निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश, श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा मास्टर ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 23 से 26 नवंबर 2026 तक आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय से पधारे उप महानिदेशक श्री बिश्वजीत दास द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया l साथ ही कार्यालय के समस्त पदाधिकारियों को जनगणना-2027 के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर मास्टर ट्रेनर्स हेतु फील्ड विजिट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव एवं उप महानिदेशक श्री बिश्वजीत दास द्वारा हरी झंडी दिखाकर फील्ड विजिट हेतु वाहनों को रवाना किया गया। फील्ड विजिट के दौरान भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय से पधारे वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी श्री राजेश रोशन द्वारा सभी मास्टर ट्रेनर्स को जनगणना-2027 के क्षेत्रीय कार्यों की बारीकियों एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया। साथ ही, फील्ड स्तर पर कार्य संपादन की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रबल सिपाहा, आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन की गरिमामय उपस्थिति रही । उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के महत्व एवं जनगणना कार्यों के सफल क्रियान्वयन में मास्टर ट्रेनर्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी मास्टर ट्रेनर्स को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपलक्ष्य में प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मास्टर ट्रेनर्स को विशेष प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया lनिदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश, श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा मास्टर ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 23 से 26 नवंबर 2026 तक आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय से पधारे उप महानिदेशक श्री बिश्वजीत दास द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया l साथ ही कार्यालय के समस्त पदाधिकारियों को जनगणना-2027 के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर मास्टर ट्रेनर्स हेतु फील्ड विजिट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव एवं उप महानिदेशक श्री बिश्वजीत दास द्वारा हरी झंडी दिखाकर फील्ड विजिट हेतु वाहनों को रवाना किया गया। फील्ड विजिट के दौरान भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय से पधारे वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी श्री राजेश रोशन द्वारा सभी मास्टर ट्रेनर्स को जनगणना-2027 के क्षेत्रीय कार्यों की बारीकियों एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया। साथ ही, फील्ड स्तर पर कार्य संपादन की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रबल सिपाहा, आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन की गरिमामय उपस्थिति रही । उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के महत्व एवं जनगणना कार्यों के सफल क्रियान्वयन में मास्टर ट्रेनर्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी मास्टर ट्रेनर्स को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपलक्ष्य में प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मास्टर ट्रेनर्स को विशेष प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया l
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों एवं कार्ययोजना के संबंध में मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन श्री अशोक बर्णवाल, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में दिनांक 25 नवंबर 2026 को आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन में भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय से उप महानिदेशक श्री बिश्वजीत दास, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग श्री संजय कुमार शुक्ल, भा.प्र.से., मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी एवं निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. एवं अपर सचिव एवं राज्य नोडल अधिकारी श्री आशीष भार्गव,भा.प्र.से. सहित राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारीगण, समस्त संभागायुक्त, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त एवं जिला स्तर के अन्य अधिकारीगण तथा निदेशालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सम्मेलन में निदेशक महोदय द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जनगणना-2027 की रूपरेखा, डिजिटल गणना प्रक्रिया, तकनीकी प्रणालियों, स्व-गणना (Self Enumeration), निर्धारित समय-सारणी तथा द्वितीय चरण के मीडिया एवं प्रचार-प्रसार संबंधी गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उनके द्वारा जनगणना-2027 कार्य को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने तथा आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। @CensusIndia2027 @PIBBhopal @HMOIndia #census2027 #censusindia #PCOconference
1
1
78
मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी एवं निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. द्वारा भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय से पधारे उप महानिदेशक (DDG) महोदय श्री विश्वजीत दास का निदेशालय में स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उप महानिदेशक महोदय द्वारा दिनांक 23 से 26 नवंबर 2026 तक आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में आयोजित मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की तथा प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। @CensusIndia2027 @PIBBhopal @HMOIndia #census #censusindia
1
102
मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी एवं निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. के मार्गदर्शन में जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 23 से 26 नवंबर 2026 तक आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, मध्य प्रदेश शासन श्री संजय कुमार शुक्ला, भा.प्र.से. की मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामय उपस्थिति रही। उनके द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित किया गया तथा जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के सफल क्रियान्वयन में प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक समन्वय की भूमिका के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री मुजीबुर्रहमान ख़ान, संचालक, प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, परिवार अनुसूची में शामिल विभिन्न विषयों, जानकारी संकलित करने की निर्धारित पद्धति तथा फील्ड स्तर पर जनगणना कार्य के निष्पादन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य मास्टर ट्रेनर्स को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों से भली-भांति अवगत कराना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संबंधित कार्मिकों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित कर सकें। @CensusIndia2027 @PIBBhopal @HMOIndia #census2027 #censusindia #MasrerTrainersTraining
1
55
निदेशक, जनगणना कार्य, मध्य प्रदेश, श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 17 से 20 नवंबर 2026 तक आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय से पधारे उप महारजिस्ट्रार श्री धीरज जैन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस मास्टर ट्रेनर्स हेतु फील्ड विजिट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव एवं उप महारजिस्ट्रार श्री धीरज जैन के द्वारा फील्ड विजिट हेतु वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। फील्ड विजिट के दौरान सभी मास्टर ट्रेनर्स को जनगणना के क्षेत्रीय कार्यों की बारीकियों एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया। साथ ही, फील्ड स्तर पर कार्य संपादन की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती भावना वालिम्बे, पूर्व निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश की गरिमामय उपस्थित रही l उनके द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के महत्व एवं जनगणना कार्यों के सफल क्रियान्वयन में मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी मास्टर ट्रेनर्स को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपलक्ष्य में प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मास्टर ट्रेनर्स को विशेष रूप से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । @CensusIndia2027 @HMOIndia @PIBBhopal #training #census2027 #censusindia
1
1
61
जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
लोक आस्था, श्रद्धा एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली लेकर आए।
इस शुभ अवसर पर हम प्रदेशवासियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के बारे में भी अवगत कराना चाहते हैं। जनगणना की सफलता के लिए आपकी सक्रिय भागीदारी एवं सही जानकारी प्रदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जनगणना-2027 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
💻 स्व-गणना (Self-Enumeration – SE Portal):
10 जनवरी – 24 जनवरी 2027
📋प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर डाटा संग्रहण:
25 जनवरी – 28 फरवरी 2027
आइए, इस अवसर पर सामूहिक सहभागिता एवं सहयोग के संकल्प के साथ जनगणना-2027 को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। आपकी भागीदारी से मध्य प्रदेश की समग्र तस्वीर सामने आएगी तथा बेहतर नियोजन एवं विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
हमारी जनगणना, हमारा विकास। @CensusIndia2027 @HMOIndia @PIBBhopal #census2027 #censusindia #tulsivivah #dcomp
54
निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश, श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. की उपस्थिति एवं उनके मार्गदर्शन में जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल संपादन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 17 से 20 नवम्बर 2026 तक दो बैचों में तथा दिनांक 23 से 26 नवम्बर 2026 तक दो अन्य बैचों में आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।
दिनांक 17 नवम्बर 2026 को प्रारंभ हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री मुजीबुर्रहमान ख़ान, संचालक, प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, डॉ. पंकज कुमार राय, प्रोफेसर, व्यवहार विज्ञान तथा डॉ. विजय कुमार, उप महारजिस्ट्रार की भी गरिमामय उपस्थिति रही।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 134 मास्टर ट्रेनर्स को निदेशालय के 05 नेशनल ट्रेनर्स द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से संबंधित प्रक्रियाओं, निर्धारित 40 प्रश्नों, तकनीकी पहलुओं एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे जनगणना संबंधी कार्यों का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संपादन समय पर सुनिश्चित किया जा सके।
इस प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स को एवं तत्पश्चात फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रगणक एवं सुपरवाइजर को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे प्रदेश में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य ससमय सफलतापूर्वक संपादित किया जा सके। @CensusIndia2027 @PIBBhopal @HMOIndia #censusindia #census2027 #mastertrainerstraining #dcomp













































