सूचना विभाग हाथरस (@diohathras) header
सूचना विभाग हाथरस (@diohathras) profile picture

District Information Office, Hathras

Joined January 2021
Photo by सूचना विभाग हाथरस (@diohathras)Photo by सूचना विभाग हाथरस (@diohathras)Photo by सूचना विभाग हाथरस (@diohathras)Photo by सूचना विभाग हाथरस (@diohathras)Photo by सूचना विभाग हाथरस (@diohathras)Photo by सूचना विभाग हाथरस (@diohathras)Photo by सूचना विभाग हाथरस (@diohathras)Photo by सूचना विभाग हाथरस (@diohathras)Photo by सूचना विभाग हाथरस (@diohathras)Photo by सूचना विभाग हाथरस (@diohathras)
🤖 महामाया पॉलिटेक्निक, हाथरस में RUPAM के तत्वावधान में 40 फ्रंटलाइन कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय AI प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने AI टूल्स की जानकारी देने के साथ कंप्यूटर लैब में प्रैक्टिकल कराया, जिससे कर्मचारी डिजिटल रूप से दक्ष बन सकें। #Hathras #AITraining
138
न्यायिक दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा हाथरस बार एसोसिएशन के सदस्यों को स्व-गणना (Self Enumeration) के प्रति जागरूक करते हुए स्वयं एवं अपने परिवार की गणना se.census.gov.in पोर्टल पर कराने तथा आमजन को भी प्रेरित करने की अपील की गई।@censusindia2027
1
122
सूचना विभाग हाथरस retweeted
The ABDM UP team visited the DM Office, Hathras, and held a review meeting with Mr. Manoj Kumar Upadhyay, e-Governance District Manager, to discuss integrating ABHA generation, Scan & Share and HMIS indicators into monthly DHS reviews and strengthening digital health monitoring across healthcare facilities in the district.@AyushmanNHA @MoHFW_INDIA @UPGovt @InfoDeptUP @CMOfficeUP @brajeshpathakup @rituias2003
1
4
132
लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाश चंद्र ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। #हाथरस
121
कोषागार, हाथरस से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों से अपील है कि Play Store से पहले Aadhaar Face RD एवं तत्पश्चात Jeevan Pramaan ऐप इंस्टॉल करें। आधार, लिंक मोबाइल नंबर, ई-मेल, OTP व फेस रिकग्निशन की प्रक्रिया पूर्ण कर डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जनरेट करें।
1
2
1,763
ग्राम मथूं में गाटा संख्या 102, रकबा 0.148 हेक्टेयर पर स्थित विद्यालय के सामने वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का निस्तारण कराया गया। नायब तहसीलदार श्री राकेश शर्मा के नेतृत्व में चकरोड को अतिक्रमण मुक्त कर जल निकासी सुनिश्चित की गई, जिससे बच्चों का आवागमन सुरक्षित हो सके।
1
266
सेवा संकल्प अभियान के तहत हाथरस में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित। 180 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 30 की आंखों की जांच व चश्मे, 34 को टिटनेस टीका, 15 का दंत परीक्षण, 40 की रक्त जांच व 08 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 13 श्रमिकों का पंजीकरण भी हुआ। #सेवा_संकल्प_अभियान
192
हाथरस में मा. मुख्यमंत्री जी के छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित की अध्यक्षता में 52 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कक्षा 9-10 के 1,918 एवं 11-12 के 1,137, कुल 3,055 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की गई।
1
1
356
पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई ग्रामीण सड़कों की मरम्मत का महाभियान 01 अक्टूबर से। जनपद हाथरस में 269 किमी शेष सड़कों का दुरुस्तीकरण कराया जाएगा जनपदवासियों से अपील है कि आपके गांव की सड़क अभी तक दुरुस्त नहीं हुई है, तो जल सारथी ऐप पर सड़क की फोटो/वीडियो भेजकर शिकायत दर्ज करे
1
1
189
नवागत जिलाधिकारी @sppatel69 ने कलक्ट्रेट सभागार में मीडिया बंधुओं से वार्ता कर जनपद की प्राथमिकताएं साझा कीं। राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण, कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों, विधानसभा चुनाव, जनगणना के द्वितीय चरण व ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण पर विशेष जोर दिया। @CMOfficeUP
1
3
921
सूचना विभाग हाथरस retweeted
🇮🇳 ‘सेवा संकल्प अभियान–2026’ के अंतर्गत जनपद हाथरस में 03 विशेष एवं 13 प्रमुख कार्यक्रमों का होगा आयोजन मा० प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत @2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद हाथरस में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को प्रामाणिक रूप से जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। साथ ही युवा, महिला, किसान एवं वंचित वर्ग को आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। अभियान के अंतर्गत ‘सेवा दिवस–आशीर्वाद का दिया’, ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ सहित 03 विशेष कार्यक्रम तथा आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, वडनगर से वाराणसी यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग–राष्ट्र के संग, सुशासन सेवा संवाद सहित 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नामित नोडल अधिकारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों का सफल आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान की वास्तविक सफलता तभी सुनिश्चित होगी, जब पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से उपलब्ध कराया जाए। @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP #SevaSankalpAbhiyan #हाथरस #ViksitBharat2047 #Hathras #जिला_प्रशासन_हाथरस
10
12
639
सूचना विभाग हाथरस retweeted
🐄 पशुपालकों से अपील लम्पी स्किन डिजीज से पशुओं की सुरक्षा हेतु सतर्क एवं सजग रहें। रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पशु चिकित्साधिकारी को सूचित करें तथा प्रभावित पशु को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें। सामूहिक चराई एवं पशु मेलों में पशुओं को भेजने से बचें और पशुओं की साफ-सफाई व स्वच्छ पेयजल का विशेष ध्यान रखें। पशुधन की सुरक्षा एवं लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन, हाथरस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सतर्क रहें—अपने पशुओं को सुरक्षित रखें।
लम्पी स्किन डिसीज मवेशियों में फैलने वाला एक गंभीर विषाणु जनित रोग है। इसमें पशुओं को तेज बुखार, आंख व नाक से पानी गिरना,पैरों में सूजन और त्वचा पर कठोर गांठें बनने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।इससे दूध उत्पादन में भारी गिरावट आती है और पशु अत्यधिक कमजोर हो जाते हैं।@commissionerali
7
10
971
सूचना विभाग हाथरस retweeted
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में आयोग संदर्भों, लंबित जांच आख्याओं एवं राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा की गई। नामांतरण, वरासत, सीमांकन, फार्मर रजिस्ट्री, भू-अभिलेख, चकबंदी, अतिक्रमण एवं भू-राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए पुराने एवं लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसंतुष्टि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @diohathras #Hathras #DistrictAdministration #हाथरस
9
16
1,695
सूचना विभाग हाथरस retweeted
🛕 श्री दाऊजी महाराज लक्खी मेला | तैयारियों की समीक्षा 17 सितंबर 2026 से प्रारंभ हो रहे 115वें एवं तृतीय प्रांतीय लक्खी मेला के दृष्टिगत जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश— 🔹 अधिकारी निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थित रहें एवं रिलीवर आने तक ड्यूटी न छोड़ें। 🔹 मेला परिसर में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करें। 🔹 भीड़ नियंत्रण, यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ रखें। 🔹 आपात स्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं कंट्रोल रूम से तत्काल समन्वय करें। 🔹 किसी भी समस्या की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराते हुए मेले को सकुशल संपन्न कराना प्राथमिकता है। @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @diohathras #Hathras #DaujiMaharaj #LakkhiMela #DaujiMela #HathrasMela #BrajKshetra #DistrictAdministrationHathras
10
28
1,185
सूचना विभाग हाथरस retweeted
त्वरित आर्थिक विकास योजना के कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। धीमी प्रगति वाले कार्यों में तेजी लाकर दिसंबर 2026 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। गुणवत्ता, समयबद्धता एवं नियमित स्थलीय मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए| @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @diohathras #Hathras #VikasKarya #DistrictAdministrationHathras #dmhathras
9
19
838
सूचना विभाग हाथरस retweeted
🪔 सेवा संकल्प अभियान–2026 के अंतर्गत 17 सितंबर को जनपद हाथरस में ‘सेवा दिवस–आशीर्वाद का दीया’ थीम पर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित होंगे। 🩸 रक्तदान शिविर व फल वितरण 🛠️ विश्वकर्मा टूलकिट वितरण 🪔 49,509 दीपों का प्रज्ज्वलन जिला, तहसील, विकासखंड, नगर निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित किए हैं। अभियान का उद्देश्य सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास कार्यों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से नागरिकों को जोड़ना है। @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @CDOHathras #SevaSankalpAbhiyan #AashirwadKaDiya #Hathras #ViksitBharat2047 #dmhathras
7
11
978
सूचना विभाग हाथरस retweeted
लंबित वादों का समय से करें निस्तारण| @CMOfficeUP @myogiadityanath @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP #हाथरस #hathras #news #hathrasnews #dmhathras
7
1
11
1,198
सूचना विभाग हाथरस retweeted
जिलाधिकारी - पुलिस अधीक्षक ने ली मेला परिसर में बैठक,दिए दिशा निर्देश| @CMOfficeUP @myogiadityanath @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP #हाथरस #hathras #news #hathrasnews #dmhathras
8
15
553
सूचना विभाग हाथरस retweeted
कंट्रोल रूम की जानकारी सभी प्वाइंटों पर रहे| @CMOfficeUP @myogiadityanath @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP #हाथरस #hathras #news #hathrasnews #dmhathras
9
14
762
सूचना विभाग हाथरस retweeted
एक महीने तक चलेगा 'सेवा संकल्प अभियान' @CMOfficeUP @myogiadityanath @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP #हाथरस #hathras #news #hathrasnews #dmhathras
9
14
569