District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi (@DM_Bhadohi) header
District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi (@DM_Bhadohi) profile picture

Official Twitter Handle of District Magistrate Sant Ravidas Nagar Bhadohi, Uttar Pradesh

Bhadohi, Uttar Pradesh
Joined June 2018
Photo by District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi (@DM_Bhadohi)Photo by District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi (@DM_Bhadohi)Photo by District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi (@DM_Bhadohi)Photo by District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi (@DM_Bhadohi)Photo by District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi (@DM_Bhadohi)Photo by District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi (@DM_Bhadohi)Photo by District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi (@DM_Bhadohi)Photo by District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi (@DM_Bhadohi)Photo by District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi (@DM_Bhadohi)Photo by District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi (@DM_Bhadohi)
Special Summary Revision एवं निर्वाचन संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला संपर्क केंद्र (District Contact Centre) आपकी सेवा में उपलब्ध है। मतदाता सूची, EPIC, आवेदन एवं निर्वाचन संबंधी अन्य जानकारी के लिए संपर्क करें। 📞 हेल्पलाइन: 1950 आपका मत, आपका अधिकार — हम आपकी सहायता के लिए तत्पर हैं। #ECI #VoterHelpline #DistrictContactCentre #SVEEP
1
5
486
जनपद संत रविदासनगर भदोही में फ्रंटलाइन कार्मिकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रति जागरूक एवं दक्ष बनाने हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया l भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा प्रायोजित Artificial Intelligence in Governance (AI) Sensitisation Training के अंतर्गत जनपद संत रविदासनगर भदोही के फ्रंटलाइन कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया l प्रशिक्षण का उद्देश्य शासकीय कार्यों में AI के प्रभावी उपयोग, कार्यक्षमता में वृद्धि एवं सुशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। #AI #GoodGovernance #DigitalIndia #Bhadohi
3
5
318
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के क्रम में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की एफएलसी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई थी l भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 के निर्देशों के क्रम में जनपद में दिनांक 12.10.2026 को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एफएलसी कार्य प्रारंभ किया गया था l दिनांक 24.10.2026 को एफएलसी एवं मॉक पोल की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत एफएलसी ओके मशीनों को ईवीएम गोदाम में सुरक्षित रखकर स्ट्रांग रूम को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सील किया गया था l पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। #CEOUP #ECI #SVEEP #AssemblyElections2027
1
4
472
📢 मतदाता हेल्पलाइन नंबर-1950 की सुविधा उपलब्ध विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR)-2027 के अंतर्गत जनपद संत रविदासनगर भदोही के मतदाताओं की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर 1950 सक्रिय किया गया है। 📞 इस नंबर पर संपर्क कर प्राप्त करें— 🔹 मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की जानकारी 🔹 नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन 🔹 बूथ एवं BLO की जानकारी 🔹 आवेदन की स्थिति एवं निर्वाचन संबंधी शिकायतें जनपद से बाहर रहने वाले मतदाता 05414-1950 पर संपर्क करें। राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर: 1800-180-1950 मतदाता जागरूक बनें, अपने मताधिकार को सशक्त बनाएं। #SSR2027 #VoterHelpline #Bhadohi #ElectionCommission
4
9
1,302
🗳️ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2026 उपजिला निर्वाचन अधिकारी शुभांगी शुक्ला की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने हेतु बूथ लेवल एजेंट (BLA) की सक्रियता से सुनिश्चित कराने की अपील की गई। 📍 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी 1379 बूथों पर विशेष अभियान, बीएलओ रहेंगे उपस्थित। पात्र नागरिक फॉर्म-6, नाम विलोपन हेतु फॉर्म-7 तथा संशोधन हेतु फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। #SpecialSummaryRevision #VoterList #SVEEP #Bhadohi
2
6
753
📍 जनता दर्शन में जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सुनी जनसमस्याएं जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। भूमि एवं आपसी विवादों में मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को सुनें और निष्पक्ष कार्रवाई करें। 🔹 प्रत्येक कार्यदिवस प्रातः 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसमस्याएं सुनें। 🔹 बिना पूर्व अनुमति कोई अधिकारी मुख्यालय न छोड़े। 🔹 लापरवाही एवं शिथिलता पर तय होगी जवाबदेही। जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता। #Bhadohi #JantaDarshan #जनसुनवाई #DistrictAdministration
5
5
24
1,427
🚨 ब्लैकआउट आपदा पर आधारित मॉक एक्सरसाइज एवं मोबिलाइजेशन अभ्यास का सफल आयोजन 📍 पुलिस लाइन ज्ञानपुर में जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह की मौजूदगी में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने हेतु मॉक ड्रिल आयोजित की गई। 🚒 ध्वस्त भवन के मलबे में फंसे 5 लोगों का पुलिस, होमगार्ड, आपदा मित्र एवं सिविल डिफेंस की टीमों ने सफल रेस्क्यू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजा गया। 🤝 स्वास्थ्य, अग्निशमन एवं अन्य विभागों ने त्वरित राहत-बचाव और बेहतर समन्वय का प्रभावी प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा के समय प्रत्येक मिनट महत्वपूर्ण है। त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई, बेहतर विभागीय समन्वय और संसाधनों के समुचित उपयोग से जनहानि को न्यूनतम करना प्राथमिकता है। #Bhadohi #DisasterManagement #MockDrill
2
1
7
952
Special Summary Rivision (SSR) - 2027 के तहत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह ने कंपोजिट विद्यालय पिपरीस में बूथों का किया निरीक्षण। 📌 बीएलओ को पात्र युवाओं एवं महिला मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश। 📌 फार्म-6, 7 एवं 8 के माध्यम से नाम जोड़ने, विलोपित एवं संशोधन करने की प्रक्रिया की समीक्षा। 📌 जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि दिनांक 28 एवं 29 नवंबर, 2027 को आयोजित आगले विशेष अभियान के दौरान अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण जरूरी है। #SSR2027 #VoterList #ElectionCommission #Bhadohi
4
9
1,163
🗳️ कोई मतदाता न छूटे! विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत आज दिनांक 22 नवम्बर 2026 (रविवार) को जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सभी बूथों पर बीएलओ प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक उपस्थित रहकर आलेख्य मतदाता सूची में नाम की जांच, नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में संशोधन हेतु फॉर्म-8 प्राप्त कर रहे हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना एवं परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। आइए, लोकतंत्र को मजबूत बनाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। #SpecialSummaryRevision2027 #SSR2027 #ElectionCommission
3
10
651
District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi retweeted
Replying to @ECISVEEP
6
78
45
2,817
District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi retweeted
Replying to @ECISVEEP
4
43
20
1,402
District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi retweeted
Replying to @ECISVEEP
37
2
31
1,893
दो बूंद जिंदगी की, हर बच्चे का है अधिकार! जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह ने महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, ज्ञानपुर में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि प्रत्येक अभियान में अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इससे वंचित न रहे। जनसहभागिता एवं जागरूकता से ही पोलियो मुक्त भारत का संकल्प होगा साकार। #PulsePolio #दो_बूंद_जिंदगी_की #Bhadohi
2
6
494
Special Summary Rivision-2027 (SSR)-2027 जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह ने आज दिनांक 21.11.2026 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान दिवस पर माधोसिंह, घोसिया स्थित कंपोजिट विद्यालय में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अभियान के कार्यों को पूरी गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ संपादित करने पर जोर दिया। #SSR2027 #मतदाता_सूची #Bhadohi #ceoup
1
4
13
716
📋 जनगणना-2027 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर स्व-गणना एवं जनसंख्या गणना की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। 🔹 जनपद में जनगणना कार्य हेतु प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश। 🔹 कल 22 नवंबर को पल्स पोलियो अभियान के साथ स्व-गणना के प्रति भी जनसामान्य को व्यापक स्तर पर जागरूक करने के निर्देश। 🔹 खंड शिक्षा अधिकारियों को स्व-गणना में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित कराने एवं नियमित निगरानी की जिम्मेदारी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीतिगत निर्णयों का महत्वपूर्ण आधार हैं। अतः इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाए। #Census2027 #जनगणना2027 #Bhadohi
1
6
14
861
ट्रामा सेंटर औराई का जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों से संवाद कर परखी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह ने आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को ट्रामा सेंटर औराई का आकस्मिक निरीक्षण कर इमरजेंसी वार्ड, महिला एवं पुरुष वार्ड, दवा वितरण काउंटर तथा पैथोलॉजी लैब सहित विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों एवं तीमारदारों से सीधे संवाद कर दवाओं, उपचार एवं जांच सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने दवाओं की उपलब्धता, नियमित बेडशीट परिवर्तन एवं बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने पर्ची काउंटर पर स्वयं एक रुपये निर्धारित शुल्क की पुष्टि की तथा निर्देश दिए कि मरीजों को समय से आवश्यक दवाएं एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही एवं मरीजों के प्रति असंवेदनशील व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। #Bhadohi #HealthServices #GoodGovernance
3
11
1,137