Pinned Tweet
वक्त के साथ बदलती राजस्थान BJP की तस्वीर
इस फोटो को देखकर मुझे 2023 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले का समय याद आता है.. जब कैसे गहलोत सरकार के सामने सतीश पूनिया विपक्ष की भूमिका में थे और साथ में संगठन को मजबूत कर रहे थे.
वसुंधरा राजे तीसरी बार सीएम बनने के सफर में थी. लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया.
सांसद सीपी जोशी प्रदेश की कमान संभाल रहे थे.. इन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा और लोकसभा चुनाव हुए. पीएम मोदी के साथ रैलियों, रोड शो में दिखते थे. PM मोदी चुनाव में CP साहब से काफी खुश थे, एक बार तो उनकी पीठ थपथपा दी थी.
दीया कुमारी जी सांसद थीं. फिर विधानसभा चुनाव लड़वाया गया.. जब इनको विधानसभा का टिकट दिया गया तो चर्चा थी कि यह वसुंधरा राजे को रिप्लेस करेंगी.
मदन राठौड़ आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं, 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था, जिससे नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया था, लेकिन बाद में पार्टी नेताओं के समझाने पर उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया.
भजनलाल जी भी सांगानेर से चुनावी मैदान में थे... पहली बार जीत कर विधानसभा पहुंचे थे और किस्मत में राजयोग लिखा था. #RajasthanPolitics #RajasthanBJP
माजरा क्या है
इस बार एक ऐतिहासिक अवसर है जब हम दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हमेशा के लिए हराकर, देश को गलत हाथों में जाकर बर्बाद होने से बचा सकते हैं।
हम चाहते हैं कि आप और हम जन-अपेक्षाओं व वास्तविकताओं को समझकर गंभीर विचार-विमर्श करें जिससे अधिकांश सीटों पर अपने ‘गठबंधन’ की जीत सुनिश्चित हो। जितनी सीटें आप-हम लड़ें उनमें हमारी जीत की सीटें, न जीत पाने वाली सीटों से अधिक हों। जीत ही बंटवारे को सम्मानजनक बनाएगी क्योंकि जीती हुई सीट ही सम्मान दिलाएगी।
अतः आपकी टीम की तरफ़ से प्राथमिकता के आधार पर दी गई सीटों में से जिन 26 सीटों पर आज बात हो गई है, उनके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित सीटें चिह्नित करके हमें भेज दें। फिर मिल बैठकर देखेंगे कि कौन सी सीट और उस पर कौन सा कैंडिडेट जीतने की पोजिशन में है। हो सकता है कि हम अपने आँकलन और जीत के गणितीय समीकरण के आधार पर कांग्रेस को ऐसी कई जीतनेवाली सीटों के बारे में भी बताएं जिन पर उन्होंने किसी कारणवश विचार ही नहीं किया है।
हमारी कोशिश तो ये है कि जब बड़े नेता बैठें तो सभी सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशी के रूप में बात हो, न कि कांग्रेस या सपा के प्रत्याशी के रूप में और सबसे अच्छी और सकारात्मक परिणाम देनेवाली बात तो ये होगी कि हम लोग अपने प्रत्याशी को ‘पीडीए प्रत्याशी’ के रूप में प्रस्तुत करें।
जिस प्रकार लोकसभा में आपके संगठन ने ‘पीडीए’ के साथ पूरी तरह सहयोग किया वो सदैव सराहनीय रहेगा क्योंकि उसने ही मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा को धूल चटाई थी अब इस बार भी हम लोग मिलकर उप्र में और फिर केंद्र में भी भाजपा को हराएंगे। ज़मीनी सर्वेक्षणों से ये बात साफ़ हो गई है कि हर शहर, मोहल्ले, गली व गाँव तक ये बात पहुँच गई है कि जो पीड़ित है, वो पीडीए है। इसीलिए पूरे प्रदेश के हर समाज, हर वर्ग के ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ भाजपा के ख़िलाफ़ लामबंद हो गये हैं क्योंकि उन सबको ये विश्वास है कि ‘PDA ही NDA को हराएगा’ और पीडीए ही परिवर्तन लायेगा।
सच तो ये है कि हम नहीं चाहते हैं कि सीट का बँटवारा हमारे-तुम्हारे के भाव से हो, हम तो इसे बंटवारा नहीं, ‘सीट समायोजन’ कहना चाहते हैं। कठिन समीकरणवाली सीटों पर हम मिलकर कम-से-कम दो प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श करके जिसकी अधिक संभावना दिखेगी उसे चुनकर मिलजुल के जिताएंगे। हम नहीं चाहते हैं कि गठबंधन में एक-दूसरे पर उम्मीदवार थोपे जाएं बल्कि सहमति से तय किये जाएं, तब ही आपके-हमारे वोट आपस में ट्रांसफ़र होकर हम लोगों की जीत को सुनिश्चित करेंगे और कल को हम मिलकर कह सकेंगे कि हम लोगों ने तो पहले ही कहा था :
बात सीट की नहीं, जीत की है।
आपका-हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य सरकार बनाना है। नये हालातों और समीकरण में उसके लिए हमें-आपको कुछ लोगों को एडजस्ट और एकमोडेट करना पड़ेगा। एक-दो लोग ऐसे भी होंगे जिनसे आपने और हमने चुनाव लड़ाने का वादा किया होगा लेकिन वास्तविक परिस्थितियों को देखते हुए दो-चार सीटों पर बदलाव भी करने पड़ेंगे। भावी प्रत्याशियों को भी ये समझना होगा कि हर सीट महत्वपूर्ण है, अगर किसी को सीट नहीं मिल पा रही है या मनचाही सीट नहीं मिल रही है तो निराश न हों, अगर उनके दल के बड़े नेता ने कुछ फेरबदल या बदलाव किया है तो उसके पीछे सोच सरकार बनाने की है और सरकार बन गई तो सबको सम्मान-स्थान मिल जाएगा। हर बड़ा नेता अपनी बात का मान ख़ुद रखेगा, इतना विश्वास तो अपने नेताओं पर लोगों को रखना ही पड़ेगा।
इस तरह जो चुनाव लड़ा जाएगा उसमें आपका-हमारा संगठन मिलकर कहेगा कि हम दोनों के मिलने से हमारी तैयारी 806 सीटों के बराबर की है।
देश की जनता ख़ासतौर से किसान, मजदूर, युवा, मध्यम वर्ग, महिलाएँ, छोटे से लेकर बड़ा व्यापारी, सच्चे अधिकारी, कर्मचारी और संपूर्ण प्रगतिशील-पंथनिरपेक्ष व उत्पीड़ित ‘पीडीए समाज’ आपकी और हमारी तरफ़ बड़ी उम्मीद से देख रहा है। आपसी समायोजन से कोई भूल किये बिना हम देश का नया इतिहास लिखने के कगार पर हैं। हम सौहार्द और सूझबूझ से ये कर भी दिखाएंगे, इसी आशा के साथ आप-हम ‘सीट की जगह जीत के समीकरण’ पर विचार करें, जिससे हम जीतें और उप्र में अपनी सरकार आए और फिर दिल्ली में भी और देश का भविष्य सँवारने में हम लोगों का योगदान हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाए।
71
Lalit Yadav retweeted
पहले कांग्रेस को 26 की लिस्ट …
फिर समाजवादी पार्टी के 5 उम्मीदवारों की घोषणा …
सहारनपुर की वे 2 सीटें भी, जिनके लिए इमरान मसूद ने आसमान सर पर उठा रखा है.. तो अखिलेश यादव ने एजेंडा सेट कर दिया है.. गठबंधन मेरी शर्तों पर ..
Lalit Yadav retweeted
जीतनेवाली पहली ‘26 सीटों’ से हुई है शुरुआत
मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात
Lalit Yadav retweeted
राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को बड़ा झटका, 30 साल में जिला परिषद का सबसे खराब प्रदर्शन, आंकड़ों में समझिए कांग्रेस से कितनी पिछड़ी
पूरी डिटेल देखें: tinyurl.com/y5nvphef
#RajasthanPanchayatElection2026
राहुल गांधी 9 दिसंबर को जयपुर आएंगे। 30 नवंबर को जयपुर में कांग्रेस के नए राष्ट्रीय सचिवों के 10 दिन के ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत होगी।
2
120
सांगानेर में उल्टा खेल! RLP को वोट सबसे कम, सीटें सबसे ज्यादा मिली.
वोटों के मामले में BJP पहले नंबर पर रही। BJP को RLP से 2,621 वोट ज्यादा मिले। कांग्रेस भी RLP से 552 वोट ज्यादा लेकर दूसरे नंबर पर रही। RLP को सबसे कम वोट मिले
87
एक बार में ही पूरा इंटरव्यू देखा....बातचीत इतनी अच्छी हुई कि अब लग रहा है बात अधूरी रह गई.
आज़म खान का ये इंटरव्यू कल शाम से आज सुबह तक में दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं .
youtu.be/84Mg_gLxEkk
सभी दर्शकों का बहुत शुक्रिया.
1
95
मारवाड़ के RLP अब तीसरी नहीं बल्कि मुख्य पार्टी !!
मारवाड़ के RLP अब तीसरी नहीं बल्कि मुख्य पार्टी !!
भाजपा को पछाड़ा...
@Viveksbarmeri @arvindchotia @ankittiwadi @TheTribhuvan @hemantkumarnews
62
राजस्थान जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस के 134, बीजेपी के 42, बीएपी के 16 और आरएलपी के 13 जेन-Z उम्मीदवार जीतकर आए हैं. कुल 210 युवा जिला परिषद सदस्य बने हैं. पार्टीवार हिस्सेदारी में बीएपी के सबसे ज्यादा 37.21% और कांग्रेस के 16.88% विजेता युवा हैं.
Gen-Z ने हिला दी राजस्थान की राजनीति! छात्रसंघ चुनाव बंद हुए तो जिला परिषद में 210 युवाओं ने जमाया कब्जा, कांग्रेस के सबसे ज्यादा जीते @lalityadav901
newstak.in/rajasthan/story/r…
91




















