Pinned Tweet
शिक्षक अपने विद्यार्थियों का भविष्य बनाता है। सरकार से अपेक्षा है कि शिक्षकों के आर्थिक भविष्य को भी सुरक्षित करने के लिए 7th Pay के अनुरूप उचित वेतनमान दे। @samrat4bjp @mkrtiwari_bjp @officecmbihar
#BiharTeachersNeed7thPay @Team_BRVAS @Anish97098 @imravisawarn @psthakur96
रवि सिंह retweeted
शिक्षा मंत्री जी का सातवां वेतनमान पर बड़ा बयान:- Part2
*सातवां वेतनमान मिलना फिलहाल संभव नहीं।*
रवि सिंह retweeted
शिक्षकों को स्वार्थी कह देना बहुत आसान है... लेकिन कभी यह भी सोचिए कि जब सरकार अपने वादे पूरे नहीं करती, जब भरोसा दिलाने के बाद भी शिक्षक वर्षों तक इंतजार करते रहते हैं, तो उनके दिल पर क्या गुजरती है?
माननीय मंत्री जी, एक सवाल आपसे है...
आखिर आपने हमें भरोसा क्यों दिलाया था?
अगर किए गए वादे पूरे नहीं करने थे, अगर हमारी उम्मीदों को इसी तरह इंतजार में रखना था, तो फिर हमें आश्वासन क्यों दिया गया?
आप कहते हैं कि शिक्षक वेतनमान की मांग करते हैं, तो इससे छात्रों को दुख होता है। लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा कि जब शिक्षक की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, जब उसके साथ किए गए वादे अधूरे रह जाते हैं, तो उसे कितना दुख होता है?
क्या शिक्षक का कोई परिवार नहीं है?
क्या उसकी कोई जरूरतें नहीं हैं?
क्या उसके बच्चों का भविष्य नहीं है?
क्या उसके बूढ़े माता-पिता नहीं हैं?
क्या उसके दिल में कोई भावना नहीं है?
हम भी इंसान हैं मंत्री जी! हमारा भी दिल है, हमारी भी उम्मीदें हैं और हमारा भी आत्मसम्मान है।
हम भी इसी समाज का हिस्सा हैं। हम भी इसी बिहार के नागरिक हैं। हम भी आपके ही समाज के लोग हैं। हम भी आपके वोटर हैं। हम कोई दूसरे ग्रह से नहीं आए हैं और न ही शिक्षक कोई अलग प्रजाति है।
जिस शिक्षक ने पूरी जिंदगी बच्चों को अधिकार, कर्तव्य, ईमानदारी और वचन निभाने का पाठ पढ़ाया, आज वही शिक्षक अपने अधिकार और सरकार से किए गए वादों की याद दिला रहा है।
शिक्षक को स्वार्थी कहने से पहले उसके संघर्ष को समझिए। उसकी मांग को समझिए और उसके साथ किए गए वादों को याद कीजिए।
हम सम्मान चाहते हैं, टकराव नहीं।
हम अपना अधिकार चाहते हैं, किसी का अहित नहीं।
हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि सरकार अपने वादों का सम्मान करे।
याद रखिए, शिक्षक समाज का निर्माण करता है, लेकिन शिक्षक भी इसी समाज का एक हिस्सा है। उसकी पीड़ा को नजरअंदाज करके समाज के कल्याण की कल्पना नहीं की जा सकती।
माननीय मंत्री जी, हम भी आपके अपने हैं... हमारी आवाज को भी सुनिए।
#शिक्षक_सम्मान #सातवां_वेतनमान #वादाखिलाफी #BiharTeachers
*बिहार के शिक्षा विभाग ने 24 साल से लंबित पड़े AC/DC बिल और उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC) के हिसाब-किताब की जांच और निपटारे के लिए 19 विशेष टीमों का गठन किया है, जो 19 से 21 नवंबर 2026 तक सभी जिलों में जाकर गहन जांच करेंगी।*
2
54
रवि सिंह retweeted
*मधुबनी DEO कार्यालय के इस आदेश में स्थानांतरण को लेकर मुख्य निर्देश*
*योगदान की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2026 तक नए विद्यालय में योगदान करना अनिवार्य है।*
*ट्रांसफर आदेश: योगदान से पहले ई-शिक्षाकोष पोर्टल से ट्रांसफर आदेश डाउनलोड करना होगा।*
*ऑनलाइन योगदान: नए विद्यालय में योगदान के तुरंत बाद ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री करनी होगी।*
*रिपोर्ट जमा: निर्धारित फॉर्म भरकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा।*
*पुराने विद्यालय से विरमित: नए विद्यालय में योगदान की तिथि से पुराने विद्यालय से स्वतः विरमित माने जाएंगे।*
*यात्रा भत्ता: स्थानांतरण के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।*
*वेतन: पुराने विद्यालय की अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर पूर्व अवधि का वेतन भुगतान होगा। आंशिक वेतन भुगतान का दावा स्वीकार नहीं होगा।*
*LPC की अनिवार्यता: जिले के अंदर एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में जाने पर LPC In और Out की जरूरत नहीं है। दूसरे जिले में जाने पर अनिवार्य है।*
*डेटा अपडेट: 25 नवंबर तक योगदान करने वाले शिक्षकों का डेटा 26 नवंबर तक प्रखंड स्तर पर अपडेट करना होगा।*
जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आपको 🎂🎉🎇 @PrabhaAdit20813
🌸 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ 🌸
आदरणीया अदिति प्रभा जी, @PrabhaAdit20813
प्रदेश प्रवक्ता, बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ।
आपके जन्मदिवस के इस शुभ अवसर पर बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ परिवार की ओर से आपको अनंत शुभकामनाएँ एवं हार्दिक बधाई।
आपका व्यक्तित्व, आपकी वाकपटुता, संगठन के प्रति आपकी निष्ठा और शिक्षक हितों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। एक सशक्त महिला नेतृत्व के रूप में आपने संगठन की आवाज़ को बुलंद करने में जो भूमिका निभाई है, वह निश्चित रूप से सराहनीय है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य सदैव बना रहे। आप इसी ऊर्जा, साहस और समर्पण के साथ संगठन एवं शिक्षक समाज के हित में निरंतर अपना योगदान देती रहें और सफलता के नए आयाम स्थापित करें।
आपका हर दिन नई उपलब्धियों और खुशियों से भरा हो।
💐 पुनः जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ! 💐
सादर शुभकामनाओं सहित
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ
*मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक बीएलओ (BLO) या बीएलओ सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत शिक्षकों के तबादले और समायोजन पर रोक लगा दी गई है, और उन्हें अपने पुराने स्कूल में ही बने रहने का निर्देश दिया गया*
2
212
रवि सिंह retweeted
रजत पाटीदार क्या खिलाड़ी अभी T 20 का इससे अंदाजा लगाओ।
48 बाल में 135 रन बनाए है।
लास्ट 20 बाल में 72 रन बनाए है
श्रेयस अय्यर से 1 अरब गुना बेहतर कप्तान और खिलाड़ी है रजत पाटीदार लेकिन वह RCB का कप्तान है इसलिए गंभीर को पसंद नहीं है।
अभी पूरे विश्व में रजत पाटीदार से बेहतर मिडिल ऑर्डर बैट्समैन नहीं है।
रवि सिंह retweeted
🔥 युवराज सिंह का वो ऐतिहासिक छक्का, जिसने दुनिया को हैरान कर दिया! 😱
🚀 दुनिया के सबसे तेज़ गेंदबाज़ों में शुमार ब्रेट ली की गेंद पर 119 मीटर का गगनचुंबी छक्का, गेंद गई स्टेडियम के पार!
🇮🇳 2007 टी20 विश्व कप में युवराज का यह तूफानी अंदाज़ आज भी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में ज़िंदा है! 🏏💙
_*💫समस्तीपुर में छठ का प्रसाद जूठा करने पर माँ ने चार साल की बेटी को मार मार कर उतारी मौत की घाट🥺*_
> _*आरोपी मां गिरफ्तार पिता बोले- ऐसी पूजा का क्या फायदा।*_🤔
1
3
254
रवि सिंह retweeted
📢 शिक्षक साथियों से विशेष अपील!
आइए, बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS) से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाएं और शिक्षक हितों की लड़ाई में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
🎥 वीडियो को पूरा देखें और एक-एक स्टेप को समझें कि BRVAS की वेबसाइट के माध्यम से आप संगठन की सदस्यता कैसे ग्रहण कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य केवल सदस्य बनाना नहीं, बल्कि शिक्षकों को एक ऐसे डिजिटल मंच से जोड़ना है, जहाँ उनकी जरूरत की सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ और सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हों।
भविष्य में वेबसाइट के माध्यम से सदस्यों के लिए अलग-अलग ग्रुप एवं विशेष सुविधाएँ विकसित की जाएँगी। इसके अंतर्गत आपको आसानी से उपलब्ध होंगे—
- 📄 महत्वपूर्ण सरकारी एवं विभागीय दस्तावेज
- 📅 विद्यालयों का अवकाश कैलेंडर
- 📚 शिक्षक सेवा से संबंधित नियमावली
- 🏫 जिलावार महत्वपूर्ण पत्र एवं सूचनाएँ
- 📌 शिक्षक हितों से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ
- 🤝 संगठन के सदस्यों के लिए विशेष डिजिटल सुविधाएँ
हम चाहते हैं कि बिहार का हर शिक्षक संगठन से जुड़े और संगठन की ताकत बने।
एक शिक्षक की सदस्यता, संगठन की ताकत को एक कदम और आगे बढ़ाती है।
आइए, आज ही BRVAS के सदस्य बनें।
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS)
एकता • अधिकार • सम्मान























