Pinned Tweet
ये छोटा सा चेहरा, जैसे चाँद का टुकड़ा हो,
मुस्कान में छुपा जैसे, पूरे जहाँ का सुखड़ा हो ।
--- डॉक्टर ज्योति आलोक
#मेरा_लाडला_बेटा
#बज़्म
नारी की गरिमा और पुरुष की संवेदना एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि एक सुंदर और समानतापूर्ण समाज के दो आवश्यक आधार हैं।
33
आज उन सभी पुरुषों के नाम, जो अपने हिस्से की धूप में दूसरों के लिए छाँव बनते हैं; जो बिना किसी घोषणा के अपने हिस्से का प्रेम बाँटते हैं और जो जिम्मेदारियों के बीच भी अपने भीतर के मनुष्य को जीवित रखते हैं।
#अंतर्राष्ट्रीय_पुरुष_दिवस_की_हार्दिक_शुभकामनाएँ।
42
इस नज़्म ने पिता को देखने का नहीं, उन्हें महसूस करने का एक नया दृष्टिकोण दिया। शब्दों में इतनी संवेदना, इतनी गहराई और इतना अपनापन विरल है।आपने पिता पर नज़्म नहीं लिखी, आपने उन तमाम संतानों के मन की अनकही भावनाओं को आवाज़ दी है।
@ShayarImran
5
153
चिट्ठी लिखना भी अब जैसे बीते ज़माने की बात है,
लोग ऑनलाइन तो मिलते हैं, मगर दिलों में फ़ासले बेहिसाब हैं।
#बज़्म
#बज़्म_काव्य_मंच
में आज 24/10/2026
का दैनिक विषय - #ख़त / #चिठ्ठियाँ
कवितायें, कहानियाँ, शेर, ग़ज़ल,
गीत, नज़्म कुछ भी लिखा जा सकता है ।।
#बज़्म 👈 लगाना अनिवार्य है ।।
प्रतिभा का सम्मान कीजिए, जातीय अहंकार का महिमामंडन नहीं। प्रतियोगी परीक्षा में चयन व्यक्तिगत उपलब्धि है, जातीय श्रेष्ठता का स्वघोषित तमगा नहीं!
एक परिणाम से जाति महान नहीं हो जाती और एक असफलता से कोई जाति छोटी नहीं हो जाती।
#उत्तर_प्रदेश_पुलिस_भर्ती
2
55
आयोग शायद यह भूल गया कि परीक्षा अभ्यर्थी की योग्यता जाँचने के लिए होती है, उसकी जेब की गहराई, शारीरिक सहनशक्ति और मानसिक तनाव सहने की क्षमता जाँचने के लिए नहीं।
#UPSSSC_PET_EXAM_CENTRE_REFORM
पर्दा गिरता है, कलाकार विदा होता है,
पर सच्ची कला कभी विदा नहीं होती।
वह समय की सीमाएँ लाँघकर
पीढ़ियों के हृदय में जीवित रहती है।
नाना साहब, आपके अभिनय को नमन,
आपकी कला को नमन,
आपकी अमिट स्मृतियों को शत-शत नमन।
भावभीनी एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🕯️
7
217
नीयत साफ़ हो तो रास्ते ख़ुद रास्ता देते हैं,
वरना उजले चेहरे भी अँधेरों का पता देते हैं।
--- डॉक्टर ज्योति आलोक
4
97
डॉ. सिंह ज्योति retweeted
...किसी भी प्रधानाचार्य से, प्रधानाध्यापक से, प्रवक्ता से या शिक्षक से लेनदेन की मांग की तो उसको जेल के अंदर सड़ना पड़ेगा...
तेरी मुस्कान में जाने कितने जन्मों की मेरी प्रार्थनाएँ खिल उठती हैं,
तू हँसता है तो मेरी थकी हुई आत्मा में भी उजली सुबह उतर आती है।
#मेरा_बच्चा
1
54
डॉ. सिंह ज्योति retweeted
वक़्त की रेत में
उलझा हर लम्हा,
कभी घड़ी बनकर ठहर
जाता है,
कभी सदी बनकर बीत
जाता है।
-डॉक्टर ज्योति आलोक🌷
@freesoul1990
धमक से कदम बढ़ें, तो राहों में चमक हो,
चेहरे पर आत्मविश्वास की हर पल दमक हो।
हौसलों की गूँज से दुनिया भी चौंक उठे,
मेरी हर बात में अपनेपन की महक हो।
------- डॉक्टर ज्योति आलोक
#बज़्म
@BazmKavyamanch
मुरली की तान में आज भी यमुना की लहरें गाती हैं,
कृष्ण की मुस्कान में युगों की सांझें दीप जलाती हैं।
#कृष्ण_जन्माष्टमी
डेढ़ बरस का मेरा लाल जब कान्हा बनकर मेरी गोद में मुस्काता है,
उसकी एक मुस्कान में जाने क्यों, पूरा वृंदावन मेरे भीतर खिल जाता है।
#कृष्ण_जन्माष्टमी
डॉ. सिंह ज्योति retweeted
Replying to @KavyaKutir
क़द्र करते तो ख़ामोशी भी समझ लेते हमारी,
यहाँ रिश्ते भी मतलब के इशारों पर चलते हैं।
---- डॉक्टर ज्योति आलोक
मैं अभी डेढ़ बरस का हूँ…
रिश्तों के नाम तो पहचानने लगा हूँ,
पर उनके भीतर छिपे भावों को समझने के लिए
शायद अभी बहुत छोटा हूँ।
इस बार मैं घर नहीं जा पाया…
दीदी से मिलने की वह छोटी-सी खुशी भी
मेरी राह देखती रह गई।
न मैं उसके पास जा सका,
न वह मेरे माथे को चूमकर
मेरी नन्ही कलाई पर राखी बाँध सकी।
शायद दीदी का मन भी उदास हुआ होगा…
इसलिए उसने अपनी राखी
मेरे पास भेज दी।
डाक से आई उस छोटी-सी राखी में
मुझे न जाने क्यों
पूरा घर दिखाई देता है
दीदी की हँसी,
उसका दुलार,
उसकी मीठी-सी डाँट
और मेरे लिए उसकी ढेरों दुआएँ…
दीदी,
तुमने राखी भेजकर
दूरी को बहुत छोटा कर दिया है।
तुम्हारे हाथों का स्पर्श भले
आज मेरी कलाई तक नहीं पहुँचा,
लेकिन तुम्हारा प्यार
इस धागे के साथ मेरे पास आ गया है।
मैं अभी इतना छोटा हूँ
कि इस रिश्ते की गहराई नहीं समझ सकता,
पर शायद मेरी नन्ही कलाई
तुम्हारे प्रेम को पहचानती है।
आज तुम्हारी राखी बाँधकर
मुझे ऐसा लगेगा जैसे
तुम दूर होकर भी
मेरे बिल्कुल पास हो…
दीदी, इस बार तुमने मेरी कलाई पर
सिर्फ़ राखी नहीं भेजी,
अपने हिस्से का प्यार भेजा है।
और मैं इस नन्ही-सी कलाई पर
तुम्हारा वह प्यार सँभालकर रखूँगा
जब तक मेरे बचपन की सारी स्मृतियाँ
मेरे साथ बड़ी होती रहेंगी।
दूरी ने हमें मिलन से रोक दिया,
पर प्रेम को कौन रोक सकता है
राखी का यह धागा बता रहा है
कि सच्चे रिश्ते रास्तों के मोहताज नहीं होते।
#रक्षाबंधन
1
2
75
डॉ. सिंह ज्योति retweeted
यह वीडियो AI से भले ही क्रिएट किया है, पर कितना भावनात्मक है.
बहुत खूबसूरत बनाया है.❣️❣️
डॉ. सिंह ज्योति retweeted
Replying to @ChhotiKavita
जिनके हिस्से घर नहीं आया,
वे सिर्फ़ छत नहीं खोजते
वे उस अपनत्व की तलाश में भटकते हैं
जहाँ लौटकर कोई कह सके
“तुम आ गए…”
वे दूसरों के मकानों को
ईंट-पत्थर की तरह नहीं देखते,
उनकी खिड़कियों में अपना बचपन,
दरवाज़ों पर अपना नाम
और आँगन में अपना खोया हुआ संसार खोजते हैं।
बेघर आदमी के लिए
हर घर एक आईना होता है
जिसमें वह अपना वह जीवन देखता है,
जो उसे कभी मिला ही नहीं।
---- डॉक्टर ज्योति आलोक






















