Environment Department, MP retweeted
विकास की सोच जब जमीन से जुड़ती है, तो उसके परिणाम भी जमीन पर दिखाई देते हैं...
गांधीसागर में विशेष मंत्रि-परिषद की बैठक इसी भावना का प्रतीक है। हम प्रदेश के हर अंचल की क्षमता को अवसर में बदलने और विकास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं : CM
@DrMohanYadav51 @tourismdeptmp @NewenergyMp #CMMadhyaPradesh
Environment Department, MP retweeted
चीता स्टेट "मध्यप्रदेश"
कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा
मादा चीता KOMG-3 ने चार शावकों को दिया जन्म
देश में चीतों की संख्या 62 हुई
@DrMohanYadav51 @minforestmp #CMMadhyaPradesh #ForestMP #ProjectCheetah
Environment Department, MP retweeted
प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि!
बोत्सवाना से लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने आज कूनो राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।
इस उपलब्धि के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है, जिनमें 43 चीतों ने भारत में जन्म लिया है। चार वर्ष पूर्व शुरू हुआ चीता पुनर्वास कार्यक्रम एक उल्लेखनीय उदाहरण बना है।
यह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में वन्यजीव संरक्षण के संकल्प की बड़ी सफलता है। मध्यप्रदेश के लिए यह विशेष गर्व का विषय है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों एवं वनकर्मियों को हार्दिक बधाई।
#ProjectCheetah
A landmark moment for #ProjectCheetah!
KOMG 3, a two-and-a-half-year-old female cheetah from Botswana, has given birth to four healthy cubs in the wild today. She is the first female cheetah from Botswana to give birth and this marks the second recorded birth in the wild since the reintroduction programme began in 2022.
Having spent over four months in the wild, KOMG 3 gave birth under natural conditions, taking India’s cheetah population to 62, including 43 Indian-born individuals.
This milestone reflects the dedication and tireless efforts of wildlife managers, veterinarians, frontline forest staff and everyone working towards the success of Project Cheetah.
🔗pib.gov.in/PressReleaseDetai…
Environment Department, MP retweeted
KOMG 3, a two-and-a-half-year-old female cheetah from Botswana, gave birth to four healthy cubs in the wild today.
Notably, she is the first female cheetah from Botswana to give birth. This is a landmark moment for Project Cheetah and a proud milestone in India’s journey towards restoring a viable cheetah population.
Having spent more than four months in the wild, KOMG 3 has now given birth under natural conditions. This is the second recorded birth in the wild since the reintroduction programme began in 2022.
With these four new arrivals, India's cheetah population has risen to 62, including 43 Indian-born individuals.
Every such birth strengthens our hope, deepens our commitment and reminds us that conservation is a journey of patience, perseverance and collective effort.
Behind this milestone lie countless hours of dedication, commitment and hard work by the managers, veterinarians, frontline forest staff and everyone working tirelessly for the success of Project Cheetah.
Environment Department, MP retweeted
पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता एवं कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है।
सिवनी के वायरल वीडियो प्रकरण में प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण सामने आने पर ASP, SDOP सहित 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की अपेक्षा है। कदाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Environment Department, MP retweeted
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंदसौर में ₹40.50 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली गांधी सागर इको-टूरिज्म परियोजना के 5 प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन किया।
इन परियोजनाओं से क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और गांधी सागर को इको-टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान मिलेगी।
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #GandhiSagarCabinetMP #गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी
Environment Department, MP retweeted
गांधीसागर से जुड़ेगा प्रगति का नया अध्याय...
मध्यप्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ आज गांधीसागर, मंदसौर में विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित होगी।
प्रदेश के विकास में अहम 'पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना' और नीमच-मंदसौर क्षेत्र में औद्योगिक प्रगति को नई गति देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
#GandhiSagarCabinetMP
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी
Environment Department, MP retweeted
गांधीसागर में होने वाली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक के माध्यम से हम इस क्षेत्र की अपार विकास संभावनाओं को नई पहचान और नई दिशा देने जा रहे हैं।
₹11,474 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली लगभग 2,000 मेगावाट क्षमता की पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। यह न केवल देश, बल्कि एशिया की सबसे बड़ी पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना है, जो ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास के नए अवसर भी सृजित करेगी।
Environment Department, MP retweeted
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दैनिक गतिविधियों का ऑफिशियल बुलेटिन #CMToday
🗓️ 13 नवंबर 2026
पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👇
open.spotify.com/episode/3VY…
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh
Environment Department, MP retweeted
ग्वालियर को ‘स्वच्छ सिटी अवार्ड’ से सम्मानित किए जाने पर आज वहां एक समारोह में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया।
‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ में देश के 57 राष्ट्रीय पुरस्कारों में से 9 मध्यप्रदेश को प्राप्त हुए हैं। ग्वालियर में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए विशेष शिविरों में 500 से अधिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं सुरक्षा उपकरणों का वितरण किया गया।
शहर में आधुनिक तकनीक पर आधारित 1,200 टन प्रतिदिन क्षमता वाला अत्याधुनिक कचरा प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया गया है। सभी 66 वार्डों में 10 हजार से अधिक नागरिकों के साथ संवाद कर स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाना प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों के साथ भोजन कर उनके समर्पण, परिश्रम एवं सेवा भावना के प्रति हृदय से आभार भी व्यक्त किया।
Environment Department, MP retweeted
'स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26' में मध्यप्रदेश के 9 शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हम सभी के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है।
आज नई दिल्ली में इन सभी सम्मानित नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को बधाई दी।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रयासों से स्वच्छता अब व्यापक जनआंदोलन है और राज्यों एवं शहरों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण है, जिसमें मध्यप्रदेश शुरू से ही अग्रणी है और इस बार प्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
इंदौर ने 'स्वच्छ शहर जोड़ी' पहल के अंतर्गत देपालपुर के साथ मिलकर उपलब्धि हासिल की है। यह स्वच्छता को नागरिकों की सोच, संस्कार और जीवनशैली का हिस्सा बनाने का उत्कृष्ट उदाहरण है।
उज्जैन, जबलपुर, देवास, सागर, बुधनी, रीवा और ग्वालियर ने भी स्वच्छता की विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
यह सफलता जनभागीदारी, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनप्रतिनिधियों एवं सफाई मित्रों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।
#SwachhSurvekshanAwards #GarbageFreeCities
Environment Department, MP retweeted
आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar जी द्वारा आज नई दिल्ली में आयोजित 'स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2025-26' में मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
इंदौर, देपालपुर, जबलपुर, उज्जैन, देवास, सागर, बुधनी, रीवा और ग्वालियर ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
स्वच्छता के प्रति समर्पण और जनभागीदारी से मध्यप्रदेश निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छताकर्मियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।
@rashtrapatibhvn
#SwachhSurvekshanAwards #GarbageFreeCities
Environment Department, MP retweeted
प्रकाश, समृद्धि, उल्लास एवं नवचेतना के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
अंधकार से प्रकाश और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता दीपोत्सव आप सभी के जीवन को सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे, हर घर-आंगन जगमगाए, सामाजिक समरसता और सद्भाव मजबूत हो, यही शुभेच्छा है।
शुभ दीपावली!
#Deepavali2026 #Diwali2026 #दीपावली #HappyDiwali2026
Environment Department, MP retweeted
समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
दीपावली का पर्व सत्य की असत्य पर विजय, जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता के संचार का प्रतीक है।
भगवान श्रीराम की विजय का प्रतीक यह पर्व हमें जीवन के हर अंधकार से लड़कर प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है: CM
@DrMohanYadav51 #Diwali2026 #दीपावली #CMMadhyaPradesh
Environment Department, MP retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा अग्निवीरों के लिए 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' (Second Tour of Duty) को स्वीकृति दी गई है।
इस दूरदर्शी निर्णय के अंतर्गत 4 वर्ष की प्रारंभिक सेवा पूर्ण करने वाले अग्निवीरों को निर्धारित चयन मानदंडों के आधार पर 2 वर्ष की अतिरिक्त राष्ट्रसेवा का अवसर प्राप्त होगा। वहीं, योग्य एवं इच्छुक अग्निवीरों को पूर्ववत सेना के नियमित कैडर में शामिल होने का अवसर भी मिलता रहेगा।
युवा ऊर्जा को सुदृढ़ करने और राष्ट्ररक्षा को नई शक्ति प्रदान करने वाले इस निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।
#CabinetDecisions #Agniveer
Environment Department, MP retweeted
🌿 Protecting Nature. Preserving Our Future.
Biosphere Reserves safeguard biodiversity, support scientific research, and promote sustainable livelihoods, creating a balance between nature conservation and human well-being.
With 18 notified Biosphere Reserves, India continues to strengthen its commitment to conserving ecosystems for generations to come.
#InternationalDayOfBiosphereReserves #BiosphereReserves #Biodiversity
Environment Department, MP retweeted
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दैनिक गतिविधियों का ऑफिशियल बुलेटिन #CMToday
🗓️ 2 नवंबर 2026
पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👇
open.spotify.com/episode/2gs…
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh
Environment Department, MP retweeted
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी,
मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आपका शुभकामना संदेश प्राप्त कर मन हर्षित है।
प्रधानमंत्री के रूप में आपका कार्यकाल मध्यप्रदेश के लिए निश्चय ही स्वर्णिम युग रहा है। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक वर्ग तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुँचा है।
पीएम गति शक्ति, वंदे भारत, एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कॉरिडोर, मेट्रो रेल एवं आधुनिक एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से प्रदेश का अधोसंरचनात्मक विकास नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। आपके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हुआ है।
नदी जोड़ो परियोजनाओं से सिंचाई क्षमता का विस्तार, श्री महाकाल लोक एवं एकात्म धाम से सांस्कृतिक विरासत का संवर्धन और चीतों के संरक्षण के प्रयास प्रदेश के विकास को नई दिशा दे रहे हैं।
निःशुल्क खाद्यान्न सुरक्षा, समान नागरिक संहिता, नारी शक्ति वंदन, निवेश को प्रोत्साहन देने वाली नीतियां और वर्ष 2028 के सिंहस्थ की तैयारियां आपके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश की प्रगति के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं।
आपने ‘वी विल डू इट’ और ‘सप्तधारा’ जैसे मंत्र देकर देश और प्रदेश की सामूहिक शक्ति को जागृत किया है। आपके इस मंत्र को अपना मिशन बनाकर हम विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश बनाएंगे।
एक बार पुनः आपके हृदयस्पर्शी शुभकामना संदेश के लिए अंतर्मन से आभार।
#मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस
#MPFoundationDay
Environment Department, MP retweeted
SENA DIWAS 2027 | A LEGACY OF VALOUR, A FUTURE OF STRENGTH 🇮🇳
A saga of courage, sacrifice and unwavering commitment to the Nation. From historic battlefields to technology-driven warfare, the #IndianArmy continues to evolve, guided by its rich military heritage and the spirit of transformation.
As #Bhopal gears up to host the Army Day Parade 2027, witness a celebration of military excellence, indigenous capabilities, operational prowess and the indomitable spirit of the Indian Soldier.
Honouring the Past. Transforming the Present. Securing the Future.
#JAIseVIJAY #IndianArmy #SenaDiwas2027 #ArmyDay2027
@DefenceMinIndia @SpokespersonMoD @HQ_IDS_India @IaSouthern























