भाजपा ने उत्तर प्रदेश के होने वाले चुनावों के लेकर नारा दिया है
कि
अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है
देश और उत्तर प्रदेश की जनता ने इस नारे को कुछ इस तरह से सुना है
अयोध्या को लूट लिया अब मथुरा की बारी है
इसलिए
राधे राधे कमल खिला दे
ताकि ये वहा भी कीचड़ फैला सके ।
1
130
Dr C P Rai retweeted
जाने का समय आ गया तो देश के प्रधानमंत्री को 7 साल के बाद याद आ रहा है की कॉरपोरेट टैक्स देने के बावजूद जनता का और देश का कोई फायदा नहीं हुआ।
उल्टा देश को इस टैक्स कट की वजह से अब तक 50 लाख करोड़ का नुकसान हुआ जिसकी भरपाई भी आम जनता ने की। महंगाई चरम पर है और नौकरियां हैं नहीं।
सिर्फ़ प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी को इलेक्टोरल बांड से लाखों-करोड़ों का फ़ायदा हुआ।
जल्द कांग्रेस आयेगी तो सबसे पहले MSMEs को मज़बूत करेगी जो भाजपा की ग़लत नीतियाँ, टैक्स और रेड कल्चर का शिकार रही।
चीन से मुक़ाबला करना है, कंगाल पाकिस्तान से नहीं।
#BREAKING
PM Modi questions corporate India: Tax cuts given, but where are the jobs and salary hikes?
Addressing FICCI, PM Modi reminded business leaders that corporate tax was cut from 30% to 22%, while individuals now pay no income tax on earnings up to ₹12 lakh under the new regime
“You always ask for more. But did you hire more employees? Did you increase their salaries?”
Tough question to India's biggest businesses!
शिक्षक और ग्रेजुएट विधान परिषद चुनावो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूछा था
कि
कांग्रेस कहा है
तो नागपुर से आवाज आई कि यहा है । वो नागपुर जो आरएसएस का हेड क्वार्टर है , जो गडकरी और फडणवीस का घर है
और
अब राजस्थान के पंचायत चुनाव में वहा भारी संख्या में जीत कर आवाज आई कि काँग्रेस यहाँ है क्योंकि गलतफहमी में आकर इसबार आप ई वी एम में मैन्युपुलेशन नही कर पाए।
असल मे पिछले सारे चुनावो के परिणाम काँग्रेस के ही पक्ष में होते अगर चुनाव आयोग ने बेईमानियां नही किया होता ।
भारत पूछ रहा है
कि
क्या कभी आप ने आरएसएस बजरंग दल और हिन्दू परिसद को हिन्दूओ की मूल समस्याओ पर बात करते या उसके लिए प्रदर्शन करते देखा है ?
भारत एक सवाल पूछ रहा है
कि
क्या आप ने आरएसएस बजरंग दल और हिन्दू परिसद को कभी बलत्कार के खिलाफ प्रदर्शन करते देखा है ?
हा किया है एक बार
अगर वो बंगाल में हुआ तो ।
7
191
उत्तर प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का समझौता अटूट है और उसमे सीट शेयरिंग भी आराम से हो जाएगी तथा किसी तरह की बाधा नही आएगी ।
इसलिए इंडिया गठबंधन में किसी भी तरह की दरार ढूढने वालो के ख्याली पुलाव धरे रह जाएंगे ।
इंडिया गठबंधन भाजपा को बुरी तरह हराएगा क्योकि इनकी अक्षमता अयोग्यता तथा अज्ञानता और असफताओ के कारण जानता इन्हें हटाने का फैसला कर चुकी है ।
Dr C P Rai retweeted
ये क़िताबें फाड़ सकते हैं, जला सकते हैं। यही इनकी फ़ितरत है।
क़िताब पढ़ने से इनका कोई वास्ता नहीं है। इनमें से किसी ने शायद पढ़ी भी नहीं होगी। पढ़ी होगी तो समझी नहीं होगी।
Dr C P Rai retweeted
ज्ञानेश कुमार गुप्ता के गुप्त षड्यंत्र पर पहले तो योगी आदित्यनाथ सवाल उठा रहे थे, लेकिन शाह के ज़रिए तानाशाह का संदेश मिलते ही इनकी बोलती बंद हो गई। क्योंकि पूरे गिरोह को मालूम है कि यदि जनता पूरा सच जान गई तो मुंह छिपाने लायक़ स्थिति नहीं बचेगी।
Dr C P Rai retweeted
पहले नोटबंदी ने आम आदमी की जेब और रोज़गार पर चोट की थी, अब वोटबंदी उसके लोकतांत्रिक अधिकार पर चोट कर रही है। नोटबंदी और वोटबंदी, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। तब सत्ता के अहंकार में जनता की कमाई और आजीविका पर चोट हुई थी, अब उसके वोट और आवाज़ पर चोट हो रही है।
वोट चोरी सिर्फ चुनाव में गड़बड़ी का मामला नहीं है। यह पीएम-एचएम की जुगलबंदी द्वारा जनता के अधिकार, उसकी आवाज़ और सरकार को जवाबदेह बनाने की ताकत पर बड़ा हमला है।
लोकतंत्र में गरीबों, मज़दूरों, किसानों, वंचितों, सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों, युवाओं और मध्यम वर्ग के पास अपनी बात मनवाने का सबसे बड़ा हथियार उनका वोट ही है। इसी वोट के डर से सरकारें जनता की सुनती हैं, अपनी नीतियों के परिणामों की परवाह करती हैं और चुनाव में जवाब देने के लिए मजबूर होती हैं।
लेकिन जब सरकार को जनता के जनादेश की परवाह नहीं रहती, जब उसे लगता है कि सत्ता में बने रहने के लिए उसे आम लोगों की नाराज़गी की चिंता करने की ज़रूरत नहीं, तब उसकी नीतियों में भी प्रधानमंत्री मोदी जैसा अहंकार दिखाई देने लगता है।
फिर दो मित्र पूँजीपतियों के कॉरपोरेट हितों को प्राथमिकता मिलती है, आम आदमी महँगाई से जूझता है, युवा रोज़गार के लिए भटकता है, किसान अपनी मांगों के लिए संघर्ष करता है और ग्रामीण मज़दूर की रोज़गार गारंटी कमजोर की जाती है। गरीब और मध्यम वर्ग पर जनविरोधी नीतियों का बोझ पड़ता है, लेकिन सरकार जवाबदेही की चिंता ही नहीं करती।
यही वोट चोरी से हक़ चोरी तक का रास्ता रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले बारह सालों में देश के हर वर्ग के साथ बार-बार यही हुआ है।
महँगाई से जेब पर चोट।
बेरोज़गारी से युवाओं के भविष्य पर चोट।
मनरेगा की जगह नई व्यवस्था से ग्रामीण मज़दूर के रोज़गार के अधिकार पर चोट।
कॉरपोरेट चंदे और नीतिगत प्राथमिकताओं से आम नागरिक की आवाज़ पर चोट।
और वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर सरकार चुनने तथा उससे जवाब मांगने के अधिकार पर चोट।
वोट सिर्फ सरकार बनाने का अधिकार नहीं है। यह सरकार को जवाबदेह बनाने का अधिकार है। गरीब का राशन, मज़दूर का काम, युवा का रोज़गार, किसान की आमदनी और मध्यम वर्ग की बचत, इन सब पर सरकार से जवाब मांगने की ताकत भी इसी वोट से आती है।
जब वोट की ताकत कमजोर होती है, तो जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही भी कमजोर पड़ती है। और जब जवाबदेही खत्म होती है, तो सत्ता का अहंकार बढ़ता है।
इसलिए हमारे लिए यह लड़ाई सिर्फ वोट बचाने की नहीं, हर नागरिक का हक़ बचाने की है।
नोटबंदी से वोटबंदी तक,
वोट चोरी से हक़ चोरी तक,
जनादेश की चोरी से जवाबदेही की चोरी तक!
वोट चोर गद्दी छोड़!
Dr C P Rai retweeted
महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू कश्मीर की 200 सीटें ऐसे लूट ली गईं।
चुनाव आयोग ने इन 200 सीटों पर आखिरी घंटे का रिकॉर्ड ही नहीं रखा कि कितने वोट पड़े, जबकि 5 बजे के बाद अचानक वोट परसेंट असाधारण तरीके से बढ़े।
चुनाव में हर वोट का रिकॉर्ड रखना जरूरी है। जिस चीज के बिना चुनाव ही संभव नहीं है, वह प्रक्रिया क्यों पूरी नहीं की गई?
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सीट पर वे 1.20 लाख वोटों से जीते। 5 बजे तक यहां 1,13,000 वोट पड़े थे लेकिन कुल वोट 2.3 लाख से ज्यादा गिने गए। यानी पांच बजे के बाद 366 बूथ पर 89,000 से ज्यादा वोट पड़ गए? यह कैसे संभव है? क्या एक मिनट में 4 या 5 लोग वोट डाल सकते हैं?
अगर यह संभव भी हो तो चुनाव आयोग ने इसका रिकॉर्ड क्यों नहीं रखा? आखिरी घंटे में बिना रिकॉर्ड के जो वोट पड़े, वे कहां से आए? इसमें ईवीएम और चुनाव आयोग का क्या रोल है?
Dr C P Rai retweeted
कोलंबिया यूनिवर्सिटी, ब्राउन या स्टैनफोर्ड में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की चर्चा को लेकर हो रही बहस में इस बिन्दु को भी शामिल करना चाहिए कि अमेरिका की यूनिवर्सिटी दुनिया भर से अलग-अलग पेशे के लोगों को बुलाती है। अलग-अलग आवाज़ों को बुलाती हैं।पत्रकारों को बुलाती हैं। एक्टिविस्ट को बुलाती है। भारत की यूनिवर्सिटी क्या ऐसा करती है? हम तो एयरपोर्ट से विद्वानों को लौटा देते हैं। इसलिए कि उनका शोध धर्म की राजनीति को सूट नहीं करता है। उन्होंने सरकार की आलोचना की है। भारत की यूनिवर्सिटी में नेता प्रतिपक्ष को बुलाया जाएगा तो वाइस चांसलर ही बैठक कैंसिल कर देंगे।आई आई टी दिल्ली से लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी, विश्व भारती यूनिवर्सिटी, प्रेसिडेंसी कॉलेज से आगरा के सेंट जोन्स कॉलेज में राहुल गांधी को क्यों नहीं बुलाया जाता है। जिस तरह से ब्राउन और कोलंबिया में राहुल से सवाल जवाब हुआ है, उसी तरह भारत की यूनिवर्सिटी में भाषण की जगह इस तरह की चर्चा क्यों नहीं हो सकती है? राहुल ही क्यों, अखिलेश यादव से लेकर तेजस्वी यादव को बुलाकर छात्रों के बीच बातचीत क्यों नहीं हो सकती है। मायावती, ममता बनर्जी किसी यूनिवर्सिटी में जाकर स्टेट क्राफ्ट पर क्यों नहीं बात कर सकती हैं, मनमोहन सिंह दस साल प्रधानमंत्री रहे, पद से हटने के बाद भारत की कितनी यूनिवर्सिटी ने उन्हें लेक्चर के लिए बुलाया? लाल कृष्ण आडवाणी मार्ग दर्शक मंडल में भेज दिए गए, यूनिवर्सिटी में तो जा ही सकते थे। मई 2014 आते ही शारीरिक रुप से बहुत कमज़ोर हो गए हों तो अलग बात है लेकिन पूरी तरह ठीक भी होते तो क्या आप उन्हें किसी यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच बैठ कर बात करते सुन सकते थे? कोलंबिया और ब्राउन यूनिवर्सिटी के सेमिनार रुम में राहुल गांधी की चर्चा भारतीय यूनिवर्सिटी सिस्टम को एक्सपोज़ कर रही है।
एक ग़ैर ज़रूरी प्रश्न- क्या भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी यूनिवर्सिटी में कोलंबिया की तरह छात्रों के बीच बैठ कर सवाल जवाब कर सकते हैं? अगर ऐसा होता तो बिहार की मगध निवर्सिटी भी कोलंबिया को जवाब दे पाती कि भारत की यूनिवर्सिटी में भी नेता आते हैं, छात्रों के बीच बैठ कर अपनी नीतियों पर बात करते हैं।
Dr C P Rai retweeted
भक्त पहले प्रधानमंत्री का महिमा मंडन ये कहते हुए कर रहे थे कि उन्होंने भारतीय झंडे के सम्मान में पर्ची उठाई थी।
मगर अब जबकि दर्ज़नों ऐसी तस्वीरें आ गई हैं जिनमें वे वैसी ही पर्चियों के सामने खड़े हैं तो बोलती बंद हो गई है।
अरे मान लीजिए कि मोदी ने ऐसी हरक़त की है जो उन्हें नहीं करनी चाहिए थी।
Dr C P Rai retweeted
एक नेता मीडिया के सामने नही आता कभी प्रेस कांफ्रेंस तक नही करता और एक दूसरा नेता है जो
अमेरिका के न्यूयॉर्क में कठिन सवालों के जवाब धाराप्रवाह देता है।
दोनों भारतीय नेता हैं, लेकिन यही फर्क है।
आज करीब एक साल बाद आज़म भाई से बात हुई ।
तब जेल से निकले थे तो दो दिन उनके साथ रहा था
अब फिर तीन चार दिन बाद आने को उन्होंने कहा है ।
1
124
Dr C P Rai retweeted
New York के कोलंबिया विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल पत्रकार @vipul_reports ने लिखा !
"मैं राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में मौजूद था और यह देखकर हैरान रह गया कि उन्होंने अपना भाषण समाप्त करने के बाद खुला प्रश्न-उत्तर सत्र भी रखा, बिल्कुल किसी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर या अतिथि वक्ता की तरह।
ऐसा लगा ही नहीं कि कोई बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम है, बल्कि यह परिसर का एक सामान्य शैक्षणिक आयोजन लग रहा था।
इसके लिए उनकी जितनी सराहना की जाए, कम है।
कल्पना भी नहीं कर सकता कि हमारे 'सर्वोच्च नेता' कभी ऐसा करेंगे।"
दुनिया का इतिहास और भूगोल दोनो बदल देने वाली , अमरीका को भी औक़ात पर रखने वाली , क्रांतिकारी फ़ैसले करने वाली भारत को मज़बूती का एहसास कराने बाली ही नही बल्कि सिद्ध करने वाली इरादों से लौह महिला #इंदिरा_गांधी को भारत का नमन ।
आज फिर ज़रूरत है आप जैसे की इंदिरा जी ।
71















