिखा युवा जब बोलता है, तो वो फ्यूचरिस्टिक मुद्दों पर बोलता है, आधा पाधा नहीं करता। ये सच है AI ने कॉरपोरेट से लेकर कारीगिरी तक सब जगह अपना इंपैक्ट डाला है। जो AI पर सवार नहीं होगा वो मारा जायेगें। पर सवाल ये भी है, जो लोग 2 वक्त के खाने के लिए जद्दोजेहद कर रहे है वो अपने बच्चों को AI कैसे सिखाएंगे। जिन बच्चों का भविष्य सरकार ने स्कूल बंद कर के अधर में डाल दिया वो कैसे इस बला से मुकाबला करेंगें। इसलिए आपको ऐसा नेता चुनना होगा जो सरकारी स्कूल तक AI जैसे सब्जेक्ट को पहुंचा सके। आपके बच्चों के भविष्य को सवार सके। बहन जी नियत और नियति में कोई अंतर नहीं है। वो जो कहती है, वो करती है। हमारा कोई जिंदा मसीहा नहीं है, सिवाय बहन जी के एक बहन जी ही है जो आपके बच्चों के भविष्य के लिए कुछ कर सकती हैं।
वरना आपको दाल रोटी तक ही सीमित कर दिया जाएगा 2 समय के खाने को विकास समझा दिया जाएगा।
#बसपा_का_बढ़ता_जनाधार
#बसपा
#आकाश_आनंद
#बहन_जी_का_शासन



























