Laxmi prakash semwal (@lpsemwal) header
Laxmi prakash semwal (@lpsemwal) profile picture

Social business pracadamic in Agri value chains to ensure farmers income & food security by cross sectors collaboration retweet’s & likes are not endorsements

Rishikesh
Joined October 2009
Photo by Laxmi prakash semwal (@lpsemwal)Photo by Laxmi prakash semwal (@lpsemwal)Photo by Laxmi prakash semwal (@lpsemwal)Photo by Laxmi prakash semwal (@lpsemwal)Photo by Laxmi prakash semwal (@lpsemwal)Photo by Laxmi prakash semwal (@lpsemwal)Photo by Laxmi prakash semwal (@lpsemwal)Photo by Laxmi prakash semwal (@lpsemwal)Photo by Laxmi prakash semwal (@lpsemwal)Photo by Laxmi prakash semwal (@lpsemwal)
Laxmi prakash semwal retweeted
एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल, जग में रह जाएंगे प्यारे तेरे बोल जमाने पऱ अपनी छाप छोड़ना किसे कहते हैं? ताजमहल बनाना, रेलवे का आविष्कार करना, चुनाव जीत जाना, पैसे कमा लेना, यह पदमश्री हासिल कर लेना? ••• दरअसल समाज पर सबसे गहरी छाप उसकी होती है - जिसके बारे मे कहा जाये, क़ी - "फलां आदमी ने,फलां ने कही थी। टाटा, बिड़ला या अंबानी के मिलियन बिलियन का हिसाब 20-30 साल बाद किसी को याद नहीं रहेगा। पर जो बुद्ध ने कहा था, जो गांधी ने कहा, जो नेहरू ने नियति से साक्षात्कार करके कहा.. वह बरसों दशकों और सहस्त्रार्धियों बाद भी दोहराया जाता है।और जिसका कहा- दोहराया जाता है, याद आता है, तो समझिए हम पऱ उसकी छाप है। पिता ने कहा, उनकी छाप है, गुरु ने कहा था उसकी छाप है। प्रेमी ने प्रशंसा की, उसकी छाप है। ••• अब बुद्ध बनना, गांधी बनना, या नेहरू जैसा असाधारण बनना सबके भाग्य, जीवट औऱ लक्ष्य मे नहीं। लेकिन छाप तो साधारण रहकर भी छोड़ी जा सकती है न.. इसका बड़ा सुंदर, आसान रास्ता है। कुछ शब्द याद कर लीजिए। शाबाश, बढ़िया, गजब, शानदार, कमाल, वाह, बहुत अच्छा, लाजवाब, जबरदस्त, मस्त, बेहतरीन, कमाल का, सुंदर, खूबसूरत, एक्सीलेंट, आउटस्टैंडिंग, सुपर्ब, ऑसम, ग्रेट, फैंटास्टिक, ब्रिलियंट, वंडरफुल, अमेजिंग, परफेक्ट, इम्प्रेसिव, वेल डन, वेरी गुड, बहुत बढ़िया, एकदम सही, शानदार काम, प्राउड ऑफ़ यू.. ••• लाखों-हजारों तक पहुँचने की जरूरत नहीं। आसपास एक व्यक्ति को ही कुछ अच्छा कह लो। थोड़ी प्रशंसा कर लो, उसका एक गुण स्वीकार लो। पीठ थपथपा दो। एडमिरेशन भरी एक नॉड दे दो। मगर हम हिंदुस्तानी इस बात में बड़ी विचित्र, औऱ कंजूस कौम हैं। अमेजिंग किस्म की अकड़, खारिज करने की हड़बड़ी, स्वीकार करने में हिचक, और नकारने में भारी उच्चता का एहसास.. ••• दान देने में हम पीछे रहते हैं। इतने कुंजड़ कंजूस है, कि जिस बाबा या सिद्धपीठ मे कुछ देने से इमीडिएट मनोकामना पूर्ण होने की संभावना हों, उसके अलावे बाकी जगह, जेब मे सिक्के ही खोजते हैं। माना, पैसा बड़ी मेहनत से कमाया है। पऱ शब्द तो फ्री हैं। लेकिन धन से ज्यादा कंजूसी हम शब्दों में बरतते हैं। ••• सो ऊपर लिखे शब्द, हमारे दैनिक शब्दकोष मे अमूमन नहीं हैं। हो भी, तो मुंह से निकालने मे दम घुटता है। प्रशंसा करना, स्वीकार करना, हमारे अहम को चोट पहुँचाता है। झटपट कोई दोष निकाल, प्रशंसा भरी मुस्कान और नॉड देने से बच निकलते हैं। गांधी, वो ब्रम्हाचर्य प्रयोग वाला? नेहरू.. वो एडवीना वाला। अटल.. अरे किताब पढ़ी है मधोक की!!! तो जब ऐसे बड़े-बड़े खेत रहे, तो आपका मित्र, पड़ोसी, कर्मचारी, औऱ बच्चे मे गुण कहां ही दिखेंगे। ••• शब्द सस्ते नहीं होते। वे ऊर्जा माँगते हैं। बार बार यह सिद्ध करने की कोशिश, कि किसी व्यक्ति में कोई अच्छाई है ही नहीं। ये आदत हमें छोटा बनाती है और दूसरों को भी। और यहीं पऱ छाप छोड़ने से चूक जाते हैं। उस एक व्यक्ति पऱ.. औऱ एक एक करके अपनी जिंदगी मे आये कुछ सौ या हजार लोगो पऱ.. •••• अमरता की तलाश में हम बड़े बनने की दौड़ में न पड़ें। जहाँ हैं, वहीं एक व्यक्ति को कुछ अच्छा कह दें। उसकी प्रशंसा कर दें। उसके गुण को स्वीकार कर दें। एक मुस्कान, एक नॉड, एक पीठ थपथपाना उसका दिन बन जाएगा। उसकी स्मृति में आप छप जाएंगे। उस तरह की अगली सफलता पर, वह आपको फोन करेगा। किसी निराशा पल में, अकेले बैठे आपकी प्रशंसा याद कर, अपने भीतर फिर से साहस भरेगा। ••• इन्हीं बोलों से जग में हमारी छोटी-सी छाप अमर रह सकती है। माटी तो एक दिन मिट्टी ही हो जाएगी, पर जो मुस्कान,जो ऊर्जा, जो स्मृति हमने किसी को दी, वह उसके भीतर हमेशा जीवित रहेगी। एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल, जग में रह जाएंगे प्यारे तेरे बोल ❤️🙏 @chayisquerajnit
55
133
574
15,183
Laxmi prakash semwal retweeted
नींद की 5 गोलियां जो रोज खिलाई जा रही हैं: 1. क्रिकेट — मैच जीते तो देशभक्ति, हारे तो गद्दारी। 3 घंटे के मैच में पूरा देश भूल जाता है कि उसके गाँव का जंगल कट रहा है, उसकी नदी बिक रही है, उसके स्कूल में टीचर नहीं है। क्रिकेट बुरी चीज नहीं है, पर जब क्रिकेट ही देश की सबसे बड़ी चिंता बन जाए, तो समझ लो जनता को नशा दे दिया गया है। 2. रील और सेल्फी —हर कोई हीरो बनना चाहता है, पर कोई नागरिक नहीं बनना चाहता। 15 सेकंड की रील के लिए 5 घंटे मेकअप, पर 5 मिनट अपने मोहल्ले के पेड़ को बचाने के लिए फुरसत नहीं। हम दिखने में बिजी हैं, होने में नहीं। 3. भंडारा और धार्मिक यात्रा —सरकार को पता है, पेट भरा हो तो दिमाग नहीं चलता। इसलिए भंडारे पर भंडारा, यात्रा पर यात्रा, कथा पर कथा। धर्म के नाम पर भीड़ जुटाओ, और उसी भीड़ की जमीन के नीचे से जंगल काटकर, खदान खोदकर, बेच दो। भगवान के नाम पर जनता को प्रसाद दो, और प्रकृति के नाम पर जनता को लूट लो। 4. धर्म बनाम धर्म —हिन्दू-मुस्लिम, जात-पात, मंदिर-मस्जिद। जब जनता आपस में ही लड़ती रहेगी, तो वो पूछेगी ही नहीं कि — भाई, ये जंगल किसने काटा? ये नदी किस कंपनी को दी? ये पहाड़ किसके नाम हुआ? 5. फ्री का जाल — फ्री बिजली, फ्री राशन, फ्री पैसा। फ्री में मिलने वाली चीज का मूल्य नहीं समझ आता। और यही हो रहा है ऑक्सीजन के साथ। अब आइए असली खेल पर — ऑक्सीजन का व्यापार: आज पेड़ मुफ्त में ऑक्सीजन दे रहे हैं, इसलिए उनकी कोई कीमत नहीं है। कल जब ये जंगल कट जाएंगे, जब हवा जहरीली हो जाएगी, जब हर शहर में ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लाइन लगेगी — तब यही ऑक्सीजन बिकेगी। पहले पानी मुफ्त था, फिर बोतल में बिकने लगा — 20 रुपये लीटर। पहले बीज मुफ्त थे, फिर कंपनी के हो गए। पहले हवा मुफ्त थी, अब एयर प्यूरीफायर बिक रहा है। कल ऑक्सीजन पार्लर खुलेंगे, ऑक्सीजन सिलेंडर EMI पर मिलेगा, ऑक्सीजन मास्क फैशन होगा। और जनता तब जागेगी जब साँस लेना भी महंगा हो जाएगा। इसे कहते हैं — पहले मुफ्त की चीज को खत्म करो, फिर उसी चीज को बेचकर अमीर बनो। जंगल काटना सिर्फ पेड़ काटना नहीं है। जंगल काटना मतलब — - बारिश कम होना - जमीन का पानी सूखना - जानवरों का मरना - आदिवासियों का उजड़ना - और अंत में, हम सबका दम घुटना पर किसको फुरसत है? सबको लगता है — मेरे घर में AC है, मेरे पास पैसा है, मैं बच जाऊंगा। भाई, AC भी उसी ऑक्सीजन से चलेगा जो पेड़ देंगे। पैसा खाया नहीं जाता, साँस खरीदी नहीं जाती। तो क्या करें? जागना होगा, पर कैसे? गाली देने से नहीं, समझने से। 1. *पूछना सीखो —जब भी कोई नेता भंडारा कराए, पूछो — हमारे जंगल का क्या हुआ? जब भी कोई यात्रा निकले, पूछो — हमारी नदी क्यों गंदी है? 2. रील से रियल पर आओ —एक रील पेड़ काटने के खिलाफ भी बनाओ, एक सेल्फी घाट साफ करते हुए भी लो। धर्म दिखावे में नहीं, दायित्व में है। 3. प्रकृति को धर्म बनाओ —छठ में जैसे नदी पूजते हो, वैसे ही रोज नदी को गंदा मत करो। पेड़ को राखी बांधो, उसे अपना भाई मानो। वो ही तुम्हें ऑक्सीजन देगा, वो ही तुम्हें बचाएगा। देशवासी गहरी नींद में हैं, ये सच है। पर नींद टूटती भी है — जब साँस अटकती है। बस डर ये है कि तब तक बहुत देर न हो जाए। वंदना शर्मा Courtsey Vandana Sharma fb post
23
243
6
651
23,693
Laxmi prakash semwal retweeted
गांधी! गांधी! पकड़ो, मारो उसे। जाने न पाए!! किसी ने उनकी पगड़ी छीन ली। लोग घूंसे और लात मारने लगे। गाँधी बेहोश से हो रहे थे। पास के मकान की रेलिंग पकड़कर खड़े तो थे, लेकिन टिकना संभव न हुआ। वे गिरे, औऱ उनपर हर ओर से घूंसे और प्रहार आने लगे। •• 1896 गांधी कुछ वक्त के लिए भारत आए।उन्होंने रंगभेद की नीति, भारतीयों पर अत्याचार, और अधिकारों के हनन पर कई लेख लिखे, वक्तव्य दिए। एक ग्रीन पंपलेट लिखा, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की भेदभाव पूर्ण नीति की आलोचना थी। दक्षिण अफ्रीका में इन बातों को लेकर गुस्सा था। तो जब 1896 में वे वापस लौटे, डरबन पोर्ट पर जहाज रोक लिया गया। बहाना था - मुंबई में प्लेग है, सो क्वारेन्टाइन करना होगा। 23 दिन जहाज बंदरगाह पर खड़ा रहा, लोग उतर नहीं सके। आखिर क्वॉरेंटाइन पूरा हुआ। इस पूरे वक्त में डर्बन, औऱ आसपास मे क्रूद्ध गोरो को संगठित होने, और योजना बनाने का पूरा मौका मिला। औऱ 13 जनवरी 1997 को जब उतरने की इजाजत मिली, बंदरगाह पर भारी भीड़ जमा थी। वे सब, गाँधी को खट्टे सेब के पेड से लटकाने आये थे। ••• पुलिस कमिश्नर अलेक्जेंडर ने गांधी को दूसरी तरफ से उतारना तय किया। उनका परिवार और दूसरे लोग जब निकले, भीड़ में गांधी को खोजती रही। मगर वे बाद में उतरे। उनके वकील लॉटन साथ थे। कुछ लड़कों ने तुरंत गांधी को तुरंत पहचान लिया- चिल्लाये - गांधी! गांधी! पकड़ो, मारो उसे। जाने न पाए!! गाँधी घिर गए थे। पत्थर, अंडे, कीचड़, सड़ी मछली फेंकी गई। पगड़ी छीन ली गई, लात-घूंसे मारे गए, एक तो चाबुक लेकर आया था, खूब चलाया। गांधी बुरी तरह घायल हुए। खून बहने लगा। वे बेहोश हो गए। किस्सा उसी दिन खत्म हो जाता। ••• मगर पुलिस सुपरिंटेंडेंट अलेक्जेंडर की पत्नी, गाँधी की प्रशंसक़ थी। वे भीड़ को चीरती हुई पहुंची, गांधी को बचाया। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस भी सक्रिय हुई। गांधी को उठाकर एक पारसी भारतीय, रुस्तमजी के घर ले जाया गया। तो भीड़ ने वह घर घेर लिया- “We'll hang old Gandhi on a sour apple tree” गाने लगी। मगर पुलिस अंततः किसी तरह उन्हें सुरक्षित निकाल ले गई। ••• गांधी की आत्मकथा में इस घटना का वर्णन मिलता है।हमलावरो मे कई लोगो की शिनाख्त औऱ पहचान भी हुई। परन्तु कमिश्नर के कहने के बावजूद,गांधी ने किसी पर भी पर मुकदमा चलाने से इनकार कर दिया। कह दिया कि यह गलतफहमी, और अखबारों की गलत रिपोर्टिंग के कारण हुआ। मगर असलियत तो सबको मालूम थी। हमला करने वाले कुछ सौ गोरे थे, पर घटना ने विस्तृत तौर पर गोरो को शर्मिंदा किया। नेटाल मर्करी अखबार ने भीड़ की निंदा औऱ गाँधी के साहस की सराहना की। नेटाल की सरकार, और ब्रिटिश सरकार दोनों ने ही घटना पर खेद जिताया। उनके समर्थन में बात करने वालों की संख्या बढ़ी। ••• गांधी ने बाद में लिखा कि- इस घटना ने उन्हें सिखाया कि हिंसा का जवाब हिंसा से नहीं देना चाहिए। यह गाँधी के विचारों का निर्माण करने वाले वर्ष थे। यह घटना ने बाद के अहिंसक प्रतिरोध, औऱ सत्याग्रह तकनीक की नीव बनी। डेढ़ सौ साल बाद, उन्हें पीटकर खुश होने वालों के नाम कहीं नहीं मिलते। मगर वेस्ट स्ट्रीट पर गांधी की प्रतिमा जरुर लगी है। गाँधी की लड़ाई, उन्हें पीटने वालों से नहीं थी। हमारी भी लड़ाई, सोनिया गाँधी की किताब पर गंदगी उछालने वालों से नहीं है। ••• सो किताब ऑर्डर की है। जब आएगी, अपनी गति से पढूँगा। सोनिया गाँधी की आत्मकथा के लिहाज से नहीं, उनके बहाने अपनी जिंदगी को रिवीजिट करने के लिहाज से, क्यूंकि नेहरू, इंदिरा, खासकर राजीव - हमारे बचपन की बतकही का अंग रहे हैं। पर जब तक किताब आये, क्यों न हम गांधी को रिविजिट कर लें। सो किस्सा लिख दिया। ताकि याद रहे, मगर कुछ लड़ाइयाँ तुरंत जीतने की कोशिश से नहीं। अविचल,अडिग रहने से ही जीती जा सकती हैं। ❤️
22
140
484
9,843
Laxmi prakash semwal retweeted
Thank you. 🙏
Statement on Cancellation of Visa Given to Norwegian Journalist Helle Lyng
215
548
17
5,064
251,496
Laxmi prakash semwal retweeted
🚨MASSIVE BREAKING : Sonia Gandhi just drop HYDROGEN BOMB on Anna Hazare's "andolan"🔥🔥 And Anna ji is suddenly back on camera 😂 As per her memoir "Belonging: A Journey of Love" : → Prominent participants have since said India Against Corruption was "covertly organised and supported by the BJP and RSS" → The real objective? To dislodge the UPA government → UPA brought the Lokpal law in 2014 → Under BJP, Lokpal became a "toothless and near-invisible tiger" → "Once our opponents achieved their real objective, nothing more was heard or written about Anna Hazare" Now Anna ji says : "I have no connection with BJP or RSS." Now connect the dots 🧐 > Kiran Bedi → BJP's CM face in Delhi > General VK Singh → BJP MP, then Modi's minister > Lokpal → forgotten > Anna → back to Ralegan Siddhi Bro, imagine a shaadi where the band, the ghodi and the caterer all join the groom's family right after the wedding... and the pandit says "mera kisi se koi lena-dena nahi" 🤡 Think about it for a second. Electoral Bonds. PM CARES. Adani. Not one Ramlila Maidan. Not one tricolour wave. Anna ji, 12 years of silence on all this... But one paragraph in a book, and the mic is back? 🤔 Janta sab yaad rakhti hai 🗿🔥
214
443
33
1,775
274,367
Replying to @RahulGandhi
झूठ, जुमला और ध्यान भटकाने वाली नीतियों से तंग आ चुके देश के लोग सिर्फ एक ही सच्चाई जानते हैं 👇
1
12
94
2,821
Laxmi prakash semwal retweeted
जब जवान शहीद होता है तो नेता भाषण देता है, और जब जवान सवाल पूछता है तो उसे नक्सली बता दिया जाता है। वाह मोदी जी, वाह! देशभक्ति का ठेका सिर्फ तुम्हारे पास नहीं है। हम सवाल पूछेंगे, क्योंकि सवाल पूछना ही देशभक्ति है। चुप रहना गुलामी है। राहुल गांधी अकेले नहीं हैं, उनके पीछे करोड़ों युवा, किसान और जवान खड़े हैं। आओ, बहस करो। डरते क्यों हो? अगर सच्चे हो तो सामने आओ। एक बहस में ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
4
10
1
33
2,438
Laxmi prakash semwal retweeted
This is what our Respected Security Forces are being forced to do. Stop forcing the Nation to dance.
63
77
5
1,034
43,948
Laxmi prakash semwal retweeted
Replying to @ANI
21
13
6
86
4,701
Laxmi prakash semwal retweeted
Replying to @ANI
He went to meet Jawans. Disrespect them. Make them dance while he observed. And, then make political speeches about his insecurity. What kind of msg being sent. Will army keep their morals high after these kind of nautanki by PM himself?
3
12
181
6,101
Laxmi prakash semwal retweeted
Replying to @ANI
First farmers were called Khalistanis, then students were called Urbano-Naxals, and today anyone who defends the Constitution is being called a Dimagi Naxal.
17
63
1
1,228
26,787
Laxmi prakash semwal retweeted
Replying to @ANI
Prime Minister, why turn an occasion honouring our brave soldiers into a political speech? Our soldiers serve the nation, not any political party. They are mature enough to form their own political opinions. Please keep them out of political battles. Instead of political rhetoric, take responsibility for improving their working conditions, welfare and the support their families receive. Our soldiers deserve more than this.
6
32
2,784
Laxmi prakash semwal retweeted
✅ वे 5 देश जहाँ मैं रहने के लिए जाना चाहूँगा: 🥇 🇩🇰 डेनमार्क → अच्छी तनख़्वाह, काम और निजी जीवन में संतुलन, और जीने के लिए समय। 🥈 🇳🇴 नॉर्वे → ऊँची तनख़्वाह और ऐसी संस्कृति जो काम के बाहर के जीवन का सम्मान करती है। 🥉 🇦🇹 ऑस्ट्रिया → अच्छी तरह सँवरे शहर, सार्वजनिक परिवहन और जीवन की अच्छी गुणवत्ता। 🏅 🇳🇱 नीदरलैंड → साइकिल चलाने की सुविधा, अच्छी कनेक्टिविटी और रोज़गार के अवसर। 🏅 🇫🇮 फ़िनलैंड → शांति और सुकून, प्रकृति और मज़बूत सार्वजनिक सेवाएँ। आप इनमें से किस देश में रहना चाहेंगे?
4
10
47
6,627
Laxmi prakash semwal retweeted
सब कुछ ईश्वर की कृति है। ईश्वर ने जीवन बनाया। चांद सितारे बनाये, हवा बनाई, पानी बनाया, रोशनी बनाई, शरीर बनाये, दिल और दिमाग बनाये, मोहब्बत बनाई, इस समाज को बनाया। प्रवचन जारी था- इस बीच किसी ने पूछा- अगर सबकुछ ईश्वर ने बनाया, तो इसका मतलब ईश्वर ने अंधकार भी बनाया। प्यास और निर्वात भी बनाया। लोभ, नफरत, वासना और अहंकार भी ईश्वर की ही बनाई चीजें है। फिर ये त्याज्य क्यो है..?? ●● प्रवज्रक मुस्कुराये। जीवन का अभाव, मृत्यु है। रोशनी का अभाव अंधकार है। रंगों का अभाव कालस है। मोहब्बत का अभाव नफरत है, चेतना का अभाव असंवेदनशीलता है। तुम जितना ईश्वर से दूर जाते हो, उसकी बनाई चीजो से दूर होते जाते हो। अभाव बढ़ने लगता है। भीतर से ईश्वर खाली होता जाए तो अभाव के लक्षण बढ़ने लगते हैं। अंधकार, नफरत, गुस्सा, बदला, दम घोटने वाला माहौल.. ये ईश्वर से दूर होते जाने के लक्षण है ●● रौशनी की त्योहार में आप ईश्वर के कुछ करीब बढ़ें। प्रेम, शांति, सौहार्द, रौशनी और ज्ञान का आपके भीतर प्रस्फुटन हो। आपके भीतर ईश्वर का अभाव घटे। आप रोशन हो दीपक बने। वसुधा मे रौशनी फैलायें। आप यह देखें की आपके घर से 40 मकान दायें, और 40 मकान बायें, कोई दीप हीन न रहे। अप्प दीपो भव !! ●● दीपावली की शुभकामनाएं... ❤️
54
136
4
631
11,269
Laxmi prakash semwal retweeted
लोमहर्षक - संस्कृत का शब्द है। इसका अर्थ होता है - रोंगटे खडे कर देने वाला •• इसमें तत्पुरुष समास का उपयोग हुआ है। लोम का अर्थ है, त्वचा पर उपजे बाल, जिन्हे रोयाँ या रोंगटे कहते है, औऱ हर्षक याने उत्तेजित करना। यह उत्तेजना तब होती है, जब शरीर मे एड्रिनेलीन औऱ एपिनेफ्रिन का श्राव होता है। ये दोनों फाइट या फ्लाइट हार्मोन है। यह भय, रोमांच, खतरे और मृत्यु सामने खड़ी हो, तब पैदा होता है। इसका विपरीत हार्मोन है डोपामिन..जो सुरक्षा, शांति, सुखानुभूति से पैदा होता है। ••• मां का स्पर्श डोपामिन देता है। ईश्वर का भजन डोपामिन देता है। शराब, गांजा, फेसबुक ट्विटर पर लाइक का आना भी डोपामिन देते हैं। आप खुश और परिपूर्ण महसूस करते हैं।अपने तमाम दुख, परेशानियां, चिंतन भुलाकर लाकर आनंद में होते हैं। वह आपका, सबसे प्यारा क्षण होता है। तभी आप मां के पास, ईश्वर के पास, शराब और गांजे के पास बार-बार जाना पसंद करते हैं। नोटिफिकेशन भी बार बार चेक करते हैं। मगर जिस जगह पिछली बार सांप दिखा था, जिस घर में अचानक कोई कुत्ता पर दौड़ गया था, जिस आदमी ने आपका अपमान किया था, वहां लौटना नहीं चाहते। आप डोपामिन चाहते हैं एड्रीनलीन नहीं चाहते। ••• हां, कभी-कभी रोमांच का दिल होता है। आप ऊंचे झूले पर बैठते हैं, रोलर कोस्टर की सवारी करते हैं, तेज बाइक चलाते हैं। मस्जिद पर चढ़कर भगवा लहरा कर नाचते हैं। फेक चेहरा, नकली आईडी बनाकर गंदी गाली दे लेते है। शैतानियत का सीमित मजा लेते हैं। पर सच्चाई है कि आप वहां बार-बार लौटना नहीं चाहते। कभी कर लिया, सो कर लिया - हर दिन हर क्षण उसे स्टेट में नहीं रहना चाहते। क्योंकि रहेंगे, तुम मर जाएंगे। ••• ह्यूमन माइंड- वह हिंदू ब्रेन हो मुसलमान ब्रेन हो, कायर का हो- बहादुर का हो, दलित फिलिस्तीन चाइनीस या पेरू के किसी निवासी का हो, लगातार एड्रीनलीन की बौछार से नर्व डिस्फंक्शन.. और मौत की तरफ बढ़ता जाता है। औऱ श्रीराम, डोपामीन हैं। ••• राह दिखाने वाला बड़ा भाई, आज्ञा मानने वाला पुत्र, प्रेम करने वाला पति, कृतज्ञ होने वाला दोस्त, सुरक्षा देने वाला धनुर्धर, और सबका ख्याल रखने वाला राजा- प्रभु श्रीराम हैं। चुंकि राम की हमारे हृदय मे छवि ऐसी है, की उनका राम का नाम लेते ही जो हृदय में शांति होती है, तो मरता हुआ बूढ़ा भी, "हे राम" कहकर प्राण त्यागता है। परम गति को जाता है। उस के नाम पर आप एड्रेनेलीन कैसे बेच सकते हैं? यह तो राम के नाम को उलट देना हुआ। राम राम के नाम पर, मरा मरा का जाप हुआ। ईश्वर के पाउच मे, शैतान बेचना हुआ। ••• रामायण के नाम पर कोई फिल्म आई है। उसके हीरो, हीरोइन, स्टोरी, डायलॉग्स, वीएफएक्स की पे चर्चा हो रही है। मगर जितनी भी विजुअल्स देख सका हूं, पात्रों की भाव भंगिमा, उनकी संवाद अदायगी देखी है। बैकग्राउंड स्कोर सुनता हूँ- तो सब कुछ लोहर्षक प्रतीत होता है। रोमांचक, भयावह, वाचाल.. फिल्म का स्थाई भाव एड्रीनलीन है। अगर मुझसे असहमति है, तो जो देखकर आये है, बताएं कि डोपामीन का, मेडिटेशन सा आभास हुआ, शांति मिली फ़िल्म देखकर?? या फिर वही अनुभूति हुई , जो जुरासिक पार्क देखकर निकलते हुए हुई थी? ••• अपने रोंगटो पर निगाह रखिए। आपकी जुबान झूठ बोल सकती है, त्वचा के बाल नहीं। परिवार मे, समाज मे, टीवी, अख़बार, साहित्य, रंगमंच मे, नेता के भाषण औऱ बाबा के प्रवचन मे.. खोजिये, कि डोपामीन मिल रहा है, या फाइट ऑर फ्लाइट वाला, लोमहर्षक एड्रेनेलिन!!! तब आप ठीक से समझ जायेंगे, कि वह आपके लिए ठीक है? या उस शख्स, माहौल, भाषा औऱ नरेटिव से बचकर निकलना उचित है। 🙏❤️
28
109
2
396
9,974
Laxmi prakash semwal retweeted
अमेरिका में बजा भारतीय बेशर्मी का डंका अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में, भारतीयों ने अपना डंका बजा दिया है। केंद्रीय संसद में 5 भारतीय सांसद चुने गए हैं, वही राज्यों की विधानसभा में 30 से अधिक विधायक भारतीय हैं। ••• अमेरिकी लोकसभा ( US कांग्रेस) मे अमी बेरा तथा रो खन्ना कैलिफोर्निया से, प्रमिला जयपाल वाशिंगटन से, सुहास सुब्रमण्यम वर्जिनिया से, अमिश शाह एरिजोना से, औऱ पिया दांडिया फ्लोरिडा से जीती। ( पिया डांडिया मशहूर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, भक्त संहारक मुबारक अवि डांडिया @avidandiya की भतीजी है। उन्हें भयंकर बधाई ) इसके अलावे राज्यों मे अरुणा मिलर मैरीलैंड की डिप्टी गवर्नर बनी। रंजीव पुरी मिशिगन, प्रिया सुंदरेशन - एरिजोना, ज्योत सिंह जॉर्जिया, पूजा सेठी टेक्सस विधानसभा मे जीती। ••• नबीला सैयद, सबा हैदर औऱ राम विल्लिवालम इलिनॉय मे, लिसा कौल औऱ अनिल बीफन न्यूयॉर्क राज्य मे, जय चौधरी नॉर्थ कैरोलिना, अरविंद वेंकट पेंसिल्वेनिया – आश कालरा कैलिफोर्निया मे विधायकी जीते। मंका ढींगरा वाशिंगटन मे, अमर मुकुंदा मैरीलैंड मे, कृष सुब्रह्मण्यन मे, सुजाता गडकर कनेक्टिकट मे, अनिता सोमानी ओहायो मे, रेनुका मायादेव विस्कॉन्सिन मे विधायक हुई। केशा राम हिंसडेल औऱ निखिल गोयल वरमोंट मे जीते।सबी कुमार टेनेसी मे, मेगन श्रीनिवास (आयोवा), निमा कुलकर्णी (केंटकी), रूबेन डी’सिल्वा (नेवादा), रीना स्ज़ेपांस्की (न्यू मैक्सिको), वंदना स्लैटर (वाशिंगटन मे विधायक हुए। ••• अधिकांश के मां-बाप, किसी कंपनी के सस्ते मजदूर बनकर, किसी छोटे-मोती दुकान चलाने अमेरिका पहुंचे थे। अगर इसी तरह से ये लोग, किसी अन्य देश से हिंदुस्तान आए होते, तो यहाँ घुसपैठिये कहलाते।और ऐसे 3 करोड़ घुसपैठियों को निकालने की कसम हमारे गृह मंत्री ने खाई है। ••• ऐसा देश जो ढाई तीन करोड़ बच्चे तो बैठे बैठे हर साल, सिर्फ मनोरंजन के लिए पैदा कर लेता है। जिस देश मे 13 करोड लोग मताधिकार से वंचित किया जा चुके हैं। जो देश अपने आप को भीतर से तोड़ने में लगा हुआ है, ताकि इस देश को घुसपैठियो से बचाया जा सके। उस देश 4 करोड़ से ज्यादा घुसपैठिए दुनिया के अलग-अलग देश में जमे बैठे हैं। दाँत निपोरकर धंधा पानी कर रहे हैं। झूमकर राजनीति कर रहे हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विधायक बन रहे हैं। तब इंडियन मीडिया - "इंडियन पावर राइजिंग", "इंडियन मेक देयर मार्क" जैसी हैडलाइन बना रहे हैं। पाखंड की हद है। ••• आप कह सकते हैं कि फर्क हैं - यह लोग वहां जाकर लीगली बसे हैं। बंग्लादेशी घुसपैठिए तो इलीगली आते है। लेकिन यह असल बात नहीं।फर्क दरअसल यह है कि इन देशो ने कानूनन लीगल रास्ते दिए है। लेकिन आपके पास बांग्लादेश नेपाल श्रीलंका भूटान से आने वालों के लिए कोई h1B,वर्क वीजा, PR की व्यवस्था नहीं है। आप भी दीजिए न!!! ••• प्रॉपर दस्तावेज हो, उनकी मान्यता हो। राज्य की सुरक्षा हो। उन देशों की मार्कशीट से, यहां नौकरी लेना संभव हो। जॉब से लेकर भाड़े का मकान लेने की सुविधा, सीधे रास्ते से उपलब्ध हो। तो कोई छुपकर क्यों आएगा?? आप साल में ऐसे 20 लाख वीजा जारी करने की सीमा रख सकते हैं। जैसा कि अमेरिका करता है। अच्छे टैलेंटेड लोग, यदि आपकी सारी नियम शर्त पूरी करें तो 10- 15 साल बाद कोई ग्रीन कार्ड या नागरिकता दे दीजिए। बनने दो उन्हें विधायक, सांसद, औऱ राष्ट्रपति। दुनिया के बेस्ट टैलेंट को अमेरिका इसी तरीके से खींचता है। आप कम से कम पड़ोस के चार देशों का बेस्ट टैलेंट खींच लीजिए। ••• इस काम से आपको ऐतराज नहीं है। दरअसल आप कर भी रहे हैं परंतु धर्म के आधार पर। CAA से अफगानिस्तान पाकिस्तान नेपाल बांग्लादेश कि हिंदू आयात करने का कानून बाकायदा पास कर चुके हैं। लेकिन टैलेंटेड लोगों को लाने का नहीं करेंगे। मगर उन्हें खोजने ढूंढने के लिए अपने ही देश की हड्डियां तोड़ेंगे। इसी भयंकर चुतियास्टिक सोच की वजह से यह पूरी सरकार, रोज-रोज NRC, SiR, आधार - पता नहीं कितने किस्म के ड्रामा करती है। और उसके महामूर्ख चेलों का समूह, उनके साथ छाती पीटता रहता है। ••• और वही लोग, ब्रिटेन अमेरिका यह किसी भी देश में भारतीयों के, वहां के पॉलिटिकल सिस्टम में घुसकर कब्जा करने की घुसपैठ पर सीना चौड़ा करके घूमते हैं। शास्त्रों में इसे बेशर्मी कहा गया है। इसलिए कहा - आज अमेरिका में.. भारतीयों की बेशर्मी का डंका बज रहा है। 🙏
143
363
17
1,243
69,152
Laxmi prakash semwal retweeted
अखंड भारत का सुंदर सपना अफगान से अराकान तक सब हो अपना.. लेकिन फिर सोचता हूँ, जिनसे कुछ हजार या लाख बांग्लादेशी- नेपाली बर्दाश्त नहीं हो पा रहे। उनकी छाती पर, 55 करोड़ अफगानी पाकिस्तानी नेपाली बांग्लादेशी भूटानी मालदीवियन औऱ श्रीलंकन कूदेंगे फिर यह लोग तो हार्ट अटैक से मर नहीं जाएंगे? •• विकास का क्या होगा? अभी भारत के पास 75% भू भाग है और लगभग 70% आबादी है। इतनी आबादी, आपको विकास करने से रोक रही है। रोज पॉपुलैशन को कोस रहे हो.. तो आगे जो भू भाग पाओगे, वह जनरली पहाड़ी है, बेकार भूमि है, या बलूचिस्तान के रेगिस्तान है। मने, नॉट ए ब्लेड ऑफ़ ग्रास इस ग्रोन देयर। लेकिन आबादी तो पूरी आ जाएगी। उसमें भी 90% शरिया वाले मुसलमान होंगे। 20 करोड़ से अभी आपके प्राण सूखे पड़े हैं। 50 करोड़ और आ जाएंगे, तो कइसे जियोगे?? उनकी सरकार बन जाएगी। शरिया भी लागू हो जाएगा। बुर्का पहनोगे, बुर्का!! ••• बचने का एक ही रास्ता है कि इन सबको हिंदू बना दो। मगर हिन्दू बनाकर- दलित बनाएंगे, तो ये लोग फिर आरक्षण मांगेंगे। अगर ब्राह्मण छतरी बनिया बनाएंगे, तो ये हर चीज पर छा जाएंगे। बहुत टेंशन है। अखंड भारत तो माँ कस्सम, टोटल डिजास्टर प्लान है यार। आपको क्या लगता है? करना है, कि नहीं करना है?? ड्राप इट?? SIR जिंदाबाद, NRC जिंदाबाद। यही ठीक है। ••• औऱ सोचो, अगर पार्टीशन ना हुआ होता, तो यह हालात नेचुरली होते। देयरफॉर - थैंक्यू जिन्ना, थैंक्यू अंग्रेज। यू सेव्ड अस। 🤭🤧🫣
72
287
6
974
26,247
Laxmi prakash semwal retweeted
बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी। वीडियो देख ले। फिर पढ़ें। ये कोई महानुभाव है, जिन्हे मैं नहीं पहचानता। मगर भाव भंगिमा, रूआब औऱ आत्मविश्वास से लगता है, कि सरकार के प्रवक्ता है। या फिर स्वयं सरकार हैं। ऐसे में उनकी बात को, फेस वैल्यू पर लिया जाना ठीक होगा। ••• SIR की प्रक्रिया में 13.3 करोड़ मतदाता अपने अधिकार से वंचित हो चुके हैं। कहने को यह लोग मरे खपे या अन्य स्थान पर जा चुके लोग हैं। मगर इस बात में सत्यता नहीं है। SIR मे सन 2004 की सूची को बेस बनाया गया है। तो क्या 2004 से अब तक कभी भी मरे खपे स्थानापन्न लोग, सूची से हटाए नहीं गए? झूठ है!! यह प्रक्रिया चुनाव आयोग की ओर से जिला प्रशासन हर वर्ष करता है। जिसे समरी रीविजन कहते हैं। यह रूटीन प्रक्रिया हर साल लगातार होती रहती है। लेकिन SIR एक रेंडम कट ऑफ डेट लेती है। और उसके आगे के सभी रजिस्टर्ड वोटरों को एक तरह से फर्जी मानती है। ••• अब स्क्रीनिंग की प्रक्रिया से हर किसी को गुजरना है। हर आदमी फर्जी वोटर होने का अपराधी है, जब तक कि अपनी बेगुनाही साबित न कर दे। पहाड़ पर बैठे आदिवासी को, नौकरी करने बाहर गए मजदूर को, अगर यह नहीं पता, तो उसका नाम कट जाएगा। जिन्हें पता है वह कागज लेकर चक्कर ना काटे, तो भी नाम कट जाएगा। ••• खुद मेरा नाम, सपत्नीक कट चुका था। एक स्टॉफ, 7 दिन, इसी नाम का वेतन लेकर लगा रहा। और आखिर में नाम जुड़वाने में सफलता पाई। मुझे वोट देने में बहुत रुचि नहीं बची है। लेकिन प्रोसेस करवा ली, ताकि ताकि मेरे कारण मेरे बच्चों का नाम भी बांग्लादेशियों में न जुड़ जाए। ••• और यहां बात सिर्फ राशन, गैस, खाद दूसरी सब्सिडी योजनाओं की लाभार्थियों की नहीं हो रही। लक्षणों से लगता है, जिस तरह से, कॉविड वैक्सीन का सर्टिफिकेट लेकर घूमना अनिवार्य बना दिया गया था, आपका वोटर आईडी भी लेकर घूमना अनिवार्य बना दिया जाएगा। याने मकान, दुकान, रजिस्ट्री, नौकरी, कोल्ड कचहरी थाना तहसील, अस्पताल, ट्रैफिक का चौराहा..हर जगह पहले जांच होगी कि आप घुसपैठिये तो नहीं। ••• मान्य सिर्फ एपिक नंबर होगा, क्योंकि इन महोदय के अनुसार कोई भी राह चलता, बड़े मजे से आधार कार्ड बनवा सकता है। मगर वोटर आईडी नहीं। औऱ जो अलभ्य हो, आसानी से न मिलता हो, एडियां घिस घिस कर हासिल किया गया हो, मूल्य तो उसी का होता है। ••• तो 13 करोड लोग इस देश में एपिक नंबर के अभाव में, बेगाने और गैर नागरिक हो जाएंगे। यह दुनिया के 193 देश में, नीचे के 74 देशो की टोटल आबादी से ज्यादा है। ज्यादातर गरीब, अशिक्षित, सुविधाहीन, बेचारे किस्म के प्राणी होंगे। जिनका इस देश के संसाधनों पर कोई हक नहीं होगा। और यह बात, इन महानुभाव और उनकी सरकार के लिए बेहद गर्व, संतोष की बात होगी। क्योंकि पिछले कई सालों से किसी न किसी बहाने से, हर आदमी की नागरिकता, उसके मानवाधिकार खत्म करने की कोशिश, आखिरकार सफल होगी।। ••• क्या आपको लगता है कि आपकी नागरिकता BLO, तय कर रहा है?? दरअसल में एक सॉफ्टवेयर तय कर रहा है। जिसके सूत्र एक पार्टी, औऱ उसके बिठाये चुनिंदा अफसर के हाथ में है। जिसमें किसी नाम पर आपत्ति करने, और उसे उड़वा देने की सुविधा खास लोगों को उपलब्ध है। याने SIR को सिर्फ चुनाव, बैलट, कांग्रेस, बीजेपी, वोटर लिस्ट, रिजल्ट, राजनीति के नजरिये से देखने वाले लोग, जान ले कि मामला सिर्फ यही नहीं टिकेगा। किसी फरियाद, मुकदमे, व्यापार, रजिस्ट्रेशन में आपका एपिक नंबर मांगा जाएगा। आप देंगे और चेक करने पर नंबर, डज नॉट एक्जिस्ट होगा। औऱ तब बात निकलेगी. तो फिर दूर तलक जाएगी।
44
385
7
954
30,168
Laxmi prakash semwal retweeted
गुलाब भवन - श्रीनगर!! 79 बरस पहले, आज ही के दिन, इस महल मे घुप्प अंधेरा छाया था। बारामुला का पावर स्टेशन उड़ चुका था। सादी वर्दी मे पाकिस्तानी फ़ौज, कश्मीर का बड़ा हिस्सा कब्जा कर चुकी थी। राजा हरिसिंह की हिम्मत, औऱ गद्दी.. दोनों डांवाडोल थी। ••• हमला 3 दिन पहले शुरू हुआ था। राजा के छकड़ा अर्धसैनिक बलो का , उस ब्रिटिश ट्रेंड प्रोफेशनल फ़ौज के सामने - (जो 3 माह पहले पाकिस्तान की फ़ौज कहलाने लगी थी)- कोई मुकाबला ही नहीं था। एक के बाद एक शहर गिर रहे थे। मुजफ्फराराबाद तो पाकिस्तान के हाथ पहले ही जा चुका था। मीरपुर, नीलम वैली, उड़ी, बारामुला हाथ से जा चुका था। वे लोग श्रीनगर के द्वार पर आ चुके थे। ••• यह महल, आज होटल बन चुका है। "द ललित" जहाँ भाड़ा देकर, आप किंग के कमरे मे सो सकते हैं। बड़ी प्राइम प्रॉपर्टी है। ऐसे तो तमाम हिज हाईनेस के महल, होटल और प्राइम प्रॉपर्टी बनकर अपना खर्चा निकल रहे हैं। मगर कश्मीर की तो बात ही निराली है।। पूरा जम्मू कश्मीर राज्य ही रियल एस्टेट था। 75 लाख मे खरीदी गई जमीन। वह भी थोड़ा डाउन पेमेंट करके- और बाकी लाहौर के सूदखोरो से ब्याज पर फाइनेंस करा करवा कर, अंग्रेजों से खरीदी गई थी। •••• इस तरह किस्तें भरकर, फाइनेंस कराकर डायनेस्टी स्थापित करने वाले, विश्व मे गुलाब सिंह अनोखे प्राणी थे। उनके वंशजों ने भी, गोली बंदूक तलवार भाला चला कर कोई इलाका नहीं जीता बल्कि उन्होंने विलियम जॉनसन नाम का एक भाड़े का नक्शानवीस पकड़ा। उसे तगड़े पैसे दिए। बदले में उसने कश्मीर के नक्शे की सीमाएं, वहां-वहां तक खींच दी जहां राजा का कोई कब्जा भी ना था। वही नक्काल जॉनसन लाइन, आज भी हमारी गले की हड्डी बनी है। ••• बहरहाल,तब तो वह विशाल नक्शा, राजा के ड्राइंग रूम में लगा हुआ था। जिसमें खींची रेखाओं के भीतर पाकिस्तानी फौज घुस चुकी थी। अब श्रीनगर से महज 15 किलोमीटर दूर थी। असल वे लोग चाहते तो, उसी दिन श्रीनगर कब्जा भी कर लेते। मगर उनके बीच में बड़ी मात्रा में कबायली मौजूद थे। जिन्हें कश्मीरियो को लूटने, बलात्कार करने में बड़ा मजा आ रहा था। नतीजतन आगे बढ़ने की गति, जरा धीमी थी। औऱ जम्मू भागने का रास्ता अभी भी खुला हुआ था। राजा ने भाग निकलने का निर्णय किया। लेकिन इसके पहले, भारत के साथ विलय पत्र साइन कर दिया। ••• इसके लिए वो कई महीने से हीला हवाला कर रहे थे। गृह सचिव बीपी मेनन एक्सेशन पत्र लेकर दिल्ली पहुंचे। कश्मीर अब भारतीय टेरिटरी था। तो भारतीय सेना को कश्मीर की रक्षा में उतरने के आदेश दिए गए। श्रीनगर एयरपोर्ट, जो असल में एक घसियाला मैदान था, उसमें रात को, जीप की हेडलाइटो की रोशनी में भारतीय फौजी उतरने लगी। ऑपरेशन जैक शुरू हो चुका था। ••• 79 बरस बाद , जब मैं यह लिख रहा हूँ - सिख रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल रंजीत राय जिन्दा थे। वे अपना सामान बांध रहे होंगे। 27 अक्टूबर की सुबह, 5 बजे वे दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट से उड़े। 6 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतरे, और तुरंत एयरपोर्ट की डिफेंस संभाली। उनके मुट्ठी भर सैनिकों ने हथियारों से लैस हजारों की भीड़ को, रोके रखा। पीछे हवाई जहाज उतरते रहे। राय साहब, 10 बजे शहीद हो गए। मगर हथियार गोला बारूद और फौजी इतने उतर चुके थे कि अब कश्मीर को बचाने की आशा की जा सकती थी। •••• राय को महावीर चक्र मिला। तब तक राजा साहब अपनी टमटम मे सुरक्षित जम्मू पहुँच गए थे। दिल्ली मे प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, डिफेंस मिनिस्टर बलदेव सिंह, श्रीनगर तक आ चुके इन कबायलियो से से कश्मीर बचाने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रहे थे। सिर्फ इसलिए कि 79 साल बाद अहसानफरामोशों का एक गैंग, उन्हें कश्मीर... प्लेट में रखकर, पाकिस्तान को सौंप देने का आरोप सके।
28
237
3
789
27,498
Laxmi prakash semwal retweeted
PAN card - कांग्रेस Voter ID card - कांग्रेस RTI Act - कांग्रेस Internet - कांग्रेस MANREGA - कांग्रेस Aadhar card - कांग्रेस Television - कांग्रेस AIIMS - कांग्रेस IIT - कांग्रेस IIM - कांग्रेस Nuclear tests - कांग्रेस IGNOU - कांग्रेस Chandrayaan-1 - कांग्रेस RTE - कांग्रेस UIDAI - कांग्रेस NFSA - कांग्रेस Mangalyaan - कांग्रेस SEBI - कांग्रेस Bank nationalisation - कांग्रेस ISRO - कांग्रेस DRDO - कांग्रेस UGC - कांग्रेस NCERT - कांग्रेस Green Revolution - कांग्रेस White Revolution - कांग्रेस Food Security Act - कांग्रेस Forest Rights Act - कांग्रेस National Rural Health Mission - कांग्रेस Mid-Day Meal Scheme - कांग्रेस Jawahar Navodaya Vidyalaya - कांग्रेस National Rural Livelihood Mission - कांग्रेस Right to Education Act - कांग्रेस Right to Information Act - कांग्रेस Rajiv Gandhi Grameen Vidyutikaran Yojana - कांग्रेस तो फिर 15 सालों से BJP ने क्या बनाया?
700
1,193
127
2,917
68,088