उपायुक्त श्री रवि आनंद के निर्देश पर जिले में दिव्यांगजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 19 से 27 नवंबर तक सदर अस्पताल सहित प्रतापपुर, हंटरगंज, टंडवा, सिमरिया एवं इटखोरी में निर्धारित तिथियों पर शिविर लगेंगे। @JharkhandCMO @prdjharkhand
37
उपायुक्त श्री रवि आनंद ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में जिला स्तरीय भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता–2026 का उद्घाटन किया। दो दिवसीय आयोजन में खिलाड़ी विभिन्न पारंपरिक खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। @JharkhandCMO @prdjharkhand
1
45
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत चतरा में विद्यालयों से पंचायत स्तर तक शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उपायुक्त श्री रवि आनंद के मार्गदर्शन में 28 नवंबर तक विविध कार्यक्रम जारी रहेंगे। @JharkhandCMO @prdjharkhand
33
🚤 चतरा के लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल। जल्द ही पर्यटक कयाक, पैडल, बनाना एवं अन्य बोटिंग सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे। @JharkhandCMO
@prdjharkhand
#ExploreChatra #ChatraTourism
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत चतरा जिले में विद्यालयों से लेकर पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। (1/2) @JharkhandCMO @prdjharkhand
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के अवसर पर उपायुक्त श्री रवि आनंद ने छठ तालाब घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद भोगता के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर भव्य गंगा आरती का शुभारंभ किया।
@JharkhandCMO @prdjharkhand
53
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री रवि आनंद ने गोपनीय शाखा में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया।
@JharkhandCMO @prdjharkhand
50
झारखंड स्थापना दिवस पर 'Run for Cleanliness' अभियान के तहत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हेरुआ छठ घाट तक स्वच्छता दौड़ एवं नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया। जनभागीदारी से स्वच्छ चतरा का संदेश दिया गया।
#RunForCleanliness @JharkhandCMO @prdjharkhand
38
बाल विवाह मुक्त चतरा के संकल्प के साथ जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गांव,पंचायत एवं विद्यालय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने तथा बाल विवाह की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
@JharkhandCMO @prdjharkhand
68
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद ने निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन का निर्देश दिया।
@ECISVEEP @ceojharkhand
32
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत उपायुक्त श्री रवि आनंद ने दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथों के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति आमजनों को जागरूक किया जाएगा।
#TobaccoFreeYouth @JharkhandCMO @prdjharkhand
18
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। उपायुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग एवं समाहरणालय के पदाधिकारियों व कर्मियों ने हस्ताक्षर कर तंबाकू मुक्त समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
@JharkhandCMO
27
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत उपायुक्त श्री रवि आनंद ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा आमजनों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।
#TobaccoFreeYouth @JharkhandCMO @prdjharkhand
20
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत समाहरणालय में उपायुक्त श्री रवि आनंद द्वारा दीप प्रज्वलित कर तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जागरूकता पंपलेट का विमोचन भी किया गया।
#TobaccoFreeYouth @JharkhandCMO @prdjharkhand
23
उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा की गई।लंबित भुगतान, मानव दिवस सृजन,आवास पूर्णता एवं जियो टैगिंग में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। @JharkhandCMO @prdjharkhand
52
चतरा जिले के 18 केंद्रों पर झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 दो पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न हुई। कुल 12,268 अभ्यर्थियों में से 9,428 परीक्षा में शामिल हुए। उपायुक्त ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। @JharkhandCMO
84
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, खराब सड़कों एवं गड्ढों की शीघ्र मरम्मत, भारी वाहनों की निर्धारित गति सीमा का अनुपालन तथा हिट एंड रन के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए। @JharkhandCMO
1
61
खराब मौसम के मद्देनजर कल, 30 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय, चतरा में आयोजित होने वाला जनता दरबार एवं न्यायालय कार्य स्थगित रहेगा।
56
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा परामर्शी समिति की बैठक की गई। दूध उत्पादों, मसालों, खाद्य तेल, घी एवं पेयजल की गुणवत्ता जांच तथा खाद्य प्रतिष्ठानों के नियमित निरीक्षण के निर्देश। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई। @JharkhandCMO
उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर बैठक। 1 नवंबर को जिले के 18 केंद्रों पर दो पालियों में 12,268 अभ्यर्थी होंगे शामिल। सुरक्षा, निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।
@JharkhandCMO





























































