हिंदी साहित्य के कालजयी हस्ताक्षर, महान कवि एवं लेखक, पद्म भूषण डॉ. हरिवंश राय बच्चन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन
Dharmendra Kumar retweeted
बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह बेटी की शादी पर लाखों लोगों को बुलाकर क्या दिखाना चाहते हैं?
शादी समारोह में घोड़ों की रेस करवाई, तीन लाख लोग जुटे. नेताओं को शादी में बुलाने के लिए तीन हैलीपेड बनाए, 25 बीघे में पंडाल बना. लाखों लोगों के खाने का इंतजाम हुआ. आखिर अनंत सिंह को ऐसा शक्ति प्रदर्शन करने की आवश्यकता क्यों पड़ी? लाखों लोगों को एकत्रित करके, बड़े-बड़े नेताओं को बुलाकर उन्हें क्या हासिल होगा?
असल में अनंत सिंह ने मोकामा में हमेशा बंदूक के बल पर सियासत की. अपने पैसे, lifestyle, घोड़े और हथियार दिखाकर लोगों पर रौब जमाया. लेकिन MLC चुनाव में उनका उम्मीदवार हार गया, नीतीश कुमार से रिश्ता टूट गया. हवा ख़राब हो गई.
थोड़े दिन बाद जेल में जाकर सरेंडर करना है. ऐसे में अपना रुतबा बनाए रखने के लिए विवाह समारोह को इतना बड़ा बनाया. इस शादी की बिहार में खूब चर्चा हुई.
हो सकता है, थोड़े दिन के लिए लोग मिठाइयों का स्वाद याद रखें, अनंत सिंह की हार और जेल को भूल जाएं, लेकिन ये बाहुबल और धन की ताकत का प्रदर्शन बहुत ज्यादा दिन काम नहीं आएगा. बदलते हुए समाज में इसकी कोई जगह नहीं है.
Dharmendra Kumar retweeted
कल होटल ताज, पटना में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित AI कॉन्फ्रेंस में कई कंपनियों ने अपने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए। इनमें से कुछ प्रेजेंटेशन हमें पसंद भी आए हैं, जिन पर हम आगे गंभीरता से विचार करेंगे।
AI तकनीक से जुड़कर हम प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ देना चाहते हैं, ताकि हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था और भी बेहतर, सुगम, सुलभ, पारदर्शी एवं जनकेंद्रित बन सके।
दवाओं के स्टॉक एवं वितरण प्रबंधन और बेड मॉनिटरिंग को AI से जोड़ने की योजना है। इसके साथ ही, जांच प्रक्रियाओं एवं उपकरणों में भी AI तकनीक के उपयोग की संभावनाएँ तलाश रहे हैं, ताकि जांच के परिणाम और रोगों के पूर्वानुमान में अधिक सटीकता लाई जा सके।
AI को एंबुलेंस सेवाओं से जोड़ने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीज की स्वास्थ्य संबंधी स्थिति का एंबुलेंस में ही तत्काल और सटीक आकलन किया जा सके। इससे मरीज को किस अस्पताल में या किस विशेषज्ञ डॉक्टर के पास ले जाने की आवश्यकता है, इसका बेहतर निर्धारण करने में मदद मिलेगी।
Dharmendra Kumar retweeted
कल बिहार कैबिनेट की स्वीकृति के उपरांत कर्तव्यहीनता एवं लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के 11 चिकित्सकों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
यह निर्णय बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन जिस प्रकार की लापरवाही एवं अनुशासनहीनता सामने आई है, उसे देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करना आवश्यक हो गया था। चिकित्सक का पेशा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि मानव सेवा का संकल्प है। हम सभी का एकमात्र उद्देश्य प्रदेश की आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मैं एक बार पुनः अपने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अपील करना चाहूँगा कि आप सभी मेरे विभागीय परिवार के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य हैं। आपके प्रति और आपके पवित्र पेशे के प्रति मेरे हृदय में अत्यंत सम्मान है। आप सभी पूरी निष्ठा, कुशलता एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं सेवाएँ प्रदान करने में हमारा सहयोग करें।
Dharmendra Kumar retweeted
आज होटल ताज, पटना में आयोजित ‘AI For Healthier Bihar’ कार्यशाला में शामिल होकर स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।
AI स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक आधुनिक, सुलभ और प्रभावी बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसके माध्यम से रोगों की शुरुआती पहचान, जाँच, उपचार, मरीजों की निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन में मदद मिल सकती है।
हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी शहरी क्षेत्रों के समान बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हों।
बिहार में BHAVYA, BHAVYA Lite और mASHA जैसी डिजिटल व्यवस्थाओं के बेहतर एकीकरण, डेटा विश्लेषण तथा Smart Ambulance, Patient Referral System और Real-Time Bed Management को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल, स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता बढ़ाने तथा AI आधारित टेलीमेडिसिन और क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह की पहुँच बेहतर बनाना भी हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।
AI डॉक्टरों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता बढ़ाने का माध्यम है। हमारा उद्देश्य तकनीक को मानव सेवा से जोड़कर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण बनाना है, ताकि मरीजों को सही समय पर बेहतर उपचार मिल सके और इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
Dharmendra Kumar retweeted
जनसेवा के प्रति अडिग संकल्प के साथ माननीय निशांत कुमार जी बिहार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
युवा सोच के प्रतीक निशांत कुमार जी बिहार के उज्ज्वल भविष्य हैं।
@Nishantjdu81
#Bihar #NishantKumar #JDU #JanataDalUnited
Dharmendra Kumar retweeted
सभी देशवासियों को संविधान दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय संविधान के निर्माण से जुड़े महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं विद्वानों को सादर नमन।
#संविधान_दिवस
#ConstitutionDay
Dharmendra Kumar retweeted
आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित AI प्रदर्शनी में कई कंपनियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उपयोगी AI तकनीकों का प्रदर्शन किया और अपने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए। इन तकनीकों और उनके उपयोग की संभावनाओं पर आगे विचार किया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाओं को AI से जोड़ने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। हमारा उद्देश्य AI के उपयोग से बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को अत्याधुनिक, सुलभ, सुगम, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाना है।
AI की मदद से दवा वितरण, स्टॉक मॉनिटरिंग और प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। एक्स-रे जैसी जांच विधियों को भी AI से जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही, AI की सहायता से टेलीमेडिसिन सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
अस्पतालों में बेड और एंबुलेंस की मॉनिटरिंग को भी AI से जोड़कर स्मार्ट, प्रभावी और पारदर्शी प्रबंधन व्यवस्था विकसित करना चाहते हैं।
IGIMS में ऑनलाइन बेड मॉनिटरिंग की सुविधा शुरू हो गई है। इसे अन्य अस्पतालों में भी शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। सामान्य वार्ड, ICU, हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) और अन्य क्रिटिकल केयर यूनिट में उपलब्ध बेड की वास्तविक स्थिति मरीजों और उनके परिजनों को ऑनलाइन उपलब्ध होनी चाहिए।
हम AI आधारित स्मार्ट एंबुलेंस की अवधारणा पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें मरीज की स्वास्थ्य स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग, उसकी स्थिति के अनुरूप बेहतर अस्पताल और डॉक्टर के सुझाव जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास होगा।
हमारा लक्ष्य तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना और प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना है।
Dharmendra Kumar retweeted
होटल ताज, पटना में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित AI कार्यशाला– ‘AI For Healthier Bihar’ में माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर उपस्थित विभागीय पदाधिकारियों, तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के बीच अपने विचार साझा किए। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं में AI की उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की।
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए AI के व्यवस्थित और प्रभावी उपयोग की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में AI रोगों की शुरुआती पहचान, जाँच, उपचार, मरीजों की स्थिति की निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
@Nishantjdu81
#Bihar #NishantKumar #JDU #JanataDalUnited
Dharmendra Kumar retweeted
आज होटल ताज, पटना में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित AI कार्यशाला– AI For Healthier Bihar में शामिल हुआ। इस अवसर पर उपस्थित विभागीय पदाधिकारियों, तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के बीच अपने विचार साझा किए। साथ ही, AI आधारित तकनीकों पर केंद्रित विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न नवाचारों और उनके उपयोग की संभावनाओं को समझा।
AI आज बदलती दुनिया की पहचान और भविष्य की आवश्यकता है। व्यक्तिगत उपयोग के साथ-साथ इसके संस्थागत उपयोग पर भी हमें गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। इसी दिशा में बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए AI के व्यवस्थित और प्रभावी उपयोग की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में AI रोगों की शुरुआती पहचान, जाँच, उपचार, मरीजों की स्थिति की निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डेटा का संधारण और विश्लेषण बेहतर होगा, जिससे भविष्य की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के निर्धारण में अधिक स्पष्टता और सटीकता आएगी।
AI के साथ हमारे डॉक्टरों, नर्सों, ANM और आशा कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाना भी स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। AI आधारित टेलीमेडिसिन और क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह की पहुँच बेहतर बनाने की दिशा में भी हम आगे बढ़ रहे हैं।
हमारा उद्देश्य केवल आधुनिक तकनीक को अपनाना नहीं, बल्कि इसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। तकनीक तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।
Dharmendra Kumar retweeted
24 नवंबर 2005 से शुरू हुआ बिहार का बदलाव का सफर, कानून-व्यवस्था से लेकर सड़क, बिजली, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण तक कई आयामों से गुजरा। बीस वर्षों की यह यात्रा केवल विकास योजनाओं की नहीं, बल्कि बदलते जीवन, बढ़ते अवसरों और जनविश्वास की कहानी है। सुशासन की निरंतरता, जनसेवा के संकल्प और बिहार के विकास की इसी यात्रा को समर्पित है ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’।
@NitishKumar
#SushasanDiwas #Bihar #NitishKumar
#JDU #JanataDalUnited
Dharmendra Kumar retweeted
नीतीश की विरासत पर निशांत का बड़ा संदेश, बोले- किसी भी हाल में नहीं बदलूंगा पिता का रास्ता! सुशासन दिवस कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि वे नीतीश कुमार के सिद्धांतों पर ही चलेंगे और उनसे कभी समझौता नहीं करेंगे. कार्यकर्ताओं से भरोसा बनाए रखने और जनता के बीच जाने की अपील की.
#NishantKumar #NitishKumar #BiharPolitics #JDU #prabhatkhabar @Nishantjdu81 @Jduonline @NitishKumar
Dharmendra Kumar retweeted
माननीय निशांत कुमार बिहार की नई उम्मीद हैं।
माननीय नीतीश कुमार जी ने बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। जनसेवा की इसी प्रतिबद्धता और भावना के साथ निशांत कुमार आगे बढ़ रहे हैं।
@Nishantjdu81
#Bihar #NishantKumar #JDU #JanataDalUnited
Dharmendra Kumar retweeted
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने फरक्का जल संधि बैठक पर कहा कि "भारत और बांग्लादेश के बीच गंगाजल के बंटवारे को लेकर संधि हुई थी... अब 12 दिसंबर को वह संधि समाप्त होने वाली है...और क्या कहा आप सुनिए...#Patna #Bihar #NishantKumar #FarakkaWaterTreaty
#WATCH | Patna, Bihar: Former Chief Minister and Rajya Sabha MP Nitish Kumar arrives at the JD(U) state office, where party workers welcome him. JD(U) working president Sanjay Jha and other senior leaders are also present.
The JD(U) headquarters is decorated to mark 21 years of Nitish Kumar as Bihar’s Chief Minister.
Dharmendra Kumar retweeted
आज पटना स्थित जद (यू) प्रदेश कार्यालय में ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जद (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय झा साथ मौजूद रहें।
(1/2)
@SanjayJhaBihar
@Jduonline
मात्र 201 दिन का आत्मविश्वास
निशांत कुमार में आया बदलाव अब दिखने लगा है। आज जेडीयू कार्यालय में सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उनका संबोधन सुनने योग्य है।
आगे आनेवाले दिनों में निशांत जी बिहार की सियासत के केंद्र में रहेंगे। थोड़ा और इंतजार करिए..!
Dharmendra Kumar retweeted
मैं महान किसान नेता श्री स्वामी सहजानंद सरस्वती जी को नमन एवं स्मरण करता हूँ। उनका संपूर्ण जीवन किसानों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बीता। उन्होंने किसानों को सामंतवादी शोषण के विरुद्ध एकजुट किया।
फरक्का जल संधि की 30 वर्ष की अवधि दिसंबर 2026 में पूरी हो रही है। ऐसे में इसके नवीनीकरण से जुड़े किसी भी निर्णय में बिहार की सिंचाई, पेयजल, उद्योग, पर्यावरण और किसानों की जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। यह केवल जल बँटवारे का विषय नहीं, बल्कि बिहार के किसानों, उनकी आजीविका और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण सवाल है।
बिहार में बाढ़, जलजमाव और नदियों में गाद जमा होने की समस्या भी कृषि के सामने बड़ी चुनौती है। ‘बिहार जलस्रोत पुनर्स्थापन एवं गाद प्रबंधन नीति, 2026’ के माध्यम से गाद प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके साथ ही कृषि रोडमैप, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि फीडर और कृषि उत्पादों को नई पहचान देने जैसे प्रयासों से राज्य में कृषि के समग्र विकास को गति मिली है।
किसानों की समस्याओं को समझना और उनके सुझावों को नीतिगत निर्णयों में स्थान देना बेहद जरूरी है। सिंचाई, बाढ़, जलजमाव तथा उपज के उचित मूल्य जैसी चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान तलाशने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। बिहार के किसानों का हित और प्रदेश का कृषि विकास हमारी प्राथमिकता है।
Dharmendra Kumar retweeted
बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने ‘एशिया कप राइजिंग स्टार्स’ मुकाबले में UAE के खिलाफ महज 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत में इतिहास रच दिया है।
उनकी इस असाधारण और ऐतिहासिक पारी ने देश और बिहार का मान बढ़ाया है। वैभव को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएँ।



































