जीवन यात्रा (@jeevanyatraa) header
जीवन यात्रा (@jeevanyatraa) profile picture

दर्शन • अध्यात्म • विज्ञान • Philosophy • Matrix • Thoughts • Exploring Quantam Reality, Consciousness & Existence. @pradeepanandd

Earth
Joined August 2023
Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)Photo by जीवन यात्रा (@jeevanyatraa)
मेरी 10 पसंदीदा दार्शनिक किताबें: इस विश्व दर्शन दिवस पर अपनी रीडिंग लिस्ट में ये 10 किताबें जरूर जोड़ें। जाँ-जाक रूसो - सेकंड डिस्कोर्स सोरेन कीर्केगार्द - फियर एंड ट्रेम्बलिंग फ्रेडरिक नीत्शे - द विल टू पावर प्लेटो - द रिपब्लिक इमैनुएल कांट - क्रिटीक ऑफ प्योर रीजन अरस्तू - निकोमैखियन एथिक्स लुडविग विट्गेन्स्टाइन - फिलॉसॉफिकल इन्वेस्टिगेशन्स अल्बेयर कामू - द मिथ ऑफ सिसिफस भगवद्गीता - श्रीमद्भगवद्गीता लाओत्से - ताओ ते चिंग
1
2
19
620
भारत में पुलिस सुधार के लिए कुछ अनिवार्य कदम: - हर पुलिसकर्मी के लिए अनिवार्य बॉडी कैमरा। -रिकॉर्डिंग सीधे सुरक्षित सरकारी सर्वर पर अपलोड हो। - हर थाने में 24×7 CCTV। - रिकॉर्डिंग का सुरक्षित डिजिटल बैकअप। - कैमरा बंद करने पर कठोर कार्रवाई। - स्वतंत्र पुलिस शिकायत प्राधिकरण। - हिरासत में यातना पर सख्त सजा। - हर पुलिस कार्रवाई का डिजिटल रिकॉर्ड। - अवैध हिरासत पर पूर्ण रोक। - प्रत्येक नागरिक को SP, SSP सहित किसी भी पुलिस अधिकारी से बातचीत के दौरान कानूनी सीमाओं के अधीन वीडियो रिकॉर्डिंग का अधिकार हो।
15
54
4
210
4,801
स्तुतिवाद, अस्तित्ववाद, विसंगतिवाद, सुखवाद, शून्यवाद, निंदकवाद, भोगवाद, अतीन्द्रियवाद, ताओवाद, बौद्ध दर्शन, कन्फ्यूशियस दर्शन, बुद्धिवाद, अनुभववाद, व्यवहारवाद, संशयवाद, प्रत्यक्षवाद, अनुभूतिवाद, प्रत्ययवाद, भौतिकवाद, द्वैतवाद, अवैतवाद, एकवाद, नियतिवाद, उपयोगितावाद, कर्तव्यनिष्ठ नैतिकता, सद्गुण नैतिकता, स्वार्थवाद, परोपकारवाद, मानवतावाद, उत्तर-आधुनिकतावाद और संरचनावाद के साथ-साथ तर्कशास्त्र, तत्त्वमीमांसा, ज्ञानमीमांसा और नीतिशास्त्र को शिक्षा के सभी स्तरों पर अनिवार्य किया जाना चाहिए।
1
7
70
2,075
एक समाज को कैसे बर्बाद करें?
3
33
138
5,276
मंटो ने कहा था, कीमत कोई भी हो पर आदमी बिक जाए तो टके का नहीं रहता। जिस दिन हम पैसों के लिए अपनी आत्मा और सिद्धांतों से समझौता कर लेते हैं, उस दिन हम न दोस्ती के लायक रहते हैं, न प्रेम के। डॉ. हरिओम पवार लिखते हैं: मेरे दर से खाली लौटे राजनीति के उड़नखटोले, दुनिया में इतना धन कब है, जो मेरी खुद्दारी तौले। इसी पर महाभारत के उद्योग पर्व में भी कहा गया है: वृत्तं यत्नेन संरक्षेद् वित्तमेति च याति च। अक्षीणो वित्ततः क्षीणो वृत्तस्तु हतो हतः॥ अर्थात् धन तो आता-जाता रहता है, लेकिन अपने चरित्र, जमीर और ईमान की रक्षा हर हाल में करनी चाहिए क्योंकि पैसा चला गया तो कुछ नहीं गया। पर आपका ईमान चला गया तो समझो सब कुछ चला गया।
1
31
198
4,168
जीवन की कला के एक पारंगत और निपुण कलाकार। कृष्ण को समझ पाना अत्यंत कठिन है। यह स्वीकार कर पाना अत्यंत कठिन है कि कोई भरे बाजार में शान्ति पा सकता है जो मन की शुद्धतम अवस्था को उपलब्ध कर सकता है। एकांत में जलता दीपक स्थिर रह सकता है, लेकिन असली परीक्षा तो तब है जब मोमबत्ती तूफ़ानों के बीच भी अपनी लौ बचाए रखे। स्थिरता का प्रमाण शांति में नहीं, संघर्ष के बीच मिलता है।
1
7
58
1,832
बाहरी और आंतरिक स्वच्छता, दोनों आवश्यक हैं। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने शरीर, पर्यावरण और आसपास की चीजों का उचित ध्यान रखे। - सुबह उठकर करो अपने स्थान को साफ। - फिर करो अपने तन को साफ। - ध्यान से करो मन को साफ। - फिर सारा दिन रखो कर्मों में सफाई। - और वाणी में रखो मधुरता और ईमानदारी। - शरीर की स्वच्छता के लिए शुद्ध भोजन करे। - अकेलेपन को एकांत में बदलें। - स्वयं को साक्षी, मुक्त और इच्छा रहित बनाओ। - एक चुप, सौ सुख: सुखी जीवन का मूलमंत्र। - आत्म स्मृति में रहकर, हर बंधन से मुक्ति पाओ। - गन्दगी हटाओ: ईर्ष्या द्वेष, वैर भाव, परचिंतन, निन्दा चुगली, आदि आदि। अवगुण रूपी किचड़ा निकाल, मन को मन्दिर बनायेंगे, पवित्रता को धारण करके, दिव्य गुणों का श्रृंगार करेंगे।
14
80
2,335
GTA 6 आज लॉन्च हो गया। डिटेलिंग तो काफी अच्छी है। लेकिन रियल फील वाले गेम मार्केट में कब तक आयेंगे? - 11–12 साल का लगे बनाने में। - 10-20 हजार करोड़ में बना ये गेम। - लगभग 5,000 लोगों की ग्लोबल टीम। - फिजिक्स और साइंस का इस्तेमाल हुआ है। @grok बताओ एलन मस्क भी कोई गेम बना रहे है क्या?
4
5
73
19,845
All Consciousness Is a Linguistic Affair. हमारी जितनी भी अक़्ल, समझ और चेतना है, वह भाषा से गहराई से जुड़ी हुई है। हमारी वास्तविकता हमारी भाषा के माध्यम से निर्मित होती है। हमारी भाषा ही हमारी दुनिया है। हमारी भाषा ही हमारे लिए ख़ुदा है, हमारी भाषा ही हमारी रियलिटी है। लिंग्विस्टिक फिलोसॉफी का विचार बहुत व्यापक और गहरा है। अगर आप अपनी अस्तित्व का अर्थ समझना चाहते हैं यानी यह जानना चाहते हैं कि आप क्यों पैदा हुए हैं तो Exist शब्द का अर्थ समझने की कोशिश कीजिए। शायद आपको अपने अस्तित्व से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने लगें। अगर आप Being यानी होने का अर्थ समझना चाहते हैं, तो 'I' यानी 'मैं' शब्द का अर्थ समझिए। आपको समझ आने लगेगा कि 'होना' आखिर क्या है। रिचर्ड रॉर्टी ने भाषिक दर्शन को बीसवीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण दार्शनिक मोड़ों में से एक माना था। पुरानी दार्शनिक बहसों से आगे बढ़कर भाषा को समझिए। क्योंकि हमारे अनुभव का एक बड़ा केंद्र भाषा है। अगर आप भाषा की प्रकृति समझ गए, तो अस्तित्व की प्रकृति को समझने की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं। आप अपनी ज़बान को समझेंगे वह कहाँ से आई, कैसे विकसित हुई और दुनिया को देखने का आपका नज़रिया कैसे बनाती है तो शायद आपको अपने अस्तित्व को समझने का एक नया रास्ता मिल जाए। देरिदा के विचारों में भाषा और वास्तविकता का गहरा संबंध दिखाई देता है। लाकाँ ने कहा था: "Our unconscious is structured like a language." यानी हमारा अचेतन भी भाषा जैसी संरचना में काम करता है। समझ रहे हैं? भाषा केवल विचार व्यक्त करने का माध्यम नहीं है; यह हमारे विचारों, अनुभवों और वास्तविकता को समझने की संरचना भी है।
2
10
63
2,080
प्राचीन अद्वैत के प्रश्न, आधुनिक AI की भाषा में! अगर आपने यह पूरी बातचीत समझ ली और इसके विचारों का वास्तविक निचोड़ पकड़ लिया, तो आदि शंकराचार्य के अद्वैत वेदांत को अपने अच्छे से समझ लिया फिर, शायद एक कदम आगे ही चले जाओगे। जोशुआ बाख ने चेतना, आत्मा, माया, पहचान, आसक्ति, दुःख और निर्वाण जैसे गहरे दार्शनिक प्रश्नों को जिस तरह इंटेलिजेंस, अटेंशन, सेल्फ-मॉडल और कंप्यूटेशन के माध्यम से समझाया है, वह बेहद दिलचस्प है। हज़ारों साल पुराने आध्यात्मिक प्रश्नों को समझने का एक बिल्कुल नया बौद्धिक रास्ता! youtu.be/tyrPMVMb-Uw?si=ng8K…
2
2
1
29
1,933
आँखों की सेहत के लिए बहुत ज़रूरी आदतें: - नियमित आँखों की जाँच। - पलकों की सफाई। - आँखों की नमी का ध्यान। - ऑयल ग्लैंड्स की देखभाल। - कभी कभी गर्म सिकाई, तापमान 42–43°C - अधिक गर्मी से बचाव। - 20-20-20 नियम अपनाएँ। - हर 20 मिनट में 20 फीट दूर 20 सेकंड देखें। - स्क्रीन देखते समय पूरी पलक झपकाएँ। - स्क्रीन से नियमित ब्रेक। - लगातार स्क्रीन देखने से बचें। - ओमेगा-3 युक्त भोजन। - ल्यूटिन युक्त भोजन। - पर्याप्त पानी पिएँ। - आँखों को बार-बार रगड़ने से बचें। - सूखे वातावरण में ह्यूमिडिफायर इस्तेमाल करें - पंखे या AC की सीधी हवा आँखों पर न पड़ने दें। - डॉक्टर की सलाह से आई ड्रॉप्स व सप्लीमेंट्स लें। - बच्चों को रोज़ 1–2 घंटे बाहर प्राकृतिक रोशनी में बिताने दें। - धूप में UV400 या 99-100% UVA/UVB प्रोटेक्शन वाला चश्मा पहनें। कुछ एक्ट्रा जो आप और कर सकते है: आमतौर पर लोग आँखों की देखभाल करते समय केवल आँखों के अंदरूनी हिस्से पर ध्यान देते हैं, जबकि पलकों की भूमिका भी बेहद महत्त्वपूर्ण है। Meibomian Glands क्या हैं? ये छोटी-छोटी तेल बनाने वाली ग्रंथियाँ होती हैं। ये ऊपरी और निचली दोनों पलकों में मौजूद होती हैं। प्रत्येक पलक में लगभग 35–40 ग्रंथियाँ हो सकती हैं। इनसे निकलने वाला तेल आँखों की सतह पर आँसुओं की बाहरी परत बनाता है। यह परत आँसुओं को जल्दी सूखने से बचाती है। इससे आँखों में नमी बनी रहती है। जब ये ग्रंथियाँ बंद हो जाती हैं: - तेल गाढ़ा होने लगता है। - ग्रंथियों के रास्ते अवरुद्ध हो सकते हैं। - आँखों की Tear Film अस्थिर हो जाती है। - आँसू जल्दी वाष्पित होने लगते हैं। - आँखों में सूखापन, जलन, लालिमा और असहजता हो सकती है। किन कारणों से समस्या बढ़ सकती है? - बढ़ती उम्र। - पलकों में सूजन। - कुछ दवाएँ। - हार्मोनल बदलाव। - कुछ त्वचा संबंधी समस्याएँ। - लंबे समय तक स्क्रीन देखना और कम पलक झपकाना। सोल्यूशन: गर्म सिकाई गर्म सिकाई का उद्देश्य पलकों की तेल ग्रंथियों में जमा गाढ़े तेल को नरम करना है। इससे तेल का सामान्य प्रवाह बेहतर हो सकता है। इसको टाइम टू टाइम करते रहने से आपकी आँखे स्वस्थ और अच्छी रहेगी। - सबसे पहले पलकों की सफाई करें। - इसके बाद गर्म आई मास्क का इस्तेमाल करें। - मास्क को लगभग 42–43°C तापमान पर रखें। - लगभग 10 मिनट तक सिकाई करें। - इसे सुबह और शाम कर सकते है।
3
24
96
4,003
वैराग्य तब जागता है, जब सब कुछ पा लेने के बाद भी पाने की इच्छा शेष न रहे। जब महफ़िल में बैठकर भी मन मौन रहे, जीतकर भी अहंकार न जागे और अपना कहलाने वाला कोई छोड़कर चला जाए, फिर भी भीतर कुछ न टूटे क्योंकि जिसने स्वयं को जान लिया, उसे फिर संसार से क्या शिकायत? यही वैराग्य है शिव होना नहीं, बल्कि शिव की तरह अडिग होना। “Deep understanding leads to freedom.” सत्य है, गहरी समझ ही मुक्ति और वैरागी की ओर ले जाती है। बस इतनी-सी बात है। इसलिए हमें दुनिया को शिक्षित करना होगा। यह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन अधकचरे बौद्धिक समूहों और सतही सोच ने इसमें बहुत देर कर दी। @grok वैराग्य कब आता है मनुष्य में?
3
17
101
3,477
सोचने के 10 तरीके, जो आपको 95% लोगों से ज़्यादा समझदार बना सकते हैं।
9
238
3
634
24,169
फिलोसॉफी और स्पिरिचुअलिटी के बीच मुख्य अंतर क्या हैं? @grok बताओ?
5
2
50
5,116
45 साल बाद कैसा दिखता है ओशो का रजनीशपुरम? 1981 में अमेरिका के ओरेगन में ओशो ने एक पूरी कम्यून सिटी बसाई थी, जिसे दुनिया रजनीशपुरम के नाम से जानती थी। कभी यह पूरा इलाका ओशो और उनके अनुयायियों का हुआ करता था। यहां उनकी अपनी दुनिया थी, अपनी व्यवस्था थी और हजारों संन्यासी रहते थे। लेकिन आज, लगभग 40 साल बाद, इस जगह की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। यह परिसर अब एक ईसाई मिशनरी संस्था के अधीन है। हैरानी की बात यह है कि आज भी यहां ओशो के समय की कई पुरानी इमारतें और निशानियां मौजूद हैं, लेकिन कहीं ओशो का नाम तक दिखाई नहीं देता। समय कितना बलवान होता है! एक दौर था जब यहां ओशो का साम्राज्य हुआ करता था और आज उसी जगह पर उनकी मौजूदगी का नामोनिशान तक मिट चुका है। जिन लोगों ने नेटफ्लिक्स की चर्चित डॉक्यूमेंट्री सीरीज Wild Wild Country देखी है, उन्हें इस वीडियो में कई जानी-पहचानी जगहें और दृश्य देखने को मिलेंगे।
2
40
250
23,449
पहले आदर्श विद्यार्थी के पाँच लक्षण: 1. काक चेष्टा - कौए जैसी कोशिश 2. बको ध्यानम् - बगुले जैसा ध्यान 3. श्वान निद्रा - कुत्ते जैसी नींद 4. अल्पहारी - कम भोजन करने वाला 5. गृहत्यागी - घर के मोह से दूर आजकल के विद्यार्थियों के पाँच लक्षण: 1. व्हाट्सऐप चेष्टा - चैटिंग में व्यस्त। 2. इंस्टा ध्यानम् - रील्स में एकाग्र। 3. कुंभकर्ण निद्रा - गहरी नींद सोने वाला। 4. गेम आसक्तिः - गेम का दीवाना। 5. यूट्यूब अनुरागी - वीडियो प्रेमी।
7
141
1
567
29,729