आज धनतेरस के पावन पर्व पर सपरिवार गुरुग्राम स्थित माँ शीतला माता के दिव्य दर्शन कर पूजा-अर्चना की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस शुभ अवसर पर जगज्जननी माँ शीतला से देश व प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख-शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की। माँ का असीम आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे, हर घर-आंगन में खुशियों का दीप प्रज्वलित हो।
आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏✨
वीरों की भूमि, खिलाड़ियों का मान, गीता ज्ञान से इस माटी की पहचान
म्हारा हरियाणा म्हारी जान
सभी प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
#HaryanaDay #haryanafoundationday #haryanadiwas
"समर्पण, सुशासन और जनसेवा के प्रेरणादायी मनोहर 12 वर्ष!"
मां भारती की सेवा में संकल्पित, जन-जन के कल्याण के लिए समर्पित, 'हरियाणा एक-हरियाणवी एक' के प्रणेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री, माननीय श्री मनोहर लाल जी* को जनसेवा और सार्वजनिक जीवन के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में अंत्योदय के विचार को धरातल पर उतारने, प्रदेश की शासन व्यवस्था में सुशासन का परिवर्तन, पर्ची -खर्ची बंद कर पारदर्शी भर्ती प्रणाली, जनकल्याण और सुशासन को प्राथमिकता देने से लेकर वर्तमान में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री के रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने तक की आपकी सार्वजनिक जीवन यात्रा प्रेरणादायक है।
आपकी बेमिसाल कार्यप्रणाली, मजबूत संगठनात्मक क्षमता, निर्णय लेने की स्पष्टता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता आपकी सार्वजनिक सेवा के महत्वपूर्ण आयाम हैं।
सार्वजनिक सेवा में आपके 12 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर केवल एक मील का पत्थर नहीं, बल्कि निष्ठा, ईमानदारी और असीम परिश्रम की एक अनूठी यात्रा का प्रमाण है।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के आपके संकल्प और आपकी सादगी ने हर किसी का दिल जीता है। इस पावन अवसर पर आपको हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्री राम की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। आपके दूरदर्शी नेतृत्व, निष्ठा और सुशासन से प्रदेश व देश के विकास को एक नई दिशा मिली है। आप सदैव इसी प्रकार राष्ट्र सेवा के पथ पर अग्रसर रहें!
सार्वजनिक जीवन के 12 वर्ष — सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण को नमन!
सादर - गोपाल गोयल कांडा,
अध्यक्ष, हरियाणा लोकहित पार्टी (NDA), हरि.
🙏🇮🇳🎉💐✨
@mlkhattar
सिरसा के सी ब्लॉक स्थित श्री दुर्गा शिव मंदिर द्वारा आयोजित मां की पवित्र चौकी एवं जागरण में शामिल हुआ। महामाई के दरबार मेें सभी क्षेत्र वासियों, परिवार जनों की सुख समृद्धि की कामना की। सनातन संस्कृति एवं धर्म के प्रचार -प्रसार में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर दिए गए मान सम्मान के लिए आयोजकों का हृदय से आभारी हूं।
बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।।
#vijayadashami #dussehra
सर्वसिद्धि प्रदायिनी माँ सिद्धिदात्री को समर्पित शारदीय नवरात्रि के नवम दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
#shardiyanavratri #navratri2026🚩🚩🚩🕉️🕉️🕉️🕉️ #maasiddhidatri #JaiMataRani #jaimatadi
शक्ति, शुद्धता और करुणा की प्रतीक माँ महागौरी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन। 🙏🙏
#maamahagauri #SharadiyaNavratri #Navratri2026 #JaiMataRani
माँ कालरात्रि को समर्पित शारदीय नवरात्रि के पावन सप्तम दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।🙏
#maakalratri #Navratri2026 #shardiyanavratri #navratri2026🚩🚩🚩🕉️🕉️🕉️🕉️ #JaiMataRani
माँ दुर्गा के छठे स्वरूप, साहस और शक्ति की अधिष्ठात्री माँ कात्यायनी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
#MaaKatyayani #jaimatadi #SharadiyaNavratri #JaiMaaDurga
रामलीला सिर्फ भगवान राम के जीवन का मंचन नहीं, यह संस्कृति और संस्कारों का मजबूत संदेश देना भी है। भगवान श्री राम का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे। जय श्री राम 🙏
शारदीय नवरात्रि के पावन चतुर्थ दिवस पर आदिशक्ति माँ दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्मांडा के चरणों में कोटि-कोटि नमन
#MaaKushmanda #SharadiyaNavratri #navratri #jaimatadi #matarani
रामलीला के मंच पर जब भी जाने का मौका मिलता है तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं।
खुद रामलीला में विभिन्न भूमिकाएं करता था। कितनी मेहनत करते हैं सभी कलाकार। कई महीने पहले ही संवाद अदायगी, पूर्वाभ्यास शुरू हो जाता है।
रामलीला केवल भगवान राम के जीवन का मंचन नहीं, यह संस्कृति और संस्कारों का मजबूत संदेश देना भी है।
भगवान राम की सेवा में लगे सभी रामलीला क्लब को हर सम्भव सहयोग भी दिल से करता हूं।
सिरसा के श्री विष्णु ड्रामेटिक क्लब की रामलीला का उद्घाटन करते हुए सभी पदाधिकारियों से रामलीला से जुड़ी अपनी यादें साझा की। राम जी की सेवा में अपनी ओर से पांच लाख रुपए का योगदान भी क्लब को किया।
जय श्री राम
मां चंद्रघंटा पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।। नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां चंद्रघंटा को नमन।।
#navratri #navratrivibes❤️ #navratri2026 #navratri2026🚩🚩🚩🕉️🕉️🕉️🕉️ #shardiyanavratri
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥
शारदीय नवरात्रि के पावन द्वितीय दिवस पर माँ ब्रह्मचारिणी जी के चरणों में नमन
#shardiyanavratri #maabrhamcharni #JaiMataRani #jaimatadi
सिरसा में अग्रवाल सभा के तत्वावधान में आयोजित महाराजा अग्रसेन जी के विशाल जयंती समारोह में बड़ी संख्या में सिरसा के अग्र जनों एवं अन्य प्रबुद्ध जनों, मातृशक्ति की भागीदारी रही। विविधता में एकता और महाराजा अग्रसेन जी के समाजवाद के सिद्धांत पर आधारित कार्यक्रमों ने बड़ा संदेश दिया गया। इस अवसर पर मिला सम्मान और स्नेह मेरे लिए ऊर्जा दायक है।
समाजवाद के प्रवर्तक अग्र शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर अग्रवाल सभा, सिरसा द्वारा महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक समारोह में शामिल होकर सिरसा के मेरे परिवार को जयंती की शुभकामनाएं दीं।
समता, समरसता व समानता का संदेश देने वाले महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।।
#maharajaagrasen #AgrasenJayanti
माँ शैलपुत्री को समर्पित शारदीय नवरात्रि के पावन प्रथम दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
#navratri2026 #shardiyanavratri #MaaShailputri #JaiMataRani #jaimatadi






























