Pinned Tweet
आज कल के बच्चे वायरल होने के लिए पता नहीं क्या क्या करते है
अब इन्हीं को देख लीजिए क्या ऐसा विडियो बनाना सही था ??
कल यौमे चरागा के मुबारक मौके पर करीना कपूर खान अपने शाही अंदाज को लेकर चर्चा में हैं।
करीना भौजी के डिजाइनर पुनीत बलाना का तैयार किया हुआ ये शैंपेन-बेज कफ्तान और मैचिंग पगड़ी पहनी.
उनके लुक की सबसे खास बात सैफ अली खान के परिवार की करीब 200 साल पुरानी खानदानी कलगी और 30 कैरेट का पन्ने का हार रहा हैं
बताया जाता है कि यह कलगी कभी भोपाल के नवाब की थी, जबकि पन्ने के हार पर कुरान की आयत 'आयत-उल-कुर्सी' खुदी हुई है.
सैफ की दादी साजिदा सुल्तान भोपाल के आखिरी नवाब की बेटी थीं.
इस तरह करीना के दिवाली लुक में फैशन के साथ शाही परिवार की विरासत की झलक भी देखने को मिली.
जिसमें करीना कपूर बहुत सुंदर दिखाई दे रही है
Priyanka Chopra ने कल दीपावली सेलिब्रेशन के दौरान Non Veg खाने की तस्वीर शेयर कर दी जिससे बहुत से लोगों की भावनाएं आहत हो गई है,
प्रियंका चोपड़ा ने कल California में दीपावली सेलिब्रेशन में तंदूरी चिकन खाते हुए कि तस्वीर शेयर कर दिया, जिससे उनके भारतीय फैन का दिल टूट गया और उन्हें unfollow कर रहे हैं 😂
इस एक तस्वीर को शेयर करने के लिए Priyanka Chopra ने लाखों रुपए लिया था
यह एक फ़ूड वेंचर का प्रचार था और इधर भारत में बैठे लोग त्योहार का वास्ता देकर अपनी भावनाएं आहत कर रहे हैं.
इससे पहले करवाचौथ पर Priyanka Chopra की बेडरूम वाली तस्वीर भी बहुत चर्चा में थी, तब भी कुछ लोगों ने बवाल काटा था...
अब एक बात समझ में नहीं आती है के क्या प्रियंका को ऐसा करना चाहिए था ?
ये सीन देख के ही समझ आ गया पूरा माहौल
जब त्योहार हो और बातें शुरू हो जाएँ कोई नाराज़ हो, कोई समझा रहा हो, कोई पीछे से सुन रहा हो।
आप लोग बताओ, यहाँ क्या हो रहा होगा इन दोनों के बीच में ?
कोई गलती पकड़ी गई
कोई बात गलत समझ ली
या फिर बस त्योहार वाली फाइट होने वाली है Ajay Devgan और Kajol के बीच में
फूलों की मालाएँ लटक रही हैं, लाइटें जल रही हैं, मंदिर जैसा सेटअप है और बीच में Ajay Devgan का ये गुस्से वाला रिएक्शन
हे @grok बताओ इन दोनों में क्या चल रहा है किस बात के लिए Ajay Devgan Kajol को ऐसे देख रहे है
अब अनन्य पांडे का नया नाम पटाखा पांडे! 😂
अनन्या पांडे को उनके परिवार से दिवाली का सबसे अनोखा तोहफ़ा मिला!
किसी ने उन्हें फुलझड़ियों का एक पैकेट तोहफ़े में दिया जिसके कवर पर उनकी अपनी तस्वीर थी, वह इतनी हैरान हुईं कि उन्होंने यह पल अपने माता-पिता के साथ भी शेयर किया, मज़ाक में कहा, “यह मेरा सपना है!”
सोचिए कि आप एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और आपका चेहरा एक पटाखे के पैकेट पर है।
खैर, ऐसा लगता है कि अनन्या एक से ज़्यादा तरीकों से दिवाली को रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं...See More
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
भगवान गणेश जी और माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद हमेशा बना रहे 🙏
सोशल मीडिया पर मार्विन अची और शिवानी कुमारी के बीच विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है।
मार्विन ने एक वीडियो अपलोड कर के भारतीय यूजर्स से अपील की कि अगर उनके 10 लाख फॉलोअर्स पूरे हो जाते हैं, तो वह किसी एक भारतीय यूजर को महंगी कार गिफ्ट करेंगे।
मार्विन के इस ऐलान के बाद शिवानी कुमारी ने भी अपनी ओर से एक घोषणा की है।
शिवानी का कहना है कि मार्विन के जितने फॉलोअर्स कम होंगे, वह उतने रुपये गरीबों को दान करेंगी।
यह रकम खास तौर पर जरूरतमंद लड़कियों की शादी में खर्च करने की बात कही गई है।
शिवानी के इस ऐलान को मार्विन के खिलाफ उनके जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा है और शिवानी मार्विन से नाराज हैं।
हालांकि, उनके बीच विवाद की पूरी वजह और दोनों पक्षों का विस्तृत पक्ष सामने आना बाकी है।
अब सोशल मीडिया पर इस ऐलान को लेकर चर्चा हो रही है कि क्या शिवानी की इस मुहिम का मार्विन के फॉलोअर्स पर कोई असर पड़ेगा।
करोड़पति यूट्यूबर सौरव जोशी एक बार फिर विवाद में आ गए हैं।
पत्नी अवंतिका भट्ट के साथ गोवा ट्रिप पर गए थे। होटल के व्लॉग में एक क्लिप वायरल हो गई, जिसमें पत्नी की ड्रेस ट्रांसपेरेंट नजर आने लगी लोग उनकी लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।
क्या हुआ था?
सौरव जोशी ने लेटेस्ट गोवा व्लॉग में पत्नी के साथ होटल के कमरे का टूर दिखाया कमरे से बाहर निकलकर प्राइवेट पूल दिखाने गए।
इसी दौरान कैमरे की लाइट अवंतिका पर पड़ी, जिससे उनकी ड्रेस ट्रांसपेरेंट दिखने लगी सौरव ने जाने या अनजाने में गलत एंगल से वीडियो ले लिया, जो व्लॉग में अपलोड हो गया।
क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई।
यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि वीडियो शूट हुआ, एडिट हुआ और फिर पब्लिक किया गया, तो इस हिस्से पर ध्यान कैसे नहीं गया कुछ ने पूछा- क्या जानबूझकर ऐसे वीडियो पोस्ट करते हैं या अपलोड से पहले चेक नहीं करते?
पहले भी ट्रोल हो चुके हैं
यह पहला मौका नहीं है जब सौरव ट्रोल हुए हों पहले एक व्लॉग में उन्होंने पत्नी को ट्रुथ एंड डेयर गेम में पालतू कुत्ते के बर्तन से पानी पीने का टास्क दिया था। अवंतिका ने हिचकिचाहट के बाद टास्क पूरा किया। आलोचना होने पर सौरव ने सफाई दी कि बर्तन पहले धो दिया गया था और साफ पानी था..See more 1/2
सच कहूं तो मनीष कश्यप को अब फुल इज्ज़त चाहिए लेकिन लगता है मिल नहीं पा रही है।😂
मुंबई एयरपोर्ट पर मनीष कश्यप अपनी होने वाली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दिखे लेकिन वहां कोई पैपराजी नहीं दिखा जब कि वो सोचे थे के उनको देखने के लिए कुछ लोग तो आयेंगे
मनीष कश्यप और उनकी होने वाली पत्नी अनुष्का शर्मा दोनों लोग अपने हाथ में एक काला और सफेद कलर का बैग पकड़े हुए बाहर आ रहे थे
वो काला बैग बहुत कुछ कहता है क्या नजर पड़ी आप लोगों की ?
लेकिन मनीष कश्यप भाई साहब एकदम पैपराजी की तरह Reel बनवाते हैं, मनीष कश्यप Rise and Fall शो में गए थे।
तब से इन्हें लगता है कि अब ये एक्टर बन गए हैं पर ऐसा हुआ नहीं😀
अब मनीष कश्यप जल्द ही बिहार लौटने वाले हैं और फिर से अपना पुराना काम रिपोर्टिंग करते दिखेंगे या एक्टर बनने पर पूरा ध्यान देंगे
अब देखना होगा आगे क्या करते है ये..See more
होटल में कमरा बुक किया था सुकून और प्राइवेसी के लिए, लेकिन यहां तो मेहमान की गैरमौजूदगी में ही कमरे का ताला खोल दिया गया! 😡
दिल्ली के छतरपुर स्थित होटल रेड रोज में एक लड़की ने मीटिंग के लिए कमरा लिया और बाहर जाते समय उसे लॉक कर दिया, लेकिन आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी से बिना अनुमति कमरा खोल दिया।
हैरानी की बात तो तब हुई जब वापस लौटने पर लड़की को कमरे में अजीब गंध महसूस हुई और पूछने पर स्टाफ ने बड़ी लापरवाही से जवाब दिया कि कुछ जरूरी काम था, इसलिए कमरा खोलना पड़ा।
सवाल यह है कि क्या अब होटल में ठहरने वाले मेहमानों की प्राइवेसी भी सुरक्षित नहीं है?
आखिर किस अधिकार से किसी के निजी कमरे में बिना अनुमति प्रवेश किया जा सकता है?
होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर यह बेहद गंभीर सवाल है ऐसे मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए और जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
आप बताइए, क्या होटल स्टाफ को मेहमान की गैरमौजूदगी में बिना अनुमति उसका कमरा खोलने का अधिकार होना चाहिए? 🤔
पापा की पुरानी डायरी
एक छोटे से शहर में सिमरन नाम की एक लड़की रहती थी वह अपने पिता रमेश जी के साथ रहती थी।
सिमरन की माँ का देहांत उसके बचपन में ही हो गया था रमेश जी ने अकेले ही सिमरन को पाला-पोसा। सिमरन के लिए रमेश जी सिर्फ पिता नहीं, बल्कि माँ, दोस्त और दुनिया की हर खुशी थे।
रमेश जी एक साधारण सी प्राइवेट नौकरी करते थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी सिमरन की शिक्षा और उसकी खुशियों के लिए कुर्बान कर दी।
सिमरन बड़ी हो गई और उसकी शादी एक अच्छे घर में तय हो गई। शादी की भागदौड़ में सिमरन इतनी व्यस्त थी कि उसे अपने पिता के बदलते स्वास्थ्य पर ध्यान देने का वक्त ही नहीं मिला।
रमेश जी अंदर ही अंदर बीमार थे, लेकिन उन्होंने अपनी बीमारी सिमरन से छुपाइ ताकि उसकी शादी की खुशियों में कोई खलल न पड़े।
विदाई के दिन, पूरा घर रिश्तेदारों से भरा हुआ था। सिमरन की आँखें नम थीं, लेकिन उसे अपने नए सफर की भी खुशी थी।
विदाई के समय रमेश जी ने सिमरन को गले लगाया और उसके हाथ में एक पुरानी डायरी थमाई और बोले, "सिमरन, जब तुम्हें बहुत अकेलापन महसूस हो या मेरी याद आए, तब इस डायरी को खोलकर पढ़ लेना।"
सिमरन ने रोते हुए डायरी अपने बैग में रख ली और ससुराल चली गई।
शादी के कुछ महीने बाद, जब सिमरन एक दिन अपने कमरे में अकेली बैठी थी, तो उसे उस डायरी की याद आई।
उसने दराज से वो पुरानी डायरी निकाली और पहला पन्ना पलटा।
उस पहले ही पन्ने पर लिखा था:
“आज सिमरन पहली बार बिना रोए सोई है इसका मतलब है कि ये बड़ी हो रही है पर सच कहूँ तो इसके रोने में भी एक सुकून था, क्योंकि तब ये पूरी तरह से सिर्फ मेरी थी।”
सिमरन की आँखें भर आईं उसने अगला पन्ना पलटा उस पर लिखा था:
“आज सिमरन ने अपनी पहली साइकिल चलाई और गिर गई उसके घुटने से खून आ रहा था, पर रोने से पहले उसने पूछा पापा, मेरी साइकिल तो नहीं टूटी? दिल किया कि उसे गले लगा लूं, पर उसे मजबूत बनाना था, इसलिए मुस्कुराकर कहा कुछ नहीं हुआ मेरी शेरनी को।”
सिमरन के आंसू अब तेजी से बहने लगे थे उसने पन्ने पलटती गई हर पन्ने पर उसकी बचपन की यादें, उसकी छोटी-सी छोटी खुशी और उसकी सेहत की परवाह लिखी थी
आखिरी पन्ने पर रमेश जी की कांपती हुई लिखावट थी:
“सिमरन बेटा, आज तुम्हारी शादी हो गई है मेरा दिल खाली हो गया है, पर मैं बहुत खुश हूँ।
बस, अपना ख्याल रखना मुझे तुम्हारी याद आए तो आसमान के सबसे चमकते तारे को देख लेना, समझ लेना तुम्हारा बूढ़ा बाप तुम्हें देख रहा है।”
सिमरन से रहा नहीं गया उसने तुरंत अपना फोन उठाया और अपने मायके नंबर पर डायल किया फोन उसकी मौसी ने उठाया सिमरन ने घबराकर पूछा, "मौसी, पापा कहाँ हैं? उनसे बात करवाइए।"
फोन के दूसरी तरफ खामोशी छा गई और फिर मौसी की रोती हुई आवाज आई, "सिमरन... तेरी शादी के ठीक तीसरे दिन तेरे पापा हमें छोड़कर चले गए।
उन्होंने कहा था कि जब तक तुम्हारी विदाई और गृह-प्रवेश न हो जाए, तब तक हम तुम्हें यह खबर न दें..."
सिमरन का फोन उसके हाथ से छूट गया और वह फर्श पर बैठकर फूट-फूटकर रोने लगी।
उसे समझ आ गया कि वो पुरानी डायरी उसके पिता का आखिरी तोहफा और उनके प्यार का वो अहसास थी,
जिसे वे दुनिया से जाने के बाद भी उसके साथ छोड़ गए थे।
ये tranding दिल तो मैं भी बनाना चाहता हूं
बट यहां मेरे पास कमर नहीं पूरा टू BHK कमरा है कमरा
सुनो @grok तुम ये वाला दिल बना कर फोटो दो ना
एक ही बिस्तर पर दो अलग-अलग दुनिया
"मेरा पति ज़रा भी रोमांटिक नहीं है...
मनीषा ने यह बात इतनी सहजता से कही,
जैसे कोई मौसम का हाल बता रहा हो।
लेकिन उसकी आँखों में कुछ ऐसा था,
जिसे सुनने के लिए शायद किसी को बहुत
देर तक उसके पास बैठना पड़ता।
उसकी शादी को अब लगभग उन्नीस साल हो चुके थे।
शादी के पाँच साल बाद उसे पता चला
कि उसके पति को तंबाकू खाने की आदत है।
वह टूट गई थी।
उसने पहली बार अपने पति के सामने कोई शर्त रखी थी।
"तुम्हें मैं चाहिए या तुम्हारी ये आदत?"
उसे लगा था कि इतने सालों के रिश्ते के बाद कम से कम
इस सवाल का जवाब तो उसके पक्ष में आएगा।
लेकिन जवाब में उसे अपना कद समझ आ गया।
उसके पति ने उसे नहीं, अपनी आदत को चुना।
उस दिन कुछ टूटा था उसके भीतर।
उसने कोई तमाशा नहीं किया।
न मायके में शिकायत की,
न किसी के सामने रोई।
बस धीरे-धीरे उसने अपने पति से उम्मीद करना बंद कर दिया।
आज चौदह साल हो चुके हैं।
वे एक ही घर में रहते हैं।
एक ही कमरे में सोते हैं।
एक ही बिस्तर साझा करते हैं।
लेकिन उनके बीच की दूरी इतनी है
कि शायद एक-दूसरे की साँसों की आवाज़
तो सुनाई देती है, दिल की नहीं।
उनके बीच चौदह साल से कोई अंतरंगता नहीं है।
मनीषा कभी-कभी सोचती है कि शादी के बाद
जिस प्रेम को उसने अपनी जिंदगी का सबसे
खूबसूरत हिस्सा समझा था, वह आखिर आया ही कब था?
दुनिया की नजरों में वह एक आदर्श पत्नी है।
समझदार बहू।
देखभाल करने वाली पत्नी।
जिम्मेदार गृहिणी।
सब कहते हैं, "तुम्हारे जैसी पत्नी किस्मत
वालों को मिलती है।"
कोई उससे यह नहीं पूछता कि एक अच्छी
पत्नी होने की कीमत उसने क्या चुकाई है।
शायद इसलिए भी कि उसने कभी किसी को
अपने भीतर झाँकने ही नहीं दिया।
उसके पिता ने उसे बहुत लाड़-प्यार से पाला था।
घर में किसी चीज की कमी नहीं थी।
रसोई तक में उसकी कोई खास दिलचस्पी नहीं थी।
सब्जी लाने से लेकर छोटे-मोटे कामों तक के लिए नौकर थे।
कभी पानी का गिलास तक खुद उठाने की जरूरत नहीं पड़ी।
वह पिता की लाडली थी।
पिता उसके लिए सब कुछ थे और शायद इसी वजह से
वह कभी उन्हें दुखी नहीं करना चाहती थी।
पता नहीं उसने शादी के लिए हाँ क्यों कह दी थी।
शायद पिता की खुशी के लिए।
शायद इसलिए कि उन्हें उस पर भरोसा था।
या शायद इसलिए कि उसे लगा था कि शादी के
बाद प्रेम अपने आप हो जाएगा।
लेकिन प्रेम कोई ऐसा मेहमान तो नहीं,
जो सिर्फ घर में प्रवेश कर लेने से आ जाए।
उसने एक बार कहा था,
"मैं कभी किसी की जिंदगी में दूसरा विकल्प नहीं
बनना चाहती थी। इसलिए मैंने कभी किसी को
अपनाया ही नहीं। सोचा था, जिससे शादी होगी,
वही मेरा पहला और आखिरी प्रेम होगा।"
लेकिन जिंदगी ने उसे एक अजीब जगह लाकर
खड़ा कर दिया।
जिसे उसने अपना पहला और आखिरी प्रेम समझा था,
उसी के साथ वह कभी प्रेम में पड़ ही नहीं पाई।
फिर जिंदगी ने एक और इम्तिहान लिया।
उसके पति को कैंसर हो गया।
वह चाहती तो अपने पुराने घावों का हिसाब माँग सकती थी।
चाहती तो कह सकती थी कि जिस आदमी ने मेरी भावनाओं
को कभी प्राथमिकता नहीं दी, उसके लिए मैं अब क्यों लड़ूँ?
लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
उसने नौकरी की।
मनीषा ने अपने करियर की शुरुआत एक छोटी-सी प्राइवेट
नौकरी से की थी। धीरे-धीरे अपनी मेहनत और काबिलियत
के दम पर वह आज एक बड़ी कंपनी में डायरेक्टर के पद
तक पहुँच चुकी है।
आज घर की पूरी आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है।
उसके पति कैंसर के ऑपरेशन के बाद से घर पर ही हैं
और घर से लेकर बाहर तक की सारी जिम्मेदारियाँ मनीषा
ही संभाल रही है।
अस्पतालों के चक्कर लगाए।
दवाइयों, जाँचों और इलाज के बीच खुद को खपा दिया।
जिस लड़की ने अपने पिता के घर कभी पानी का गिलास
तक नहीं उठाया था, उसने अस्पतालों में रातें काटीं।
जिसे रसोई में खड़े होने की आदत नहीं थी, उसने बीमारी
के दिनों में पति की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखा।
उसने अपनी पूरी ताकत लगा दी।
और आखिरकार अपने पति की जान बचा ली।
लोगों ने उसकी खूब तारीफ की।
"देखो, इसे कहते हैं पत्नी का धर्म।"
"ऐसी पत्नी नसीब वालों को मिलती है।"
"इसने तो अपने पति को दूसरा जीवन दे दिया।"
मनीषा सब सुनकर मुस्कुरा देती।
लेकिन कभी-कभी रात को अपने पति के बगल में
लेटे हुए सोचती,
मैंने तुम्हें मौत से तो वापस खींच लिया,
लेकिन क्या कभी तुम मुझे उस अकेलेपन से वापस खींच पाओगे,
जिसमें मैं पिछले चौदह साल से जी रही हूँ?
आज भी सुबह वह उसके लिए चाय बनाती है।
उसकी दवाइयों का ध्यान रखती है।
उसकी तबीयत पूछती है।
वह भी उससे जरूरत की बातें करता है।
घर का खर्च।
बाजार का सामान।
बिजली का बिल।
रिश्तेदारों की खबर।
सब कुछ है उनके बीच।
बस वे बातें नहीं हैं,
जिनके लिए कभी दो लोग शादी करते हैं .....1/2
कभी वह अपने पति को सोते हुए देखती है
और सोचती है कि क्या उसे कभी महसूस हुआ होगा
कि उसके बगल में लेटी औरत सिर्फ एक पत्नी नहीं,
एक स्त्री भी है।
जिसे कभी किसी के प्यार से माथा सहलाए जाने
की इच्छा हुई होगी। जो कभी बिना किसी वजह
के गले लगना चाहती होगी।
जिसे कभी यह सुनने का मन हुआ होगा
कि आज तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो।
जिसे कभी किसी शाम पति का हाथ पकड़कर
यूँ ही टहलने निकल जाना था।
लेकिन उसकी इच्छाएँ धीरे-धीरे घर की अलमारियों
में रखे पुराने कपड़ों जैसी हो गईं। मौजूद तो थीं,
पर किसी के इस्तेमाल में नहीं थीं।
एक दिन किसी ने उससे पूछा,
"तुम दोनों के बीच सब ठीक है न?"
वह हमेशा की तरह मुस्कुराई।
"हाँ, सब ठीक है।"
फिर थोड़ी देर बाद बोली,
"बस एक बात समझ नहीं आई जिंदगी भर...
जिस आदमी के साथ मैंने अपनी पूरी जिंदगी बिता दी,
उसके साथ अपनी जिंदगी का एक भी खूबसूरत लम्हा
क्यों नहीं जी पाई?"
उस दिन उसने पहली बार महसूस किया कि वह
अपने पति से नाराज़ कम है,
अपनी किस्मत से ज्यादा उदास है।
क्योंकि उसने तो शादी में कोई महल नहीं माँगा था।
बस एक ऐसा आदमी चाहा था,
जिसके लिए वह सिर्फ जिम्मेदारी न हो।
जिसके पास वह पत्नी होने के साथ-साथ
एक औरत भी रह सके।
जिसे उसके होने से खुशी मिले।
जिसके लिए उसका इंतजार करना भी
किसी प्रेम जैसा हो।
लेकिन अब उम्र का एक बड़ा हिस्सा बीत चुका है।
बालों में कुछ सफेदी उतर आई है।
चेहरे पर कुछ थकान ठहर गई है।
और मन ने भी बहुत सारी ख्वाहिशों को
बिना अंतिम संस्कार किए दफना दिया है।
रात को जब दोनों अपने-अपने करवटों पर सो जाते हैं,
तो उनके बीच शायद दो फुट का फासला होता है।
लेकिन उस दो फुट में चौदह साल की खामोशी,
अनगिनत अधूरी इच्छाएँ
और एक पूरी स्त्री का अकेलापन समाया हुआ है।
कभी-कभी किसी रिश्ते में सबसे बड़ी त्रासदी
यह नहीं होती कि कोई छोड़कर चला गया।
सबसे बड़ी त्रासदी यह होती है कि कोई
आपके पास रहकर भी कभी आपका हो ही नहीं पाया।
और मनीषा आज भी अपने पति के साथ उसी घर में रहती है।
लोग उसे बहुत खुशकिस्मत समझते हैं।
क्योंकि उसने अपने पति की जान बचाई है।
काश कोई उससे यह भी पूछता कि...
जिस स्त्री ने एक आदमी को मौत से बचा लिया,
उसकी अपनी जिंदगी को जीने की वजह कौन देगा?
कहानी: “18,32,667”
रात के ग्यारह बज चुके थे टैटू स्टूडियो में सिर्फ मशीन की भनभनाहट और AC की आवाज़ सुनाई दे रही थी।
मीरा कुर्सी पर लेटी हुई थी, आँखें बंद, लेकिन शरीर थोड़ा-थोड़ा काँप रहा था। दर्द हो रहा था, पर वो मुस्कुरा रही थी।
“बस हो गया,” आर्टिस्ट ने कहा और मशीन बंद कर दी।
मीरा ने आँखें खोलीं नीचे पेट पर लाल-लाल गोला था, उसके बीच बिजली का निशान, और उसके नीचे साफ़ अक्षरों में लिखा था 18,32,667
उसे याद था वो रात।
तीन साल पहले, ठीक उसी तारीख को, उसकी कार एक ट्रक से टकराई थी डॉक्टरों ने कहा था कि वो बचने वाली नहीं है।
ICU में 47 दिन, दो बार हार्ट स्टॉप, एक बार कोमा। जब वो होश में आई तो माँ उसके हाथ में एक कागज थमा रही थी। कागज पर डॉक्टर ने लिखा था “आपकी बेटी 18,32,667 सेकंड तक मौत से लड़ी और जीत गई।”
मीरा ने वो कागज अभी भी अपनी डायरी में रखा हुआ था।
उसने सोचा था कि जब भी वो कमज़ोर महसूस करे, जब भी कोई कहे “तुम नहीं कर सकती”, जब भी खुद पर शक हो वो इस निशान को छुए बिजली सिर्फ़ बिजली नहीं थी वो उस रात की वो एक चिंगारी थी जिसने उसे वापस खींच लिया था।
आर्टिस्ट ने मिरर दिया। मीरा ने देखा, हल्की मुस्कान आई।
दर्द अब भी था, पर साथ में कुछ और भी था एक पुरानी जीत का अहसास।
उसने धीरे से टैटू को छुआ और फुसफुसाई,
“मैं फिर से जीवित हूँ… और इस बार मैं डरने नहीं वाली।”
बाहर बारिश शुरू हो चुकी थी बिजली कड़की।
मीरा हँसी।
और फिर आप समझ ही सकते है क्या हुआ होगा ..
शादी के सिर्फ 2 महीने बाद ही वो प्रेग्नेंट हो गई थी...
और सच कहूं तो उस वक्त मेरी जिंदगी में जैसे भूचाल आ गया था
मेरी और मेरे पति की अभी-अभी शादी हुई थी हम दोनों की सरकारी नौकरी थी।
हमने सोचा था कि कुछ साल अपनी जिंदगी जिएंगे, खूब घूमेंगे-फिरेंगे, नई-नई जगह देखेंगे, एक-दूसरे के साथ वक्त बिताएंगे और शादीशुदा जिंदगी को खुलकर एंजॉय करेंगे।
लेकिन शादी के महज 2 महीने बाद ही पता चला कि मैं मां बनने वाली हूं।
प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए खुशी के नहीं, बल्कि घबराहट के।
मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि अब क्या करूं मेरे पति भी उस वक्त बच्चा नहीं चाहते थे।
हम दोनों मानसिक रूप से इसके लिए तैयार नहीं थे।
जब घरवालों को पता चला तो सबकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
सास-ससुर से लेकर घर के बाकी लोग तक कहने लगे कि पहला बच्चा है, भगवान की देन है, इसे रहने दो बच्चा हो जाएगा तो सब संभल जाएगा।
लेकिन उस वक्त मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात चल रही थी कि अभी नहीं... मुझे अभी मां नहीं बनना।
मैंने सबकी बातें अनसुनी कर दीं।
घरवालों ने बहुत समझाया, नाराज भी हुए, लेकिन मैंने और मेरे पति ने मिलकर गर्भपात करवाने का फैसला लिया।
उस वक्त मुझे लगा कि मैंने बिल्कुल सही फैसला किया है। मुझे लगा कि अभी तो पूरी जिंदगी पड़ी है, जब मन होगा तब बच्चा कर लेंगे।
और फिर हमने वही किया जो हम चाहते थे खूब घूमे, होटल गए, दोस्तों के साथ पार्टियां कीं, छुट्टियां मनाईं। कभी पहाड़ों पर तो कभी समुद्र किनारे... जिंदगी को खुलकर जिया जब भी किसी के घर बच्चे की किलकारी सुनाई देती, मैं बस मुस्कुराकर कह देती कि अभी हमें कोई जल्दी नहीं है।
देखते ही देखते शादी के 5 साल निकल गए अब हमें लगा कि जिंदगी में सब कुछ तो है, बस एक बच्चा हो जाए तो परिवार पूरा हो जाएगा।
हमने बेबी प्लानिंग शुरू कर दी
लेकिन शायद जिंदगी ने हमारे लिए कुछ और ही लिख रखा था।
एक साल बीता... फिर दूसरा... फिर तीसरा... डॉक्टरों के चक्कर शुरू हो गए कभी टेस्ट, कभी दवाइयां, कभी उम्मीद तो कभी निराशा।
हर महीने पीरियड आने पर ऐसा लगता जैसे किसी ने दिल तोड़ दिया हो।
आज हमारी शादी को 10 साल हो चुके हैं घर में सब कुछ है, सरकारी नौकरी है, पैसा है, घूमने-फिरने की आजादी है, लेकिन जिस घर में कभी बच्चे की किलकारी सुनने का मन नहीं था, आज उसी घर का सन्नाटा काटने को दौड़ता है।
अब जब किसी को अपने बच्चे के साथ खेलते देखती हूं तो आंखें भर आती हैं किसी की गोद भराई में जाती हूं तो मुस्कुराने की कोशिश करती हूं, लेकिन अंदर से न जाने कितनी बार टूट जाती हूं।
कभी-कभी उस दो महीने वाली प्रेग्नेंसी की याद आती है तो मन में हजार सवाल उठते हैं काश उस वक्त थोड़ा रुककर सोच लिया होता... काश आज मेरी भी गोद में एक बच्चा होता... काश घर में भी कोई मुझे मां कहकर बुलाता।
मुझे पता है कि उस वक्त मैंने अपनी समझ और परिस्थितियों के हिसाब से फैसला लिया था, लेकिन आज का खालीपन मुझे बार-बार उस फैसले की याद दिलाता है।
अब तो बस भगवान से यही प्रार्थना करती हूं कि एक बार मेरी गोद भी भर जाए मैं भी अपने बच्चे को सीने से लगाऊं, उसके लिए छोटी-छोटी चीजें खरीदूं और उसकी आवाज से अपना घर भर दूं।
आज एक बात समझ आई है, जिंदगी में हर चीज का अपना वक्त होता है... लेकिन कुछ फैसलों की यादें इंसान जिंदगी भर अपने साथ लेकर चलता है।
आप बताइए, क्या शादी के शुरुआती सालों में बच्चा न चाहना गलत है? और क्या बाद में परिस्थितियां बदल जाने पर पुराने फैसले का पछतावा होना स्वाभाविक है?
















