DGP UP (@dgpup) header
DGP UP (@dgpup) profile picture

Official twitter account of Director General of Police, Uttar Pradesh. Please do not report crime here. For emergency assistance, Dial 112.

DGP HQS Lucknow, UP
Joined March 2017
Photo by DGP UP (@dgpup)Photo by DGP UP (@dgpup)Photo by DGP UP (@dgpup)Photo by DGP UP (@dgpup)Photo by DGP UP (@dgpup)Photo by DGP UP (@dgpup)Photo by DGP UP (@dgpup)Photo by DGP UP (@dgpup)Photo by DGP UP (@dgpup)Photo by DGP UP (@dgpup)
Include

Only show posts containing:

Exclude

Hide posts containing:

Time range
-
Minimum likes
आज वामा खेलोत्सव-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पुलिस परिवार के नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह, आत्मविश्वास और अद्भुत खेल प्रतिभा देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा। पिछले एक वर्ष में वामा सारथी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, महिला सशक्तीकरण और परिवार कल्याण के क्षेत्र में अनेक सराहनीय पहल करते हुए एक उल्लेखनीय यात्रा तय की है। वामा खेलोत्सव 2026 इस यात्रा की एक खूबसूरत उपलब्धि है, जिसने हमारे बच्चों के सपनों को नई उड़ान दी है। मेरा विश्वास है कि आज इन खेल मैदानों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले बच्चे कल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का गौरव बढ़ाएंगे। इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर प्रशिक्षण एवं कोचिंग के अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होगी। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को मेरा स्नेह एवं हार्दिक बधाई। वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह और उनकी पूरी टीम को इस शानदार आयोजन तथा एक वर्ष की प्रेरणादायी यात्रा के लिए विशेष बधाई! #VaamaKhelotsav2026 #UPPolice
21
41
1
62
6,579
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक, तकनीक-सक्षम एवं डेटा आधारित पुलिस संगठन के रूप में विकसित करने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए आज पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में देश के तीन प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए— 🔹 IIT कानपुर: साइबर सुरक्षा, साइबर फॉरेंसिक, AI आधारित पुलिसिंग समाधानों एवं उन्नत तकनीकों के अनुसंधान और विकास में सहयोग। 🔹 डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC), भारत सरकार: पुलिस की डिजिटल सेवाओं, तकनीकी प्रणालियों एवं IT अवसंरचना का आधुनिकीकरण तथा नागरिक सेवाओं का सुदृढ़ीकरण। 🔹 Protean eGov Technologies Limited: सुरक्षित डेटा प्रबंधन, विभिन्न डिजिटल प्रणालियों का एकीकरण एवं प्रभावी डेटा आदान-प्रदान। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से इन तीनों MoUs पर एडीजी तकनीकी सेवाएँ, श्री भगवान स्वरूप ने हस्ताक्षर किए। इनके संपादन एवं निष्पादन में डीआईजी तकनीकी सेवाएँ, श्री आशीष तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेरा विश्वास है कि इन संस्थानों के साथ यह सहयोग पुलिस की कार्यक्षमता एवं प्रभावशीलता बढ़ाने, डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ करने तथा उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग में महत्वपूर्ण योगदान देगा। #UPPolice #DigitalPolicing
28
78
1
193
14,911