Aaradhya retweeted
एक तराजू
-
मुझे कभी समझ नहीं आया स्त्री और पुरुष का हिसाब,
गलत कोई भी हो सकता है
सही कोई भी....
पुरुष भी हिंसक होते है
स्त्रियां भी।
स्त्रियां कोमल हृदय की होती है
पुरुष भी।
स्त्रियां कठोर होती है
पुरुष भी।
पुरुष कुटिल होते है
स्त्रियां भी।
मैं कभी समझ नहीं पाया
हर स्त्री और पुरुष को कैसे एक जैसा मान लिया गया है।
इंसान को कब इंसान कहा जाएगा।
जब भी किसी को दूसरे को गलत कहना होता है और खुद को सही,
तो वो सहारा लेते है दुनिया के बाकी स्त्री पुरुष को एक जैसा बनाकर।
धोखा दोनों देते है,
प्रेम दोनों करते है,
त्याग दोनों करते है
परेशान भी दोनों करते है....
सबसे खराब है,
सभी को एक तराजू में तौलना।
और तोलता कौन है?
अक्सर जो खुद गलत होता है....
स्त्री और पुरुष का भेद छोड़कर
सही और गलत की नजर से देखिए,
इंसान को इंसान समझिए....
Aaradhya retweeted
-
सही बात है....
जावेद साहब को सुनना अपने आप में ही एक जिंदगी को समझना है...❤️
हम बुरे दिनों और तकलीफों को साझा करे वो गलत नहीं है, गलत है उन तकलीफों को ढाल बना कर गुस्सैल हो जाना, या बेचारा बन जाना...
बहुत लोग होते है जिन पर जब कुछ बीत जाती है तो पूरी दुनिया से नफरत लिए घूमते हैं या फिर पूरी दुनिया पर अहसान जताते फिरते है कि बहुत बुरा हुआ उनके साथ....
होना तो यह चाहिए कि आपके साथ जो बुरा हुआ वो किसी और के साथ आपको नहीं करना चाहिए।
आपके साथ किसी ने खराब किया आपको सबके साथ अच्छे से रहना चाहिए।
अपने बुरे दिनों को सीख के तौर पर लेकर अच्छा जीवन जीने की कोशिश करनी चाहिए....
Aaradhya retweeted
-
दुःख भी मेरे, सुख भी मेरे
किसी और का इसमें हाथ क्या?
सब कुछ मेरा किया धरा है,
किसी और की औकात क्या?
-✍️
जीवन में हम किसी को भी अपने दुखो के लिए blame कर सकते है| किसी को भी...
ज्यादातर हम उन लोगो को करते है जिनसे हमें उम्मीद होती है, मगर उम्मीद भी तो हमारी ही है....
हम अजनबी से धोखा नहीं खाते, हम हर किसी पर विश्वास नहीं करते, हम जब बात दुनिया की आती है तो सबसे ज्यादा होशियार बन जाते है..
मगर, जब कुछ गलत होता है, तो उन लोगो को blame करते है, जिनसे हमने प्रेम किया या भरोसा किया|
मेरा मानना है,
भरोसा करने का निर्णय भी हमारा था, तो उसका फल भुगतना भी हमें ही पड़ेगा| जो भी हुआ हो जीवन में, खासकर व्यक्तिगत जीवन मे, उसका कारण हम ही है, हमने ही चुनने का फैसला लिया था, हमने ही हमेशा वो चुनाव किये चाहे किसी भी इमोशन में किये हो....
अगर मन में सुकून और व्यवहार में शांति चाहिए तो सबसे पहले खुद की गलतियों की ज़िम्मेदारी खुद लेकर बदलाव की तरफ बढ़ना होगा....
फिर ना किसी पार क्रोध आएगा, ना ही खुद पर तरस....
Aaradhya retweeted
-
Ask people who dated then got married....😋
Marriage is not love, love is not marriage......
Every love do not lead to marriage......
Every marriage do not demonstrate love.....
These are two different things.....
There can be love in marriage, but mainly its a social bond only where after some time only social bond remains, love fades away if you dont take care of that...
Date because you believe in idea of love,
marry only if you believe in idea of social bonding, sacrifice and togetherness...
Because marriage is not fun, romance, laughter always, its mainly sacrifice, understanding and keeping things together.....
This Post is from an account that no longer exists. Learn more
Aaradhya retweeted
-
Sometimes I just need intellectual and emotional conversation with someone, nothing else.....
दुनिया बहुत अशांत हो चुकी है, और मैं थक चुका हूँ शायद...
इसका उसका, तेरा मेरा,
उसने ये कर दिया, उसने वो कह दिया...
कई बार इन सब दुनियादारी की बातों से अलग कुछ बेहतर और शांत बातें करने का मन करता है...
खुद के बारे में, खुद के विचारो के बारे में कहने का मन करता है, सुनने का मन करता है....
रूठने मनाने से अलग,
दुनिया को जताने से अलग
खयालो की दुनिया की सैर का मन करता है और किसी को साथ ले जाने का मन करता है...
Aaradhya retweeted
ऑब्जरवेशन
-
कौन समझता है इतना की कौन कितना प्यार करता है किसी से...
फर्क उस से ही पड़ता है जो परेशान करे, जो साथ ना दे, जिसके पीछे भागना पड़े...
जो आपके पीछे ज़िन्दगी लगाये बैठा हो,
उसकी ज़िन्दगी से किसी को क्या फर्क पड़ता है...
जीवन की विडम्बना यही है की इन्सान सबसे ज्यादा परेशान उसे ही करता है, जो उनकी सबसे ज्यादा परवाह करता है...
इतनी बड़ी ज़िन्दगी में बेहद कम लोग देखे हैं मैंने अपने चारों और व्यक्तिगत रूप से भी, जो उनकी कद्र करते है जो उनसे प्रेम करते है....
लोगो को समाज, दुनिया, रुपये, पैसे, रिश्ते, नाते, बॉस, सहकर्मी, नौकरी, रिश्तेदार सबकी परवाह रहेगी,
उस एक इन्सान को छोड़ कर जो इन सबको छोड़ कर उनसे प्रेम करेगा, उनकी परवाह करेगा, उनकी ख़ुशी के लिए कोई शिकायत नहीं करेगा....
प्रेम को समझने वाले बहुत कम है,
खासकर जिन्हें मिल जाता है.....
Aaradhya retweeted
अच्छी बातें और जलन
-
दो लोग प्रेम में है, तो बाकी लोग गॉसिप करना शुरू कर देंगे...
instagram या whatsapp पर लोगो ने घूमने या खाने के स्टेटस लगाये है, तो लोग पहले दुखी होंगे और फिर ना बजट होते हुए भी घूमने का प्लान बनायेंगे, और वैसी ही फोटो चाहेंगे, जैसी किसी और की देखी थी...
या फिर ये ही कह देंगे की सब बेकार की बात है...
कोई अच्छा पढ़ लिख गया है, तो बोल देंगे की ज्यादा ज्ञानी हो गया है, दुनिया की समझ किताबों से कहाँ आती है..
कोई अच्छी नौकरी में है, खुश है, तो बोल देंगे की जरूर ऊपर का कमाता होगा, या अन्दर से तो दुखी ही होगा...
----
हम अच्छी बातें जब होती देखते है समाज में, तो हमारा पहला रिएक्शन ख़ुशी या प्रसन्नता का नहीं होता, जलन का होता है...
या फिर डिनायल का होता है....
जबकि, रिएक्शन ख़ुशी का भी हो सकता है, ये भी हो सकता है की एक दिन हम भी कोशिश करेंगे, बिना दुखी हुए या जलन से....
शायद गहरे अन्दर देखेंगे तो यही अपने अन्दर महसूस होगा या आपके चारों तरफ दिखेगा.....
आप किसी को ये समझा भी नहीं सकते की ये गलत है, क्यूंकि फिर वो आपको बेवकूफ कहने लगेंगे की तुम्हे नहीं पता, क्या सही है और क्या गलत....
हो सकता है सही गलत ना पता हो,
मगर किसी और की ख़ुशी या अच्छी बातों से जलन होना तो गलत ही है, इतना पता है....
उसके लिए दुनिया देखने या समझने की जरूरत उतनी है भी नहीं......
----
हमें खुश होना चाहिए किसी की अच्छी आदत देखकर...
किसी की तरक्की देखकर...
हमारे जीवन में अगर लगता है की वो किया जाना सही है, तो सीखना चाहिए, वर्ना खुद के पास जो है उसमें खुश रहना आना चाहिए.....
ज़िन्दगी छोटी है, और आपके पास बहुत कुछ है अच्छा करने को.....
ऑब्जरवेशन
-
हमारे समाज की सबसे बड़ी दिक्कत में से एक यह है की हम अपने माता पिता की बुराइयां तो आसानी से बता सकते है, और समाज स्वीकार भी कर लेता है,
मगर उनका प्रेम नहीं बता सकते....
पिताजी कैसे मारते थे बच्चो और पत्नी को, वो आपस में कैसे लड़ते थे, हमारा बचपन कितना खराब गया इस वजह से, ये सुना जा सकता है, मगर कैसे प्रेम में उलझे थे, ये नहीं सुना जा सकता...
क्यूंकि धीरे धीरे हमने नफरत और कलह को ही नार्मल मान लिया है, उसी के बारे में बातें होती है, वो बच्चा भी बड़ा होकर वही करता है, या अगर प्रेम कर भी ले तो उसके बारे में बोलने से बचता है...
हमने दुःख और नफरत को glorify कर दिया है इतना की ख़ुशी की बात ही जलन पैदा करने लगती है....
अजीब समाज बना दिया है हमने जहाँ नफरत, लड़ाई, झगडे की बात करना तो नार्मल है,
प्रेम, रोमांस और अच्छाई की बात करनी हो तो छुप कर करो.....
Aaradhya retweeted
-
रांझण ढूंढन मैं चली मैंनू रांझण मिलिया ना
रब मिलिया रांझा ना मिलिया
रब रांझे वरगा ना....
(मैं रांझा ढूँढ़ने निकली तो वो मिला नहीं... रब मिल गया पर रांझा नहीं मिला. अफ़सोस रब भी रांझे जैसा नहीं है)
-----
जैसे लैला को देखने के लिए मजनू की आँख चाहिए,
राँझा को ढूँढने के लिए भी हीर की आँख चाहिए....
वो आँख जिसमें राँझा रब से भी बड़ा दिखे, रब भी राँझा जैसा ना लगे....
प्रेम में प्रेमी और प्रेमिका दोनों को ऐसी आँख चाहिए जिसमें दुनिया जहाँ की बाकी बातें तो क्या, भगवान् या खुदा भी छोटा लगे....
हर कोई मजनू नहीं हो सकता,
हर कोई हीर नहीं हो सकती......
Aaradhya retweeted
ऑब्जरवेशन
-
हमारे समाज की सबसे बड़ी दिक्कत में से एक यह है की हम अपने माता पिता की बुराइयां तो आसानी से बता सकते है, और समाज स्वीकार भी कर लेता है,
मगर उनका प्रेम नहीं बता सकते....
पिताजी कैसे मारते थे बच्चो और पत्नी को, वो आपस में कैसे लड़ते थे, हमारा बचपन कितना खराब गया इस वजह से, ये सुना जा सकता है, मगर कैसे प्रेम में उलझे थे, ये नहीं सुना जा सकता...
क्यूंकि धीरे धीरे हमने नफरत और कलह को ही नार्मल मान लिया है, उसी के बारे में बातें होती है, वो बच्चा भी बड़ा होकर वही करता है, या अगर प्रेम कर भी ले तो उसके बारे में बोलने से बचता है...
हमने दुःख और नफरत को glorify कर दिया है इतना की ख़ुशी की बात ही जलन पैदा करने लगती है....
अजीब समाज बना दिया है हमने जहाँ नफरत, लड़ाई, झगडे की बात करना तो नार्मल है,
प्रेम, रोमांस और अच्छाई की बात करनी हो तो छुप कर करो.....
Aaradhya retweeted
खुद से वादा
-
वो कुछ बातें जो पहले दिल दुखाती थी, अब छोड़ दी है सोचनी....
वो कुछ उम्मीदें जो किसी से थी, अब छोड़ दी है....
वो कुछ ख्वाब जो पूरे करने रह गए थे, छोड़ दिए है पीछे....
छोड़ दिया है आखिर मैं वो सब कुछ जो बांधे रखता था मुझे किसी से भी,
वो बंधन छोड़ दिए जो उम्मीदों के धागों से जुड़े थे......
जब किसी से उम्मीद नहीं रहती,
किसी से कुछ अच्छा सुनने का मन नहीं रहता,
तो आज़ादी महसूस होती है....
अच्छा महसूस होता है....
किसी और से खुद के बारे में रखी उम्मीदें ही उलझाए रखती है,
छोड़ दिया है वो सब कुछ जो उलझन पैदा करता था....
अब सिर्फ मैं हूँ और मैं काफी हूँ खुद के लिए.....
और वही होंगे, जिनके लिए मैं काफी हूँ, हर हाल में.....
जिन लोगों को कभी अपनी ग़लती नज़र नहीं आती, जो हमेशा victim बन जाते हैं,उनको दुनिया की कोई ताकत नहीं समझा सकती और वो कभी किसी से खुश नहीं हो पाते, खुद से भी नहीं। जो खुद के साथ honest नहीं है उन्हें अपने अलावा दुनिया में सबकी गलती बराबर नज़र आती है, बस खुद की नहीं।
Aaradhya retweeted
-
मैं शुक्रगुजार हूँ उन बहुत कम लोगो का
जो मुझे समझ पाए है,
वही तो है
जो मुझे जिंदा रख पाए है....
-✍️
Aaradhya retweeted
-
बुरा लगेगा मगर मैं जितना समझ पाया हूं, बैंकर ही बैंकर का दुश्मन है।
प्रेशर भी साथ वाला या ऊपर वाला बैंकर ही दे रहा, माहौल भी बैंकर ही आपस वाले के साथ खराब व्यवहार करके करते है।
जब कुछ ठीक करने के लिए स्ट्राइक कॉल होती है तो बैंकर ही रोकते है।
मैं इतने साल से जो देख रहा हूं अपनी वाइफ के बैंक में, वो यही देख रहा हूं।
मैनेजमेंट कहो या कुछ और, है तो बैंकर ही।
नीचे से ही ऊपर जाते है, यूनियन में भी यही होते है। कोई और नहीं आ रहा प्रेशर देने।
और जब किसी के साथ बुरा हो रहा होता है तो उस समय कोई साथ नहीं देता, उल्टा कॉल करके बुराइयाँ करते है जिसके साथ गलत हो रहा होता है उसकी ही। या उसे चुप रहने या सहने की नसीहत देते है।
जब कोई सह नहीं पाता या इस तरह का स्टेप उठा लेता है तो बस इतना कह देतें कि मैनेजमेंट गलत है, या बंदा ही कमजोर था या नौकरी छोड़ देनी चाहिए थी।
कौन किस स्थिति से गुजर रहा ये उसके जीते जी कोई नहीं सोचता न किसी को फर्क पड़ रहा होता है।
एक ब्रांच में 5 लोग आपस में प्रेम से काम नहीं कर पाते, इतने निष्ठुर हो चुके है।
हर किसी को हर किसी का सब कुछ पता होता है गॉसिप करने को, मगर कौन दुखी है ये पता नहीं चलता। अजीब बात है....
नौकरी छोड़ देना ऑप्शन है, मगर वो भी नहीं छोड़ने देते, कही न कही उलझाए रखते है।
ये सब बैंकर्स को आपस में सोचना होगा, वरना ये आत्महत्याएं कितने ही साल से हो रही है, होती रहेंगी....
Aaradhya retweeted
नार्मल रहना
-
इम्पोर्टेन्ट यह नहीं है की कोई महीने के 2 दिन आपको कितना स्पेशल फील करवा रहा है, या आप स्पेशल फील कर रहे है,
इम्पोर्टेन्ट यह है की बाकी के 28 दिन कितना नार्मल रह पा रहे....
जैसे कोई आपसे मिले, 2 दिन अच्छे कैफ़े में जाए, महंगा डिनर करे, अच्छी लोकेशन पर घूमें, बहुत सारी बातें करे इमोशनल और आपके जीवन के बारे में...
ये इम्पोर्टेन्ट नहीं है....
इम्पोर्टेन्ट यह है की जब ये सब कुछ हो जाए, आप एक दूसरे को जान जाए, आप एक दूसरे को उस रूप में देख लें जहाँ आप बनावटी न रहे, उसके बाद वो नार्मल रह पाता है आपके साथ या नहीं...
क्यूंकि आप पूरे महीने किसी कैफ़े में नहीं बैठ सकते, घूम नहीं सकते, बातें नहीं कर सकते, वो कभी कभी ही हो सकता है, और अच्छा भी कभी कभी ही लग सकता है, और वो किसी के साथ भी लग सकता है...
आपकी ज़िन्दगी का जरूरी इन्सान वह है जो आपको महीने के 28 दिन नार्मल फील करवा रहा, आपके गुस्से को सह रहा, आपको बुरा भला नहीं कह रहा, आपको 2000 रुपये का डिनर ना करवा सके मगर दो रोटी और एक सब्जी प्यार से खिला पा रहा...
सबसे जरूरी वही इन्सान है जो आपको इज्जत दे रहा रोज, उसके साथ आप रोज स्पेशल फील नहीं करते मगर सुकून मिलता है...
स्पेशल फील करने के लिए आप ग्रुप बना सकते है, घूमने जा सकते है, मगर इसके लिए उस इन्सान को मत भूल जाइये या शिकायत करिए जो आपके लिए पूरे साल साथ है, जो आपके लिए हमेशा उपलब्ध है...
जरूरी वही इन्सान है, और वही सही है....
यही बिज़नस में है,
जरूरी क्लाइंट वह नहीं है जिसके साथ आपने शुरू में 500 रुपया की कॉफ़ी पी...
जरूरी वह है, जिसके साथ आप महीनो और सालो बिज़नस करते है और 10 रुपये की डिस्पोजल वाली चाय से भी काम हो जाता है...
स्पेशल फील करवाना नार्मल है, क्यूंकि वो कुछ वक़्त करना पड़ता है, कोई भी कर सकता है,
नार्मल रहना ही सबसे स्पेशल बात है....
क्यूंकि वो रोज करना होता होता है, उसमें बनावट नहीं हो सकती, कोई fake नहीं हो सकता...
तय कीजिये की आपको कुछ दिन वाले fake लोग चाहिए या हमेशा वाले नार्मल लोग चाहिए....
और दोनों को अलग करना भी सीखिए....
हमें किसकी वैल्यू करनी है, और किसकी नहीं करनी ये पता होना चाहिए, वर्ना हम पूरी ज़िन्दगी वो स्पेशल पल हर किसी में ढूंढते रहेंगे और स्पेशल लोग हमें नार्मल लगेंगे....
Aaradhya retweeted
डायरी के पन्ने
-
किसी ने एक वक़्त पर मुझसे सलाह देते हुए कहा था...
'प्रेम आपको कुछ पल की ख़ुशी देकर, ज़िन्दगी भर का दुःख देता है...'
मुझे कई बार लगता है दुनिया में प्रेम का कांसेप्ट बदल गया है और हम पुराने ही किसी दौर के प्रेम में जी रहे है.....
मत करो आज के दौर में किसी से प्रेम, और करो तो ये उम्मीद रखो की किसी भी वक़्त कुछ भी हो सकता है...
कभी परिवार की तरफ से, कभी आपस में और कभी बिला वजह भी.....
प्रेम मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है इस दौर में, या तो अपने मन से परिभाषा बदल देने का वक़्त आ गया है....
हम उस दौर से है जब हमें लगता था की हमारा होना ही काफी ही किसी के लिए, हमारी अच्छाई ही काफी है, हमारा व्यवहार ही काफी है, मगर अब बहुत कुछ लगता है, और फिर भी पूरा कभी नहीं होता...
हर इन्सान अपनी ही दुनिया की समस्यायों में इतना घिरा है, की सामने वाले की सोच नहीं पाता...
हाँ, इसमें दोनों एक ही तरह से सोच रहे होते है, दोनों को लगता है की दूसरा उनके बारे में सोच नहीं रहा, सोच तो दोनों रहे होते है, मगर बात नहीं करते इस बारे में, बात करते भी है, तो solution की बजाय प्रॉब्लम पर...
जब चारो तरफ की दुनिया देखता हूँ तो महसूस होता है की वही खुश है, जो इन चक्करों में नहीं पड़ते, जिन्हें फर्क ही नहीं पड़ता की उनके जीवन में कौन है और क्या है| वो अपना काम करते है, जो है सो है, जो नहीं है वो उसकी खुद जाने...
वो खुश लगते है, जो बदनीयत है, जो बदतमीज है, जिन्हें परवाह ही नहीं, उनके पीछे उनका प्रेमी भागता भी रहता है...
जो भी गहरे प्रेम में उतरे है, हमेशा डूबे रहते है, हर काम करने से पहले प्रेमी के बारे में सोचते है, वो हमेशा संसार के बाकी उपक्रमों में पीछे ही रह जाते है, और अंत में उनका प्रेमी और प्रेम भी उन्हें स्वीकार नहीं करता, वो उनके लिए भी नाकाफी ही रहते है....
इसलिए बेहतर है, प्रेम ना किया जाए, कम से कम वो किस्सों कहानियो वाला तो अब ना ही किया जाए, वर्ना खुद ही एक किस्सा बन जाने की ज्यादा सम्भावना है....
Aaradhya retweeted
-
एक उम्र के बाद इन्सान को हर बात तय करनी पड़ती है...
मेरे अनुभव में वो उम्र 35 है...
35 की उम्र के बाद आपको तय कर लेना चाहिए हर चीज का|
पर्सनल लाइफ का और प्रोफेशनल लाइफ का भी...
फिलोसोफी भी, जीवन जीने का तरीका भी...
आपको शादी करनी है, नहीं करनी है,
आपको प्रेम में रहना है, नहीं रहना है,
आपको कितना कमा कर संतुष्टि मिलेगी, कितने पर नहीं मिलेगी....
आपके जीवन का केन्द्रीय लक्ष्य क्या है...
हर चीज आपको तय कर लेनी होती है...
18-35 की उम्र एक्सपेरिमेंट की होती है,
रिश्तो में, प्रेम में, करियर में, सोच में, हर चीज में...
उस समय आपके साथ कुछ भी हो सकता है, और आपको फिर से चीज़ें ठीक करने का मौका भी मिल जायेगा...
मगर सारे एक्सपेरिमेंट के बाद 35 के बाद भी आप रिश्तो को तय नहीं कर पा रहे, करियर में क्या चाहिए तय नहीं कर पा रहे, पैसे से आपका क्या रिश्ता है, आपकी फिलोसोफी क्या है, आप कैसे लोगो को पसंद करते है, किनको नहीं करते है, आपकी नैतिकता का पैमाना क्या है...
अगर एक उम्र के बाद भी यह तय नहीं कर पा रहे तो क्या फायदा इतने एक्सपेरिमेंट का, और फिर आगे क्या ही कर पाएंगे...
अनुभव का उपयोग भी तो करना होगा या रोते ही रहेंगे, किसी भी राह पर चल देंगे, हर किसी को blame करते रहेंगे,
अगर तय नहीं करेंगे, तो ज़िम्मेदारी कब लेंगे खुद की?
एक उम्र के बाद हर बात तय करना जरूरी है, blame करना बंद करना जरूरी है दूसरो को अपनी खुशियों और दुःख के लिए.....
-
किसी को अगर खुश रहना है, तो उसके लिए उसे तय करना पड़ेगा की उसे खुश रहना है...
वर्ना दुखी होने के रोज हज़ार बहाने मिल जायेंगे....
हम तय करके ही खुश हो सकते है, अपने आप कोई ख़ुशी नहीं मिलती, मिल भी गयी तो आप समझ नहीं सकते...
पहले तय करना पड़ता है, फिर आदत हो जाती है जीवन को उसी तरह देखने की....
मैंने ये बहुत बार अनुभव किया है,
खुश रहना आदत ही है, और कुछ नहीं...
और ये आदत तय करके लगानी पड़ती है, हर अच्छी आदत की तरह...
और हर आदत की तरह ये बार बार छूट भी जाती है, मगर फिर से वापस शुरू करना पड़ता है, क्यूंकि यही सही है....




































