
ALT राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आज समाहरणालय सभागार से ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0’ का पुलिस अधीक्षक एवं वरीय अधिकारियों के साथ विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों को तम्बाकू सेवन से दूर रहने की शपथ दिलाई तथा जागरूकता रथ भी रवाना किया। इसके अलावा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला से पंचायत स्तर तक समन्वय के साथ अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिया। #TobaccoFreeYouth @prdjharkhand @JharkhandCMO @AlokDubeyIAS @jamtarapolice

ALT आज समाहरणालय सभागार में VB-GRAMG, एवं आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक में रोजगार सृजन, मजदूरी एवं सामग्री मद में भुगतान, पुरानी योजनाओं की लंबित देनदारियों के निष्पादन, पीएम आवास, अबुआ आवास एवं अंबेडकर आवास के शीघ्र पूर्णता तथा लंबित किस्तों के भुगतान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। @JharkhandCMO @prdjharkhand @AlokDubeyIAS

ALT राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ को जारी अलर्ट के अनुसार जिले में कल रात्रि से ही रुक रुक कर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है एवं 21 नवंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। ऐसे में जिलेवासियों से अपील है कि खराब मौसम को देखते हुए अपने घरों से बेवजह बाहर निकलने से बचें। इसके अलावे लगातार हो रही बारिश के वजह से नदी, तालाब, डोभा आदि का जलस्तर बढ़ने की आशंका के दृष्टिगत अभिवावकों से भी आग्रह है कि अपने बच्चों को डोभा, तालाब, नदी एवं जलाशयों से दूर रखें। @AlokDubeyIAS @JharkhandCMO @prdjharkhand

ALT आज समाहरणालय सभागार में #जिला_समन्वय_समिति की बैठक कर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, आवास, पीवीटीजी ग्रामोत्थान योजना, आयुष्मान कार्ड की प्रतिशतता बढ़ाने के अलावा विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति में तेजी लाने एवं विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करते हुए सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावा झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस एवं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। #DistrictAdministration @JharkhandCMO @prdjharkhand @AlokDubeyIAS

ALT #झारखण्ड_राज्य_स्थापना_दिवस के उपलक्ष्य में आज समाहरणालय परिसर से अधिकारियों संग नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। जिलेवासियों से अपील है कि नशा मुक्त जीवन शैली को बढ़ावा दें साथ ही वाहन चलाते समय यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन करें। #JharkhandFoundationDay2026 @prdjharkhand @AlokDubeyIAS @JharkhandCMO

ALT आज कार्यालय प्रकोष्ठ में कृषि, उद्यान, आत्मा, भूमि संरक्षण, पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की मासिक समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में योग्य एवं जरूरतमंद किसानों एवं अर्हताधारी लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करने, वार्षिक लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। @prdjharkhand @AlokDubeyIAS @JharkhandCMO

ALT क्षेत्र भ्रमण के दौरान आज जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत राजकीय कृत मध्य विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र, सीतामुड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के अनुपात में अतिरिक्त वर्गकक्ष की आवश्यकता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रस्ताव भेजने तथा आंगनबाड़ी केंद्र के जीर्णोद्धार को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिया। @prdjharkhand @AlokDubeyIAS @JharkhandCMO

ALT झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में आम उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष जनसमस्या निवारण कैंप का आयोजन 19.11.2026 से 26.11.2026 तक जिले के विभिन्न स्थानों में किया जा रहा है, जिलेवासियों से अपील है कि इसका बढ़ चढ़ कर लाभ उठाएं। @JharkhandCMO @prdjharkhand @dcjamtara

ALT आज मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के निमित्त आज 09-जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की सुपर चेकिंग की। इस दौरान फॉर्म-6, फॉर्म-8, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी, नो मैपिंग एवं अन्य श्रेणी के नोटिस से संबंधित मामलों का स्थलीय सत्यापन किया। संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को लंबित नोटिसों का सत्यापन कर निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया एवं पात्र मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज एवं सही जानकारी उपलब्ध कराकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने हेतु अपील किया। @ECISVEEP @ceojharkhand @prdjharkhand

ALT जोहार! आदिवासियों के हक और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी प्रकृति रक्षक #भगवान_बिरसा_मुंडा की #151वीं जयंती एवं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! इस अवसर पर आज जिले के गायछंद मोड़ (अनुमंडल कार्यालय के समीप) स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर वरीय अधिकारियों के संग माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। #धरती_आबा_बिरसा_मुंडा #झारखण्ड_राज्य_स्थापना_दिवस @JharkhandCMO @prdjharkhand @AlokDubeyIAS

ALT #झारखण्ड_राज्य_स्थापना_दिवस उपलक्ष्य में आज परिसदन भवन (सर्किट हाउस) से घोष तालाब तक जिला स्तरीय "रन फॉर स्वच्छ और विकसित झारखण्ड" कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व परिसदन भवन में भगवान बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया एवं सभी को स्वच्छता शपथ दिलाया। वहीं कार्यक्रम के तहत परिसदन से प्रारंभ होकर उपायुक्त-पुलिस अधीक्षक आवास होते हुए घोष तालाब छठ घाट में विशेष रूप से स्वच्छता अभियान में भाग लिया। #RunForSwachhAndViksitJharkhand #JharkhandFoundationDay @prdjharkhand @JharkhandCMO @AlokDubeyIAS








































































