Official handle of the Chief Electoral Officer, Uttar Pradesh.

Uttar Pradesh, India
Joined October 2011
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पहली बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है । किसी भी कार्य को पहली बार करने में ग़लतियाँ होने की संभावना रहती है। मतदाता सूची 14,81,310 प्रविष्टियों में से कुल 158 ऐसी प्रविष्टियाँ हैं जिनमें मतदाताओ अथवा उनके संबंधियों के नाम अजीब प्रतीत हो रहे हैं। इन नामों का अजीबोगरीब होना इसी प्रकार की एक गलती है। सॉफ़्टवेयर द्वारा अंग्रेज़ी में टाइप किए गए नामों को हिंदी में ट्रांसलिटरेट करना था परंतु संभवत किसी त्रुटि की वजह से ट्रांसलेट कर दिया। उदाहरण के तौर पर किसी मतदाता का नाम रामहित यादव है तो उसको अंग्रेज़ी में टाइप करने समय यदि त्रुटिवश Ramhit Yadav के स्थान पर Ram hit Yadav टाइप कर दिया तो सॉफ्टवेयर द्वारा इसे ‘राम ने यादव को मारा’ ट्रांसलेट कर दिया। इस प्रकार उत्पन्न हुई ग़लतियाँ को एडिट कर सुधार करने की व्यवस्था थी परंतु जहाँ लोग सावधान नहीं रहे उस जगह इस प्रकार की ग़लतियाँ बनी रही। पिता के स्थान पर B Com टाइप करना मानवीय भूल अथवा लापरवाही है।मंडलायुक्त इस मतदाता सूची में निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ERO) हैं तथा संबंधित जिले के जिला अधिकारी AERO हैं । मतदाता सूची को सभी ग़लतियों से मुक्त रखना इनकी ज़िम्मेदारी है। उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। मतदाताओ को इस गलती की वजह से कोई परेशानी न हो इसके निर्देश जिला अधिकारियों को दे दिए गए हैं । @ECISVEEP
29
14
6
44
4,554
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश। प्रेस विज्ञप्ति उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचक नामावली हुई आनलाइन तैयार मतदाताओं को आनलाइन आवेदन करने की भी दी गयी सुविधा घर बैठे अपने मतदेय स्थल तथा मतदाता क्रमांक की मिली जानकारी दिनांक: 22 अक्टूबर, 2026 उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची को तैयार करने की समस्त गतिविधियां वेबसाइट www//ceouttarpradesh.nic.in के माध्यम से आनलाइन की गयी। इससे पूर्व के निर्वाचनों की मतदाता सूची को जनपद स्तर पर मैनुअल रूप में तैयार कर उपयोग की जाती थी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश 05 सितम्बर, 2016 में उल्लिखित है कि सभी पात्र व्यक्तियों का पंजीयन करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भरने की सुविधा उपलब्ध करायी जानी चाहिए। आवेदनकर्ताओं का पंजीयन करने के लिए पहली बार आनलाइन पोर्टल विकसित किया गया, जिसके माध्यम से घर बैठे आवेदक को अपना फार्म आनलाइन भरने की सुविधा दी गयी। विकसित पोर्टल के माध्यम से अर्हता तिथि 01 नवम्बर, 2025 के आधार पर खण्ड स्नातक में 2,91,273 एवं खण्ड शिक्षक में 52,082 कुल 3,43,355 आवेदकों ने अपना आनलाइन पंजीयन कराया। इसके उपरान्त 06 जनवरी, 2026 को आनलाइन माध्यम से अन्तिम मतदाता सूची तैयार कर समस्त जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित की गयी। 06 जनवरी, 2026 की अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची के उपरान्त नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन से संबंधित आवेदन सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा किये गये। साथ ही प्रतिमाह आवेदन का निस्तारण कर पूरक सूची के रूप में डाउनलोड कर वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया एवं समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को अवगत भी कराया गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व पूरक सूची को वेबसाइट पर लगाने की व्यवस्था नहीं थी जिसके कारण सर्वसाधारण एवं राजनैतिक दलों को पूरक सूची में हुए परिवर्धन, विलोपन एवं संशोधन की जानकारी सुचारू रूप से नहीं हो पाती थी। निर्वाचन की घोषणा से पूर्व के लम्बित समस्त आवेदनों का निस्तारण कराते हुए निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन आनलाइन किया गया। इस प्रकार कुल 14,81,310(स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) मतदाता निर्वाचक नामावली में दर्ज हुए तथा जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी अपलोड कराया गया एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को भी इसकी प्रति उपलब्ध करायी गयी। मतदाताओं को अपने मतदेय स्थल एवं मतदाता क्रमांक की घर बैठे जानकारी प्राप्त करने हेतु एक नवीन पहल प्रारम्भ की गयी जिसके अन्तर्गत एक पोर्टल तैयार किया गया, जिसमें मतदाता को अपना अथवा संबंधी का नाम एवं आवेदन फार्म में अंकित मोबाइल नम्बर भरकर अपने मतदेय स्थल एवं मतदाता क्रमांक की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा दी गयी। निर्वाचक नामावली हेतु यह पोर्टल 01 अक्टूबर, 2025 से प्रारम्भ हुआ था तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के आई0टी0 टीम द्वारा तकनीकी विशेषज्ञों के सहयोग से मात्र 04 माह में ही तैयार कर लिया गया। जिसमें आनलाइन आवेदन, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के लागिन, फार्म प्रोसेसिंग के चरण सम्मिलित थे। साथ ही साथ फार्म स्वीकृत/अस्वीकृत प्रक्रिया, सीरियलाइजेशन, डुप्लीकेशन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग संबंधी अन्य चरण भी समावेशित थे। उल्लेखनीय है कि इतने कम समय में पोर्टल को तैयार कर आवेदकों की सुविधा के लिए आनलाइन पोर्टल, निर्धारित समायावधि में आलेख्य निर्वाचक नामावली एवं अन्तिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया। चूंकि यह पोर्टल प्रथम बार बनाया गया, अधिकारियों एवं आपरेटर्स को पहली बार इस प्रकार के पोर्टल से प्रशिक्षित किया गया था। जनपदों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार ऐसे कतिपय मतदाता जिनके नाम अथवा संबंधी के नाम त्रुटिपूर्ण मुद्रित हैं, उनकी संख्या 150 से भी कम है, जो कि कुल मतदाताओं का 0.01 प्रतिशत है, जो अत्यन्त न्यून है। @ECISVEEP @SpokespersonECI @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi
9
13
2
31
4,658
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत की मतदाता सूची में पाई गयी गड़बड़ी के प्रकरण में वर्तमान के साथ-साथ पूर्व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विरूद्ध भी होगी विधिक कार्रवाई दोनों निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई के अतिरिक्त विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ करने के भी निर्देश मतदाता पंजीकरण केन्द्र के कम्प्यूटर सहायक (वी0आर0सी0 ऑपरेटर) की होगी सेवा समाप्त लखनऊ, 22 अक्टूबर, 2026। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के नाम के इपिक नम्बर पर किसी अन्य मतदाता का विवरण प्रदर्शित होने संबंधी शिकायत के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत से विस्तृत जांच आख्या आज प्राप्त हुई। प्राप्त जांच आख्या के अनुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत के मतदाता पंजीकरण केन्द्र के कम्प्यूटर सहायक (वी0आर0सी0 ऑपरेटर) द्वारा दिनांक 31.05.2026 से 29.08.2026 के मध्य मतदाताओं के विवरण में संशोधन हेतु कुल 13,779 फॉर्म-8 की प्रविष्टि की गयी। जिसमें से दिनांक 16.07.2026 तक कुल 4,717 फॉर्मों तथा शेष 9,062 फॉर्मों की प्रविष्टि दिनांक 17.07.2026 से 29.08.2026 के मध्य की गयी। इन सभी प्रविष्टियों से संबंधित कोई भी फॉर्म अथवा अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध नहीं पाया गया। इन 13,779 फॉर्म-8 में से कुल 10,470 फॉर्मों को स्वीकृत एवं 3,309 फॉर्मों को अस्वीकृत किया गया। इस प्रकार 10,470 प्रविष्टियों में गड़बड़ी पायी गयी। प्रविष्टियों में गड़बड़ी के लिए जिम्मेवार 127-पीलीभीत के मतदाता पंजीकरण केन्द्र के कम्प्यूटर सहायक (वी0आर0सी0 ऑपरेटर) तथा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत में दिनांक 16.07.2026 तक एवं दिनांक 17.07.2026 से 29.08.2026 तक तैनात निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ई0आर0ओ0) को इस प्रकरण में दोषी मानते हुए इनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-32 एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही प्रकरण में संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की भूमिका के संबंध में भी गहनता से जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। प्रकरण में दोषी पाये जाने के लिए विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत के मतदाता पंजीकरण केन्द्र के कम्प्यूटर सहायक (वी0आर0सी0 ऑपरेटर) की सेवा समाप्ति के आदेश दिये गये हैं। दोनों निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ई0आर0ओ0) के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ किये जाने के निर्देश भी दिये गये हैं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की समाप्ति (दिनांक 10.04.2026) से लेकर दिनांक 21.10.2026 के मध्य मतदाता पंजीकरण केन्द्र के कम्प्यूटर सहायक (वी0आर0सी0 ऑपरेटर) द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रविष्ट किये गये समस्त फॉर्म-6 तथा नाम विलोपित किये जाने हेतु प्रविष्ट समस्त फॉर्म-7 की भी गहन जांच कराकर विस्तृत आख्या एक दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत को दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त फॉर्म-8 संबंधी जिन प्रविष्टियों में गड़बड़ी पायी गयी है, उन सभी प्रविष्टियों को नियमानुसार मानक के अनुरूप ठीक कराने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। @ECISVEEP @SpokespersonECI @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi
69
49
21
164
48,310
इलाहाबाद -झाँसी स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कुछ अजीब से नामों के मिलने की सूचना कुछ घंटों पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है । मंडलायुक्त झाँसी जो इस निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हैं को इस मामले की जांच कर आख्या दोपहर तक उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित कर दिया गया है ।
77
67
22
251
38,230
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत की मतदाता सूची में पाई गयी त्रुटियों पर कड़ा रूख त्रुटियों के लिए जिम्मेवार अधिकारी एवं कर्मचारी के विरूद्ध विधिक कार्रवाई के निर्देश संबंधित को तत्काल मतदाता सूची के कार्य से हटाये जाने के निर्देश लखनऊ, 21 अक्टूबर, 2026। 127-पीलीभीत विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के नाम के इपिक नम्बर पर किसी अन्य मतदाता का विवरण प्रदर्शित होने संबंधी शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए आज प्रकरण की जांच जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत से करायी गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त आख्या के अनुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत की मतदाता सूची में जांचोंपरांत कतिपय मतदाताओं के इपिक नम्बर को ऑनलाइन सर्च करने पर किसी अन्य मतदाता का विवरण प्रदर्शित होता पाया गया। इस प्रकार की त्रुटियों को तत्काल ठीक करने एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा वीआरसी ऑपरेटर को मतदाता सूची के कार्य से तत्काल हटाये जाने तथा उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-32 एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही इस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के उत्तरदायित्व के संबंध में स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जनपद पीलीभीत के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की इस बिन्दु पर गहनता से जांच कर विस्तृत आख्या दो दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत को दिये गये हैं। उत्तर प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए अपने जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की इस बिन्दु पर गहनता से जांच कर दो दिवस में आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दे दिये गये हैं। @ECISVEEP @PTI_News @ANI @ians_india @DDNewslive @aajtak @bharat_samachar @abplive @ndtvindia @news24tvchannel @CNNnews18 @republic
237
192
105
487
326,996
Office of the Chief Electoral Officer, Uttar Pradesh (Press Release) Strict Stance on Errors Found in the Voter List of Assembly Constituency 127-Pilibhit Instructions for Legal Action Against Officials and Employees Responsible for Errors Instructions to Immediately Remove the Concerned from Voter List Duties Lucknow, 21 October, 2026. Taking swift cognizance of a complaint regarding the display of details of another voter against the EPIC numbers of voters listed in the voter list of Assembly Constituency 127-Pilibhit, the matter was investigated today through the District Election Officer, Pilibhit. According to the report received from the District Election Officer, upon subsequent checks in the voter list of Assembly Constituency 127-Pilibhit, it was found that searching certain voters' EPIC numbers online displayed details of other voters. Instructions have been issued to immediately rectify such errors and to forthwith remove the Electoral Registration Officer and VRC Operator of Assembly Constituency 127-Pilibhit from voter list duties, as well as to initiate legal action against them under Section 32 of the Representation of the People Act, 1950, and relevant sections of the Bharatiya Nyaya Sanhita. At the same time, instructions have been given to provide a clear report regarding the responsibilities of the Assistant Electoral Registration Officers of this assembly constituency. The District Election Officer, Pilibhit, has been directed to conduct a thorough review of the voter lists of all assembly constituencies in the district on this point and submit a detailed report within two days. All District Election Officers of Uttar Pradesh have been directed to take note of this matter, conduct a thorough review of the voter lists of all assembly constituencies in their districts on this point, and furnish a report within two days. @ECISVEEP @PTI_News @ANI @ians_india @DDNewslive @aajtak @bharat_samachar @abplive @ndtvindia @news24tvchannel @CNNnews18 @republic
7
13
7
42
17,086
*कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश* (प्रेस विज्ञप्ति) *विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदाता सूची में लिपिकीय त्रुटियों के कारण किसी मतदाता को मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा* *मतदाता की पहचान सुनिश्चित होने पर मतदान कराने के निर्देश* लखनऊ, 21 अक्टूबर, 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक एवं 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर, 2026 को होने वाले मतदान के दिन मतदाता सूची में मतदाता के विवरण में आंशिक लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियां होने के आधार पर किसी भी मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। इस संबंध में समस्त संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचता है और पीठासीन अधिकारी अथवा मतदान अधिकारी को मतदाता सूची में उसके विवरण में लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी अशुद्धियां दिखाई देती हैं, तो ऐसी स्थिति में मतदाता की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। यदि मतदान अधिकारी मतदाता द्वारा प्रस्तुत अनुमन्य दस्तावेजों अथवा मतदाता सूची में दर्ज अन्य विवरणों के आधार पर इस बात से संतुष्ट हो जाता है कि संबंधित व्यक्ति वही मतदाता है, जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, तो ऐसी लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियों को नज़रअंदाज़ करते हुए उसे मताधिकार का प्रयोग करने की अनुमति दी जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मतदान प्रक्रिया के दौरान इन निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि केवल मामूली लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियों के कारण किसी पात्र मतदाता को मतदान से वंचित न होना पड़े। साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को इस संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। @ECISVEEP @SpokespersonECI @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi
16
38
5
61
11,318
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 से जुड़े अधिकारियों के मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन से अंतिम प्रकाशन तक आयोग की अनुमति के बिना नहीं होंगे स्थानांतरण लखनऊ, 21 अक्टूबर, 2026 | भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक लगाने के निर्देश दिये गए हैं। पुनरीक्षण कार्य से जुड़े अधिकारियों को आलेख्य प्रकाशन से अंतिम प्रकाशन तक बिना आयोग की अनुमति के स्थानांतरित नहीं किया जा सकेगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-13 CC के अन्तर्गत मतदाता सूची की तैयारी, पुनरीक्षण एवं संशोधन के कार्य से जुड़े अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जाते हैं और जिस अवधि में वे इस प्रकार तैनात किये जाते हैं, उस अवधि में वे आयोग के नियंत्रण, पर्यवेक्षण और अनुशासन के अधीन कार्य करते हैं। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एकीकृत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 12 नवम्बर, 2026 को किया जाएगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया के दौरान 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी, जिनका नियमानुसार निस्तारण 28 दिसम्बर, 2026 तक किया जाएगा। इसके उपरान्त मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण अवधि के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित पुनरीक्षण कार्य में लगे हुए अधिकारियो के पद रिक्त नहीं रखे जाएंगे। साथ ही, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य से जुड़े किसी भी अधिकारी का स्थानांतरण आयोग की पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से संबंधित विभागों को अवगत करा दिया गया है। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का कार्य निर्धारित समयसीमा में सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाएगा। @ECISVEEP @SpokespersonECI @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi
6
32
64
13,542
*अति महत्वपूर्ण सूचना* *विषय- मीडिया प्राधिकार पत्र के संबंध में।* उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त मीडिया बंधुओ से अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवर्षीय निर्वाचन- 2026 के कवरेज हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत प्राधिकार पत्र प्राप्त करने के लिए दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तथा मान्यता कार्ड की फोटोकॉपी सहित मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय अनुभाग-6, पांचवां तल विकास भवन सचिवालय, जनपथ मार्केट, हजरतगंज, लखनऊ में अविलंब उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि निर्वाचन कवरेज के लिए मीडिया प्राधिकार पत्र जारी किए जाने की आवश्यक प्रक्रिया समय से पूर्ण की जा सके। @ECISVEEP @SpokespersonECI @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi
5
38
1
120
15,833
CEO Uttar Pradesh retweeted
वोटर लिस्ट में वोटर से संबंधित प्रविष्टियों में कोई सुधार करना और इसके लिए फ़ार्म आठ भरकर जमा करना भी SIR का ही एक अंग है। बिंदू देवी जी को इस बिंदु पर पुनः स्पष्टता दे दी जाएगी।
उत्तरप्रदेश ज़िला चंदौली मुग़लसराय विधानसभा 380 भाग संख्या 207 कि बीएलओ बिंदु देवी से फार्म नंबर 8 मांगने पर बीएलओ द्वारा बोला गया अभी (SIR) का काम चल रहा हैँ। अभी करेक्शन का कार्य नहीं चल रहा हैँ। @ceoup @ECISVEEP कृपा करके स्पष्ट करे फार्म नंबर 8 का कार्य चल रहा हैँ या नहीं??
5
7
34
4,080
CEO Uttar Pradesh retweeted
Name Mismatch का अर्थ है कि 27 अक्तूबर 2025 की वोटर लिस्ट में आपके पिता के नाम में तथा 2003 की वोटर लिस्ट में उनके नाम में अंतर है। इसलिए आपको नोटिस जारी किया जाएगा। चिंता की कोई बात नहीं है। नोटिस प्राप्त होने पर दस्तावेज़ी साक्ष्य दे दीजिए।
Replying to @Ero346Mub
EPIC: XGA3188711 Name: MOHD ALTAMASH मेरा नाम सभी 9 पहचान दस्तावेज़ों (Aadhaar सहित) में एक समान है, फिर भी “name mismatch” दिखाया जा रहा है। कोई notice भी प्राप्त नहीं हुआ जबकि मैं रोज़ portal check कर रहा था। यह किस नियम के तहत है?कृपया verify कर सुधार करें @ceoup @deo_azamgarh
1
11
2
19
3,917
CEO Uttar Pradesh retweeted
Replying to @ero_itwa
@ero_itwa इनकी शिकायत का शीघ्र समाधान किया जाए।
Replying to @Ejazkhan660
Field Verification Report for your application S24305O8C2101261200016 has been submitted, ECI. BLO अखिलेश कुमार फोन नहीं उठा रहा है न ही प्रोसेस आगे बढ़ा रहा है @ceoup @ECISVEEP @grok
1
5
7
2,295
CEO Uttar Pradesh retweeted
फ़ॉर्म 8 ( निवास स्थान का परिवर्तन ) भरकर पहले तो पत्नी का वोट मायके से ससुराल ले आएं । जैसे ही फ़ॉर्म 8 स्वीकार हो और Eroll Update हो जाए उसके तुरंत बाद फ़ॉर्म 8 ( प्रविष्टियां में सुधार) भर सकते हैं जिसमें Relationship type पिता की जगह पति और Relation Name बदल सकते हैं। एक दिन का इंतज़ार करने की भी आवश्यकता नहीं है।
प्रिय @ceoup सर पत्नी का वोट मायके से ससुराल ट्रांसफर होने के बाद उसमें पिता की जगह पति का नाम कितने दिनों बाद बदल सकते है? #eci
14
32
3
119
14,329
CEO Uttar Pradesh retweeted
यदि कोई नागरिक अपना Form reference no. भूल गए हैं और इस वजह से voters.eci.gov.in पर application track नहीं कर पा रहे हैं, इसके लिए वह ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध link- “Claims and Objections” (form 9,10,11,11a,11b) पर click करें जनपद तथा विधानसभा select कर संबंधित date जिसमें form apply किया गया है pdf file (form 6 reference के लिए form 9, Form 7 reference के लिए form 10, form 8 correction reference के लिए form 11, form 8 shifting reference के लिए form 11a, 11b) download कर form reference no. ज्ञात कर सकते हैं।
Dear @ECISVEEP / @ceoup / @SpokespersonECI / @DM_Barabanki My father forgot his SRN. Please tell us how to check the application status. Please help.
13
50
85
8,933
हम “ दी रिपोर्टर्स कलेक्टिव ” द्वारा उनकी मूल कहानियों में किए गए दो ग़लत दावों को सही करके अपनी ग़लती को स्वीकार करने और तुरंत सुधारने में उठाए गए सही कदम की सराहना करते हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने "उत्तर प्रदेश के मतदाता सूची में रहस्यमय 16.18 लाख मतदाताओं को जोड़ा" शीर्षक कैसे दिया है, इस तथ्य से कि उन्होंने "16.18 लाख फॉर्म को सार्वजनिक नहीं किया गया था"। इस कार्यालय द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर उनकी प्रतिक्रिया में, उन्होंने अपने दावों के स्रोत के रूप में फिर से अपनी कहानियों के लिंक दिए हैं। यह चक्कर में चक्कर लगाने जैसा है। हम किसी भी आगे के ख़ुलासे का स्वागत करते हैं लेकिन अनुरोध करेंगे कि हमारी प्रतिक्रिया के लिए हमें पर्याप्त समय दिया जाए।
14
57
2
162
12,102