MP Building & Construction Workers Board (@mpbocw) header
MP Building & Construction Workers Board (@mpbocw) profile picture

मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल का आधिकारिक हैंडल। पंजीकरण, योजनाएँ, लाभ और श्रमिक सहायता से जुड़ी जानकारी यहाँ उपलब्ध है।

Madya Pradesh
Joined November 2025
Photo by MP Building & Construction Workers Board (@mpbocw)Photo by MP Building & Construction Workers Board (@mpbocw)Photo by MP Building & Construction Workers Board (@mpbocw)Photo by MP Building & Construction Workers Board (@mpbocw)Photo by MP Building & Construction Workers Board (@mpbocw)Photo by MP Building & Construction Workers Board (@mpbocw)Photo by MP Building & Construction Workers Board (@mpbocw)Photo by MP Building & Construction Workers Board (@mpbocw)Photo by MP Building & Construction Workers Board (@mpbocw)Photo by MP Building & Construction Workers Board (@mpbocw)
हार्दिक बधाई प्रतिज्ञा ।गत महिने श्रमोदय ग्वालियर के प्रवास पर दोनो मेधावी बेटियों से भेंट की थी ।उन्होंने प्रैक्टिस के लिए मेट की माँग की थी जो श्रम अधिकारियों ने पूरी की थी ।
श्रमोदय आवासीय विद्यालय, ग्वालियर की छात्रा प्रतिज्ञा शाक्य का अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन होना पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। 🏏 प्रतिज्ञा की मेहनत, लगन और प्रतिभा को सलाम! उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी खेल उपलब्धियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। बेटियों की प्रतिभा को अवसर, सफलता को नई उड़ान! #womencricket #cricketteam #Cricket #MadhyaPradesh #MPGovernment @PMOIndia @DrMohanYadav51 @prahladspatel @labour_mp @minprdd @CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @PIB_India @mygovindia @MP_MyGov @DDMadhyaPradesh
11
10
21
6,502
मंदसौर के गांधीसागर में विशेष कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय... #गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी #GandhiSagarCabinetMP
2
9
19
8,685
MP Building & Construction Workers Board retweeted
आज ग्वालियर के कुलैथ से 'सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना' के अंतर्गत 34 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में ₹207 करोड़ की राशि का अंतरण किया। साथ ही 'मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना' के अंतर्गत 7000 से अधिक श्रमिक परिवारों के खातों में ₹175 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की।
3
141
2
121
15,368
MP Building & Construction Workers Board retweeted
Is your current occupation updated on your e-Shram profile? If not, update your Occupation Details today. A simple process that takes just a few minutes. 🌐 eshram.gov.in #MoLE #eShram
1
48
1
65
5,178
MP Building & Construction Workers Board retweeted
नई दिल्ली में ईपीएफओ का 74वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा इनऑपरेटिव खातों में ₹1,000 तक की शेष पीएफ राशि के स्वतः निपटान की सुविधा का शुभारंभ किया गया। #EPFOat74
🤖 Made with AI
7
143
4
186
14,599
"मैं आज मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर अपनी नई पीढ़ी से एक जरूर माँग करूंगा—श्रम से मत बचिए, श्रम जरूर करिए। आप लेखन में और पुस्तक पढ़ने में कंजूसी मत करिए। ये आदत जाएगी, तो हमें बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। तकनीक अपनी जगह पर सहयोगी है, लेकिन हमारी परंपराएँ, हमारे तौर-तरीके; वो हमसे छूटने नहीं चाहिए। लोक संस्कृति का मतलब सिर्फ शब्दों में नहीं होता। हमारा पहनावा, हमारा खानपान, हमारी बोली, हमारी भाषा, हमारे जीने का तरीका; ये सब मिलकर लोक संस्कृति बनती है। मध्य प्रदेश की अपनी पहचान को अपने भीतर जरूर बनाकर रखिए, ताकि आप देश में रहें, या दुनिया में कहीं जाएं, तो आपको देखकर लोग पहचान पाएं कि ये #मध्यप्रदेश का व्यक्ति लगता है। आज 'मध्य प्रदेश' एवं '#नरसिंहपुर जिला स्थापना दिवस' के अवसर पर स्टेडियम ग्राउण्ड, नरसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सहभागिता कर संबोधित किया। कार्यक्रम का आरंभ ध्वजारोहण से किया। कार्यक्रम में साथी मंत्री श्री @udaypratapmp जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री @PathakRamsanehi जी, महंत प्रीतम पुरी जी एवं अन्य गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। @BJP4India @BJP4MP @BJP4Narsinghp #मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस | #MadhyaPradesh #नरसिंहपुर_जिला_स्थापना_दिवस | #MPFoundationDay #HeartOfIndia
9
14
46
5,022
'#मध्य_प्रदेश_स्थापना_दिवस ' पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का शुभकामना संदेश...
मध्य प्रदेश के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हमारा यह प्रदेश गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि है। यहां के विश्वविख्यात धरोहर स्थल इसकी ऐतिहासिक पहचान को और भव्य बनाते हैं। मध्य प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता से हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कृषि, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर इनोवेशन तक, प्रदेश नित-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। अपने सर्वांगीण विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी यह अहम भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि यह विशेष अवसर राज्य के मेरे परिवारजनों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
4
8
16
4,653
आज 'ग्वालियर स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय' का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता एवं छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई और समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन एवं बेहतर आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही, बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और समग्र विकास पर विशेष ध्यान दें, ताकि उन्हें सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें। @labour_mp @mpbocw @BJP4MP #ShramodayaVidyalaya #StudentWelfare
6
14
44
4,678
ग्वालियर के श्रमोदय आवासीय विद्यालय के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय की छात्रा प्रतिज्ञा शाक्य (कक्षा-8) का चयन राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं, दिव्या चौहान (कक्षा-10) स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुनी गई हैं। आज विद्यालय के निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिभाशाली बालिकाओं से भेंट कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और संवाद किया। दोनों बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ। @labour_mp @mpbocw @BJP4MP #ShramodayaVidyalaya #StudentWelfare
4
14
1
23
6,597
श्रमिक भाइयों एवं बहनों, मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (MPBOCW) की महत्वपूर्ण श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपनी समग्र ID की Aadhaar e-KYC पूर्ण होना सुनिश्चित करें। ✅ लाभ लेने से पहले ये ज़रूर जाँचें: 🔹 समग्र ID की Aadhaar e-KYC पूर्ण हो। 🔹 e-Shram पोर्टल पर UAN नंबर सहित पंजीयन हो। 🔗 अपना e-KYC स्टेटस अभी जाँचें: samagra.gov.in/Home/NPCIStat… 📞 श्रमिक हेल्पलाइन: 1800-233-8888 ☎️ समग्र सहायता: 0755-2700800 📧 ईमेल: [email protected] आज ही e-KYC स्टेटस जाँचें और आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरी करें। @labour_mp @mpbocw @BJP4MP
5
13
98
4,807
MP Building & Construction Workers Board retweeted
"लेबर सेस (Cess)", श्रमिक कल्याण की मजबूत नींव ✅ शिक्षा एवं छात्रवृत्ति ✅ आवास सहायता ✅ स्वास्थ्य एवं प्रसूति सुरक्षा ✅ कौशल विकास ✅ सामाजिक सुरक्षा #MadhyaPradesh #WorkersWelfare #LabourWelfareMP
1
2
1
4
513
MP Building & Construction Workers Board retweeted
क्या आप जानते हैं? निर्धारित साप्ताहिक कार्य अवधि से अधिक काम करने पर नियमानुसार ओवरटाइम भुगतान का प्रावधान हो सकता है। ✅ काम के घंटों और वेतन का रिकॉर्ड रखें। ✅ नियमों की जानकारी के लिए संबंधित श्रम विभाग से संपर्क करें। #MadhyaPradesh #WorkersWelfare #LabourWelfareMP
1
1
1
541
श्रमिक भाइयों एवं बहनों, क्या आपका प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PM-SYM) खाता निष्क्रिय हो गया है? चिंता करने की ज़रूरत नहीं। यदि आपका खाता बंद हो गया है, तो 3 वर्ष के भीतर बकाया अंशदान ब्याज सहित जमा कर इसे दोबारा सक्रिय किया जा सकता है। 💳 भुगतान करें— 🌐 Maandhan Portal या 🏢 अपने नज़दीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर। आज ही अपना खाता पुनः सक्रिय करें और ₹3,000 प्रतिमाह सुनिश्चित पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा का लाभ भविष्य में भी प्राप्त करते रहें। समय पर अंशदान • सुरक्षित पेंशन • सम्मानजनक भविष्य #PMSYM @labour_mp @mpbocw @minprdd @BJP4India @BJP4MP
2
10
117
5,059
"नशीली दवाएं एक गंभीर राष्ट्रीय समस्या है और सरकार, प्रशासन तथा समाज को समय रहते इस पर ध्यान देकर इससे निपटने के उपाय शुरू करने चाहिए।" — आरएसएस के श्री विजयादशमी उत्सव [युगाब्द 5128] में आदरणीय सरसंघचालक @DrMohanBhagwat जी @RSSorg @SahyogYuvaSamit @phalitspatel @jalamsing_patel
5
15
146
6,353
बल बिबेक दम परहित घोरे। छमा कृपा समता रजु जोरे॥ जीवन के संग्राम में विजय पाने के लिए सद्गुणों का होना अत्यंत आवश्यक है। असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई और अहंकार पर सदाचार की विजय के प्रतीक विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। मेरे आराध्य एवं जीवन के प्रेरणास्रोत श्री श्री बाबाश्री जी कहते थे—"पैशाचिक आदतें जब पारंपरिक प्रचलन में आ जाती हैं, तो मानव का विकास, विनाश में परिवर्तित होने लगता है।" विद्वता के प्रतीक दशानन रावण के साथ भी यही हुआ। अहंकार और विकारों ने उसकी मति हर ली। इसलिए विजयादशमी/दशहरा निर्विकार जीवन का संकल्प लेने का पर्व है। भगवान श्री राम का आशीर्वाद आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। जय श्री राम! #विजयादशमी #दशहरा
12
13
146
6,469
निर्माण श्रमिक भाइयों एवं बहनों, मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (MPBOCW) में पंजीयन के लिए निर्धारित पात्रता पूरी करना आवश्यक है। ✅ आयु सीमा: 18 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ✅ कार्य अनुभव: पिछले 12 महीनों में कम-से-कम 90 दिनों तक भवन या अन्य निर्माण कार्य में कार्य किया होना आवश्यक है। 📌 पात्र निर्माण श्रमिक निर्धारित पात्रता के अनुसार अपना पंजीयन कराएँ और शासन की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ पाएँ। 🔗 अधिक जानकारी के लिए: labour.mp.gov.in @labour_mp @mpbocw @BJP4MP #MPBOCW #निर्माणश्रमिक #श्रमिककल्याण #श्रमविभाग #मध्यप्रदेशशासन #श्रमिकसशक्तिकरण #श्रमिकहित #मध्यप्रदेश
9
16
37
7,705
ग्वालियर में ट्रक ड्राइवर की घोर लापरवाही से दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई है ।मृतकों एवं घायल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ ।माँ पारम्बा भगवती परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।सरकार ने घटना को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेकर कार्यवाही की है ।@DrMohanYadav51
5
13
32
7,578
"परिक्रमा कोई पर्यटन नहीं बल्कि एक साधना है, जिसमें चलते-चलते योग और ध्यान स्वतः हो जाता है।" (स्वदेश न्यूज चैनल के ‘शख्सियत’ कार्यक्रम में खास बातचीत के प्रमुख अंश) youtu.be/9gFO8tytp_A?si=SnWG… #परिक्रमा #SwadeshNews
7
16
140
6,733
MP Building & Construction Workers Board retweeted
श्रम विभाग द्वारा जन विश्वास अभियान अंतर्गत सांवेर क्षेत्र में निर्माण स्थल पर श्रमिक हेतु पंजीयन शिविर का आयोजन RM: l1nk.dev/fjv4rp8 #MadhyaPradesh #WorkersWelfare #LabourWelfareMP
1
1
1
399
MP Building & Construction Workers Board retweeted
आज भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ प्रतिनिधियों सहित विभिन्न श्रमिक संघों एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद किया। संबंधित विभागों को संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करने तथा श्रमिक संघों व कर्मचारी संगठनों से निरंतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। परस्पर बातचीत के लिए राज्य सरकार के दरवाजे सदैव खुले हैं। राज्य सरकार द्वारा पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति जैसे प्रकरणों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करने की दिशा में भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार कर्मचारी हितों के प्रति संवेदनशील है। कर्मचारी कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। @rshuklabjp
12
23
2
62
15,781