सभी को हमारी तरफ से श्रीगुरु नानक देव जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।आज उनकी शिक्षाओं इक ओंकार, समानता,भाईचारा और ईमानदारी को याद करते हुए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी के घर धन- धान्य से भरे रहें और सभी को अनंत खुशियाँ प्रदान करने की कृपा करें।
#इक_ओंकार
#जय_श्री_गुरु_नानक_देव_जी
सभी को हमारी तरफ से कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान तथा देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।सभी के घर को भगवान् विष्णु धन-धान्य से भर दें और सभी को अनंत खुशियाँ प्रदान करें। ऐसी हम भगवान् विष्णु जी से सभी के लिए प्रार्थना करते हैं।
#जय_भगवान्_विष्णु_जी
#जय_जय_श्री_राम
असफलता से ना डरो,यह है जीवन की राह।
प्रयास सदा करते रहो,यदि है सफल होने की चाह।
सफलता उन्हें ही मिलती है,जिनमें कसके ज़ुनून होता है।
हारो कितनी बार भी लड़ते रहो,मंजिल पाकर ही सुकून मिलता है।
#जय_श्री_कृष्ण
आजकल लोग कैसे हैं?
काम मिलता नहीं तो कहते,कोई काम नहीं मिलता है।
जब काम मिल जाता है,तो थोड़े दिन काम ठीक से करते हैं।
उसके बाद उन्हें काम से ऊब लगती है,और काम को ढकेलते हैं।
उसके बाद वह कोई काम नहीं करते,केवल
बाॅस की चापलूसी करते हैं।
#जय_जय_श्री_राम
हर पल मंगल करने वाले,सबके दिलों में रहने वाले।सबके काम बनाने वाले,आओ
मंगल दिवस मनाते हैं।
भगवान् राम जी को याद फरमाते हैं।
उनको जो भी जान गया है,उसका अज्ञान
मिट गया है।वह तो वहाँ पर ही रहते हैं,
जहाँ ज्ञान का प्रकाश फैल गया है।
आओ भक्त-ईश्वर मिलन दिखाते हैं,
भगवान् राम जी याद फरमाते हैं।
वह जब दिल में बैठ गए हैं,तो चिंता की कोई बात नहीं है।सब तेरा कारोबार वही देखेंगे।उनपर सौंप तुझे अब काम नहीं है।
देखो राम जी तेरा सब काम चलाते हैं।
भगवान् राम जी को याद फरमाते हैं।
#जय_जय_श्री_राम
मंगलवार का दिन है पावन,भगवान् बजरंग बली जी को याद करो।
उनसे जो माँगो वह मिल जाता,इसलिए बजरंग बली जी को याद करो।
ऐसा कोई असंभव कार्य नहीं है,जो कोई काम वह ना कर सकते हैं।
अगर मौत तुम्हें लेने आई हो,वह उसको भी
खाली वापस कर सकते हैं।
वह इतने प्यारे प्रभु हमारे,इसलिए बजरंग बली जी को याद करो।
मंगलवार का दिन------
उनके चरणों में जगह बनाओ,और उनका नित्-नित् ध्यान करो।
उनकी महिमा अजब निराली,उनको शत्- शत् बार प्रणाम करो।
वह झटपट हैं खुश हो जाते,इसलिए बजरंग बली जी को याद करो।
मंगलवार का दिन-----
#जय_जय_श्री_राम
#जय_बजरंग_बली
राम का नाम जुबां से लिया तो,तेरे सारे पाप धुलते चले जाएंगे।
राम का नाम दिल में बसाया तो,तेरे सारे काम बनते चले जाएंगे।
राम जी हैं कण-कण में रहते,उनको देखो तो हर जगह ही दिखेंगे।
दिल को खोजो तो अपने ही तन में,राम तो
हर अंग में भी दिखेंगे।
राम तो हर जगह हैं समाए,हर जगह तुमको
मिलते चले जाएंगे।
राम का नाम-----
राम जी को अगर साथ अपने रखते,तो कोई अड़चन न आएगी कभी कार्य में।
राम जी अगर दिल में तेरे बसते,मौत भी ना
आएगी अब तुझे राह में।
राम तो हर जगह ही मिल जाते,दिल से देखो तो दिखाई दे जाएंगे।
राम का नाम-------
#जय_जय_श्री_राम
माता बहुत ही प्यारी,भक्तों के दिल में रहने
वाली।
वह हैं बहुत निराली,और सबके काम बनाने वाली।
वह हैं माता मेरी हैं काली। भक्तों पर उनकी कृपा निराली।
वह हैं माता मेरी हैं काली।
जब-जब भक्तों पर कष्ट अधिक हो,वह उसे सदा दूर करती हैं।
जब-जब भक्तों को कोई पीड़ा हो,वह तुरन्त उसे हर लेती हैं।
वह माताहैं पीड़ा हरने वाली।
वह माता हैं मेरी काली।
जो कोई उनकी शरण में जाता,वह सुखी बहुत हो जाता है।
जो कोई उनकी पुजा करता,वह बहुत धनी हो जाता है।
वह माता हैं हर सुख देने वाली।
वह माता मेरी हैं काली।
#जय_माँ_भगवती
#जय_माता_दी
अगर काम तलाश करने की भी इच्छा न हो,तो आप महा आलसी हैं।
अगर काम आपके सामने है और काम में
आपका मन न लगे,तो आप बीमार हैं।
#जय_जगन्नाथ
अगर तुम शांति चाहते हो,तो अपने हथियार चौकस रखो।
लोग लड़ने की सोच भी न पाएंगे,तुम अपने आपको युद्ध के लिए चौकस रखो।
#जय_माता_दी










