Law & Legislative Affairs Department, MP (@minlaw5) header
Law & Legislative Affairs Department, MP (@minlaw5) profile picture

Official handle of Law & Legislative Affairs Department, Govt. of Madhya Pradesh

Bhopal, India
Joined March 2018
Photo by Law & Legislative Affairs Department, MP (@minlaw5)Photo by Law & Legislative Affairs Department, MP (@minlaw5)Photo by Law & Legislative Affairs Department, MP (@minlaw5)Photo by Law & Legislative Affairs Department, MP (@minlaw5)Photo by Law & Legislative Affairs Department, MP (@minlaw5)Photo by Law & Legislative Affairs Department, MP (@minlaw5)Photo by Law & Legislative Affairs Department, MP (@minlaw5)Photo by Law & Legislative Affairs Department, MP (@minlaw5)Photo by Law & Legislative Affairs Department, MP (@minlaw5)Photo by Law & Legislative Affairs Department, MP (@minlaw5)
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
आज मंत्रालय में सिंहस्थ-2028 की व्यवस्था के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समिति की सप्तम बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भव्य एवं दिव्य सिंहस्थ के सुप्रबंधन के लिए लगभग ₹2,801.75 करोड़ की लागत के 32 प्रस्तावित कार्यों को स्वीकृति दी। इस बार सिंहस्थ 'क्लीन एंड ग्रीन सिंहस्थ' की थीम पर किया जाए। सिंहस्थ की सुचारू व्यवस्था के लिए सभी निर्माणाधीन एवं स्वीकृत कार्य हर हाल में वर्ष 2027 के अंत तक पूरे कर लिए जाएं। शिप्रा नदी के सभी घाटों तक पहुंच के लिए पक्के रास्तों का निर्माण किया जाए। सिंहस्थ संबंधी समस्त कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए अब प्रति माह मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री @rshuklabjp जी सहित मंत्रि-गण उपस्थित रहे।
4
36
71
5,085
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' गायन के साथ आज मंत्रालय में कैबिनेट बैठक प्रारंभ हुई। #CabinetMP
2
95
73
3,697
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
भोपाल के नाथू बरखेड़ा में लगभग ₹1,000 करोड़ की लागत से निर्मित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का आज माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @DdUikey जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी के साथ लोकार्पण किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त यह परिसर प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के अवसर प्रदान करेगा। इससे मध्यप्रदेश में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर एशियन गेम्स एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रसिद्ध गायक श्री सुखविंदर सिंह जी की प्रस्तुति से मन प्रफुल्लित हो गया। कार्यक्रम में माननीय पूर्व राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी जी, कैबिनेट में साथी श्री @VishvasSarang जी, राज्यमंत्री द्वय (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती @KrishnaGaurBJP जी, श्री @Lakhan_BJP जी, सांसद श्री @Alok_SharmaBJP जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। #MPWACT2026
4
43
84
4,696
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
भोपाल मे तात्या टोपे नगर स्थित दशहरा मैदान में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी के साथ आज 'भोपाल उत्सव मेला-2026' का शुभारंभ किया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान किया। मेले सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक मेलजोल, सांस्कृतिक परंपराओं और व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा देने का सशक्त मंच हैं। ये स्थानीय प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर विधायक श्री @BDSabnani जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
4
32
58
3,739
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि! बोत्सवाना से लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 ने आज कूनो राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस उपलब्धि के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है, जिनमें 43 चीतों ने भारत में जन्म लिया है। चार वर्ष पूर्व शुरू हुआ चीता पुनर्वास कार्यक्रम एक उल्लेखनीय उदाहरण बना है। यह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में वन्यजीव संरक्षण के संकल्प की बड़ी सफलता है। मध्यप्रदेश के लिए यह विशेष गर्व का विषय है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों एवं वनकर्मियों को हार्दिक बधाई। #ProjectCheetah
9
93
2
276
9,576
क्या आप जानते हैं? BNS की धारा 152 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों से संबंधित है। @DrMohanYadav51 #BNS #Dhara152 #LegalAwareness #MadhyaPradesh
13
887
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
आज भोपाल में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी के साथ Telecom Manufacturing Zone Investor Meet 2026 का शुभारंभ करूंगा। इस अवसर पर निवेश के लिए 25 कंपनियों को आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) प्रदान किए जाएंगे। टेलीकॉम एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को नई पहचान दिलाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।
5
45
1
54
4,823
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
आज MP का अर्थ है- More Profit, Mega Profit और Mega Project... निवेशकों के विश्वास और निरंतर प्रयासों से प्रदेश हर सेक्टर में नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है।
12
112
1
103
4,755
देवास-सोनकच्छ। तहसील विधिक सेवा समिति ने न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत विधिक जागरूकता और जनसहभागिता के उद्देश्य से मैराथन एवं वॉकथॉन आयोजित किया। @DrMohanYadav51 #LAW #JansamparkMP
1
2
612
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
आज की कैबिनेट उद्योगों के लिए ऐतिहासिक रही... मंदसौर के बसई में 178 हेक्टेयर में एग्रो पार्क और गरोठ के कुरलासी क्षेत्र में 3,500 एकड़ में केमिकल पार्क विकसित करने के निर्णय से प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। #गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी #GandhiSagarCabinetMP
4
109
3
104
5,584
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
रतलाम में ₹18,000 करोड़ के निवेश से बायो फार्मा पार्क विकसित होगा, वहीं PM MITRA PARK के विस्तार से धार जिले के भैंसोला में ₹6,150 करोड़ का निवेश आएगा। इन परियोजनाओं से हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। #गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी #GandhiSagarCabinetMP
5
119
138
5,788
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
उज्जैन में लगभग 100 एकड़ में डीप टेक रिसर्च पार्क स्थापित होगा, जहां अंतरिक्ष विज्ञान, कृषि तकनीक और नई प्रौद्योगिकियों पर अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा, वहीं ग्वालियर में टेलीकॉम परियोजना के दूसरे चरण से निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। #गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी #GandhiSagarCabinetMP
2
98
1
88
5,498
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
आज गांधीसागर में कैबिनेट बैठक के पश्चात नीमच जिले के रामपुर स्थित ग्रीनको पावर प्लांट का अवलोकन किया। इस अवसर पर ₹11,474 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 'गांधीसागर पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना' की एक इकाई का शुभारंभ भी किया। एशिया महाद्वीप की अपनी तरह की पहली और अभिनव परियोजना 414 हेक्टेयर भूमि पर विकसित की जा रही है। इसमें कुल 9 टर्बाइन स्थापित किए जा रहे हैं और इसकी पूर्ण क्षमता 1,920 मेगावाट होगी। इससे बिजली की मांग के पीक आवर्स में प्रदेश को पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो सकेगी और ऊर्जा भंडारण एवं आपूर्ति के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को नई शक्ति मिलेगी।
5
47
2
86
5,759
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
आज जिला रतलाम के जावरा में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय जी के सुपुत्र श्री प्रांजल पांडेय जी के विवाह से पूर्व समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। @Rajendrajaora
12
31
174
9,911
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
आज मंदसौर के गांधीसागर में विशेष कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश के समग्र औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, नवीकरणीय ऊर्जा, हवाई संपर्क के विस्तार और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े महत्वपूर्ण एवं दूरगामी निर्णय लिए गए। #गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी #GandhiSagarCabinetMP
4
119
5
105
6,658
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता एवं कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है। सिवनी के वायरल वीडियो प्रकरण में प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण सामने आने पर ASP, SDOP सहित 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की अपेक्षा है। कदाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
889
882
167
5,495
640,876
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए इंदौर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, भोपाल और रीवा में 6 विशेष न्यायालयों की स्थापना को मंजूरी दी गई है। #गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी #GandhiSagarCabinetMP
12
116
3
123
6,783
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
गांधीसागर से जुड़ेगा प्रगति का नया अध्याय... मध्यप्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ आज गांधीसागर, मंदसौर में विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। प्रदेश के विकास में अहम 'पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना' और नीमच-मंदसौर क्षेत्र में औद्योगिक प्रगति को नई गति देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। #GandhiSagarCabinetMP #गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी
7
133
2
106
5,666
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
2
25
1
36
1,797
Law & Legislative Affairs Department, MP retweeted
मंदसौर स्थित गांधीसागर जलाशय के तट पर आज विशेष कैबिनेट बैठक से पूर्व विधि-विधान से 'मां चंबल' की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। कार्यक्रम में गांधीसागर इको-टूरिज्म परियोजना के ₹40.50 करोड़ की लागत के 5 प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन किया। चंबल नदी प्रदेश में मंदसौर, नीमच, भिण्ड, मुरैना आदि क्षेत्रों में किसानों की समृद्धि का प्रमुख आधार है। गांधीसागर डैम में बन रहे देश के सबसे बड़े और अत्याधुनिक पंप हाइड्रो प्रोजेक्ट से बिजली का उत्पादन 20 गुना बढ़कर लगभग 2,000 मेगावाट हो जाएगा। आज की कैबिनेट इस क्षेत्र के विकास को गति देने की दिशा में माइलस्टोन होगी और यहां के समृद्ध वन्य जीवन, चीता प्रोजेक्ट, लुप्तप्राय: पक्षियों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थान में पर्यटन भी बढ़ेगा। #गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी #GandhiSagarCabinetMP
10
91
2
123
7,245